Sunday, 20 Sep 2026 | 05:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Hanuman Ansh & Mirzapur Movie Box Office Collection

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 300 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैक्निल्क के मुताबिक, रिलीज के 44वें दिन (सातवें शनिवार) फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपए हो गया है।

वहीं पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी शनिवार को 4.50 करोड़ रुपए कमाए, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 302.19 करोड़ रुपए हो गया है। इसके अलावा वीकेंड पर नई रिलीज ‘वाइब’ और ‘दायरा’ के बिजनेस में भी सुधार दर्ज किया गया है।

हनुमान अंश की देश में 300 करोड़ की कमाई

संत नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ थिएटर्स में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 258.13 करोड़ रुपए और कुल ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

ओवरसीज मार्केट से मिले 24.50 करोड़ रुपए को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 329.30 करोड़ रुपए हो चुका है। रिलीज के सातवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई का यह ग्राफ नए रिकॉर्ड बना रहा है।

मिर्जापुर द मूवी का कलेक्शन भी 300 करोड़ पार

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं। शनिवार की कमाई के बाद भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 210.70 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 250.94 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म ने विदेशी बाजारों में अब तक 51.25 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 302.19 करोड़ रुपए पहुंच गया है। शनिवार को मिली बढ़त से फिल्म के कुल आंकड़ों में सुधार हुआ है।

नई रिलीज ‘वाइब’ और ‘दायरा’ का वीकेंड पर हाल

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई दो नई फिल्मों ‘वाइब’ और ‘दायरा’ की कमाई में शनिवार को उछाल आया है। कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर ‘वाइब’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन 2.65 करोड़ रुपए की नेट कमाई की, जो पहले दिन के 1.70 करोड़ रुपए से बेहतर है। इसके साथ ही ‘वाइब’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 4.35 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 5.22 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी ओर, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘दायरा’ की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है। पहले दिन 1 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इससे भारत में ‘दायरा’ का कुल नेट कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 3.10 करोड़ रुपए तक पहुंचा है। वीकेंड के बाकी दिनों में इन फिल्मों के कलेक्शन में और बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

अब समझिए कम बजट की हनुमान अंश ने कैसे कमाए 300 करोड़

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई पर कहा- ‘अगर आप कलेक्शन देखेंगे तो पहले दिन से लेकर अब तक, वो ऐतिहासिक है। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है।’

‘कंटेंट तो है ही, लेकिन ‘वर्ड ऑफ माउथ’ से फिल्म को फायदा मिला। अगर नेगेटिव पब्लिसिटी होती है, तो दूसरे-तीसरे दिन फिल्म पर असर दिखता है, लेकिन अगर रिव्यू पॉजिटिव हैं, तो फिल्म चल जाती है। यही हनुमान अंश के साथ हुआ।’

'वर्ड ऑफ माउथ' से फिल्म को फायदा मिला। सोशल मीडिया पर फिल्म के वीडियो शेयर किए गए।

‘वर्ड ऑफ माउथ’ से फिल्म को फायदा मिला। सोशल मीडिया पर फिल्म के वीडियो शेयर किए गए।

फिल्म के तीन बड़े चेहरों के बारे में-

डायरेक्टर- विशाल चतुर्वेदी

फिल्म हनुमान अंश को 42 साल के विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है। ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले विशाल एक डॉक्टर थे। ये उनके निर्देशन की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 2012 की वॉर्निंग डायरेक्ट की थी। वह टीवी सीरीज और फिल्मों के डायलॉग राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं।

विशाल चतुर्वेदी।

विशाल चतुर्वेदी।

एक्टर- शोभिनव सत्या

एक्टर शोभिनव सत्या ने हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। उन्होंने FTII, पुणे से पढ़ाई की है। एक्टिंग के साथ वह असिस्टेंट डायरेक्टर, सेकंड यूनिट डायरेक्टर, स्क्रिप्ट और कंटिन्यूटी विभाग में काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘महापौर’, ‘CID’, ‘रागिनी एमएमएस’ और ‘हैप्पीली एवर आफ्टर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

शोभिनव सत्या।

शोभिनव सत्या।

एक्टर- चंदन के.आनंद

चंदन आनंद ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। इससे पहले वो कई फिल्मों और टीवी शोज में साइड रोल कर चुके हैं। वह आलू चाट, पार्च्ड, लव आज कल, गुंजन सक्सेना, फाइटर, होमबाउंड जैसी फिल्मों के अलावा टीवी शो बैरिस्टर बाबू, ये प्यार न होगा कम, मीत जैसे दर्जनों शोज कर चुके हैं।

चंदन के. आनंद।

चंदन के. आनंद।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भरे मंच पर भाजपा विधायक की कुटाई:मंत्री का छात्रा से लैपटॉप का वादा, कांग्रेस नेता दिला लाए; अपनी ही सरकार से खफा विधायक

April 17, 2026/
5:10 am

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर...

मोहाली में विदेशी छात्रा से गैंगरेप:बर्थडे पार्टी में बुलाया, शराब पिलाई; बेडशीट बनी अहम सबूत; लुधियाना की यूनिवर्सिटी में करती है पढ़ाई

July 3, 2026/
6:07 pm

मोहाली में विदेशी छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। वह बर्थडे पार्टी के लिए लुधियाना से मोहाली आई थी। आरोप...

authorimg

April 5, 2026/
7:25 pm

आजकल दांतों से जुड़ी समस्याएं जैसे सेंसिटिविटी, पीलापन और कमजोर एनामेल तेजी से बढ़ रही हैं. इसकी वजह सिर्फ मीठा...

महाराष्ट्र जिला परिषद रिजल्ट लाइव: महाराष्ट्र में जिला परिषद के ऐसे चल रहे नतीजे, जानें कहां मिलेगी जीत का परचम?

February 9, 2026/
7:20 am

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव परिणाम लाइव अपडेट: महाराष्ट्र के 12 जिला परिषद (जिला परिषद चुनाव 2026) और 125 पंचायत समिति...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Hanuman Ansh & Mirzapur Movie Box Office Collection

Hanuman Ansh & Mirzapur Movie Box Office Collection

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 300 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैक्निल्क के मुताबिक, रिलीज के 44वें दिन (सातवें शनिवार) फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपए हो गया है।

वहीं पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी शनिवार को 4.50 करोड़ रुपए कमाए, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 302.19 करोड़ रुपए हो गया है। इसके अलावा वीकेंड पर नई रिलीज ‘वाइब’ और ‘दायरा’ के बिजनेस में भी सुधार दर्ज किया गया है।

हनुमान अंश की देश में 300 करोड़ की कमाई

संत नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ थिएटर्स में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 258.13 करोड़ रुपए और कुल ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

ओवरसीज मार्केट से मिले 24.50 करोड़ रुपए को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 329.30 करोड़ रुपए हो चुका है। रिलीज के सातवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई का यह ग्राफ नए रिकॉर्ड बना रहा है।

मिर्जापुर द मूवी का कलेक्शन भी 300 करोड़ पार

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं। शनिवार की कमाई के बाद भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 210.70 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 250.94 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म ने विदेशी बाजारों में अब तक 51.25 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 302.19 करोड़ रुपए पहुंच गया है। शनिवार को मिली बढ़त से फिल्म के कुल आंकड़ों में सुधार हुआ है।

नई रिलीज ‘वाइब’ और ‘दायरा’ का वीकेंड पर हाल

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई दो नई फिल्मों ‘वाइब’ और ‘दायरा’ की कमाई में शनिवार को उछाल आया है। कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर ‘वाइब’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन 2.65 करोड़ रुपए की नेट कमाई की, जो पहले दिन के 1.70 करोड़ रुपए से बेहतर है। इसके साथ ही ‘वाइब’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 4.35 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 5.22 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी ओर, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘दायरा’ की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है। पहले दिन 1 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इससे भारत में ‘दायरा’ का कुल नेट कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 3.10 करोड़ रुपए तक पहुंचा है। वीकेंड के बाकी दिनों में इन फिल्मों के कलेक्शन में और बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

अब समझिए कम बजट की हनुमान अंश ने कैसे कमाए 300 करोड़

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई पर कहा- ‘अगर आप कलेक्शन देखेंगे तो पहले दिन से लेकर अब तक, वो ऐतिहासिक है। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है।’

‘कंटेंट तो है ही, लेकिन ‘वर्ड ऑफ माउथ’ से फिल्म को फायदा मिला। अगर नेगेटिव पब्लिसिटी होती है, तो दूसरे-तीसरे दिन फिल्म पर असर दिखता है, लेकिन अगर रिव्यू पॉजिटिव हैं, तो फिल्म चल जाती है। यही हनुमान अंश के साथ हुआ।’

'वर्ड ऑफ माउथ' से फिल्म को फायदा मिला। सोशल मीडिया पर फिल्म के वीडियो शेयर किए गए।

‘वर्ड ऑफ माउथ’ से फिल्म को फायदा मिला। सोशल मीडिया पर फिल्म के वीडियो शेयर किए गए।

फिल्म के तीन बड़े चेहरों के बारे में-

डायरेक्टर- विशाल चतुर्वेदी

फिल्म हनुमान अंश को 42 साल के विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है। ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले विशाल एक डॉक्टर थे। ये उनके निर्देशन की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 2012 की वॉर्निंग डायरेक्ट की थी। वह टीवी सीरीज और फिल्मों के डायलॉग राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं।

विशाल चतुर्वेदी।

विशाल चतुर्वेदी।

एक्टर- शोभिनव सत्या

एक्टर शोभिनव सत्या ने हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। उन्होंने FTII, पुणे से पढ़ाई की है। एक्टिंग के साथ वह असिस्टेंट डायरेक्टर, सेकंड यूनिट डायरेक्टर, स्क्रिप्ट और कंटिन्यूटी विभाग में काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘महापौर’, ‘CID’, ‘रागिनी एमएमएस’ और ‘हैप्पीली एवर आफ्टर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

शोभिनव सत्या।

शोभिनव सत्या।

एक्टर- चंदन के.आनंद

चंदन आनंद ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। इससे पहले वो कई फिल्मों और टीवी शोज में साइड रोल कर चुके हैं। वह आलू चाट, पार्च्ड, लव आज कल, गुंजन सक्सेना, फाइटर, होमबाउंड जैसी फिल्मों के अलावा टीवी शो बैरिस्टर बाबू, ये प्यार न होगा कम, मीत जैसे दर्जनों शोज कर चुके हैं।

चंदन के. आनंद।

चंदन के. आनंद।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket