Wednesday, 07 Oct 2026 | 06:14 PM

Trending :

EXCLUSIVE

FIFA World Cup 2026: Messis Argentina vs Cabo Verde

  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Messis Argentina Vs Cabo Verde | Australia Vs Egypt

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला काबो वर्डे से होगा। मेसी इस टूर्नामेंट में 6 गोल कर चुके हैं। वे गोल्डन बूट की रेस में दूसरे नंबर पर है। यह मैच रात 3:30 बजे से मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और मिस्र का मुकाबला होगा। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। यह मैच डलास स्टेडियम में आज रात 11:30 बजे से खेला जाएगा।

इसके बाद कोलंबिया और घाना की भिड़ंत होगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार 4 जुलाई को सुबह 7:00 बजे से कंसास सिटी स्टेडियम में शुरू होगा।

मैच 86: ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच कड़ा मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी।

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-D में उतार-चढ़ाव भरे सफर के बाद नॉकआउट में पहुंचा है। टीम ने 3 मैचों में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ 4 अंक हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में तुर्की को 2-0 से हराया। इसके बाद अमेरिका से 0-2 से हार मिली। आखिरी मुकाबला पराग्वे से 0-0 से ड्रॉ रहा।

मिस्र ग्रुप-G में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट में पहुंची है। टीम ने 3 मैचों में 1 जीत और 2 ड्रॉ खेले। मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया। वहीं बेल्जियम और ईरान के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

ऑस्ट्रेलिया को अपने फॉरवर्ड खिलाड़ियों से बेहतर फिनिशिंग की उम्मीद होगी। वहीं मिस्र स्टार फॉरवर्ड और कप्तान मोहम्मद सालाह के खेल पर निर्भर होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11:

ऑस्ट्रेलिया: मैटी रायन, रोलिस, सुतार, बर्गेस, बेहिच, बकस, इरविन, मैटकैफ, गुडविन, ड्यूक, बूस।

मिस्र: मोस्तफा शुबेर, मोहम्मद हानी, यासर इब्राहिम, रामी राबिया, मोहम्मद हम्दी, मारवान अत्तिया, अकरम तौफीक, इमाम अशुअर, ट्रेजेगुएट, मोस्तफा मोहम्मद, मोहम्मद सालाह।

मैच 87: अर्जेंटीना के सामने काबो वर्डे की चुनौती

अर्जेंटीना और काबो वर्डे के बीच यह पहला मुकाबला होगा। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना इस मैच में फेवरेट के तौर पर मैदान में उतरेगी।

अर्जेंटीना ग्रुप-J में अपने तीनों मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंची है। टीम 3 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर रही। अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1, ऑस्ट्रिया को 2-0 और अल्जीरिया को 3-0 से हराया था।

दूसरी ओर काबो वर्डे का सफर ऐतिहासिक रहा है। टीम ने ग्रुप-H में मजबूत स्पेन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला। इसके बाद उरुग्वे और सऊदी अरब के खिलाफ भी मुकाबला ड्रॉ कराया।

अर्जेंटीना को कप्तान और स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी से फिर गोल की उम्मीद होगी। मेसी इस टूर्नामेंट में अब तक 6 गोल दाग चुके हैं। वहीं काबो वर्डे अपने स्टार गोलकीपर वोजिन्हा के डिफेंस पर निर्भर करेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11:

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, मोलीना, रोमेरो, लिसैंड्रो मार्टिनेज, टैगलियाफिको, डी पॉल, एन्जो फर्नांडीज, मैकअलिस्टर, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज, निकोलस गोंजालेज।

काबो वर्डे: वोजिन्हा, स्टीवन मोरेरा, पिको, डैनी, सिडनी लोपेज, केविन पिना, जेमिरो मोंटेरो, डर्लो डुआर्टे, रायन मेंडेस, बेबे, जोवाने कब्राल।

मैच 88: कोलंबिया और घाना के बीच पहली भिड़ंत

कोलंबिया और घाना के बीच अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला गया है। दोनों देशों की सीनियर टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। ग्रुप स्टेज के प्रदर्शन को देखते हुए घाना की टीम कोलंबिया को कड़ी टक्कर दे सकती है।

कोलंबिया की टीम ग्रुप-K में बिना मैच हारे टॉप पोजिशन के साथ नॉकआउट में पहुंची है। टीम ने 2 जीत हासिल की और 1 मुकाबला ड्रॉ खेला। कोलंबिया ने कांगो डीआर को 1-0 और उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया। वहीं पुर्तगाल से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा।

घाना ने ग्रुप-L में कड़ी टक्कर के बाद नॉकआउट का टिकट हासिल किया है। टीम ने 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ खेला। घाना ने पनामा को हराया, इंग्लैंड से ड्रॉ खेला और क्रोएशिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।

कोलंबिया को अपने स्टार विंगर लुइस डियाज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं घाना की टीम अपने फॉरवर्ड मोहम्मद कुदूस के अटैकिंग खेल के दम पर जीत हासिल करना चाहेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

कोलंबिया: कैमिलो वर्गास, मुनोज़, डैविंसन सांचेज, कुएस्टा, मोजिका, जेफरसन लेर्मा, रिचर्ड रीस, जॉन अरियास, जेम्स रोड्रिगेज, लुइस डियाज, जॉन कोर्डोबा।

घाना: लॉरेंस अति-जिगी, सेदु, जिचू, सालिसु, मेन्सा, सालिस अब्दुल समेद, थॉमस पार्टी, मोहम्मद कुदूस, जॉर्डन अयू, अंत्शवे-अड्जेई, इन्याकी विलियम्स।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Himalaya Glacier Melting Crisis | Black Carbon Pollution Risk

September 4, 2026/
4:00 am

बीजिंग/काठमांडू33 मिनट पहले कॉपी लिंक हिमालय के ग्लेशियरों पर अब सिर्फ बढ़ते तापमान का खतरा नहीं है। हवा में मौजूद...

उत्तराखंड में 'पे एंड प्ले' से खुलेंगे गेम्स स्टेडियम:100 रुपए में स्विमिंग, 250 में शूटिंग; इंटरनेशनल-नेशनल खिलाड़ियों के लिए फ्री

May 26, 2026/
7:39 pm

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल-2025 के लिए तैयार किए गए विश्वस्तरीय स्टेडियम और खेल मैदान अब आम खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों...

भजन क्लबिंग में अचानक पहुंचे थे पीएम मोदी:'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल बोले- हमारे लिए सरप्राइज था; अचानक से आने की खबर मिली

September 27, 2026/
3:15 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में युवाओं के ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल होने अचानक पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में परफॉर्म...

वीडी सतीशन एक्सक्लूसिव: केरल में कांग्रेस की जीत: धर्मनिरपेक्षता और नेतृत्व का एक नया युग इंतजार कर रहा है

May 5, 2026/
5:42 pm

एक ऐतिहासिक जीत में, यूडीएफ ने केरल में 100 से अधिक सीटें हासिल कीं, जो राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़े...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

FIFA World Cup 2026: Messis Argentina vs Cabo Verde

FIFA World Cup 2026: Messis Argentina vs Cabo Verde
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Messis Argentina Vs Cabo Verde | Australia Vs Egypt

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला काबो वर्डे से होगा। मेसी इस टूर्नामेंट में 6 गोल कर चुके हैं। वे गोल्डन बूट की रेस में दूसरे नंबर पर है। यह मैच रात 3:30 बजे से मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और मिस्र का मुकाबला होगा। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। यह मैच डलास स्टेडियम में आज रात 11:30 बजे से खेला जाएगा।

इसके बाद कोलंबिया और घाना की भिड़ंत होगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार 4 जुलाई को सुबह 7:00 बजे से कंसास सिटी स्टेडियम में शुरू होगा।

मैच 86: ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच कड़ा मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी।

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-D में उतार-चढ़ाव भरे सफर के बाद नॉकआउट में पहुंचा है। टीम ने 3 मैचों में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ 4 अंक हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में तुर्की को 2-0 से हराया। इसके बाद अमेरिका से 0-2 से हार मिली। आखिरी मुकाबला पराग्वे से 0-0 से ड्रॉ रहा।

मिस्र ग्रुप-G में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट में पहुंची है। टीम ने 3 मैचों में 1 जीत और 2 ड्रॉ खेले। मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया। वहीं बेल्जियम और ईरान के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

ऑस्ट्रेलिया को अपने फॉरवर्ड खिलाड़ियों से बेहतर फिनिशिंग की उम्मीद होगी। वहीं मिस्र स्टार फॉरवर्ड और कप्तान मोहम्मद सालाह के खेल पर निर्भर होगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11:

ऑस्ट्रेलिया: मैटी रायन, रोलिस, सुतार, बर्गेस, बेहिच, बकस, इरविन, मैटकैफ, गुडविन, ड्यूक, बूस।

मिस्र: मोस्तफा शुबेर, मोहम्मद हानी, यासर इब्राहिम, रामी राबिया, मोहम्मद हम्दी, मारवान अत्तिया, अकरम तौफीक, इमाम अशुअर, ट्रेजेगुएट, मोस्तफा मोहम्मद, मोहम्मद सालाह।

मैच 87: अर्जेंटीना के सामने काबो वर्डे की चुनौती

अर्जेंटीना और काबो वर्डे के बीच यह पहला मुकाबला होगा। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना इस मैच में फेवरेट के तौर पर मैदान में उतरेगी।

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस

अर्जेंटीना ग्रुप-J में अपने तीनों मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंची है। टीम 3 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर रही। अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1, ऑस्ट्रिया को 2-0 और अल्जीरिया को 3-0 से हराया था।

दूसरी ओर काबो वर्डे का सफर ऐतिहासिक रहा है। टीम ने ग्रुप-H में मजबूत स्पेन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला। इसके बाद उरुग्वे और सऊदी अरब के खिलाफ भी मुकाबला ड्रॉ कराया।

अर्जेंटीना को कप्तान और स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी से फिर गोल की उम्मीद होगी। मेसी इस टूर्नामेंट में अब तक 6 गोल दाग चुके हैं। वहीं काबो वर्डे अपने स्टार गोलकीपर वोजिन्हा के डिफेंस पर निर्भर करेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11:

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, मोलीना, रोमेरो, लिसैंड्रो मार्टिनेज, टैगलियाफिको, डी पॉल, एन्जो फर्नांडीज, मैकअलिस्टर, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज, निकोलस गोंजालेज।

काबो वर्डे: वोजिन्हा, स्टीवन मोरेरा, पिको, डैनी, सिडनी लोपेज, केविन पिना, जेमिरो मोंटेरो, डर्लो डुआर्टे, रायन मेंडेस, बेबे, जोवाने कब्राल।

मैच 88: कोलंबिया और घाना के बीच पहली भिड़ंत

कोलंबिया और घाना के बीच अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला गया है। दोनों देशों की सीनियर टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। ग्रुप स्टेज के प्रदर्शन को देखते हुए घाना की टीम कोलंबिया को कड़ी टक्कर दे सकती है।

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस

कोलंबिया की टीम ग्रुप-K में बिना मैच हारे टॉप पोजिशन के साथ नॉकआउट में पहुंची है। टीम ने 2 जीत हासिल की और 1 मुकाबला ड्रॉ खेला। कोलंबिया ने कांगो डीआर को 1-0 और उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया। वहीं पुर्तगाल से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा।

घाना ने ग्रुप-L में कड़ी टक्कर के बाद नॉकआउट का टिकट हासिल किया है। टीम ने 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ खेला। घाना ने पनामा को हराया, इंग्लैंड से ड्रॉ खेला और क्रोएशिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।

कोलंबिया को अपने स्टार विंगर लुइस डियाज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं घाना की टीम अपने फॉरवर्ड मोहम्मद कुदूस के अटैकिंग खेल के दम पर जीत हासिल करना चाहेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

कोलंबिया: कैमिलो वर्गास, मुनोज़, डैविंसन सांचेज, कुएस्टा, मोजिका, जेफरसन लेर्मा, रिचर्ड रीस, जॉन अरियास, जेम्स रोड्रिगेज, लुइस डियाज, जॉन कोर्डोबा।

घाना: लॉरेंस अति-जिगी, सेदु, जिचू, सालिसु, मेन्सा, सालिस अब्दुल समेद, थॉमस पार्टी, मोहम्मद कुदूस, जॉर्डन अयू, अंत्शवे-अड्जेई, इन्याकी विलियम्स।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket