Wednesday, 04 Nov 2026 | 08:21 AM

Trending :

डाइट करने वालों की पहली पसंद बना लेट्यूस, क्या सच में करता है वजन कम?..यहां जानिए सच्चाई

perfGogleBtn

Last Updated:

डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि लेट्यूस एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसमें कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. यही वजह है कि इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है, लेकिन शरीर में ज्यादा कैलोरी नहीं पहुंचती. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह खास फायदा देता है.

आजकल हेल्दी डाइट की बात होती है, तो सबसे पहले जिस हरी सब्जी का नाम सामने आता है, वह है लेट्यूस. सलाद, सैंडविच और बर्गर में इस्तेमाल होने वाला यह पत्ता अब डाइट करने वालों की प्लेट का अहम हिस्सा बन गया है. सोशल मीडिया से लेकर फिटनेस एक्सपर्ट तक इसे वजन कम करने में मददगार बता रहे हैं.,लेकिन सवाल यह है कि क्या सच में लेट्यूस खाने से वजन कम होता है या यह सिर्फ एक ट्रेंड बनकर रह गया है.

lettuce benefits

डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि लेट्यूस एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसमें कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. यही वजह है कि इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है, लेकिन शरीर में ज्यादा कैलोरी नहीं पहुंचती. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह खास फायदा देता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जिससे लंबे समय तक भूख कम लगती है.

lettuce benefits

वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी होता है कम कैलोरी और ज्यादा पोषण वाला खाना. लेट्यूस इस मामले में काफी अच्छा विकल्प माना जाता है. इसमें विटामिन A, विटामिन C और कुछ जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण देते हैं. इसलिए कई लोग भारी भोजन की जगह सलाद में लेट्यूस को शामिल करना पसंद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

lettuce benefits

लेट्यूस का एक और फायदा यह है कि यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें लगभग 90 प्रतिशत तक पानी होता है, जिससे शरीर को ताजगी मिलती है. गर्मियों के मौसम में इसे खाने से शरीर को हल्कापन महसूस होता है. यही वजह है कि कई लोग इसे रोजाना के सलाद में शामिल करते हैं.

lettuce benefits

सिर्फ लेट्यूस खाकर वजन कम करना संभव नहीं है.वजन घटाने के लिए संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि जरूरी होती है. अगर कोई व्यक्ति सिर्फ लेट्यूस खाकर बाकी पोषक तत्वों को नजरअंदाज करता है तो इससे शरीर को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए इसे एक हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाकर खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है.

lettuce benefits

आजकल कई फिटनेस प्रेमी लोग लेट्यूस रैप, लेट्यूस सलाद और स्मूदी जैसी चीजें भी ट्राई कर रहे हैं. यह न सिर्फ स्वाद में हल्का होता है बल्कि पेट के लिए भी आरामदायक माना जाता है. खासकर जो लोग ज्यादा ऑयली या भारी खाना नहीं खाना चाहते, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है.

lettuce benefits

लेट्यूस वजन कम करने की डाइट में मदद जरूर कर सकता है, लेकिन यह कोई जादुई उपाय नहीं है. अगर इसे संतुलित भोजन, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ जोड़ा जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. इसलिए वजन घटाने के लिए सिर्फ एक चीज पर निर्भर रहने की बजाय पूरी डाइट और दिनचर्या पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'रितेश की नौकरी खतरे में':होस्टिंग पर सलमान ने उड़ाया मजाक, सोहेल की पूर्व पत्नी पर कहा- महान भाई ने इल्जाम खुद पर लिए, मैं जानता हूं

August 3, 2026/
1:48 pm

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में पहली बार रियलिटी शो होस्ट कर रहे एक्टर रितेश देशमुख का मजाक...

Salman Khan Dubai Perfume Launch Event

October 7, 2026/
2:59 pm

13 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दुबई में आयोजित ‘ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट’ इवेंट में शामिल हुए। यहां...

Glowing Skin: प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया ग्लोइंग स्किन का राज, किचन में राखी ये 5 चीजें लगा लें; 7 दिन में चमकता हुआ चेहरा

April 8, 2026/
11:13 pm

चमकती त्वचा के घरेलू उपाय: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन क्लीन, ग्लोइंग और डॉक्यूमेंट्री डॉक्यूमेंट्री। लेकिन महाराष्ट्र क्रीम...

दीपिका ने क्या सोनम वांगचुक के सपोर्ट में किया पोस्ट:सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल; दावा- एक्ट्रेस ने कुछ ही मिनटों में डिलीट किया

July 16, 2026/
12:23 pm

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक दावा वायरल हो रहा...

'नेट बॉलर' से 'मैच विनर' तक:भारतीय मूल के जय ने आयरलैंड के लिए झटके 5 विकेट; कभी टीम इंडिया के नेट बॉलर थे

June 30, 2026/
1:37 pm

राजस्थान के टोंक जिले के जय मूंदड़ा ने आयरलैंड की ओर से खेलते हुए भारत के खिलाफ रविवार को खत्म...

'वीएसआर को उड़ानों के संचालन से रोका जाना चाहिए': बारामती दुर्घटना की जांच के बीच अजीत पवार के बेटे | राजनीति समाचार

February 18, 2026/
10:19 pm

आखरी अपडेट:18 फरवरी, 2026, 22:19 IST जय पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों को 28 जनवरी की इस दुर्घटना...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

डाइट करने वालों की पहली पसंद बना लेट्यूस, क्या सच में करता है वजन कम?..यहां जानिए सच्चाई

perfGogleBtn

Last Updated:

डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि लेट्यूस एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसमें कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. यही वजह है कि इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है, लेकिन शरीर में ज्यादा कैलोरी नहीं पहुंचती. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह खास फायदा देता है.

आजकल हेल्दी डाइट की बात होती है, तो सबसे पहले जिस हरी सब्जी का नाम सामने आता है, वह है लेट्यूस. सलाद, सैंडविच और बर्गर में इस्तेमाल होने वाला यह पत्ता अब डाइट करने वालों की प्लेट का अहम हिस्सा बन गया है. सोशल मीडिया से लेकर फिटनेस एक्सपर्ट तक इसे वजन कम करने में मददगार बता रहे हैं.,लेकिन सवाल यह है कि क्या सच में लेट्यूस खाने से वजन कम होता है या यह सिर्फ एक ट्रेंड बनकर रह गया है.

lettuce benefits

डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि लेट्यूस एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसमें कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. यही वजह है कि इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है, लेकिन शरीर में ज्यादा कैलोरी नहीं पहुंचती. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह खास फायदा देता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जिससे लंबे समय तक भूख कम लगती है.

lettuce benefits

वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी होता है कम कैलोरी और ज्यादा पोषण वाला खाना. लेट्यूस इस मामले में काफी अच्छा विकल्प माना जाता है. इसमें विटामिन A, विटामिन C और कुछ जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण देते हैं. इसलिए कई लोग भारी भोजन की जगह सलाद में लेट्यूस को शामिल करना पसंद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

lettuce benefits

लेट्यूस का एक और फायदा यह है कि यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें लगभग 90 प्रतिशत तक पानी होता है, जिससे शरीर को ताजगी मिलती है. गर्मियों के मौसम में इसे खाने से शरीर को हल्कापन महसूस होता है. यही वजह है कि कई लोग इसे रोजाना के सलाद में शामिल करते हैं.

lettuce benefits

सिर्फ लेट्यूस खाकर वजन कम करना संभव नहीं है.वजन घटाने के लिए संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि जरूरी होती है. अगर कोई व्यक्ति सिर्फ लेट्यूस खाकर बाकी पोषक तत्वों को नजरअंदाज करता है तो इससे शरीर को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए इसे एक हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाकर खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है.

lettuce benefits

आजकल कई फिटनेस प्रेमी लोग लेट्यूस रैप, लेट्यूस सलाद और स्मूदी जैसी चीजें भी ट्राई कर रहे हैं. यह न सिर्फ स्वाद में हल्का होता है बल्कि पेट के लिए भी आरामदायक माना जाता है. खासकर जो लोग ज्यादा ऑयली या भारी खाना नहीं खाना चाहते, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है.

lettuce benefits

लेट्यूस वजन कम करने की डाइट में मदद जरूर कर सकता है, लेकिन यह कोई जादुई उपाय नहीं है. अगर इसे संतुलित भोजन, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ जोड़ा जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. इसलिए वजन घटाने के लिए सिर्फ एक चीज पर निर्भर रहने की बजाय पूरी डाइट और दिनचर्या पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket