Saturday, 10 Oct 2026 | 11:19 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सलमान खान ने लॉन्च किया ऑफिशियल यूट्यूब चैनल:फैंस को पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट, बोले- A से Z तक सब मिलेगा

सलमान खान ने शुक्रवार को अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। उन्होंने फैंस से पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट साझा करने का वादा किया। सलमान ने चैनल के लॉन्च का ऐलान एक मजेदार टीजर के साथ किया। इसमें वह अंग्रेजी अल्फाबेट बोलते नजर आए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं… मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।” खबर लिखे जाने तक इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या 16 हजार पार हो गई थी। सलमान के ऑफिशियल चैनल के बायो में लिखा है, “फिल्म एक्टर। आर्टिस्ट। पेंटर। ह्यूमैनिटेरियन। यह मेरा ऑफिशियल चैनल है।” फिलहाल चैनल पर कई शॉर्ट्स मौजूद हैं। यूट्यूब के जरिए सलमान लंबे वीडियो शेयर कर सकते हैं। इससे फैंस को उनके काम, रोजमर्रा की जिंदगी और सिनेमा से बाहर की पसंद के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे सलमान वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ होस्ट कर रहे हैं। रियलिटी शो के साथ यह उनका लंबे समय से चला आ रहा जुड़ाव है। सलमान की कई फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। वह अगली बार ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की बदली हुई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सलमान साउथ के फिल्ममेकर वामशी पैदिपल्ली के साथ SVC63 में भी काम करेंगे। इस फिल्म का नाम कथित तौर पर ‘मॉन्स्टर’ रखा गया है। फिल्म में नयनतारा भी हैं। यह फिल्म फिलहाल ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन बड़े बॉलीवुड सितारों के भी हैं अपने यूट्यूब चैनल सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के भी अपने यूट्यूब चैनल हैं। इन चैनलों के जरिए कलाकार अपने फैंस से सीधे जुड़ते हैं। कोई अपनी निजी जिंदगी के वीडियो शेयर करता है, तो कोई फिटनेस, खाना बनाने और फिल्मों की शूटिंग से जुड़े वीडियो दिखाता है। हालांकि, ज्यादातर सितारे अपने चैनल पर लगातार वीडियो नहीं डालते। फराह खान: फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान का यूट्यूब चैनल इन दिनों काफी चर्चा में रहता है। उनके चैनल @farahkhank पर वह बॉलीवुड सितारों के घर जाती हैं, उनके साथ खाना बनाती हैं और कई मजेदार सवाल पूछती हैं। इन वीडियो में सितारों के घर, उनकी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े दिलचस्प किस्से देखने को मिलते हैं। उनके कुक दिलीप के साथ मजेदार बातचीत भी दर्शकों को पसंद आती है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर 32 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। अक्षय कुमार: एक्टर का अपना यूट्यूब चैनल @akshaykumar है। इस चैनल पर करीब 12.4 लाख सब्सक्राइबर्स और 77 वीडियो हैं। यहां फिल्मों के प्रचार, ब्रांड से जुड़े वीडियो और उनके होस्टिंग शो के क्लिप देखने को मिलते हैं। हालांकि, पिछले तीन साल से इस चैनल पर कोई नया वीडियो अपलोड नहीं किया गया है। आलिया भट्ट: 26 जून 2019 को आलिया भट्ट ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इसके जरिए वह फैंस को अपनी जिंदगी की झलक दिखाना चाहती थीं। उनके वीडियो में फिल्मों की शूटिंग, मेकअप, परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े पल देखने को मिलते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर करीब 26 लाख सब्सक्राइबर हैं। कृति सेनन: एक्ट्रेस का यूट्यूब चैनल @kritisanon नवंबर 2021 में शुरू हुआ था। इस चैनल पर वह अपनी दिनचर्या, फिटनेस, स्किन की देखभाल और शूटिंग से जुड़े अनुभव शेयर करती हैं। इन वीडियो के जरिए फैंस को उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में जानने का मौका मिलता है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर करीब 13.4 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। परिणीति चोपड़ा: एक्ट्रेस ने 25 जुलाई 2024 को अपना यूट्यूब चैनल @officialparineetichopra शुरू किया था। उनके चैनल पर करीब 2.79 लाख सब्सक्राइबर और 41 वीडियो हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
New Delhi: Bihar Chief Minister Nitish Kumar greets upon arrival at his residence, in New Delhi, Thursday, April 9, 2026. Kumar has to be sworn in as a Rajya Sabha MP. (PTI Photo/Salman Ali)(PTI04_09_2026_000334B) *** Local Caption ***

April 14, 2026/
7:47 am

आखरी अपडेट:14 अप्रैल, 2026, 07:47 IST बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अंतिम कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा देंगे।...

तस्वीर का विवरण

July 1, 2026/
8:58 pm

आटा गूंथने के लिए: 2 कप आटे का आटा, 2 बड़े कच्चे तेल या घी, स्वादानुसार नमक, आवश्यक पानी छवि:...

ask search icon

April 7, 2026/
4:36 pm

Last Updated:April 07, 2026, 16:36 IST पॉपुलर के पत्ते न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनके औषधीय गुण...

हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी:मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम बोले- संगीत जगत का बड़ा नुकसान हुआ

April 14, 2026/
4:20 pm

हॉलीवुड एक्टर और पूर्व रेसलर जॉन सीना ने सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। सीना ने सोमवार को अपने...

भारत को विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश नहीं हरा पाया:आज टूर्नामेंट में चौथी बार भिड़ेंगे; सेमीफाइनल के लिए इंडिया का जीतना जरूरी

June 25, 2026/
4:30 am

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। मैच शाम 7 बजे से मैनचेस्टर में खेला...

इंपैक्ट फीचर:क्लासरूम से करियर तक, सेज यूनिवर्सिटी का AI  रिसर्च बेस्ड मॉडल बना रहा स्टूडेंट्स को फ्यूचर रेडी

April 28, 2026/
2:33 pm

आज के समय में जब पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर क्षेत्र में...

google-color.svg

May 20, 2026/
12:36 pm

Last Updated:May 20, 2026, 12:36 IST Heatwave Safety Tips: गर्मी में कुछ पारंपरिक पेय पदार्थ किसी दवा से कम नहीं...

सीहोर मंडी में 6 घंटे अघोषित कटौती पर चक्काजाम:नागरिक-व्यापारी सड़क पर उतरे; बोले- नए सब-स्टेशन के बाद भी नहीं सुधरी हालत

April 5, 2026/
5:15 pm

सीहोर जिले के मंडी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान नागरिकों और व्यापारियों ने आज (रविवार) सीहोर-श्यामपुर मार्ग पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सलमान खान ने लॉन्च किया ऑफिशियल यूट्यूब चैनल:फैंस को पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट, बोले- A से Z तक सब मिलेगा

सलमान खान ने लॉन्च किया ऑफिशियल यूट्यूब चैनल:फैंस को पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट, बोले- A से Z तक सब मिलेगा

सलमान खान ने शुक्रवार को अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। उन्होंने फैंस से पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट साझा करने का वादा किया। सलमान ने चैनल के लॉन्च का ऐलान एक मजेदार टीजर के साथ किया। इसमें वह अंग्रेजी अल्फाबेट बोलते नजर आए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं… मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।” खबर लिखे जाने तक इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या 16 हजार पार हो गई थी। सलमान के ऑफिशियल चैनल के बायो में लिखा है, “फिल्म एक्टर। आर्टिस्ट। पेंटर। ह्यूमैनिटेरियन। यह मेरा ऑफिशियल चैनल है।” फिलहाल चैनल पर कई शॉर्ट्स मौजूद हैं। यूट्यूब के जरिए सलमान लंबे वीडियो शेयर कर सकते हैं। इससे फैंस को उनके काम, रोजमर्रा की जिंदगी और सिनेमा से बाहर की पसंद के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे सलमान वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ होस्ट कर रहे हैं। रियलिटी शो के साथ यह उनका लंबे समय से चला आ रहा जुड़ाव है। सलमान की कई फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। वह अगली बार ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की बदली हुई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सलमान साउथ के फिल्ममेकर वामशी पैदिपल्ली के साथ SVC63 में भी काम करेंगे। इस फिल्म का नाम कथित तौर पर ‘मॉन्स्टर’ रखा गया है। फिल्म में नयनतारा भी हैं। यह फिल्म फिलहाल ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इन बड़े बॉलीवुड सितारों के भी हैं अपने यूट्यूब चैनल सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के भी अपने यूट्यूब चैनल हैं। इन चैनलों के जरिए कलाकार अपने फैंस से सीधे जुड़ते हैं। कोई अपनी निजी जिंदगी के वीडियो शेयर करता है, तो कोई फिटनेस, खाना बनाने और फिल्मों की शूटिंग से जुड़े वीडियो दिखाता है। हालांकि, ज्यादातर सितारे अपने चैनल पर लगातार वीडियो नहीं डालते। फराह खान: फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान का यूट्यूब चैनल इन दिनों काफी चर्चा में रहता है। उनके चैनल @farahkhank पर वह बॉलीवुड सितारों के घर जाती हैं, उनके साथ खाना बनाती हैं और कई मजेदार सवाल पूछती हैं। इन वीडियो में सितारों के घर, उनकी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े दिलचस्प किस्से देखने को मिलते हैं। उनके कुक दिलीप के साथ मजेदार बातचीत भी दर्शकों को पसंद आती है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर 32 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। अक्षय कुमार: एक्टर का अपना यूट्यूब चैनल @akshaykumar है। इस चैनल पर करीब 12.4 लाख सब्सक्राइबर्स और 77 वीडियो हैं। यहां फिल्मों के प्रचार, ब्रांड से जुड़े वीडियो और उनके होस्टिंग शो के क्लिप देखने को मिलते हैं। हालांकि, पिछले तीन साल से इस चैनल पर कोई नया वीडियो अपलोड नहीं किया गया है। आलिया भट्ट: 26 जून 2019 को आलिया भट्ट ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इसके जरिए वह फैंस को अपनी जिंदगी की झलक दिखाना चाहती थीं। उनके वीडियो में फिल्मों की शूटिंग, मेकअप, परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े पल देखने को मिलते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर करीब 26 लाख सब्सक्राइबर हैं। कृति सेनन: एक्ट्रेस का यूट्यूब चैनल @kritisanon नवंबर 2021 में शुरू हुआ था। इस चैनल पर वह अपनी दिनचर्या, फिटनेस, स्किन की देखभाल और शूटिंग से जुड़े अनुभव शेयर करती हैं। इन वीडियो के जरिए फैंस को उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में जानने का मौका मिलता है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उनके चैनल पर करीब 13.4 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। परिणीति चोपड़ा: एक्ट्रेस ने 25 जुलाई 2024 को अपना यूट्यूब चैनल @officialparineetichopra शुरू किया था। उनके चैनल पर करीब 2.79 लाख सब्सक्राइबर और 41 वीडियो हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket