Wednesday, 07 Oct 2026 | 08:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या:ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा

गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिहार के रहने वाले थे। गार्ड रवींद्र कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बैंक में अचानक फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच आरोपी गार्ड अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग निकला। बैंक स्टाफ ने मैनेजर को बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से जुड़ा बैंक के गेट का एक CCTV सामने आया है, जिसमें गार्ड अपने साथी के साथ दिख रहा था। उसके भागने के कुछ मिनट बाद बैंक मैनेजर को लोग उठाकर ले जाते दिखे। वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके की है। मामले में ACP ज्ञान प्रकाश राय ने बताया, आरोपी गार्ड बागपत का रहने वाला है। काफी समय से छुट्टी को लेकर मैनेजर अभिषेक शर्मा से विवाद था। इसके चलते उसने यह घटना अंजाम दी। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात से जुड़ी 3 फोटो देखिए… गाजियाबाद में पत्नी के साथ रहते थे अभिषेक
बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा बिहार में पटना के लखीपुर के रहने वाले थे। अगस्त, 2025 से वह गाजियाबाद में पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे। इस समय पत्नी बिहार में है। घटना की जानकारी दी गई है। परिवार गाजियाबाद आ रहा है। बैंक मैनेजर ने फोन पर फटकार लगाई थी
बैंक कर्मियों के अनुसार, रविवार को बैंक में छुट्‌टी थी, लेकिन गार्ड सोमवार सुबह भी ड्यूटी पर नहीं आया। इस पर मैनेजर अभिषेक शर्मा ने उसे फोन किया। ड्यूटी पर न आने का कारण पूछते हुए फटकार लगाई थी। गार्ड ने जवाब दिया कि कुछ इमरजेंसी आ गई है। इसलिए आज नहीं आ सकता हूं। अभिषेक ने कहा कि तुरंत बैंक आओ। रवींद्र गुस्से में दोपहर डेढ़ बजे अपने एक साथी के साथ बाइक से बैंक पहुंचा। उसने साथी को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। फिर अंदर जाकर उसने बैंक में जमा अपनी लाइसेंसी बंदूक ली। इसके बाद वह सीधे बैंक मैनेजर के पास पहुंचकर झगड़ने लगा। घटना के समय बैंक में मैनेजर समेत पांच कर्मचारी काम कर रहे थे। जब तक अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक गार्ड ने मैनेजर के सीने में गोली मार दी। आर्मी से रिटायर्ड है आरोपी गार्ड
पुलिस के अनुसार, गार्ड रवींद्र हुड्डा (45 साल) 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। वह बागपत के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में चांदीनगर का रहने वाला है। रवींद्र की तीन महीने पहले पंजाब एंड सिंध बैंक में एक एजेंसी के जरिए नौकरी लगी थी। रवींद्र के परिवार में तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़की और एक लड़का है। आरोपी रविंद्र शराब का आदी है और आए दिन नशे में लोगों से झगड़ा करता है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हाफ पैंट और टीशर्ट में आया था गार्ड
प्रत्यक्षदर्शी आरएन पांडेय ने बताया, मैं भी बैंक आया था। अंदर जा ही रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो रुक गया। तभी एक व्यक्ति, जो हाफ पैंट और पीली रंग की टीशर्ट में था, वह बाहर आया। उसके एक हाथ में बंदूक थी। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था, जो कुर्ता-पैंट और सिर पर पगड़ी पहने था। दोनों बड़े आराम से बैंक से बाहर निकले। मेन रोड पर एक बाइक खड़ी थी। दोनों उसी बाइक से भाग निकले। बैंक के कर्मी मैनेजर को उठाकर बाहर लेकर आए थे। फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची
DCP सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया- फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल का मौका मुआयना किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। गाजियाबाद ग्रामीण जोन के पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया- पंजाब एंड सिंध बैंक में तैनात गार्ड की बंदूक बैंक में ही जमा थी। गार्ड ने वहीं से बंदूक वापस लेकर बैंक मैनेजर अभिषेक को गोली मार दी। दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। ……………. ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO: लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा
लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
स्विट्जरलैंड 1 करोड़ की आबादी के बाद रोक देगा एंट्री:भीड़ से थका ‘धरती का स्वर्ग‘, 14 जून को होगा जनमत संग्रह, प्रयोग पर पूरी दुनिया की नजर

February 21, 2026/
5:05 pm

यूरोप का समृद्ध और अनुशासित देश अब एक असाधारण फैसले की दहलीज पर खड़ा है। 14 जून 2026 को स्विट्जरलैंड...

मिर्जापुर में मुमताज बीवी बनीं सोनल चौहान बोलीं:सोशल मीडिया पर शादी के प्रस्ताव बहुत आते हैं, सपनों का राजकुमार शायद आसपास ही है

September 20, 2026/
4:30 am

फिल्म मिर्जापुर: द मूवी में सोनल चौहान ने मुमताज बीवी का किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा है। उनका किरदार...

RBI Cancels Paytm Bank License

April 25, 2026/
8:56 am

नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर पेटीएम से जुड़ी रही। पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज 24...

IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े

April 30, 2026/
4:59 am

सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन...

अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी कहे जाने पर भड़कीं एक्ट्रेस:प्राइवेट जेट की फोटो पर आए कमेंट्स, फटकार लगाकर बोलीं- महिला किसी की प्रॉपर्टी नहीं

May 12, 2026/
1:32 pm

साउथ एक्ट्रेस सीरत कपूर हाल ही में उन पर भद्दा कमेंट करने वाले एक शख्स पर भड़क गईं और फटकार...

PBKS Vs DC IPL 2026 Highlights

May 12, 2026/
2:14 am

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 02:14 IST ईडी ने 9 मई को संजीव अरोड़ा को कथित तौर पर उनसे जुड़ी संस्थाओं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या:ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा

गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या:ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा

गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिहार के रहने वाले थे। गार्ड रवींद्र कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बैंक में अचानक फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच आरोपी गार्ड अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग निकला। बैंक स्टाफ ने मैनेजर को बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से जुड़ा बैंक के गेट का एक CCTV सामने आया है, जिसमें गार्ड अपने साथी के साथ दिख रहा था। उसके भागने के कुछ मिनट बाद बैंक मैनेजर को लोग उठाकर ले जाते दिखे। वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके की है। मामले में ACP ज्ञान प्रकाश राय ने बताया, आरोपी गार्ड बागपत का रहने वाला है। काफी समय से छुट्टी को लेकर मैनेजर अभिषेक शर्मा से विवाद था। इसके चलते उसने यह घटना अंजाम दी। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात से जुड़ी 3 फोटो देखिए… गाजियाबाद में पत्नी के साथ रहते थे अभिषेक
बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा बिहार में पटना के लखीपुर के रहने वाले थे। अगस्त, 2025 से वह गाजियाबाद में पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे। इस समय पत्नी बिहार में है। घटना की जानकारी दी गई है। परिवार गाजियाबाद आ रहा है। बैंक मैनेजर ने फोन पर फटकार लगाई थी
बैंक कर्मियों के अनुसार, रविवार को बैंक में छुट्‌टी थी, लेकिन गार्ड सोमवार सुबह भी ड्यूटी पर नहीं आया। इस पर मैनेजर अभिषेक शर्मा ने उसे फोन किया। ड्यूटी पर न आने का कारण पूछते हुए फटकार लगाई थी। गार्ड ने जवाब दिया कि कुछ इमरजेंसी आ गई है। इसलिए आज नहीं आ सकता हूं। अभिषेक ने कहा कि तुरंत बैंक आओ। रवींद्र गुस्से में दोपहर डेढ़ बजे अपने एक साथी के साथ बाइक से बैंक पहुंचा। उसने साथी को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। फिर अंदर जाकर उसने बैंक में जमा अपनी लाइसेंसी बंदूक ली। इसके बाद वह सीधे बैंक मैनेजर के पास पहुंचकर झगड़ने लगा। घटना के समय बैंक में मैनेजर समेत पांच कर्मचारी काम कर रहे थे। जब तक अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक गार्ड ने मैनेजर के सीने में गोली मार दी। आर्मी से रिटायर्ड है आरोपी गार्ड
पुलिस के अनुसार, गार्ड रवींद्र हुड्डा (45 साल) 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। वह बागपत के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में चांदीनगर का रहने वाला है। रवींद्र की तीन महीने पहले पंजाब एंड सिंध बैंक में एक एजेंसी के जरिए नौकरी लगी थी। रवींद्र के परिवार में तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़की और एक लड़का है। आरोपी रविंद्र शराब का आदी है और आए दिन नशे में लोगों से झगड़ा करता है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हाफ पैंट और टीशर्ट में आया था गार्ड
प्रत्यक्षदर्शी आरएन पांडेय ने बताया, मैं भी बैंक आया था। अंदर जा ही रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो रुक गया। तभी एक व्यक्ति, जो हाफ पैंट और पीली रंग की टीशर्ट में था, वह बाहर आया। उसके एक हाथ में बंदूक थी। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था, जो कुर्ता-पैंट और सिर पर पगड़ी पहने था। दोनों बड़े आराम से बैंक से बाहर निकले। मेन रोड पर एक बाइक खड़ी थी। दोनों उसी बाइक से भाग निकले। बैंक के कर्मी मैनेजर को उठाकर बाहर लेकर आए थे। फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची
DCP सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया- फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल का मौका मुआयना किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। गाजियाबाद ग्रामीण जोन के पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया- पंजाब एंड सिंध बैंक में तैनात गार्ड की बंदूक बैंक में ही जमा थी। गार्ड ने वहीं से बंदूक वापस लेकर बैंक मैनेजर अभिषेक को गोली मार दी। दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। ……………. ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO: लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा
लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket