Monday, 26 Oct 2026 | 08:30 AM

Trending :

Raveena Tandon Love Life | Crush Rishi Kapoor, Akshay Kumar & Ajay Devgn

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘टिप टिप बरसा पानी…’, ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त…’ और ‘अंखियों से गोली मारे…’। 90 के दशक में इन गानों ने रवीना टंडन को लाखों दिलों की धड़कन बना दिया था। पर्दे पर उनकी अदाओं के दीवाने थे, उनकी खूबसूरती के चर्चे थे और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते थे।

लेकिन जिस रवीना पर एक दौर में पूरा जमाना फिदा था, उनकी अपनी मोहब्बत की कहानी इतनी आसान नहीं थी। बचपन में कभी जिस लड़के को पसंद किया, उसने चोटी खींचकर मोटा कह दिया। बचपन का क्रश ऋषि कपूर किसी और के हो गए, तो रवीना उनकी शादी में मुंह फुलाए घूमती रहीं। बड़े होकर अजय देवगन के साथ रिश्ते को लेकर ऐसी बयानबाजी हुई कि मामला सार्वजनिक विवाद बन गया। फिर अक्षय कुमार से सगाई हुई, शादी की तैयारियां भी शुरू हो गईं, लेकिन रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंचा।

दिलचस्प बात यह है कि रवीना की जिंदगी में जब अनिल थडानी आए, तब भी कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं थी। वैलेंटाइन्स डे की एक पार्टी में पहली बार उन्हें देखकर दिलचस्पी जगी, लेकिन उस वक्त अनिल किसी और को डेट कर रहे थे।

आखिरकार, तमाम उतार-चढ़ाव के बाद रवीना को वह साथी मिला, जिसके साथ उन्होंने जिंदगी बिताने का फैसला किया।

आज उनके 54वें जन्मदिन के मौके पर पढ़िए उनकी जिंदगी के पांच ऐसे किस्से, जिनमें बचपन की मासूम मोहब्बत से लेकर टूटे रिश्तों और शादी तक का सफर दर्ज है।

लव स्टोरी-1

ऋषि कपूर थे क्रश, शादी में नाराज घूमती रहीं, मनाने के लिए लाए गए तोहफे

रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1972 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। उनके पिता रवि टंडन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक थे। घर में फिल्मी हस्तियों का आना-जाना लगा रहता था।

पिता रवि टंडन के साथ रवीना के बचपन की तस्वीर।

इसी माहौल में रवीना का बचपन बीता और इसी दौरान उन्हें एक ऐसे सितारे से लगाव हो गया, जो उनसे उम्र में करीब 20 साल बड़े थे।

वह सितारा थे ऋषि कपूर।

रवीना के पिता ने ऋषि कपूर और नीतू सिंह के साथ फिल्म ‘खेल खेल में’ बनाई थी। इसी फिल्मी मेलजोल के बीच रवीना को ऋषि कपूर एकतरफा पसंद आ गए।

रवीना ने लहरें को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि ऋषि कपूर जब भी विदेश जाते, उनके लिए कोई न कोई गुड़िया लेकर आते थे। इन तोहफों ने उनके मन में ऋषि के लिए खास जगह बना दी थी।

लेकिन फिर आया 1980, जब ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से शादी कर ली। रवीना के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं थी। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि ऋषि की शादी से वह इतनी नाराज थीं कि पूरी शादी के दौरान मुंह फुलाए घूमती रहीं।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रवीना टंडन।

रवीना के मुताबिक, ऋषि कपूर की शादी में उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें लंदन से बोलने वाली गुड़िया लाकर दी गई थी।

जिस सितारे को कभी वह अपना क्रश मानती थीं, बाद में उसी के साथ फिल्म ‘साजन की बाहों में’ में रोमांस करने का मौका भी मिला। रवीना के मुताबिक, तब ऋषि कपूर हंसते थे कि अब उन्हें ‘चिंटू अंकल’ की जगह ‘चिंटू जी’ कहना पड़ेगा।

लव स्टोरी-2

14 साल की उम्र में भाई के दोस्त से हुआ प्यार, चोटी खींचकर बोला- ‘मोटी’

रवीना की जिंदगी में अगला किस्सा किसी फिल्मी सेट पर नहीं, बल्कि घर की चारदीवारी में शुरू हुआ था। वह महज 14 साल की थीं, जब उन्हें घर के पास रहने वाले अपने बड़े भाई राजीव के एक दोस्त से एकतरफा प्यार हो गया।

वह लड़का उम्र में उनसे बड़ा था और कॉलेज जाता था। रवीना को उसकी एक झलक पाने का इंतजार रहता था। वह छत पर बैठकर उसके कॉलेज से लौटने का इंतजार करतीं और उस दौरान पंकज उधास के गाने सुना करती थीं।

जब वह लड़का उनके भाई से मिलने घर आता, तो रवीना की नजरें उसी पर टिकी रहतीं। आखिरकार एक दिन उन्होंने उससे बात करने की हिम्मत जुटाई और भाई के कमरे में पहुंच गईं।

लेकिन वहां उनका इंतजार किसी रोमांटिक जवाब ने नहीं, बल्कि एक ऐसे तंज ने किया, जिसे वह लंबे समय तक याद रखने वाली थीं।

रवीना के कमरे में आते ही लड़के ने उनकी चोटी पकड़कर मजाक उड़ाया और कहा, ‘मोटी, कैसी हो?’

रवीना ने सिमी गरेवाल के चैट शो में यह किस्सा सुनाते हुए बताया था कि उस प्रतिक्रिया से उन्हें बहुत बुरा लगा। उन्होंने वजन कम करने की ठान ली।

दो साल में रवीना ने खुद को बदल लिया। 16 साल की उम्र तक वह पहले से काफी फिट हो चुकी थीं। फिर एक दिन वही लड़का उनके पास आया और डेट पर चलने के लिए कहा। लेकिन अब कहानी का किरदार बदल चुका था। इस बार जवाब देने की बारी रवीना की थी।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वजन तो उन्होंने कम कर लिया, लेकिन वह अपनी हाइट का क्या करेगा? रवीना के मुताबिक, तब तक वह उस लड़के से करीब तीन इंच लंबी हो चुकी थीं।

लव स्टोरी-3

अजय देवगन से जुड़ा रिश्ता बना विवाद, लव लेटर के आरोप पर अभिनेता ने कहा- ‘पागलों के डॉक्टर की जरूरत’

रवीना टंडन ने सलमान खान के साथ फिल्म पत्थर के फूल से 1991 में बॉलीवुड डेब्यू किया। आगे उन्होंने जीना मरना तेरे लिए, परम्परा जैसी कई फिल्में कीं। फिर साल 1994 की फिल्म दिलवाले में उन्हें अजय देवगन के साथ कास्ट किया गया। दरअसल, रवीना और अजय दोनों ही फिल्मी बैकग्राउंड से थे और एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। अजय रवीना के सीनियर थे और कॉलेज के दिनों में दोनों कार एक्सचेंज भी करते थे। फिर जब दोनों को फिल्म दिलवाले में साथ कास्ट किया गया, तो ये दोस्ती और पक्की हो गई।

साथ काम करते हुए दोनों की नजदीकियों की चर्चाएं भी शुरू हो गईं। इसी बीच अजय देवगन फिल्म ‘जिगर’ में करिश्मा कपूर के साथ काम कर रहे थे। मीडिया में अजय और करिश्मा की नजदीकियों की खबरें भी आने लगीं।

रवीना ने उस समय फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि अजय ने उन्हें लव लेटर लिखे थे और करिश्मा के आने से अब वह उनसे दूरी बना रहे हैं। अजय ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। इंटरव्यू में अजय ने रवीना के दावों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें ‘पागलों के डॉक्टर’ की जरूरत है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि रवीना ने उनके नाम से खुद को ही पत्र लिखे थे। अजय ने उनके साथ प्रेम-संबंध होने की बात से इनकार किया था।

रवीना ने भी अजय के रवैये पर नाराजगी जाहिर की थी। इस विवाद के दौरान अजय ने एक अन्य इंटरव्यू में चेतावनी दी थी कि अगर रवीना ने उन पर आरोप लगाने बंद नहीं किए, तो वह उनके कई राज खोल देंगे।

कई मैगजीन में रवीना की मानसिक स्थिति और कथित आत्महत्या की कोशिश को लेकर भी दावे किए गए थे। तब अजय ने कहा था कि ये सिर्फ रवीना का पब्लिसिटी स्टंट है।

लव स्टोरी-4

अक्षय कुमार ने शादी का प्रस्ताव रखा, फार्महाउस में हुई थी सगाई

1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहरा’ ने रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी को खूब लोकप्रियता दिलाई। साथ काम करते-करते दोनों करीब आए और उनके रिश्ते की खबरें फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गईं।

रवीना ने सिमी गरेवाल के चैट शो में बताया था कि एक दिन अक्षय ने उनसे डेट पर चलने के लिए कहा। रवीना ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह किसी अफेयर या डेटिंग के लिए तैयार नहीं हैं।

इस पर अक्षय ने उनसे कहा था कि वह उन्हें सिर्फ डेट करने के लिए नहीं, बल्कि शादी के नजरिए से देखते हैं। रवीना के मुताबिक, अक्षय ने उनसे कहा था कि वह ऐसी लड़की हैं, जिससे वह शादी करना चाहेंगे।

रवीना ने जब उनसे पूछा कि क्या वह समझते हैं कि क्या कह रहे हैं, तो अक्षय ने जवाब दिया कि वह उनके पिता से बात करेंगे। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और शादी की तैयारियां शुरू हो गईं।

रवीना शादी करके घर बसाना चाहती थीं। उन्होंने अपने करियर से ब्रेक लेने का फैसला भी किया। सिमी गरेवाल से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी मर्जी से फिल्मों से दूरी बनाई थी, क्योंकि उन्हें लगा था कि शादी के बाद वह सामान्य पारिवारिक जिंदगी जीना चाहेंगी।

19 अप्रैल 1995 को दोनों की सगाई होने की खबरें सामने आईं। यह समारोह रवीना के फार्महाउस पर हुआ था। दोनों परिवार मौजूद थे, पंडित ने पूजा-पाठ कराया और रवीना के सिर पर लाल चुनरी रखी गई। समारोह इतना पारंपरिक था कि कई लोगों को लगा कि दोनों की शादी हो चुकी है।

फिर रिश्ते में दरार आने लगी। उस समय अक्षय और शिल्पा शेट्टी के कथित रिश्ते को लेकर भी खबरें सामने आईं और रवीना की सगाई टूट गई। रिश्ता टूटने के बाद रवीना ने फिल्मों में वापसी की और ‘जिद्दी’, ‘दूल्हे राजा’ तथा ‘आंटी नंबर 1’ जैसी फिल्मों में काम किया।

लव स्टोरी-5

पार्टी में अनिल थडानी को देखा, दो साल बाद शुरू हुई बातचीत, दो महीने में की सगाई

रवीना टंडन की जिंदगी में आखिरकार वह शख्स आया, जिसके साथ उनकी कहानी शादी तक पहुंची। नाम था अनिल थडानी। वह फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर थे और फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े थे।

इस मुलाकात का किस्सा रवीना ने लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में सुनाया था। उन्होंने बताया कि साल 2001 में वह अपने कुछ सिंगल दोस्तों के साथ वैलेंटाइन्स डे मनाने निकली थीं। एक क्लब में उनकी नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ी, जो अपने दोस्तों के साथ आया था।

रवीना ने अपने पास बैठे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से पूछा कि वह कौन है। मनीष ने हैरानी से कहा कि वह उसे नहीं जानतीं, जबकि वे एक ही इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

तब रवीना को पता चला कि वह शख्स अनिल थडानी हैं और उन्होंने ही उनकी पहली फिल्म ‘पत्थर के फूल’ डिस्ट्रीब्यूट की थी। यानी जिस शख्स पर उस रात उनकी नजर ठहरी, वह उनके करियर की शुरुआत से ही किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ था।

हालांकि, उस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कोई रिश्ता शुरू नहीं हुआ। रवीना को यह भी पता चला कि अनिल पहले तलाक ले चुके थे और उस समय लंदन की एक लड़की को डेट कर रहे थे।

कहानी में अगला मोड़ करीब दो साल बाद आया। रवीना अपनी फिल्म ‘स्टंप्ड’ प्रोड्यूस कर रही थीं और अनिल उसके डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े थे। रवीना के मुताबिक, 4 अगस्त 2003 को दोनों की मुलाकात हुई और इसी दौरान उनकी बातचीत आगे बढ़ी।

इसके बाद चीजें तेजी से बदलीं। रवीना ने बताया था कि दोनों ने करीब दो महीने डेटिंग करने के बाद सगाई कर ली। नवंबर 2003 में उनकी सगाई हुई और 22 फरवरी 2004 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

लेकिन रवीना की जिंदगी में शादी सिर्फ दो लोगों का साथ आना नहीं थी। वह पहले ही छाया और पूजा नाम की दो बेटियों को गोद ले चुकी थीं। ऐसे में अनिल के साथ रिश्ता आगे बढ़ाते हुए उनके लिए यह जरूरी था कि वह उनकी बेटियों को भी अपने परिवार का हिस्सा मानें।

रवीना ने अनिल के सामने अपनी बेटियों और अपने परिवार को स्वीकार करने की बात रखी। अनिल ने इस रिश्ते को अपनाया और समय के साथ बेटियों के जीवन में पिता जैसी भूमिका निभाई। शादी के बाद रवीना और अनिल के दो बच्चे हुए, बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे:शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त बोले- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए

October 15, 2026/
11:17 am

शो ‘कॉफी विद करण’ में सलमान खान ने कहा कि भविष्य में उनके बच्चे जरूर होंगे। बुधवार को जियोहॉटस्टार पर...

बाहर से ज्यादा खतरनाक घर की प्रदूषित हवा, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित; जानें बचाव के उपाय

February 24, 2026/
9:09 am

X बाहर से ज्यादा खतरनाक घर की प्रदूषित हवा, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित   indoor air pollution: जब...

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना:कहा- ये चोर, डाकू से भी ऊपर, भगवान को लूट रहे हैं; 8 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

June 27, 2026/
9:33 am

सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना राम मंदिर में हुए चढ़ावा घोटाले पर भड़क गए हैं। उनका कहना है कि मंदिर में...

Ori Viral Wedding Card in Jaipur

September 27, 2026/
2:51 pm

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट के बाहर...

Salman Khan Calls Heart Transplant Fan

April 4, 2026/
7:57 pm

2 घंटे पहले कॉपी लिंक सलमान खान ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से फैंस का दिल जीत लिया है।...

Salman Khan Mumbai Health Update

July 20, 2026/
9:31 am

3 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई में एक इवेंट के दौरान सलमान खान का नया लुक चर्चा में आया, जहां...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Raveena Tandon Love Life | Crush Rishi Kapoor, Akshay Kumar & Ajay Devgn

Raveena Tandon Love Life | Crush Rishi Kapoor, Akshay Kumar & Ajay Devgn

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘टिप टिप बरसा पानी…’, ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त…’ और ‘अंखियों से गोली मारे…’। 90 के दशक में इन गानों ने रवीना टंडन को लाखों दिलों की धड़कन बना दिया था। पर्दे पर उनकी अदाओं के दीवाने थे, उनकी खूबसूरती के चर्चे थे और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते थे।

लेकिन जिस रवीना पर एक दौर में पूरा जमाना फिदा था, उनकी अपनी मोहब्बत की कहानी इतनी आसान नहीं थी। बचपन में कभी जिस लड़के को पसंद किया, उसने चोटी खींचकर मोटा कह दिया। बचपन का क्रश ऋषि कपूर किसी और के हो गए, तो रवीना उनकी शादी में मुंह फुलाए घूमती रहीं। बड़े होकर अजय देवगन के साथ रिश्ते को लेकर ऐसी बयानबाजी हुई कि मामला सार्वजनिक विवाद बन गया। फिर अक्षय कुमार से सगाई हुई, शादी की तैयारियां भी शुरू हो गईं, लेकिन रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंचा।

दिलचस्प बात यह है कि रवीना की जिंदगी में जब अनिल थडानी आए, तब भी कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं थी। वैलेंटाइन्स डे की एक पार्टी में पहली बार उन्हें देखकर दिलचस्पी जगी, लेकिन उस वक्त अनिल किसी और को डेट कर रहे थे।

आखिरकार, तमाम उतार-चढ़ाव के बाद रवीना को वह साथी मिला, जिसके साथ उन्होंने जिंदगी बिताने का फैसला किया।

आज उनके 54वें जन्मदिन के मौके पर पढ़िए उनकी जिंदगी के पांच ऐसे किस्से, जिनमें बचपन की मासूम मोहब्बत से लेकर टूटे रिश्तों और शादी तक का सफर दर्ज है।

लव स्टोरी-1

ऋषि कपूर थे क्रश, शादी में नाराज घूमती रहीं, मनाने के लिए लाए गए तोहफे

रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1972 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। उनके पिता रवि टंडन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक थे। घर में फिल्मी हस्तियों का आना-जाना लगा रहता था।

पिता रवि टंडन के साथ रवीना के बचपन की तस्वीर।

पिता रवि टंडन के साथ रवीना के बचपन की तस्वीर।

इसी माहौल में रवीना का बचपन बीता और इसी दौरान उन्हें एक ऐसे सितारे से लगाव हो गया, जो उनसे उम्र में करीब 20 साल बड़े थे।

वह सितारा थे ऋषि कपूर।

रवीना के पिता ने ऋषि कपूर और नीतू सिंह के साथ फिल्म ‘खेल खेल में’ बनाई थी। इसी फिल्मी मेलजोल के बीच रवीना को ऋषि कपूर एकतरफा पसंद आ गए।

रवीना ने लहरें को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि ऋषि कपूर जब भी विदेश जाते, उनके लिए कोई न कोई गुड़िया लेकर आते थे। इन तोहफों ने उनके मन में ऋषि के लिए खास जगह बना दी थी।

लेकिन फिर आया 1980, जब ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से शादी कर ली। रवीना के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं थी। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि ऋषि की शादी से वह इतनी नाराज थीं कि पूरी शादी के दौरान मुंह फुलाए घूमती रहीं।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रवीना टंडन।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में रवीना टंडन।

रवीना के मुताबिक, ऋषि कपूर की शादी में उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें लंदन से बोलने वाली गुड़िया लाकर दी गई थी।

जिस सितारे को कभी वह अपना क्रश मानती थीं, बाद में उसी के साथ फिल्म ‘साजन की बाहों में’ में रोमांस करने का मौका भी मिला। रवीना के मुताबिक, तब ऋषि कपूर हंसते थे कि अब उन्हें ‘चिंटू अंकल’ की जगह ‘चिंटू जी’ कहना पड़ेगा।

लव स्टोरी-2

14 साल की उम्र में भाई के दोस्त से हुआ प्यार, चोटी खींचकर बोला- ‘मोटी’

रवीना की जिंदगी में अगला किस्सा किसी फिल्मी सेट पर नहीं, बल्कि घर की चारदीवारी में शुरू हुआ था। वह महज 14 साल की थीं, जब उन्हें घर के पास रहने वाले अपने बड़े भाई राजीव के एक दोस्त से एकतरफा प्यार हो गया।

वह लड़का उम्र में उनसे बड़ा था और कॉलेज जाता था। रवीना को उसकी एक झलक पाने का इंतजार रहता था। वह छत पर बैठकर उसके कॉलेज से लौटने का इंतजार करतीं और उस दौरान पंकज उधास के गाने सुना करती थीं।

जब वह लड़का उनके भाई से मिलने घर आता, तो रवीना की नजरें उसी पर टिकी रहतीं। आखिरकार एक दिन उन्होंने उससे बात करने की हिम्मत जुटाई और भाई के कमरे में पहुंच गईं।

लेकिन वहां उनका इंतजार किसी रोमांटिक जवाब ने नहीं, बल्कि एक ऐसे तंज ने किया, जिसे वह लंबे समय तक याद रखने वाली थीं।

रवीना के कमरे में आते ही लड़के ने उनकी चोटी पकड़कर मजाक उड़ाया और कहा, ‘मोटी, कैसी हो?’

रवीना ने सिमी गरेवाल के चैट शो में यह किस्सा सुनाते हुए बताया था कि उस प्रतिक्रिया से उन्हें बहुत बुरा लगा। उन्होंने वजन कम करने की ठान ली।

दो साल में रवीना ने खुद को बदल लिया। 16 साल की उम्र तक वह पहले से काफी फिट हो चुकी थीं। फिर एक दिन वही लड़का उनके पास आया और डेट पर चलने के लिए कहा। लेकिन अब कहानी का किरदार बदल चुका था। इस बार जवाब देने की बारी रवीना की थी।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वजन तो उन्होंने कम कर लिया, लेकिन वह अपनी हाइट का क्या करेगा? रवीना के मुताबिक, तब तक वह उस लड़के से करीब तीन इंच लंबी हो चुकी थीं।

लव स्टोरी-3

अजय देवगन से जुड़ा रिश्ता बना विवाद, लव लेटर के आरोप पर अभिनेता ने कहा- ‘पागलों के डॉक्टर की जरूरत’

रवीना टंडन ने सलमान खान के साथ फिल्म पत्थर के फूल से 1991 में बॉलीवुड डेब्यू किया। आगे उन्होंने जीना मरना तेरे लिए, परम्परा जैसी कई फिल्में कीं। फिर साल 1994 की फिल्म दिलवाले में उन्हें अजय देवगन के साथ कास्ट किया गया। दरअसल, रवीना और अजय दोनों ही फिल्मी बैकग्राउंड से थे और एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। अजय रवीना के सीनियर थे और कॉलेज के दिनों में दोनों कार एक्सचेंज भी करते थे। फिर जब दोनों को फिल्म दिलवाले में साथ कास्ट किया गया, तो ये दोस्ती और पक्की हो गई।

साथ काम करते हुए दोनों की नजदीकियों की चर्चाएं भी शुरू हो गईं। इसी बीच अजय देवगन फिल्म ‘जिगर’ में करिश्मा कपूर के साथ काम कर रहे थे। मीडिया में अजय और करिश्मा की नजदीकियों की खबरें भी आने लगीं।

रवीना ने उस समय फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि अजय ने उन्हें लव लेटर लिखे थे और करिश्मा के आने से अब वह उनसे दूरी बना रहे हैं। अजय ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। इंटरव्यू में अजय ने रवीना के दावों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें ‘पागलों के डॉक्टर’ की जरूरत है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि रवीना ने उनके नाम से खुद को ही पत्र लिखे थे। अजय ने उनके साथ प्रेम-संबंध होने की बात से इनकार किया था।

रवीना ने भी अजय के रवैये पर नाराजगी जाहिर की थी। इस विवाद के दौरान अजय ने एक अन्य इंटरव्यू में चेतावनी दी थी कि अगर रवीना ने उन पर आरोप लगाने बंद नहीं किए, तो वह उनके कई राज खोल देंगे।

कई मैगजीन में रवीना की मानसिक स्थिति और कथित आत्महत्या की कोशिश को लेकर भी दावे किए गए थे। तब अजय ने कहा था कि ये सिर्फ रवीना का पब्लिसिटी स्टंट है।

लव स्टोरी-4

अक्षय कुमार ने शादी का प्रस्ताव रखा, फार्महाउस में हुई थी सगाई

1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहरा’ ने रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी को खूब लोकप्रियता दिलाई। साथ काम करते-करते दोनों करीब आए और उनके रिश्ते की खबरें फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गईं।

रवीना ने सिमी गरेवाल के चैट शो में बताया था कि एक दिन अक्षय ने उनसे डेट पर चलने के लिए कहा। रवीना ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह किसी अफेयर या डेटिंग के लिए तैयार नहीं हैं।

इस पर अक्षय ने उनसे कहा था कि वह उन्हें सिर्फ डेट करने के लिए नहीं, बल्कि शादी के नजरिए से देखते हैं। रवीना के मुताबिक, अक्षय ने उनसे कहा था कि वह ऐसी लड़की हैं, जिससे वह शादी करना चाहेंगे।

रवीना ने जब उनसे पूछा कि क्या वह समझते हैं कि क्या कह रहे हैं, तो अक्षय ने जवाब दिया कि वह उनके पिता से बात करेंगे। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और शादी की तैयारियां शुरू हो गईं।

रवीना शादी करके घर बसाना चाहती थीं। उन्होंने अपने करियर से ब्रेक लेने का फैसला भी किया। सिमी गरेवाल से बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी मर्जी से फिल्मों से दूरी बनाई थी, क्योंकि उन्हें लगा था कि शादी के बाद वह सामान्य पारिवारिक जिंदगी जीना चाहेंगी।

19 अप्रैल 1995 को दोनों की सगाई होने की खबरें सामने आईं। यह समारोह रवीना के फार्महाउस पर हुआ था। दोनों परिवार मौजूद थे, पंडित ने पूजा-पाठ कराया और रवीना के सिर पर लाल चुनरी रखी गई। समारोह इतना पारंपरिक था कि कई लोगों को लगा कि दोनों की शादी हो चुकी है।

फिर रिश्ते में दरार आने लगी। उस समय अक्षय और शिल्पा शेट्टी के कथित रिश्ते को लेकर भी खबरें सामने आईं और रवीना की सगाई टूट गई। रिश्ता टूटने के बाद रवीना ने फिल्मों में वापसी की और ‘जिद्दी’, ‘दूल्हे राजा’ तथा ‘आंटी नंबर 1’ जैसी फिल्मों में काम किया।

लव स्टोरी-5

पार्टी में अनिल थडानी को देखा, दो साल बाद शुरू हुई बातचीत, दो महीने में की सगाई

रवीना टंडन की जिंदगी में आखिरकार वह शख्स आया, जिसके साथ उनकी कहानी शादी तक पहुंची। नाम था अनिल थडानी। वह फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर थे और फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े थे।

इस मुलाकात का किस्सा रवीना ने लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में सुनाया था। उन्होंने बताया कि साल 2001 में वह अपने कुछ सिंगल दोस्तों के साथ वैलेंटाइन्स डे मनाने निकली थीं। एक क्लब में उनकी नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ी, जो अपने दोस्तों के साथ आया था।

रवीना ने अपने पास बैठे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से पूछा कि वह कौन है। मनीष ने हैरानी से कहा कि वह उसे नहीं जानतीं, जबकि वे एक ही इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

तब रवीना को पता चला कि वह शख्स अनिल थडानी हैं और उन्होंने ही उनकी पहली फिल्म ‘पत्थर के फूल’ डिस्ट्रीब्यूट की थी। यानी जिस शख्स पर उस रात उनकी नजर ठहरी, वह उनके करियर की शुरुआत से ही किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ था।

हालांकि, उस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कोई रिश्ता शुरू नहीं हुआ। रवीना को यह भी पता चला कि अनिल पहले तलाक ले चुके थे और उस समय लंदन की एक लड़की को डेट कर रहे थे।

कहानी में अगला मोड़ करीब दो साल बाद आया। रवीना अपनी फिल्म ‘स्टंप्ड’ प्रोड्यूस कर रही थीं और अनिल उसके डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े थे। रवीना के मुताबिक, 4 अगस्त 2003 को दोनों की मुलाकात हुई और इसी दौरान उनकी बातचीत आगे बढ़ी।

इसके बाद चीजें तेजी से बदलीं। रवीना ने बताया था कि दोनों ने करीब दो महीने डेटिंग करने के बाद सगाई कर ली। नवंबर 2003 में उनकी सगाई हुई और 22 फरवरी 2004 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

लेकिन रवीना की जिंदगी में शादी सिर्फ दो लोगों का साथ आना नहीं थी। वह पहले ही छाया और पूजा नाम की दो बेटियों को गोद ले चुकी थीं। ऐसे में अनिल के साथ रिश्ता आगे बढ़ाते हुए उनके लिए यह जरूरी था कि वह उनकी बेटियों को भी अपने परिवार का हिस्सा मानें।

रवीना ने अनिल के सामने अपनी बेटियों और अपने परिवार को स्वीकार करने की बात रखी। अनिल ने इस रिश्ते को अपनाया और समय के साथ बेटियों के जीवन में पिता जैसी भूमिका निभाई। शादी के बाद रवीना और अनिल के दो बच्चे हुए, बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket