Sunday, 25 Oct 2026 | 08:25 AM

Trending :

दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे जयपुर में छाईं ‘गुलाबी क्वीन’ जैस्मीन सैंडलास:‘केसरिया बालम’ की दी प्रस्तुति; बंधेज ड्रेस में आईं नजर, सिंगर के गानों पर नाची मां बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत
EXCLUSIVE

रैपर फ्लिपराची का भारत दौरा कैंसिल:मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से बेंगलुरु-मुंबई के शोज टले, धुरंधर के मेकर्स को नुकसान

ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के गाने ‘फासला’ (Fa9la) से भारत में फेमस हुए बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने अपने शो कैंसिल कर दिए हैं। फ्लिपराची को बेंगलुरु और मुंबई में लाइव परफॉर्म करना था, लेकिन अब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों की वजह से उनका आना टल गया है। फ्लिपराची को 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी और 14-15 मार्च को बेंगलुरु के ‘UN40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड’ फेस्टिवल में अपरफॉर्म करना था। सारेगामा इंडिया ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि मिडिल ईस्ट और बहरीन में चल रहे मौजूदा तनावपूर्ण हालातों की वजह से सुरक्षा और यात्रा संबंधी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। कंपनी के मुताबिक, इन परिस्थितियों में कलाकार का सफर करना संभव नहीं है। हालांकि, बेंगलुरु के म्यूजिक फेस्टिवल में अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां जारी रहेंगी। फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले मेकर्स को नुकसान फ्लिपराची का यह दौरा रद्द होना फिल्म ‘धुरंधर’ के मेकर्स के लिए किसी नुकसान से कम नहीं है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स की योजना थी कि रिलीज से ठीक पहले बड़े शहरों में फ्लिपराची के शोज के जरिए फिल्म का माहौल बनाया जाए। ‘फासला’ गाना पहले से ही चार्टबस्टर है और फ्लिपराची की लाइव परफॉर्मेंस से फिल्म को अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिलने की उम्मीद थी, जो अब हाथ से निकल गई है। अक्षय खन्ना की विलेन एंट्री से मिला था फेम भारत में फ्लिपराची की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का किरदार है। फिल्म में विलेन के तौर पर जब अक्षय खन्ना की एंट्री होती है, तो बैकग्राउंड में बजने वाला गाना ‘फासला’ (Fa9la) चलता है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इंस्टाग्राम रील से लेकर यूट्यूब तक, फैंस इस ट्रैक पर लगातार वीडियो और रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स को चाहिए था ‘डार्क म्यूजिक’ एक इंटरव्यू में फ्लिपराची ने बताया था कि यह गाना फिल्म का हिस्सा कैसे बना। उन्होंने कहा, ‘मेकर्स अक्षय खन्ना के विलेन वाले किरदार के लिए एक ऐसा संगीत ढूंढ रहे थे जो डार्क और थोड़ा अलग हो। जब उन्होंने फासला की धुन सुनी, तो उन्हें लगा कि यह एकदम सही है। एक कॉल पर ही सब कुछ फाइनल हो गया।’ भारत से मिल रहे प्यार पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि उनके इंस्टाग्राम का इनबॉक्स हजारों मैसेज से भरा रहता है, जिसे देखकर वे अक्सर हैरान रह जाते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भोपाल में बिजनेसमैन की संदिग्ध हालात में मौत:पूल में नहाते समय साइलेंट अटैक का अंदेशा, स्विमिंग करते हुए बेसुध हो गए

April 16, 2026/
1:14 am

भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित तरुण पुष्कर में बुधवार शाम एक कारोबारी की स्वीमिंग पूल में संदिग्ध हालत...

अमेरिका-भारतीय मूल के लड़के पर मां-भाई की हत्या का आरोप:ChatGPT पर परिवार को मारने से जुड़ी चैट मिली; पुलिस ने पार्किंग लॉट से पकड़ा

August 13, 2026/
8:21 am

अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में भारतीय मूल के 17 वर्षीय अर्जुन अरविंद पर अपनी मां और छोटे भाई की हत्या...

तस्वीर का विवरण

April 30, 2026/
10:56 pm

अनानास स्पेक्ट्रम-मीठा होता है, जो दही के साथ मिलकर एकदम सही स्वाद देता है। यह रायता पेट को ठंडा और...

जोमैटो से मंगाई कोल्ड कॉफी में कॉकरोच निकलने का दावा:देवास में ग्राहक बोला- भाई की तबीयत बिगड़ गई, दुकानदार ने कहा-हमने कोई लापरवाही नहीं की

April 7, 2026/
10:30 pm

देवास शहर के अलंकार मार्केट क्षेत्र में कस्टमर ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर में कॉकरोच निकलने का दावा किया है। जानकारी...

पंजाबी फिल्मों पर बयान देकर घिरीं वामिका गब्बी:बोलीं-'सिर्फ पैसों के लिए कीं फिल्में, दिल से काम करने का नहीं मन; अब हो रहीं ट्रोल

August 15, 2026/
6:00 am

पंजाबी सिनेमा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर आज बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकी मोहाली...

Anant Ambani birthday celebration in jamnagar

April 10, 2026/
12:40 pm

जामनगर11 मिनट पहले कॉपी लिंक जामनगर में आसपास के सभी गांवों में भोज दिया गया। कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे...

India vs Pakistan June 14, England Hosts Biggest Edition

June 11, 2026/
4:30 am

स्पोर्ट्स डेस्क44 मिनट पहले कॉपी लिंक 10वां विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रैपर फ्लिपराची का भारत दौरा कैंसिल:मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से बेंगलुरु-मुंबई के शोज टले, धुरंधर के मेकर्स को नुकसान

रैपर फ्लिपराची का भारत दौरा कैंसिल:मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से बेंगलुरु-मुंबई के शोज टले, धुरंधर के मेकर्स को नुकसान

ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के गाने ‘फासला’ (Fa9la) से भारत में फेमस हुए बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने अपने शो कैंसिल कर दिए हैं। फ्लिपराची को बेंगलुरु और मुंबई में लाइव परफॉर्म करना था, लेकिन अब मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों की वजह से उनका आना टल गया है। फ्लिपराची को 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी और 14-15 मार्च को बेंगलुरु के ‘UN40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड’ फेस्टिवल में अपरफॉर्म करना था। सारेगामा इंडिया ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि मिडिल ईस्ट और बहरीन में चल रहे मौजूदा तनावपूर्ण हालातों की वजह से सुरक्षा और यात्रा संबंधी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। कंपनी के मुताबिक, इन परिस्थितियों में कलाकार का सफर करना संभव नहीं है। हालांकि, बेंगलुरु के म्यूजिक फेस्टिवल में अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां जारी रहेंगी। फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले मेकर्स को नुकसान फ्लिपराची का यह दौरा रद्द होना फिल्म ‘धुरंधर’ के मेकर्स के लिए किसी नुकसान से कम नहीं है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स की योजना थी कि रिलीज से ठीक पहले बड़े शहरों में फ्लिपराची के शोज के जरिए फिल्म का माहौल बनाया जाए। ‘फासला’ गाना पहले से ही चार्टबस्टर है और फ्लिपराची की लाइव परफॉर्मेंस से फिल्म को अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिलने की उम्मीद थी, जो अब हाथ से निकल गई है। अक्षय खन्ना की विलेन एंट्री से मिला था फेम भारत में फ्लिपराची की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का किरदार है। फिल्म में विलेन के तौर पर जब अक्षय खन्ना की एंट्री होती है, तो बैकग्राउंड में बजने वाला गाना ‘फासला’ (Fa9la) चलता है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इंस्टाग्राम रील से लेकर यूट्यूब तक, फैंस इस ट्रैक पर लगातार वीडियो और रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स को चाहिए था ‘डार्क म्यूजिक’ एक इंटरव्यू में फ्लिपराची ने बताया था कि यह गाना फिल्म का हिस्सा कैसे बना। उन्होंने कहा, ‘मेकर्स अक्षय खन्ना के विलेन वाले किरदार के लिए एक ऐसा संगीत ढूंढ रहे थे जो डार्क और थोड़ा अलग हो। जब उन्होंने फासला की धुन सुनी, तो उन्हें लगा कि यह एकदम सही है। एक कॉल पर ही सब कुछ फाइनल हो गया।’ भारत से मिल रहे प्यार पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि उनके इंस्टाग्राम का इनबॉक्स हजारों मैसेज से भरा रहता है, जिसे देखकर वे अक्सर हैरान रह जाते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket