Monday, 14 Sep 2026 | 07:02 PM

Trending :

EXCLUSIVE

अनुपम खेर दिवंगत सतीश कौशिक की बेटी के स्कूल पहुंचे:वंशिका की प्ले की परफॉर्मेंस देखकर बोले- जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मिली

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके परिवार के साथ खड़े रहने का वादा निभाते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर दोस्ती की मिसाल पेश की है। हाल ही में अनुपम खेर अपनी दिवंगत मित्र की बेटी वंशिका के स्कूल फंक्शन में पेरेंट बनकर पहुंचे और उसकी परफॉर्मेंस देखी। इस खास पल को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वंशिका को स्कूल के नाटक में परफॉर्म करते देखना उनके जीवन के सबसे बड़े खुशी के पलों में से एक था। उन्होंने बताया कि स्कूल में वंशिका ने नुक्कड़ नाटक में हिस्सा लिया और उसकी एक्टिंग देखकर उन्हें अपने पुराने दिनों की याद आ गई। खेर ने लिखा, “वंशिका के स्कूल फंक्शन में पेरेंट बनकर जाना और उसे नुक्कड़ नाटक में परफॉर्म करते देखना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी थी। कई साल पहले मैं और सतीश दिल्ली में साथ मिलकर स्ट्रीट प्ले किया करते थे। वंशिका बेहद टैलेंटेड, मेहनती और अच्छी एक्ट्रेस है।” इस दौरान अनुपम खेर ने वंशिका की जमकर तारीफ की और उसके आत्मविश्वास व मेहनत की सराहना की। उन्होंने स्कूल की भी तारीफ करते हुए कहा कि कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छे और व्यवस्थित तरीके से किया गया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी वंशिका के ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते रहेंगे। अनुपम खेर ने इस मौके की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए, जिनमें वह वंशिका के साथ नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में वह उसकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते दिखाई देते हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने स्कूल के स्टाफ, क्रू और अन्य प्रतिभागियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। गौरतलब है कि 9 मार्च 2023 को सतीश कौशिक का नई दिल्ली में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले यह दुखद खबर साझा की थी। उस समय उन्होंने वादा किया था कि वह सतीश की बेटी वंशिका के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। तभी से वह अक्सर वंशिका के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे। यह 2006 में आई लोकप्रिय फिल्म का सीक्वल है। इसके अलावा वह प्रभास के साथ फिल्म ‘फौजी’ में भी दिखाई देंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अविनाश मिश्रा बोले- मुंबई आना ही सबसे बड़ा खतरा था:उस वक्त जुनून था कि करो या मरो, अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे

May 14, 2026/
4:30 am

बिगबॉस फेम और ‘नेवर गिव अप’ एटीट्यूड के लिए मशहूर अविनाश मिश्रा अब खतरों के खिलाड़ी’ में अपना दमखम दिखाने...

चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में कब्ज़ा, डीजीपी-कमिशनर भी बदले, अब तक कितने पद? पूरी सूची पढ़ें

March 16, 2026/
12:06 pm

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा कुछ ही घंटों बाद भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने राज्य...

KL Rahul brings up his half-century (Picture credit: AP)

May 2, 2026/
6:30 am

आखरी अपडेट:02 मई, 2026, 06:30 IST वर्तमान चुनावी चक्र का सबसे महत्वपूर्ण रहस्योद्घाटन विजय की तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) की...

90 हजार भक्तों ने किए मां शारदा के दर्शन:नवरात्रि के तीसरे दिन करीब 80 हजार लोग सीढ़ियां चढ़कर पहुंचे दरबार

March 21, 2026/
10:36 pm

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को मैहर की मां शारदा देवी के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।...

‘तुम जैसे सिंगर से ऐसी उम्मीद नहीं थी’:‘चांद सिफारिश’ के आलाप में ऑटो-ट्यून वाली बात पर ललित पंडित ने शान को डांटा था

August 2, 2026/
4:30 am

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सिंगर शान का नया साईं भजन ‘साई नाम सांचा’ रिलीज हुआ है। इसे संगीतकार ललित...

DIY डिओडोरेंट: अंडरआर्म्स के दाग और कालेपन को दूर करती है ये सस्ती घरेलू दवा, सिर्फ 12 रुपए में खरीदें डिओडोरेंट, जानें आसान तरीका

April 10, 2026/
1:35 pm

10 अप्रैल 2026 को 13:35 IST पर अद्यतन किया गया DIY डिओडोरेंट: गर्मियों में बार-बार अंडरआर्म्स में प्लास्टिक से बने...

US Scientist Death Missing Mystery; Nuclear Space

April 16, 2026/
2:21 pm

वॉशिंगटन डीसी14 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका में न्यूक्लियर और स्पेस रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों की मौत और गुमशुदगी के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अनुपम खेर दिवंगत सतीश कौशिक की बेटी के स्कूल पहुंचे:वंशिका की प्ले की परफॉर्मेंस देखकर बोले- जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मिली

अनुपम खेर दिवंगत सतीश कौशिक की बेटी के स्कूल पहुंचे:वंशिका की प्ले की परफॉर्मेंस देखकर बोले- जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मिली

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके परिवार के साथ खड़े रहने का वादा निभाते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर दोस्ती की मिसाल पेश की है। हाल ही में अनुपम खेर अपनी दिवंगत मित्र की बेटी वंशिका के स्कूल फंक्शन में पेरेंट बनकर पहुंचे और उसकी परफॉर्मेंस देखी। इस खास पल को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वंशिका को स्कूल के नाटक में परफॉर्म करते देखना उनके जीवन के सबसे बड़े खुशी के पलों में से एक था। उन्होंने बताया कि स्कूल में वंशिका ने नुक्कड़ नाटक में हिस्सा लिया और उसकी एक्टिंग देखकर उन्हें अपने पुराने दिनों की याद आ गई। खेर ने लिखा, “वंशिका के स्कूल फंक्शन में पेरेंट बनकर जाना और उसे नुक्कड़ नाटक में परफॉर्म करते देखना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी थी। कई साल पहले मैं और सतीश दिल्ली में साथ मिलकर स्ट्रीट प्ले किया करते थे। वंशिका बेहद टैलेंटेड, मेहनती और अच्छी एक्ट्रेस है।” इस दौरान अनुपम खेर ने वंशिका की जमकर तारीफ की और उसके आत्मविश्वास व मेहनत की सराहना की। उन्होंने स्कूल की भी तारीफ करते हुए कहा कि कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छे और व्यवस्थित तरीके से किया गया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी वंशिका के ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते रहेंगे। अनुपम खेर ने इस मौके की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए, जिनमें वह वंशिका के साथ नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में वह उसकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते दिखाई देते हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने स्कूल के स्टाफ, क्रू और अन्य प्रतिभागियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। गौरतलब है कि 9 मार्च 2023 को सतीश कौशिक का नई दिल्ली में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले यह दुखद खबर साझा की थी। उस समय उन्होंने वादा किया था कि वह सतीश की बेटी वंशिका के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। तभी से वह अक्सर वंशिका के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे। यह 2006 में आई लोकप्रिय फिल्म का सीक्वल है। इसके अलावा वह प्रभास के साथ फिल्म ‘फौजी’ में भी दिखाई देंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket