Monday, 07 Sep 2026 | 05:20 AM

Trending :

Ajay Devgn Prank on Amitabh Bachchan मेक्सिको में आतिशबाजी का सामान फटा, 10 की मौत:धमाकों से मेले में दीवार गिरी; 64 घायल मियामी में रनवे से बाहर निकला कार्गो प्लेन, आग लगी:पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकराया, कई मौतों की आशंका ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा
EXCLUSIVE

World News Updates; Trump Pakistan China

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फुटेज

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अफगान तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान ने कंधार एयरपोर्ट के पास एक एयरलाइन के फ्यूल डिपो पर बमबारी की है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, यह हमला प्राइवेट एयरलाइन ‘काम एयर’ के फ्यूल डिपो पर किया गया, जो सिविलियन विमानों और UN के विमानों को भी फ्यूल सप्लाई करता है।

तालिबान ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने अन्य जगहों, जिनमें राजधानी काबुल भी शामिल है पर बमबारी की। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की भी बात कही गई है।

दोनों देशों के बीच संघर्ष पिछले महीने शुरू हुआ था, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान का कहना था कि यह हमले आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे, जबकि अफगानिस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया था।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें

केन्या एयरपोर्ट पर 2,000 से ज्यादा ‘क्वीन चींटियां’ तस्करी करते पकड़ा गया चीनी नागरिक

केन्या के एक एयरपोर्ट पर एक चीनी नागरिक को हजारों जिंदा ‘क्वीन चींटियों’ की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी के पास से 2,000 से ज्यादा चींटियां मिली हैं।

जानकारी के मुताबिक आरोपी झांग केकुन को जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके बैग की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में जिंदा चींटियां बरामद हुईं, जिन्हें वह चीन ले जाने की कोशिश कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,948 क्वीन चींटियां टेस्ट ट्यूब में पैक की गई थीं, जबकि लगभग 300 चींटियां टिश्यू पेपर के रोल के अंदर छिपाकर रखी गई थीं।

ये चींटियां ‘मेसर सेफालोट्स’ नाम की प्रजाति की हैं, जो अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता नियमों के तहत संरक्षित मानी जाती हैं। केन्या वेलफेयर सर्विस के मुताबिक यूरोप और एशिया के कुछ देशों में इन चींटियों को एक्सोटिक पालतू के रूप में रखने का चलन बढ़ रहा है, इसलिए इनकी तस्करी के मामले भी सामने आ रहे हैं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला किसी अंतरराष्ट्रीय चींटी तस्करी नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है, ताकि उसके फोन और लैपटॉप की जांच की जा सके और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को 835 साल तक की सजा, मेडिकल घोटाले में दोषी

अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को धोखाधड़ी के मामले में 835 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

अमेरिका के पेनसिल्वेनिया के रहने वाले भास्कर सवानी और अरुण सवानी पर आरोप है कि उन्होंने हेल्थकेयर और H-1B वीजा से जुड़े कई घोटाले किए। मामले में उनकी सहयोगी अलेक्जेंड्रा ओला राडोमिक भी दोषी पाई गई हैं।

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक दोनों भाइयों ने करीब 10 साल तक कंपनियों और डेंटल क्लीनिक का नेटवर्क बनाकर धोखाधड़ी की।

उन्होंने ‘मेडिकेड’ से 3 करोड़ डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपए) से ज्यादा की ठगी की और ऐसे इलाज के बिल भी लगाए जो किए ही नहीं गए थे। आरोप है कि उन्होंने बिना मंजूरी वाले डेंटल इम्प्लांट भी लगाए।

साथ ही H-1B वीजा के जरिए विदेशों, खासकर भारत से कर्मचारियों को बुलाने के लिए फर्जी आवेदन किए और कई कर्मचारियों से सैलरी का हिस्सा वापस लेने के लिए दबाव डाला।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: स्टालिन की शर्मनाक हार, गोगोई को गढ़ में विपक्ष, कोई किला बचा पाई ममता, केरल में एलडीएफ का अस्तित्व

May 4, 2026/
7:17 am

पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की गिनती जारी है। जिन राज्यों में चुनाव के नतीजे...

Indian Overseas Bank SO Recruitment

September 1, 2026/
9:00 am

Hindi News Career Indian Overseas Bank SO Recruitment | Specialist Officer Vacancy 2026 20 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन ओवरसीज...

एपल WWDC 2026, एप बदले बिना ईमेल-मैसेज लिखेगी सिरी AI:बच्चों के लिए 'आस्क टू ब्राउज' डिफॉल्ट मिलेगा, iOS27 में 11 बड़े फीचर्स

June 9, 2026/
7:13 am

एपल का एनुअल इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2026 एपल पार्क में शुरू हो गया है। इस बार इवेंट में सिरी,...

JEE Advanced 2026 रिजल्ट जारी:दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप, 1,79 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा

June 1, 2026/
9:36 am

सोमवार को JEE Advanced 2026 का रिजल्ट सुबह जल्दी जारी कर दिया गया। हालांकि इसे 10 बजे जारी किया जाना...

'पति पत्नी और वो 2' स्टार्स ने दिए रिलेशनशिप टिप्स:सारा बोलीं- परफेक्ट पति पर होगा शक, वामिका-रकुल ने बताए रिश्तों के असली ग्रीन फ्लैग

May 10, 2026/
6:30 am

फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना एक ऐसे पति प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आएंगे, जिसे...

राजनीति

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फुटेज

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अफगान तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान ने कंधार एयरपोर्ट के पास एक एयरलाइन के फ्यूल डिपो पर बमबारी की है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, यह हमला प्राइवेट एयरलाइन ‘काम एयर’ के फ्यूल डिपो पर किया गया, जो सिविलियन विमानों और UN के विमानों को भी फ्यूल सप्लाई करता है।

तालिबान ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने अन्य जगहों, जिनमें राजधानी काबुल भी शामिल है पर बमबारी की। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की भी बात कही गई है।

दोनों देशों के बीच संघर्ष पिछले महीने शुरू हुआ था, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान का कहना था कि यह हमले आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे, जबकि अफगानिस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया था।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें

केन्या एयरपोर्ट पर 2,000 से ज्यादा ‘क्वीन चींटियां’ तस्करी करते पकड़ा गया चीनी नागरिक

केन्या के एक एयरपोर्ट पर एक चीनी नागरिक को हजारों जिंदा ‘क्वीन चींटियों’ की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी के पास से 2,000 से ज्यादा चींटियां मिली हैं।

जानकारी के मुताबिक आरोपी झांग केकुन को जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके बैग की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में जिंदा चींटियां बरामद हुईं, जिन्हें वह चीन ले जाने की कोशिश कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,948 क्वीन चींटियां टेस्ट ट्यूब में पैक की गई थीं, जबकि लगभग 300 चींटियां टिश्यू पेपर के रोल के अंदर छिपाकर रखी गई थीं।

ये चींटियां ‘मेसर सेफालोट्स’ नाम की प्रजाति की हैं, जो अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता नियमों के तहत संरक्षित मानी जाती हैं। केन्या वेलफेयर सर्विस के मुताबिक यूरोप और एशिया के कुछ देशों में इन चींटियों को एक्सोटिक पालतू के रूप में रखने का चलन बढ़ रहा है, इसलिए इनकी तस्करी के मामले भी सामने आ रहे हैं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला किसी अंतरराष्ट्रीय चींटी तस्करी नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है, ताकि उसके फोन और लैपटॉप की जांच की जा सके और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को 835 साल तक की सजा, मेडिकल घोटाले में दोषी

अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को धोखाधड़ी के मामले में 835 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

अमेरिका के पेनसिल्वेनिया के रहने वाले भास्कर सवानी और अरुण सवानी पर आरोप है कि उन्होंने हेल्थकेयर और H-1B वीजा से जुड़े कई घोटाले किए। मामले में उनकी सहयोगी अलेक्जेंड्रा ओला राडोमिक भी दोषी पाई गई हैं।

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक दोनों भाइयों ने करीब 10 साल तक कंपनियों और डेंटल क्लीनिक का नेटवर्क बनाकर धोखाधड़ी की।

उन्होंने ‘मेडिकेड’ से 3 करोड़ डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपए) से ज्यादा की ठगी की और ऐसे इलाज के बिल भी लगाए जो किए ही नहीं गए थे। आरोप है कि उन्होंने बिना मंजूरी वाले डेंटल इम्प्लांट भी लगाए।

साथ ही H-1B वीजा के जरिए विदेशों, खासकर भारत से कर्मचारियों को बुलाने के लिए फर्जी आवेदन किए और कई कर्मचारियों से सैलरी का हिस्सा वापस लेने के लिए दबाव डाला।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket