Sunday, 18 Oct 2026 | 06:13 PM

Trending :

वन-नाइट थ्रिलर:‘गजब रात’ में कॉप बने मनोज सुलझाते दिखेंगे मर्डर मिस्ट्री, एक रात के भीतर खुलेंगे कई रहस्य

नीरज पांडे की फिल्म ‘गजब रात’ में मनोज बाजपेयी पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित के किरदार में नजर आएंगे। एक मर्डर केस और चलती कार से फेंकी गई घायल लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी है। यह वन-नाइट थ्रिलर तेजी से बदलते घटनाक्रम और कई उपकथाओं के जरिए सस्पेंस रचती है। फिल्म में नुसरत भरुचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। प्रोडक्शन डिजाइनर राजेश चौधरी के मुताबिक, कहानी की रफ्तार और अलग-अलग किरदारों के बीच उलझे घटनाक्रम इसकी खासियत हैं। ‘गजब रात’ का प्रीमियर 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। भोपाल का एक अस्पताल बना प्राइम स्पॉट, दिल्ली में भी हुई है इसकी शूटिंग फिल्म के लिए भोपाल में दिल्ली का माहौल री-क्रिएट हुआ। राजेश के मुताबिक, एक निर्माणाधीन अस्पताल को शूटिंग के लिए डेवलप किया गया। फिल्म की जरूरतों के हिसाब से इसमें लगभग 60 फीसदी अतिरिक्त काम कराया गया। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में भी शूटिंग हुई है। नुसरत के किरदार और घायल लड़की का रहस्य अभी बरकरार राजेश के मुताबिक, मनोज अपने किरदार को उसकी परिस्थितियों, पृष्ठभूमि और व्यक्तित्व के हिसाब से गढ़ते हैं। फिल्म में उनके कॉप किरदार की पहचान सिर्फ उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी सोच और व्यवहार से भी उभरती है। वहीं, नुसरत का किरदार और चलती कार से फेंकी गई घायल लड़की के बीच संबंध भी कहानी के रहस्य का हिस्सा हैं। फिल्म में नुसरत की भूमिका क्या होगी इस पर अभी कुछ भी रिवील नहीं किया गया है। डिजिटल टूल्स ने रिसर्च, विजुअल को तैयार करने में समय बचाया ‘गजब रात’ के प्रोडक्शन में एआई टूल्स का भी इस्तेमाल किया गया है। राजेश बताते हैं…‘डिजिटल टूल्स ने रिसर्च, रेफरेंस जुटाने और शुरुआती विजुअल प्रेजेंटेशन तैयार करने में समय बचाया। इससे निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और प्रोडक्शन डिजाइनर के बीच सीन की इमैजिनेशन करना भी आसान हुआ। पहले जहां स्केच, किताबों, तस्वीरों और वास्तविक लोकेशन के अध्ययन पर अधिक समय लगता था, वहीं अब तकनीक की मदद से शुरुआती जानकारी जल्दी उपलब्ध हुई। बाकी कहानी के हिसाब से लोकेशन, सीन और माहौल तय करने के लिए इंसानी समझ और रचनात्मक सोच जरूरी रही। फिल्म की कहानी में एक ही रात के भीतर कई घटनाएं सामने आती हैं राजेश का मनोज के साथ पहले भी काम करने का अनुभव रहा है। उन्होंने ‘सोनचिरैया’ और ‘इंस्पेक्टर झांडे’ के दौरान मनोज के साथ काम किया है। उनके मुताबिक, ‘गजब रात’ की कहानी में एक ही रात के भीतर कई घटनाएं सामने आती हैं और घायल लड़की का रहस्य जांच को नया मोड़ देता है। फिल्म का जोर तेज रफ्तार घटनाक्रम, अलग-अलग किरदारों की आपस में जुड़ती कहानियों और सस्पेंस पर है। वहीं राजेश का कहना है कि प्रोडक्शन डिजाइनर का काम निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और निर्माता के साथ तालमेल बनाकर स्क्रिप्ट के अनुरूप सेट और लोकेशन तैयार करना होता है। शूटिंग के दौरान एक्टर्स से बातचीत भले ही काम तक सीमित रहे, लेकिन साथ बिताया समय टीम के बीच सहजता भी बढ़ाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
New Zealand vs South Africa Live Cricket Score, 2nd T20I: Stay updated with NZ vs SA Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Hamilton. (Picture Credit: X@ICC)

March 17, 2026/
1:41 pm

आखरी अपडेट:मार्च 17, 2026, 13:41 IST पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन की विश्वसनीयता की रक्षा के लिए अनुशासनात्मक कदम...

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को आतंकी पन्नू की धमकी:कहा- कनाडा के बाद अमेरिका में करेंगे विरोध, तेरा ये घमंड ही तेरा दुश्मन है

May 6, 2026/
5:40 am

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का वर्ल्ड टूर ऑरा-2026 विवादों में आ गया। कनाडा में लगातार खालिस्तान समर्थक दिलजीत दोसांझ के...

एक्टर अजित कुमार की मां का निधन:सीएम विजय और तृषा कृष्णन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

May 31, 2026/
11:55 am

चेन्नई (तमिलनाडु) में एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को निधन हो गया। वह 85 साल की...

पाकिस्तान में गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर हमला:ल्यारी में अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर गोली मारी, हालत गंभीर

July 31, 2026/
4:18 pm

पाकिस्तान के कराची में जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर गुरुवार शाम जानलेवा हमला...

4,400 दिनों के बाद भी मोदी फैक्टर भाजपा को शक्ति प्रदान कर रहा है: वोट शेयर, तटस्थ मतदाता और युवा चुनौती

June 11, 2026/
8:58 pm

लगभग 4,400 दिनों की सत्ता के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव भाजपा की चुनावी सफलता के केंद्र में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

वन-नाइट थ्रिलर:‘गजब रात’ में कॉप बने मनोज सुलझाते दिखेंगे मर्डर मिस्ट्री, एक रात के भीतर खुलेंगे कई रहस्य

वन-नाइट थ्रिलर:‘गजब रात’ में कॉप बने मनोज सुलझाते दिखेंगे मर्डर मिस्ट्री, एक रात के भीतर खुलेंगे कई रहस्य

नीरज पांडे की फिल्म ‘गजब रात’ में मनोज बाजपेयी पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित के किरदार में नजर आएंगे। एक मर्डर केस और चलती कार से फेंकी गई घायल लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी है। यह वन-नाइट थ्रिलर तेजी से बदलते घटनाक्रम और कई उपकथाओं के जरिए सस्पेंस रचती है। फिल्म में नुसरत भरुचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। प्रोडक्शन डिजाइनर राजेश चौधरी के मुताबिक, कहानी की रफ्तार और अलग-अलग किरदारों के बीच उलझे घटनाक्रम इसकी खासियत हैं। ‘गजब रात’ का प्रीमियर 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। भोपाल का एक अस्पताल बना प्राइम स्पॉट, दिल्ली में भी हुई है इसकी शूटिंग फिल्म के लिए भोपाल में दिल्ली का माहौल री-क्रिएट हुआ। राजेश के मुताबिक, एक निर्माणाधीन अस्पताल को शूटिंग के लिए डेवलप किया गया। फिल्म की जरूरतों के हिसाब से इसमें लगभग 60 फीसदी अतिरिक्त काम कराया गया। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में भी शूटिंग हुई है। नुसरत के किरदार और घायल लड़की का रहस्य अभी बरकरार राजेश के मुताबिक, मनोज अपने किरदार को उसकी परिस्थितियों, पृष्ठभूमि और व्यक्तित्व के हिसाब से गढ़ते हैं। फिल्म में उनके कॉप किरदार की पहचान सिर्फ उसके पद से नहीं, बल्कि उसकी सोच और व्यवहार से भी उभरती है। वहीं, नुसरत का किरदार और चलती कार से फेंकी गई घायल लड़की के बीच संबंध भी कहानी के रहस्य का हिस्सा हैं। फिल्म में नुसरत की भूमिका क्या होगी इस पर अभी कुछ भी रिवील नहीं किया गया है। डिजिटल टूल्स ने रिसर्च, विजुअल को तैयार करने में समय बचाया ‘गजब रात’ के प्रोडक्शन में एआई टूल्स का भी इस्तेमाल किया गया है। राजेश बताते हैं…‘डिजिटल टूल्स ने रिसर्च, रेफरेंस जुटाने और शुरुआती विजुअल प्रेजेंटेशन तैयार करने में समय बचाया। इससे निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और प्रोडक्शन डिजाइनर के बीच सीन की इमैजिनेशन करना भी आसान हुआ। पहले जहां स्केच, किताबों, तस्वीरों और वास्तविक लोकेशन के अध्ययन पर अधिक समय लगता था, वहीं अब तकनीक की मदद से शुरुआती जानकारी जल्दी उपलब्ध हुई। बाकी कहानी के हिसाब से लोकेशन, सीन और माहौल तय करने के लिए इंसानी समझ और रचनात्मक सोच जरूरी रही। फिल्म की कहानी में एक ही रात के भीतर कई घटनाएं सामने आती हैं राजेश का मनोज के साथ पहले भी काम करने का अनुभव रहा है। उन्होंने ‘सोनचिरैया’ और ‘इंस्पेक्टर झांडे’ के दौरान मनोज के साथ काम किया है। उनके मुताबिक, ‘गजब रात’ की कहानी में एक ही रात के भीतर कई घटनाएं सामने आती हैं और घायल लड़की का रहस्य जांच को नया मोड़ देता है। फिल्म का जोर तेज रफ्तार घटनाक्रम, अलग-अलग किरदारों की आपस में जुड़ती कहानियों और सस्पेंस पर है। वहीं राजेश का कहना है कि प्रोडक्शन डिजाइनर का काम निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और निर्माता के साथ तालमेल बनाकर स्क्रिप्ट के अनुरूप सेट और लोकेशन तैयार करना होता है। शूटिंग के दौरान एक्टर्स से बातचीत भले ही काम तक सीमित रहे, लेकिन साथ बिताया समय टीम के बीच सहजता भी बढ़ाता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket