Wednesday, 04 Nov 2026 | 12:00 PM

Trending :

धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है:सचिन ने कहा- इनक्रेडिबल वर्क टीम इंडिया; कोहली ने जीत को अद्भुत बताया

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत ने एमएस धोनी को भी सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया। पूर्व कप्तान धोनी ने चैंपियन टीम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। कोच साहब (गौतम गंभीर), आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। वहीं सचिन तेंदुलकर पूरे मैच के दौरान एक्स पर एक्टिव नजर आए। जीत के बाद उन्होंने कहा, टीम इंडिया ने इनक्रेडिबल वर्क किया। विराट कोहली बोले, अहमदाबाद में भारत ने अद्भुत जीत हासिल की। भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल जीता। टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और 3 साल में तीसरा ICC टाइटल अपने नाम किया। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप भी तीसरी बार ही जीता है। भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के रिएक्शन… बुमराह चैंपियन बॉलर- धोनी
एमएस धोनी ने 21 महीने बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ और सभी फैंस को बधाइयां। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब (गौतम गंभीर) आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। मैच इंटेंसिटी के साथ आपकी स्माइल एक किलर कॉम्बिनेशन है। बेहतरीन प्रदर्शन, मजे कीजिए। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर।” धोनी ने इससे पहले 2024 में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर ही सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। इस बार तो वे सेमीफाइनल और फाइनल के दौरान स्टेडियम में भी मौजूद रहे। संजू ने स्मार्ट बैटिंग की- सचिन
सचिन तेंदुलकर फाइनल के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्टिव नजर आए। उन्होंने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जसप्रीत की तारीफ की। संजू पर उन्होंने कहा, ‘सैमसन बड़ी स्मार्ट बैटिंग कर रहे हैं, वे जानते हैं कि कहां अटैक करना है और कहां डिफेंड करना है। ईशान किशन ने भी बेहतरीन शॉट्स खेले।’ मैच के बाद तेंदुलकर बोले, “भारत और न्यूजीलैंड के बॉलर्स में यही अंतर रहा कि इंडिया ने स्लोअर गेंदें बहुत ज्यादा इस्तेमाल कीं। अहमदाबाद में शॉर्ट पिच गेंदें और वैरिएशन ही कारगर रहे। टी-20 वर्ल्ड कप लगातार 2 बार जीतना खास अहसास है। भारत इस ट्रॉफी को जीतना डिजर्व करता है। भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, टीम ने स्पेशल ब्रांड का क्रिकेट खेला। बेहतरीन टीम इंडिया, जय हिंद। जीत के बाद सेलिब्रेशन के लिए मुंबई में नहीं हूं, लेकिन मेरे घर के बाहर लोगों के जश्न के वीडियो देख रहा हूं। बेहतरीन रात। बेहतरीन काम, टीम इंडिया।” अहमदाबाद में अद्भुत जीत- कोहली
विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट से जुड़ी 2 ही पोस्ट शेयर की। एक 27 फरवरी को, जब रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। तब कोहली ने रिंकू के पिता को श्रद्धांजलि दी थी। कोहली की दूसरी पोस्ट भारत के चैंपियन बनने के बाद आई। विराट बोले, “चैंपियंस। अहमदाबाद में टीम इंडिया की अद्भुत जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारा कोई मुकाबला नहीं रहा। मुश्किल सिचुएशन में भी टीम इंडिया ने अटैकिंग क्रिकेट खेला और लगातार दूसरा टी-20 टाइटल जीता। प्लेयर्स और मैनेजमेंट को इस जीत पर बधाइयां। जय हिंद।” मोदी बोले- जीत कठिन परिश्रम से मिलती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया। यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम् ।।” संजू, ईशान, अभिषेक का बेहतरीन प्रदर्शन- युवराज
भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह ने कहा, “सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अलग खेल दिखाया। संजू, ईशान और अभिषेक ने फाइनल में बेहतरीन पारियां खेलीं। सैमसन ने फिर एक बार दिखाया कि वे क्यों मैच विनर हैं। शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने मोमेंटम को टीम इंडिया के हाथ से जाने नहीं दिया। बुमराह मुश्किल सिचुएशन में बहुत स्पेशल रहे, अक्षर, अर्शदीप और वरुण ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। कोच गौतम गंभीर और पूरे सपोर्ट स्टाफ को बधाई। भारत, फिर एक बार वर्ल्ड चैंपियन।” भारत ने दिग्गजों का सम्मान किया- अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी टीम इंडिया की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तानी टीवी शो में कहा, “भारत की पॉलिसी, सिस्टम और मेरिट ने उन्हें ये जीत दिलाई। गौतम गंभीर ने प्लेयर्स को मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर चुना। रोहित और कोहली के संन्यास के बावजूद टीम ने टाइटल जीत लिया। भारत ने अपने दिग्गजों का सम्मान किया। तीनों वर्ल्ड चैंपियन कप्तान फाइनल में मौजूद रहे, सभी ने एक साथ सेलिब्रेट किया।” भारत टी-20 में बहुत आगे- वसीम जाफर
टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट प्लेयर वसीम जाफर ने कहा, “टूर्नामेंट ने बताया कि टीम इंडिया टी-20 क्रिकेट में बहुत आगे है। ग्रुप स्टेज में हमने गलतियां कीं, लेकिन फिर भी टीम ने क्वालिफाई किया। बड़े मैचों में टीम के बैटर्स ने काम किया और हम चैंपियन बने। संजू और बुमराह पूरे टूर्नामेंट में वहां चमके, जहां टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। पूरी टीम को बधाई।” मोर्ने मॉर्केल को बधाई- डेल स्टेन
साउथ अफ्रीका के दिग्गज पेसर डेल स्टेन ने कहा, “मेरे भाई और दोस्त मोर्ने मॉर्केल को ढेर सारी बधाइयां। आपकी मेहनत और डेडिकेशन ने ये जीत दिलाई, आप इसके हकदार हैं।” भारत को नॉकआउट में हराना आसान नहीं- सैमी
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा, “मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आपको नॉकआउट स्टेज में भारत को हराना ही होगा। ये आसान काम नहीं है। भारत को तीसरे टी-20 टाइटल के लिए बधाई, न्यूजीलैंड ने भी अच्छा खेल दिखाया।” ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
लिव-इन में रहने के बाद रेप का आरोप गलत:एमपी हाईकोर्ट ने व्यापारी को किया बरी; कहा- सहमति से बने संबंधों में FIR उचित नहीं

March 20, 2026/
5:05 am

दो वयस्क महिला-पुरुष यदि अपनी मर्जी से लिव-इन में रहते हैं। आपसी सहमति से संबंध बनाते हैं, लेकिन बाद में...

IPL 2026 KKR vs MI Today

May 20, 2026/
4:30 am

कोलकाता2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 65वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला...

मूवी रिव्यूः टोस्टर:कंजूसी का मजेदार आइडिया, लेकिन कमजोर कहानी और बिखरा स्क्रीनप्ले फिल्म को बना देता है बोझिल

April 15, 2026/
2:23 pm

रेटिंग: 2/5 कास्टः राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा डायरेक्टरः विवेक दास चौधरी टोस्टर का कॉन्सेप्ट सुनने में दिलचस्प है और फिल्म...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है:सचिन ने कहा- इनक्रेडिबल वर्क टीम इंडिया; कोहली ने जीत को अद्भुत बताया

धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है:सचिन ने कहा- इनक्रेडिबल वर्क टीम इंडिया; कोहली ने जीत को अद्भुत बताया

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत ने एमएस धोनी को भी सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया। पूर्व कप्तान धोनी ने चैंपियन टीम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। कोच साहब (गौतम गंभीर), आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। वहीं सचिन तेंदुलकर पूरे मैच के दौरान एक्स पर एक्टिव नजर आए। जीत के बाद उन्होंने कहा, टीम इंडिया ने इनक्रेडिबल वर्क किया। विराट कोहली बोले, अहमदाबाद में भारत ने अद्भुत जीत हासिल की। भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल जीता। टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और 3 साल में तीसरा ICC टाइटल अपने नाम किया। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप भी तीसरी बार ही जीता है। भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर्स के रिएक्शन… बुमराह चैंपियन बॉलर- धोनी
एमएस धोनी ने 21 महीने बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ और सभी फैंस को बधाइयां। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब (गौतम गंभीर) आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। मैच इंटेंसिटी के साथ आपकी स्माइल एक किलर कॉम्बिनेशन है। बेहतरीन प्रदर्शन, मजे कीजिए। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर।” धोनी ने इससे पहले 2024 में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर ही सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। इस बार तो वे सेमीफाइनल और फाइनल के दौरान स्टेडियम में भी मौजूद रहे। संजू ने स्मार्ट बैटिंग की- सचिन
सचिन तेंदुलकर फाइनल के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्टिव नजर आए। उन्होंने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जसप्रीत की तारीफ की। संजू पर उन्होंने कहा, ‘सैमसन बड़ी स्मार्ट बैटिंग कर रहे हैं, वे जानते हैं कि कहां अटैक करना है और कहां डिफेंड करना है। ईशान किशन ने भी बेहतरीन शॉट्स खेले।’ मैच के बाद तेंदुलकर बोले, “भारत और न्यूजीलैंड के बॉलर्स में यही अंतर रहा कि इंडिया ने स्लोअर गेंदें बहुत ज्यादा इस्तेमाल कीं। अहमदाबाद में शॉर्ट पिच गेंदें और वैरिएशन ही कारगर रहे। टी-20 वर्ल्ड कप लगातार 2 बार जीतना खास अहसास है। भारत इस ट्रॉफी को जीतना डिजर्व करता है। भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, टीम ने स्पेशल ब्रांड का क्रिकेट खेला। बेहतरीन टीम इंडिया, जय हिंद। जीत के बाद सेलिब्रेशन के लिए मुंबई में नहीं हूं, लेकिन मेरे घर के बाहर लोगों के जश्न के वीडियो देख रहा हूं। बेहतरीन रात। बेहतरीन काम, टीम इंडिया।” अहमदाबाद में अद्भुत जीत- कोहली
विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट से जुड़ी 2 ही पोस्ट शेयर की। एक 27 फरवरी को, जब रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। तब कोहली ने रिंकू के पिता को श्रद्धांजलि दी थी। कोहली की दूसरी पोस्ट भारत के चैंपियन बनने के बाद आई। विराट बोले, “चैंपियंस। अहमदाबाद में टीम इंडिया की अद्भुत जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारा कोई मुकाबला नहीं रहा। मुश्किल सिचुएशन में भी टीम इंडिया ने अटैकिंग क्रिकेट खेला और लगातार दूसरा टी-20 टाइटल जीता। प्लेयर्स और मैनेजमेंट को इस जीत पर बधाइयां। जय हिंद।” मोदी बोले- जीत कठिन परिश्रम से मिलती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया। यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम् ।।” संजू, ईशान, अभिषेक का बेहतरीन प्रदर्शन- युवराज
भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह ने कहा, “सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अलग खेल दिखाया। संजू, ईशान और अभिषेक ने फाइनल में बेहतरीन पारियां खेलीं। सैमसन ने फिर एक बार दिखाया कि वे क्यों मैच विनर हैं। शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने मोमेंटम को टीम इंडिया के हाथ से जाने नहीं दिया। बुमराह मुश्किल सिचुएशन में बहुत स्पेशल रहे, अक्षर, अर्शदीप और वरुण ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। कोच गौतम गंभीर और पूरे सपोर्ट स्टाफ को बधाई। भारत, फिर एक बार वर्ल्ड चैंपियन।” भारत ने दिग्गजों का सम्मान किया- अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी टीम इंडिया की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तानी टीवी शो में कहा, “भारत की पॉलिसी, सिस्टम और मेरिट ने उन्हें ये जीत दिलाई। गौतम गंभीर ने प्लेयर्स को मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर चुना। रोहित और कोहली के संन्यास के बावजूद टीम ने टाइटल जीत लिया। भारत ने अपने दिग्गजों का सम्मान किया। तीनों वर्ल्ड चैंपियन कप्तान फाइनल में मौजूद रहे, सभी ने एक साथ सेलिब्रेट किया।” भारत टी-20 में बहुत आगे- वसीम जाफर
टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट प्लेयर वसीम जाफर ने कहा, “टूर्नामेंट ने बताया कि टीम इंडिया टी-20 क्रिकेट में बहुत आगे है। ग्रुप स्टेज में हमने गलतियां कीं, लेकिन फिर भी टीम ने क्वालिफाई किया। बड़े मैचों में टीम के बैटर्स ने काम किया और हम चैंपियन बने। संजू और बुमराह पूरे टूर्नामेंट में वहां चमके, जहां टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। पूरी टीम को बधाई।” मोर्ने मॉर्केल को बधाई- डेल स्टेन
साउथ अफ्रीका के दिग्गज पेसर डेल स्टेन ने कहा, “मेरे भाई और दोस्त मोर्ने मॉर्केल को ढेर सारी बधाइयां। आपकी मेहनत और डेडिकेशन ने ये जीत दिलाई, आप इसके हकदार हैं।” भारत को नॉकआउट में हराना आसान नहीं- सैमी
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा, “मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आपको नॉकआउट स्टेज में भारत को हराना ही होगा। ये आसान काम नहीं है। भारत को तीसरे टी-20 टाइटल के लिए बधाई, न्यूजीलैंड ने भी अच्छा खेल दिखाया।” ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket