Sunday, 18 Oct 2026 | 11:01 PM

Trending :

Dr. Ramya Anche NASA Puffin Mission Principal Investigator

  • Hindi News
  • Career
  • Dr. Ramya Anche NASA Puffin Mission Principal Investigator | Arizona News

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना की स्टीवर्ड ऑब्जर्वेटरी में असिस्टेंट रिसर्च प्रोफेसर, डॉ. राम्या आंचे को नासा के पफिन्स मिशन का प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर चुना गया है। पफिन्स का पूरा नाम पोलारिमेट्री इन द अल्ट्रावायलेट टू फाइंड फीचर्स इन इंटरस्टेलर डस्ट है।

मिशन की लागत 168 करोड़

नासा ने अपने एस्ट्रोफिजिक्स पायनियर्स कार्यक्रम के तहत राम्या को इस मिशन का प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर अनाउंस किया। पफिन्स मिशन की लागत 168 करोड़ आंकी गई है।

तारों और ग्रहों के निर्माण में मदद

इस मिशन को 2030 में लॉन्च करने का लक्ष्य है। इसके केंद्र में एक ‘स्मॉलसैट’ (छोटा उपग्रह) होगा, जिसमें लगभग 10 इंच व्यास वाला टेलीस्कोप लगा होगा।

यह लगभग 70 तारों से आने वाली अल्ट्रावायलेट रोशनी का अध्ययन करेगा, ताकि तारों के बीच मौजूद धूल के बहुत छोटे कणों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इनसे यह समझने में मदद मिलेगी कि ब्रह्मांड में तारों और ग्रहों का निर्माण कैसे होता है।

इतने छोटे कण साधारण दूरबीन से नहीं दिखते

उन्होंने इन कणों को लगभग सामान्य सर्दी-जुकाम वाले वायरस के आकार का बताया। हालांकि ये साधारण दूरबीन से दिखाई नहीं देते, लेकिन ये इस बात पर असर डालते हैं कि तारों का प्रकाश आकाशगंगा में किस तरह से यात्रा करता है। ये उन प्रक्रियाओं से जुड़े होते हैं जिनसे तारे और ग्रह बनते हैं।

भारतीय मूल की मशहूर एस्ट्रोनॉमर

डॉ. राम्या मंजूनाथ आंचे भारतीय मूल की मशहूर एस्ट्रोनॉमर और रिसर्चर हैं। फिलहाल वे अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय के स्टीवर्ड ऑब्जर्वेटरी में असिस्टेंट रिसर्च प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

इस मिशन के लिए राम्या का चयन नासा की कॉम्पिटिटिव ROSES के माध्यम से हुआ। राम्या ने पफिन्स का प्रस्ताव तब जमा किया था, जब वह पोस्टडॉक्टरल रिसर्चर थीं।

——————————————————

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Zimbabwe vs West Indies Live Cricket Score, T20 World Cup 2026: Stay updated with ZIM vs WI Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Mumbai. (Picture Credit: AP)

February 16, 2026/
10:54 am

आखरी अपडेट:16 फरवरी, 2026, 10:54 IST कार्ति चिदंबरम ने कहा कि “सनातन” शब्द का तमिलनाडु में एक अलग अर्थ है...

अविनाश मिश्रा बोले- मुंबई आना ही सबसे बड़ा खतरा था:उस वक्त जुनून था कि करो या मरो, अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे

May 14, 2026/
4:30 am

बिगबॉस फेम और ‘नेवर गिव अप’ एटीट्यूड के लिए मशहूर अविनाश मिश्रा अब खतरों के खिलाड़ी’ में अपना दमखम दिखाने...

दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के लुक पर उठाए सवाल:कहा- रामायण में सीता के घुंघराले बालों का कहीं वर्णन नहीं; मेकर्स ने पोस्टपोन किया ट्रेलर

July 24, 2026/
12:52 pm

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणः पार्ट-1 का ट्रेलर पोस्टपोन हो चुका है। ये ट्रेलर पहले 24 जुलाई यानी...

उज्जैन के महाकाल रेस्टोरेंट में लगी आग:समय रहते आग पर काबू पाया, बड़ा हादसा टला

April 15, 2026/
12:03 am

उज्जैन के महाकाल क्षेत्र स्थित गुदरी चौराहे पर मंगलवार को महाकाल रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना...

रिपोर्ट- ट्रम्प-जिनपिंग की मुलाकात से पहले ताइवान में डर:जापान-साउथ कोरिया को चिंता, चीन से डील के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति नरम न पड़ जाएं

September 17, 2026/
6:39 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 सितंबर को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Dr. Ramya Anche NASA Puffin Mission Principal Investigator

Dr. Ramya Anche NASA Puffin Mission Principal Investigator
  • Hindi News
  • Career
  • Dr. Ramya Anche NASA Puffin Mission Principal Investigator | Arizona News

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना की स्टीवर्ड ऑब्जर्वेटरी में असिस्टेंट रिसर्च प्रोफेसर, डॉ. राम्या आंचे को नासा के पफिन्स मिशन का प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर चुना गया है। पफिन्स का पूरा नाम पोलारिमेट्री इन द अल्ट्रावायलेट टू फाइंड फीचर्स इन इंटरस्टेलर डस्ट है।

मिशन की लागत 168 करोड़

नासा ने अपने एस्ट्रोफिजिक्स पायनियर्स कार्यक्रम के तहत राम्या को इस मिशन का प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर अनाउंस किया। पफिन्स मिशन की लागत 168 करोड़ आंकी गई है।

तारों और ग्रहों के निर्माण में मदद

इस मिशन को 2030 में लॉन्च करने का लक्ष्य है। इसके केंद्र में एक ‘स्मॉलसैट’ (छोटा उपग्रह) होगा, जिसमें लगभग 10 इंच व्यास वाला टेलीस्कोप लगा होगा।

यह लगभग 70 तारों से आने वाली अल्ट्रावायलेट रोशनी का अध्ययन करेगा, ताकि तारों के बीच मौजूद धूल के बहुत छोटे कणों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इनसे यह समझने में मदद मिलेगी कि ब्रह्मांड में तारों और ग्रहों का निर्माण कैसे होता है।

इतने छोटे कण साधारण दूरबीन से नहीं दिखते

उन्होंने इन कणों को लगभग सामान्य सर्दी-जुकाम वाले वायरस के आकार का बताया। हालांकि ये साधारण दूरबीन से दिखाई नहीं देते, लेकिन ये इस बात पर असर डालते हैं कि तारों का प्रकाश आकाशगंगा में किस तरह से यात्रा करता है। ये उन प्रक्रियाओं से जुड़े होते हैं जिनसे तारे और ग्रह बनते हैं।

भारतीय मूल की मशहूर एस्ट्रोनॉमर

डॉ. राम्या मंजूनाथ आंचे भारतीय मूल की मशहूर एस्ट्रोनॉमर और रिसर्चर हैं। फिलहाल वे अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय के स्टीवर्ड ऑब्जर्वेटरी में असिस्टेंट रिसर्च प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

इस मिशन के लिए राम्या का चयन नासा की कॉम्पिटिटिव ROSES के माध्यम से हुआ। राम्या ने पफिन्स का प्रस्ताव तब जमा किया था, जब वह पोस्टडॉक्टरल रिसर्चर थीं।

——————————————————

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket