Sunday, 18 Oct 2026 | 01:54 PM

Trending :

EXCLUSIVE

राधिका मदान बोलीं-जयपुर मेरे लिए हमेशा लकी रहा:यहां स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद, आम दिनों में जींस और हुडी पहनना पसंद

एक्ट्रेस राधिका मदान ने मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड अझॉर्ट के 47वें स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैशन को लेकर अपनी पसंद, जयपुर से अपने जुड़ाव और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बातचीत की। राधिका ने कहा कि जयपुर में उन्हें हमेशा प्यार और अपनापन मिला है। यह शहर उनके लिए हमेशा लकी रहा है। यहां आकर उन्हें एक खास तरह का जुड़ाव महसूस होता है। इस मौके पर राधिका ने ब्रांड के कलेक्शन को भी देखा और अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि उन्हें इंडियन और वेस्टर्न, दोनों तरह के कपड़े पहनना पसंद है। एक अभिनेत्री होने के नाते अलग-अलग तरह के लुक्स और आउटफिट्स पहनने का मौका मिलता है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी पसंद काफी सहज रहती है। आम दिनों में वह जींस और हुडी पहनना पसंद करती हैं।
स्टोर लॉन्च के दौरान ब्रांड की ‘हियर फॉर द लुक्स’ सोच को भी सामने रखा गया। इसी थीम पर आयोजित फैशन शो में अझॉर्ट के नए कलेक्शन को रैंप पर पेश किया गया। इंडियन और वेस्टर्न, दोनों फैशन में सहज राधिका ने कहा कि वह फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां जमकर शॉपिंग की है। इसमें इंडियन और वेस्टर्न वियर के साथ बच्चों के कपड़े भी शामिल हैं। उनके मुताबिक, फैशन में अलग-अलग तरह के विकल्प होना जरूरी है, ताकि व्यक्ति अपने मूड और मौके के हिसाब से कपड़े चुन सके। राधिका की पसंद में आरामदायक कपड़ों के साथ ऐसे आउटफिट्स भी शामिल हैं, जिन्हें खास मौकों पर पहना जा सके।
जयपुर के साथ अपने फिल्मी जुड़ाव का जिक्र करते हुए राधिका ने बताया कि उनकी फिल्मों ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘पटाखा’ की शूटिंग इस शहर में हुई है। फिल्मों की शूटिंग के कारण जयपुर से उनका रिश्ता और खास हो गया है। शहर की गलियों, बाजारों और यहां की खरीदारी में भी उनकी दिलचस्पी है। राधिका ने बताया कि उन्हें जयपुर में स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद है। खास तौर पर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, जैकेट और कढ़ाई वाली जैकेट उन्हें आकर्षित करती हैं। जयपुर के बाजारों में मिलने वाली पारंपरिक कारीगरी और अलग-अलग डिजाइन के कपड़े उनके लिए खास हैं। फैशन के बड़े ब्रांड्स के साथ स्थानीय बाजारों की खरीदारी में भी उनकी रुचि बनी रहती है। ‘सना’ और ‘रूमी की शराफत’ में आएंगी नजर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए राधिका ने फिल्म ‘सना’ का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह ‘रूमी की शराफत’ में भी काम कर चुकी हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ वह उन फिल्ममेकर्स से भी जुड़ी हैं, जिनका संबंध ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘शिद्दत’ जैसी फिल्मों से रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Himansh Kohli Supports Sonam Wangchuk On Education & Paper Leak Issue

August 7, 2026/
5:30 am

34 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेता हिमांश कोहली, अभिनेत्री सोनाली...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी:स्पिन कम, पेस और बाउंस ज्यादा; फाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करेंगे

March 7, 2026/
9:10 am

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा। ESPN के मुताबिक अहमदाबाद के...

सीहोर में बेमौसम बारिश और आंधी से फसल को नुकसान:गेहूं के दाने सफेद पड़ने से किसानों की बढ़ी चिंता

March 21, 2026/
9:06 am

सीहोर जिले में बीती रात 12 बजे के बाद बेमौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान ने गेहूं की फसल को भारी...

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश सीरीज से ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श बाहर:हेड छुट्टियों पर, मार्श को टखने की चोट; ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी इंग्लिस करेंगे

June 8, 2026/
9:38 am

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। स्टार ओपनर ट्रैविस...

Hydrogen & 12 Vande Bharat Sleeper Trains Launch 2026

April 11, 2026/
5:34 pm

नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रेन की कुल यात्री क्षमता 1128 होगी। ट्रेन में मॉडर्न टॉयलेट, मॉडर्न पैंट्री के...

RCB कोच एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15% जुर्माना:अंपायर से बहस और गलत शब्दों का इस्तेमाल किया, मुंबई के खिलाफ मैच की घटना

May 11, 2026/
10:43 am

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर पर BCCI ने सख्त कार्रवाई की है। मैच...

AP Inter Results 2026 Date And Time Live Updates: Check steps to download BIEAP 11th, 12th results.

April 14, 2026/
1:29 pm

आखरी अपडेट:14 अप्रैल, 2026, 13:29 IST पीएम मोदी और खड़गे और बिड़ला सहित नेताओं ने बीआर अंबेडकर को उनकी 135वीं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

राधिका मदान बोलीं-जयपुर मेरे लिए हमेशा लकी रहा:यहां स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद, आम दिनों में जींस और हुडी पहनना पसंद

राधिका मदान बोलीं-जयपुर मेरे लिए हमेशा लकी रहा:यहां स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद, आम दिनों में जींस और हुडी पहनना पसंद

एक्ट्रेस राधिका मदान ने मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड अझॉर्ट के 47वें स्टोर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैशन को लेकर अपनी पसंद, जयपुर से अपने जुड़ाव और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बातचीत की। राधिका ने कहा कि जयपुर में उन्हें हमेशा प्यार और अपनापन मिला है। यह शहर उनके लिए हमेशा लकी रहा है। यहां आकर उन्हें एक खास तरह का जुड़ाव महसूस होता है। इस मौके पर राधिका ने ब्रांड के कलेक्शन को भी देखा और अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि उन्हें इंडियन और वेस्टर्न, दोनों तरह के कपड़े पहनना पसंद है। एक अभिनेत्री होने के नाते अलग-अलग तरह के लुक्स और आउटफिट्स पहनने का मौका मिलता है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी पसंद काफी सहज रहती है। आम दिनों में वह जींस और हुडी पहनना पसंद करती हैं।
स्टोर लॉन्च के दौरान ब्रांड की ‘हियर फॉर द लुक्स’ सोच को भी सामने रखा गया। इसी थीम पर आयोजित फैशन शो में अझॉर्ट के नए कलेक्शन को रैंप पर पेश किया गया। इंडियन और वेस्टर्न, दोनों फैशन में सहज राधिका ने कहा कि वह फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां जमकर शॉपिंग की है। इसमें इंडियन और वेस्टर्न वियर के साथ बच्चों के कपड़े भी शामिल हैं। उनके मुताबिक, फैशन में अलग-अलग तरह के विकल्प होना जरूरी है, ताकि व्यक्ति अपने मूड और मौके के हिसाब से कपड़े चुन सके। राधिका की पसंद में आरामदायक कपड़ों के साथ ऐसे आउटफिट्स भी शामिल हैं, जिन्हें खास मौकों पर पहना जा सके।
जयपुर के साथ अपने फिल्मी जुड़ाव का जिक्र करते हुए राधिका ने बताया कि उनकी फिल्मों ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘पटाखा’ की शूटिंग इस शहर में हुई है। फिल्मों की शूटिंग के कारण जयपुर से उनका रिश्ता और खास हो गया है। शहर की गलियों, बाजारों और यहां की खरीदारी में भी उनकी दिलचस्पी है। राधिका ने बताया कि उन्हें जयपुर में स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद है। खास तौर पर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, जैकेट और कढ़ाई वाली जैकेट उन्हें आकर्षित करती हैं। जयपुर के बाजारों में मिलने वाली पारंपरिक कारीगरी और अलग-अलग डिजाइन के कपड़े उनके लिए खास हैं। फैशन के बड़े ब्रांड्स के साथ स्थानीय बाजारों की खरीदारी में भी उनकी रुचि बनी रहती है। ‘सना’ और ‘रूमी की शराफत’ में आएंगी नजर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए राधिका ने फिल्म ‘सना’ का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह ‘रूमी की शराफत’ में भी काम कर चुकी हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ वह उन फिल्ममेकर्स से भी जुड़ी हैं, जिनका संबंध ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘शिद्दत’ जैसी फिल्मों से रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket