Tuesday, 06 Oct 2026 | 06:03 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Zimbabwe Test Win, Bangladesh Cricket, Harare Test Match, Blessing Muzarabani, Richard Ngarava, Newman Nyamhuri, 17 Wickets, Cricket News

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Zimbabwe Test Win, Bangladesh Cricket, Harare Test Match, Blessing Muzarabani, Richard Ngarava, Newman Nyamhuri, 17 Wickets, Cricket News

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिम्बाब्वे ने हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में महज 185 रनों पर सिमट गई और मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया।

जिम्बाब्वे की जीत में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा। ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरावा और न्यूमैन न्यामहुरी की तिकड़ी ने कुल 17 विकेट लिए।

बांग्लादेश ने पहली पारी में 140 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने 410 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 185 रन पर सिमट गई।

न्यामहुरी ने मैच में 6 विकेट लिए।

न्यामहुरी ने मैच में 6 विकेट लिए।

तीसरे दिन बांग्लादेश की खराब शुरुआत

बांग्लादेश ने तीसरे दिन की शुरुआत 1 विकेट पर 40 रन से की थी और वह जिम्बाब्वे के स्कोर से 230 रन पीछे था। ब्रैड इवांस ने शुरुआती ओवर में परेशान किया, जिसके बाद दूसरे ही ओवर में मुजारबानी ने महमूदुल हसन जॉय को गली में कैच आउट कराकर बांग्लादेश को दिन का पहला झटका दिया।

लंच तक बांग्लादेश के 5 विकेट गिरे

मोमिनुल हक भी मुजारबानी की एक ऐसी ही गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच दे बैठे। नजमुल हुसैन शांतो और मुश्फिकुर रहीम ने कुछ बाउंड्री लगाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन यह साझेदारी ज्यादा नहीं टिक सकी। नजमुल को न्यामहुरी ने बोल्ड किया। लंच से ठीक पहले मुश्फिकुर (34 रन) भी मुजारबानी की गेंद पर लेग साइड में कैच दे बैठे, जिससे लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 117 रन हो गया।

दूसरे सेशन में मुजारबानी और नगरावा का कहर

लंच के बाद मुजारबानी ने तौहीद हृदोय को तीसरी स्लिप में कैच कराकर अपना चौथा विकेट लिया। इसके बाद डेब्यू कर रहे अमिते हसन और तैजुल इस्लाम ने संभलकर खेलते हुए तेजी से रन बनाए और 34 रन की साझेदारी की। हालांकि, इवांस ने शॉर्ट बॉल पर तैजुल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके अगले ही ओवर में कप्तान नगरावा ने अमिते हसन को दूसरी स्लिप में और फिर खालिद अहमद को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट पर 162 रन कर दिया।

नगारवा ने दूसरी पारी में 3 विकेट झटके।

नगारवा ने दूसरी पारी में 3 विकेट झटके।

न्यामहुरी ने लिया आखिरी विकेट

इबादत हुसैन और हसन महमूद ने कुछ चौके लगाकर जिम्बाब्वे की जीत का इंतजार थोड़ा बढ़ाया। मुजारबानी अपने 5 विकेट पूरे करने के लिए यॉर्कर फेंकते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आखिरकार, न्यूमैन न्यामहुरी ने हसन महमूद को मुजारबानी के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश की दूसरी पारी को 185 रन पर समेट दिया।

पहली पारी में ही तय हो गई थी जिम्बाब्वे की जीत

जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने मैच के पहले ही दिन बांग्लादेश को सिर्फ 140 रनों पर समेटकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। पहली पारी में न्यामहुरी ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 61 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जबकि नगरावा, मुजारबानी और इवांस को 2-2 विकेट मिले थे।

जवाब में जिम्बाब्वे ने इनोसेंट काइया के पहले टेस्ट शतक (140 रन) और ब्रायन बेनेट, क्रेग इर्विन व वेस्ली मधेवेरे के अर्धशतकों की मदद से 410 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने पहली पारी में 138 रन देकर 7 विकेट लिए, जिससे उन्होंने शाकिब अल हसन के टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने (19 बार) के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
AI फोटो में घुटनों पर बैठे दिखाने पर भड़कीं उर्वशी:बोलीं- यह टॉक्सिसिटी बंद करें; फोटो में फीमेल एक्टर्स के आगे झुकते दिखाया गया

May 27, 2026/
8:00 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों के बीच होने वाली तुलना और फैन वॉर पर नाराजगी जताई...

Tamil Nadu Government Formation: TVK’s Vijay likely to take oath as Tamil Nadu’s chief minister on May 7.

May 6, 2026/
8:35 am

आखरी अपडेट:06 मई, 2026, 08:35 IST डीएमके प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा कि उनका समर्थन टीवीके को समर्थन देने के...

पाटीदार ने धोनी और रोहित की बराबरी की:कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स

June 1, 2026/
4:30 am

IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत...

साल की 6वी सीक्वल फिल्म का टीजर रिलीज:'पति पत्नी और वो दो' में 3 एक्ट्रेसेस से रोमांस करेंगे आयुष्मान; पहले पोस्टपोन हो चुकी मूवी

April 20, 2026/
12:32 pm

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज...

authorimg

April 22, 2026/
5:30 pm

Last Updated:April 22, 2026, 17:30 IST Summer Health Tips: बदलता मौसम अपने साथ बीमारियों का खतरा लेकर आता है, जिसमें...

देहरादून में 6-7 जून को होगा पिकल बॉल का रोमांच:परेड ग्राउंड में होंगे मुकाबले; इंडियन पिकल बॉल लीग फाउंडेशन करा रहा सीजन-1

June 3, 2026/
9:48 pm

राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में 6 और 7 जून को उत्तराखंड पिकल बॉल लीग – सीजन 1 का भव्य...

आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर, देखें तस्वीरें

September 27, 2026/
11:50 am

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल शोस्टॉपर बने। यह शो शनिवार को मुंबई...

शूटिंग रोकी तो मधुबाला को कटघरे तक ले पहुंचे बी.आर.चोपड़ा:प्रिंस ने भारत को समझने के लिए इनकी फिल्म देखी, जवाहरलाल नेहरू ने लिखी चिट्ठी

April 22, 2026/
4:30 am

22 अप्रैल 1914 आज से ठीक 112 साल पहले अखण्ड भारत के पंजाब में पीडब्ल्यू डी में सरकारी नौकरी करने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Zimbabwe Test Win, Bangladesh Cricket, Harare Test Match, Blessing Muzarabani, Richard Ngarava, Newman Nyamhuri, 17 Wickets, Cricket News

Zimbabwe Test Win, Bangladesh Cricket, Harare Test Match, Blessing Muzarabani, Richard Ngarava, Newman Nyamhuri, 17 Wickets, Cricket News
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Zimbabwe Test Win, Bangladesh Cricket, Harare Test Match, Blessing Muzarabani, Richard Ngarava, Newman Nyamhuri, 17 Wickets, Cricket News

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिम्बाब्वे ने हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में महज 185 रनों पर सिमट गई और मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया।

जिम्बाब्वे की जीत में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा। ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरावा और न्यूमैन न्यामहुरी की तिकड़ी ने कुल 17 विकेट लिए।

बांग्लादेश ने पहली पारी में 140 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने 410 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 185 रन पर सिमट गई।

न्यामहुरी ने मैच में 6 विकेट लिए।

न्यामहुरी ने मैच में 6 विकेट लिए।

तीसरे दिन बांग्लादेश की खराब शुरुआत

बांग्लादेश ने तीसरे दिन की शुरुआत 1 विकेट पर 40 रन से की थी और वह जिम्बाब्वे के स्कोर से 230 रन पीछे था। ब्रैड इवांस ने शुरुआती ओवर में परेशान किया, जिसके बाद दूसरे ही ओवर में मुजारबानी ने महमूदुल हसन जॉय को गली में कैच आउट कराकर बांग्लादेश को दिन का पहला झटका दिया।

लंच तक बांग्लादेश के 5 विकेट गिरे

मोमिनुल हक भी मुजारबानी की एक ऐसी ही गेंद पर तीसरी स्लिप में कैच दे बैठे। नजमुल हुसैन शांतो और मुश्फिकुर रहीम ने कुछ बाउंड्री लगाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन यह साझेदारी ज्यादा नहीं टिक सकी। नजमुल को न्यामहुरी ने बोल्ड किया। लंच से ठीक पहले मुश्फिकुर (34 रन) भी मुजारबानी की गेंद पर लेग साइड में कैच दे बैठे, जिससे लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 117 रन हो गया।

दूसरे सेशन में मुजारबानी और नगरावा का कहर

लंच के बाद मुजारबानी ने तौहीद हृदोय को तीसरी स्लिप में कैच कराकर अपना चौथा विकेट लिया। इसके बाद डेब्यू कर रहे अमिते हसन और तैजुल इस्लाम ने संभलकर खेलते हुए तेजी से रन बनाए और 34 रन की साझेदारी की। हालांकि, इवांस ने शॉर्ट बॉल पर तैजुल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके अगले ही ओवर में कप्तान नगरावा ने अमिते हसन को दूसरी स्लिप में और फिर खालिद अहमद को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट पर 162 रन कर दिया।

नगारवा ने दूसरी पारी में 3 विकेट झटके।

नगारवा ने दूसरी पारी में 3 विकेट झटके।

न्यामहुरी ने लिया आखिरी विकेट

इबादत हुसैन और हसन महमूद ने कुछ चौके लगाकर जिम्बाब्वे की जीत का इंतजार थोड़ा बढ़ाया। मुजारबानी अपने 5 विकेट पूरे करने के लिए यॉर्कर फेंकते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आखिरकार, न्यूमैन न्यामहुरी ने हसन महमूद को मुजारबानी के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश की दूसरी पारी को 185 रन पर समेट दिया।

पहली पारी में ही तय हो गई थी जिम्बाब्वे की जीत

जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने मैच के पहले ही दिन बांग्लादेश को सिर्फ 140 रनों पर समेटकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। पहली पारी में न्यामहुरी ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 61 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जबकि नगरावा, मुजारबानी और इवांस को 2-2 विकेट मिले थे।

जवाब में जिम्बाब्वे ने इनोसेंट काइया के पहले टेस्ट शतक (140 रन) और ब्रायन बेनेट, क्रेग इर्विन व वेस्ली मधेवेरे के अर्धशतकों की मदद से 410 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने पहली पारी में 138 रन देकर 7 विकेट लिए, जिससे उन्होंने शाकिब अल हसन के टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने (19 बार) के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket