Thursday, 08 Oct 2026 | 12:13 AM

Trending :

EXCLUSIVE

'नेट बॉलर' से 'मैच विनर' तक:भारतीय मूल के जय ने आयरलैंड के लिए झटके 5 विकेट; कभी टीम इंडिया के नेट बॉलर थे

राजस्थान के टोंक जिले के जय मूंदड़ा ने आयरलैंड की ओर से खेलते हुए भारत के खिलाफ रविवार को खत्म हुई दो मैच की सीरीज में पांच विकेट झटके। वे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर रहे। 27 साल के जय की लेफ्ट आर्म मीडियम पेस गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियन दिग्गज मिचेल स्टार्क की झलक दिखी। उनके टोंक से आयरलैंड तक के सफर और आयरलैंड टीम में सलेक्ट होने के बारे में भास्कर ने विस्तृत बातचीत की। पेश है इस बातचीत के अंश… आयरलैंड में शुरुआत कैसे हुई?
यह कहानी कोरोना के समय शुरू हुई। उस दौरान क्रिकेट लगभग बंद था। मैंने बीटेक पूरा कर लिया था। पापा चाहते थे कि मैं पढ़ाई पर ध्यान दूं, इसलिए उन्होंने एमटेक करने की सलाह दी। मेरा एडमिशन आयरलैंड में हो गया और मैं वहां चला गया। पहले साल पूरा फोकस पढ़ाई पर था। तब तक मैंने नहीं सोचा था कि एक दिन आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम से खेलूंगा। पहले आप लेफ्ट आर्म स्पिनर थे, फिर तेज गेंदबाज कैसे बने? बचपन में मैं स्पिन गेंदबाजी करता था। टोंक में मेरे पहले कोच इम्तियाज अली सर ने मेरी लंबाई देखकर कहा कि अगर तेज गेंदबाजी करोगे तो ज्यादा आगे जा सकते हो। उनकी सलाह मानी और वहीं से जिंदगी बदल गई। पिता ने पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था। क्रिकेट तक कैसे पहुंचे? लोग समझते हैं कि पापा क्रिकेट के खिलाफ थे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। वे चाहते थे कि मेरा भविष्य सुरक्षित रहे। इसलिए उन्होंने कहा कि पहले पढ़ाई पूरी करो। आयरलैंड पहुंचने के बाद मैं डबलिन के लेनस्टर क्रिकेट क्लब से जुड़ा। फिर आयरिश सीनियर कप खेलने का मौका मिला। जब मैंने पहले मैच में संजू सैमसन का विकेट लिया था तो पापा ही याद आए थे। अफसोस है कि पापा इस दुनिया में नहीं हैं। क्या कभी लगा कि भारत की ओर से खेलना चाहिए था? हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह बड़े स्तर पर खेले। लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मुझे जहां मौका मिला है, वहां अपना बेस्ट देना चाहता हूं। फिलहाल मेरा पूरा फोकस आयरलैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर है। पिछली बार जब भारतीय टीम आयरलैंड आई थी, तब आप नेट बॉलर थे? जी हां, उस समय मैंने भारतीय खिलाड़ियों को नेट में गेंदबाजी कराई थी। वहीं मेरी जसप्रीत बुमराह से भी बात हुई थी। उन्होंने सिर्फ एक बात कही थी, “जितना भी मौका मिले, पूरी तरह फोकस होकर खेलना।’ अब भी वह बात मेरे दिमाग में रहती है। आईपीएल खेलना चाहेंगे?
बिल्कुल, हर क्रिकेटर आईपीएल खेलना चाहता है। अगर भविष्य में मौका मिला तो जरूर खेलना चाहूंगा। लेकिन फिलहाल मेरी प्राथमिकता आयरलैंड के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सिद्धारमैया ने 8 साल बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया | डीके शिवकुमार बड़े पावर शिफ्ट के लिए तैयार | न्यूज18

May 28, 2026/
8:42 pm

एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव में, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आठ साल बाद इस्तीफा दे दिया, जिससे डीके शिवकुमार के...

India Bans 8400 Betting & Casino Platforms

March 20, 2026/
3:48 pm

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सरकार ने अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

MP Teachers Exam: Supreme Court Review Petition Hearing Today

May 13, 2026/
10:16 am

भोपाल37 मिनट पहले कॉपी लिंक बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। मध्य प्रदेश में शिक्षकों की पात्रता...

सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 78,700 पर पहुंचा:निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 24,600 पर; आईटी शेयरों में बिकवाली, ऑटो में खरीदारी

August 6, 2026/
9:22 am

आज यानी गुरुवार, 6 अगस्त को सेंसेक्स 150 अंक (0.20%) की तेजी के साथ 78,700 पर कारोबार कर रहा है।...

हर उम्र के आदमी ने गिरी हुई भाषा बोली:स्टूडेंट प्रोटेस्ट में अभद्र भाषा इस्तेमाल होने भड़के अनुपम खेर, कहा- प्रधानमंत्री पर कही गई बातें सुन मन व्यथित हुआ

July 27, 2026/
9:29 am

स्टूडेंट प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हुई भाषा की जमकर आलोचना करते...

मूवी रिव्यू: इक्का:सनी देओल ने पूरी जान लगा दी, लेकिन 'ढाई किलो का हाथ' भी कमजोर स्क्रिप्ट के आगे बेबस नजर आता है

July 10, 2026/
4:29 pm

कोर्टरूम ड्रामा हमेशा से दर्शकों की पसंद रहे हैं। सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे दमदार कलाकारों की मौजूदगी से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'नेट बॉलर' से 'मैच विनर' तक:भारतीय मूल के जय ने आयरलैंड के लिए झटके 5 विकेट; कभी टीम इंडिया के नेट बॉलर थे

'नेट बॉलर' से 'मैच विनर' तक:भारतीय मूल के जय ने आयरलैंड के लिए झटके 5 विकेट; कभी टीम इंडिया के नेट बॉलर थे

राजस्थान के टोंक जिले के जय मूंदड़ा ने आयरलैंड की ओर से खेलते हुए भारत के खिलाफ रविवार को खत्म हुई दो मैच की सीरीज में पांच विकेट झटके। वे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर रहे। 27 साल के जय की लेफ्ट आर्म मीडियम पेस गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियन दिग्गज मिचेल स्टार्क की झलक दिखी। उनके टोंक से आयरलैंड तक के सफर और आयरलैंड टीम में सलेक्ट होने के बारे में भास्कर ने विस्तृत बातचीत की। पेश है इस बातचीत के अंश… आयरलैंड में शुरुआत कैसे हुई?
यह कहानी कोरोना के समय शुरू हुई। उस दौरान क्रिकेट लगभग बंद था। मैंने बीटेक पूरा कर लिया था। पापा चाहते थे कि मैं पढ़ाई पर ध्यान दूं, इसलिए उन्होंने एमटेक करने की सलाह दी। मेरा एडमिशन आयरलैंड में हो गया और मैं वहां चला गया। पहले साल पूरा फोकस पढ़ाई पर था। तब तक मैंने नहीं सोचा था कि एक दिन आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम से खेलूंगा। पहले आप लेफ्ट आर्म स्पिनर थे, फिर तेज गेंदबाज कैसे बने? बचपन में मैं स्पिन गेंदबाजी करता था। टोंक में मेरे पहले कोच इम्तियाज अली सर ने मेरी लंबाई देखकर कहा कि अगर तेज गेंदबाजी करोगे तो ज्यादा आगे जा सकते हो। उनकी सलाह मानी और वहीं से जिंदगी बदल गई। पिता ने पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था। क्रिकेट तक कैसे पहुंचे? लोग समझते हैं कि पापा क्रिकेट के खिलाफ थे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। वे चाहते थे कि मेरा भविष्य सुरक्षित रहे। इसलिए उन्होंने कहा कि पहले पढ़ाई पूरी करो। आयरलैंड पहुंचने के बाद मैं डबलिन के लेनस्टर क्रिकेट क्लब से जुड़ा। फिर आयरिश सीनियर कप खेलने का मौका मिला। जब मैंने पहले मैच में संजू सैमसन का विकेट लिया था तो पापा ही याद आए थे। अफसोस है कि पापा इस दुनिया में नहीं हैं। क्या कभी लगा कि भारत की ओर से खेलना चाहिए था? हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह बड़े स्तर पर खेले। लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मुझे जहां मौका मिला है, वहां अपना बेस्ट देना चाहता हूं। फिलहाल मेरा पूरा फोकस आयरलैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर है। पिछली बार जब भारतीय टीम आयरलैंड आई थी, तब आप नेट बॉलर थे? जी हां, उस समय मैंने भारतीय खिलाड़ियों को नेट में गेंदबाजी कराई थी। वहीं मेरी जसप्रीत बुमराह से भी बात हुई थी। उन्होंने सिर्फ एक बात कही थी, “जितना भी मौका मिले, पूरी तरह फोकस होकर खेलना।’ अब भी वह बात मेरे दिमाग में रहती है। आईपीएल खेलना चाहेंगे?
बिल्कुल, हर क्रिकेटर आईपीएल खेलना चाहता है। अगर भविष्य में मौका मिला तो जरूर खेलना चाहूंगा। लेकिन फिलहाल मेरी प्राथमिकता आयरलैंड के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket