Monday, 14 Sep 2026 | 06:28 PM

Trending :

EXCLUSIVE

छतरपुर में सिलेंडर फटने से घर में आग:लाखों का सामान और कैश जला, खाना बनाते समय हादसा

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्राहा में बुधवार शाम एक मकान में सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस घटना में घर का लाखों का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। हालांकि, परिवार के सदस्यों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवार को करीब ढाई से तीन लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। यह घटना कुर्राहा निवासी सफीक खान के घर में शाम लगभग 6:30 से 7:00 बजे के बीच हुई। सफीक खान की पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। घर में मौजूद महिलाओं ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही देर में सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे मकान में आग फैल गई। दो लाख का नुकसान हुआ
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। आग की लपटों ने घर के अंदर रखे सभी सामान को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग दो लाख रुपए नकद, फ्रिज, टीवी, पलंग, गोदरेज अलमारी और दैनिक उपयोग का अन्य सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

May 11, 2026/
7:47 am

पलामू. पलामू जिले में गर्मी हर साल लोगों की परेशानी बढ़ा देती है. राज्य के सबसे गर्म जिलों में शामिल...

ग्वालियर केंद्रीय जेल में नशा और वेश्यावृत्ति के आरोप:तय दरों से ज्यादा वसूली, वायरल वीडियो के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश

April 14, 2026/
1:46 pm

ग्वालियर केंद्रीय जेल में अवैध गतिविधियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के...

नृसिंह जयंती पर 6 दिन नौका विहार करेंगे राधा-कृष्ण:उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में आज शाम से होगी शुरुआत

April 30, 2026/
5:03 pm

नृसिंह जयंती पर उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में महाअभिषेक महाआरती प्रसाद वितरण के साथ शाम को राधा-कृष्ण नौका विहार महोत्सव...

बैतूल के विजयग्राम में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का आक्रोश:17 मार्च तक पानी नहीं मिला तो स्टेट हाईवे पर चक्काजाम की चेतावनी

March 10, 2026/
8:25 pm

बैतूल के भेसदेही विकासखंड की विजयग्राम पंचायत में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया है। मंगलवार को...

भवानीपुर को लेकर एग्जिट पोल में दिग्गजों वाला ताजा खबर, जानें ममता बनर्जी जीत रही हैं या हार, पढ़ें अनुमान

May 1, 2026/
1:44 pm

भवानीपुर एग्जिट पोल 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों में, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को संपन्न होगा।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

छतरपुर में सिलेंडर फटने से घर में आग:लाखों का सामान और कैश जला, खाना बनाते समय हादसा

छतरपुर में सिलेंडर फटने से घर में आग:लाखों का सामान और कैश जला, खाना बनाते समय हादसा

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्राहा में बुधवार शाम एक मकान में सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस घटना में घर का लाखों का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। हालांकि, परिवार के सदस्यों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवार को करीब ढाई से तीन लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। यह घटना कुर्राहा निवासी सफीक खान के घर में शाम लगभग 6:30 से 7:00 बजे के बीच हुई। सफीक खान की पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। घर में मौजूद महिलाओं ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही देर में सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे मकान में आग फैल गई। दो लाख का नुकसान हुआ
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। आग की लपटों ने घर के अंदर रखे सभी सामान को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग दो लाख रुपए नकद, फ्रिज, टीवी, पलंग, गोदरेज अलमारी और दैनिक उपयोग का अन्य सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket