Saturday, 29 Aug 2026 | 09:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

UP Police SI Recruitment Exam Over 15 Lakh Candidates To Appear

लखनऊ/प्रयागराज/मेरठ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में आज से दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई है। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई।

वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेलट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान के बाले निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।

दरअसल, परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

परीक्षा से पहले UPPBB ने 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज कराई है। इन टेलीग्राम चैनल पर दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर 10 से 12 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ में हुसैनगंज थाने की पुलिस ने नकल विरोधी कानून समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश चल रही है।

तस्वीरें देखिए…

काशी में महिला अभ्यर्थियों के कान के बाले उतरवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।

सीतापुर में परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं।

वाराणसी में परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवा ली गईं।

यह तस्वीर प्रयागराज की है, यहां परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों के जूते-मोजे उतरवाए गए।

गोरखपुर में बेल्ट पहनकर परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने अपनी बेल्ट सेंटर के बाहर ही रेलिंग से बांध दी।

कानपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर कैंडिडेट्स हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे।

दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में दारोगा भर्ती परीक्षा, 54 सेंटर पर चेकिंग के बाद एंट्री

लखनऊ में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। राजधानी के 54 स्कूल-कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। कई सेंटर पर गहन चेकिंग के साथ अभ्यर्थियों के जूते भी उतरवा लिए गए हैं। महिला अभ्यर्थियों की पायल-बिछिया भी उतरवा दी गई है। पूरी खबर पढ़िए

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में अभ्यर्थियों की घड़ी भी उतरवाई, कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री

हाथरस में एसआई प्रवेश परीक्षा में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश मिला। अभ्यर्थियों के जूते, घड़ी और कलावा उतरवाए गए। हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में परीक्षा से पहले जूते उतरवाए गए, ईयरबड्स चेक किए

सीतापुर में एसआई भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं। कंगन] कलावा भी निकलवाया गया।

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में कलावा कटवाए, अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे

कानपुर के GNK इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान हाथों के धागे और कलावा कटवाए गए। अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े दिखाई दिए।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन जमा करवाए, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

प्रयागराज में परीक्षा के दौरान जिन पुलिसवालों की ड्यूटी लगी हुई है, उनके भी मोबाइल को स्विच ऑफ करके जमा कराया जा रहा है।

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में बायोमैट्रिक चेकिंग के बाद एंट्री मिली, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

मथुरा में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक चैकिंग की गई। शहर के प्रेम देवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज से भास्कर रिपोर्ट ने पूरी रिपोर्ट दी।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में अभ्यर्थियों की लंबी कतार, कड़ी चेकिंग के बाद ही मिली एंट्री

गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कालेज में UPSI एग्जाम के लिए एंट्री बंद हो गई है। इससे पहले एंट्री के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखी गई।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काशी में लड़कियों के बाले उतरवाए; अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

काशी में लड़कियों के बाले- टॉप्स उतरवाने के बाद ही परीक्षा के लिए केंद्र में एंट्री दी गई।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के 43 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

मेरठ के 43 केंद्रों पर यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है। अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय चैकिंग कराने के बाद हाथ से रक्षा सूत्र और कलावे आदि उतरवाने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में रेटीना स्कैन के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई

मथुरा में आइरिस स्कैन के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया गया।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई

बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा हो रही है। त्रिस्तरीय जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया जा रहा है। बरेली में 32 हजार अभ्यर्थी दारोगा बनने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। अभ्यर्थी हाथों में जूते मोजे लेकर जा रहे हैं।

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में परीक्षा केंद्र के बाहर से अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में अभ्यर्थियों के हाथ से कलावा कटवाया गया, 2 वीडियो देखिए

वाराणसी के हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कालेज, मैदागिन में अभ्यर्थियों के हाथ से रक्षा का धागा कटवाया गया। कड़ी चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा में ईयर फोन, मोबाइल फोन और बैग बाहर जमा कराए गए

UP SI भर्ती परीक्षा के लिए आगरा के 28 केंद्रों में परीक्षा चल रही है। पूरी चेकिंग के बाद केंद्रों में एंट्री दी गई। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात है। ईयर फोन, मोबाइल फोन, बैग बाहर जमा कराए गए। पहली पाली में 11760 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं।

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में 46 केंद्रों पर परीक्षा, एंट्री से पहले चेकिंग

वाराणसी में 46 केंद्र पर परीक्षा हो रही है। कुल 77,764 परीक्षार्थी परीक्षा में शमिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। मैदागिन के हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कालेज में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर जांच की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के हाथों में पहने गए कलावा को भी पुलिस ने चाकू से काटा।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काशी में कैंडिडेट्स की चेकिंग, पैसे लेकर अंदर नहीं जाने दे रहे

वाराणसी के नेशनल इंटर कालेज पीली कोठी में एंट्री से पहले कैंडिडेट्स की चेकिंग की गई। उन्हें पैसे भी अंदर लेकर नहीं जाने दिया जा रहा।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहले यूपी SI भर्ती परीक्षा के बारे में जान लीजिए…

02:58 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

परीक्षा केंद्र पर ये सामान लाने की मनाही

  • किताबें, नोट्स या किसी भी तरह की पढ़ाई की सामग्री
  • कागज, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, स्केल, कॉपी
  • कैलकुलेटर, लॉग टेबल, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन या स्कैनर
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
  • किसी भी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी बटुआ/पर्स, चाबी, काला चश्मा हैंडबैग, टोपी खाने-पीने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रायपुर की पिच पर बेंगलुरु को मिल सकता है फायदा:उमेश यादव ने कहा- गेंदबाजी में संघर्ष कर रही मुंबई,10 मई को होगा मुकाबला

May 8, 2026/
5:40 pm

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रिवेंज वीक में 10 मई को रायपुर में हाई-वोल्टेज मुकाबला...

तस्वीर का विवरण

May 22, 2026/
4:39 pm

फालसा अपने आश्रम-मी थे स्वाद और विश्वविद्यालय तासीर के लिए जाना जाता है। साथ ही छाछ पेट को ठंडा रखने...

पन्ना- पालधरा गांव में 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:माता-पिता के साथ महुआ बीनने गया था, उसी पेड़ पर लटकी मिली लाश

April 6, 2026/
12:30 pm

पन्ना जिले के पालधरा गांव में एक 15 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक...

Apple iPad, MacBook Price Hike India

June 27, 2026/
7:42 am

नई दिल्ली18 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। ईरान युद्ध से पहले कच्चे...

मलेशिया में पाकिस्तानी के साथ पकड़ी पंजाबी युवती गायब:नानी बोली- फोन बंद, मां की मौत हो चुकी; मोगा के युवकों ने थप्पड़ मारे थे

August 2, 2026/
11:32 am

मलेशिया में पाकिस्तान के युवक के साथ पकड़ी गई मोगा की लड़की गायब हो गई है। पंजाब में रह रही...

मिशिका कंबोज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:रणवीर सिंह-संजय दत्त साथ नजर आए; अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ शाहरुख दिखे

March 29, 2026/
12:12 pm

मुंबई में बिजनेसमैन और बीजेपी नेता मोहित कांबोज की बेटी मिशका कांबोज के 16वें बर्थडे सेलिब्रेशन में शनिवार को रणवीर...

‘चौहान’ के लिए मुंबई में बना कश्मीर:अजय की ‘रेंजर’ भी पूरी होने के करीब; सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

June 30, 2026/
5:24 pm

अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

UP Police SI Recruitment Exam Over 15 Lakh Candidates To Appear

UP Police SI Recruitment Exam Over 15 Lakh Candidates To Appear

लखनऊ/प्रयागराज/मेरठ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में आज से दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई है। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई।

वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेलट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान के बाले निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।

दरअसल, परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

परीक्षा से पहले UPPBB ने 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज कराई है। इन टेलीग्राम चैनल पर दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर 10 से 12 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ में हुसैनगंज थाने की पुलिस ने नकल विरोधी कानून समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश चल रही है।

तस्वीरें देखिए…

काशी में महिला अभ्यर्थियों के कान के बाले उतरवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।

काशी में महिला अभ्यर्थियों के कान के बाले उतरवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।

सीतापुर में परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं।

सीतापुर में परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं।

वाराणसी में परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवा ली गईं।

वाराणसी में परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवा ली गईं।

यह तस्वीर प्रयागराज की है, यहां परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों के जूते-मोजे उतरवाए गए।

यह तस्वीर प्रयागराज की है, यहां परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों के जूते-मोजे उतरवाए गए।

गोरखपुर में बेल्ट पहनकर परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने अपनी बेल्ट सेंटर के बाहर ही रेलिंग से बांध दी।

गोरखपुर में बेल्ट पहनकर परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने अपनी बेल्ट सेंटर के बाहर ही रेलिंग से बांध दी।

कानपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर कैंडिडेट्स हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे।

कानपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर कैंडिडेट्स हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे।

दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में दारोगा भर्ती परीक्षा, 54 सेंटर पर चेकिंग के बाद एंट्री

लखनऊ में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। राजधानी के 54 स्कूल-कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। कई सेंटर पर गहन चेकिंग के साथ अभ्यर्थियों के जूते भी उतरवा लिए गए हैं। महिला अभ्यर्थियों की पायल-बिछिया भी उतरवा दी गई है। पूरी खबर पढ़िए

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में अभ्यर्थियों की घड़ी भी उतरवाई, कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री

हाथरस में एसआई प्रवेश परीक्षा में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश मिला। अभ्यर्थियों के जूते, घड़ी और कलावा उतरवाए गए। हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में परीक्षा से पहले जूते उतरवाए गए, ईयरबड्स चेक किए

सीतापुर में एसआई भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं। कंगन] कलावा भी निकलवाया गया।

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में कलावा कटवाए, अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे

कानपुर के GNK इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान हाथों के धागे और कलावा कटवाए गए। अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े दिखाई दिए।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन जमा करवाए, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

प्रयागराज में परीक्षा के दौरान जिन पुलिसवालों की ड्यूटी लगी हुई है, उनके भी मोबाइल को स्विच ऑफ करके जमा कराया जा रहा है।

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में बायोमैट्रिक चेकिंग के बाद एंट्री मिली, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

मथुरा में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक चैकिंग की गई। शहर के प्रेम देवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज से भास्कर रिपोर्ट ने पूरी रिपोर्ट दी।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में अभ्यर्थियों की लंबी कतार, कड़ी चेकिंग के बाद ही मिली एंट्री

गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कालेज में UPSI एग्जाम के लिए एंट्री बंद हो गई है। इससे पहले एंट्री के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखी गई।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काशी में लड़कियों के बाले उतरवाए; अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

काशी में लड़कियों के बाले- टॉप्स उतरवाने के बाद ही परीक्षा के लिए केंद्र में एंट्री दी गई।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के 43 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

मेरठ के 43 केंद्रों पर यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है। अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय चैकिंग कराने के बाद हाथ से रक्षा सूत्र और कलावे आदि उतरवाने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में रेटीना स्कैन के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई

मथुरा में आइरिस स्कैन के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया गया।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई

बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा हो रही है। त्रिस्तरीय जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया जा रहा है। बरेली में 32 हजार अभ्यर्थी दारोगा बनने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। अभ्यर्थी हाथों में जूते मोजे लेकर जा रहे हैं।

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में परीक्षा केंद्र के बाहर से अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में अभ्यर्थियों के हाथ से कलावा कटवाया गया, 2 वीडियो देखिए

वाराणसी के हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कालेज, मैदागिन में अभ्यर्थियों के हाथ से रक्षा का धागा कटवाया गया। कड़ी चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा में ईयर फोन, मोबाइल फोन और बैग बाहर जमा कराए गए

UP SI भर्ती परीक्षा के लिए आगरा के 28 केंद्रों में परीक्षा चल रही है। पूरी चेकिंग के बाद केंद्रों में एंट्री दी गई। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात है। ईयर फोन, मोबाइल फोन, बैग बाहर जमा कराए गए। पहली पाली में 11760 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं।

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में 46 केंद्रों पर परीक्षा, एंट्री से पहले चेकिंग

वाराणसी में 46 केंद्र पर परीक्षा हो रही है। कुल 77,764 परीक्षार्थी परीक्षा में शमिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। मैदागिन के हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कालेज में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर जांच की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के हाथों में पहने गए कलावा को भी पुलिस ने चाकू से काटा।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काशी में कैंडिडेट्स की चेकिंग, पैसे लेकर अंदर नहीं जाने दे रहे

वाराणसी के नेशनल इंटर कालेज पीली कोठी में एंट्री से पहले कैंडिडेट्स की चेकिंग की गई। उन्हें पैसे भी अंदर लेकर नहीं जाने दिया जा रहा।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहले यूपी SI भर्ती परीक्षा के बारे में जान लीजिए…

02:58 AM14 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

परीक्षा केंद्र पर ये सामान लाने की मनाही

  • किताबें, नोट्स या किसी भी तरह की पढ़ाई की सामग्री
  • कागज, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, स्केल, कॉपी
  • कैलकुलेटर, लॉग टेबल, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन या स्कैनर
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
  • किसी भी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी बटुआ/पर्स, चाबी, काला चश्मा हैंडबैग, टोपी खाने-पीने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket