Sunday, 12 Apr 2026 | 07:52 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Building Collapse, Suicide, child porn Insta Videos

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बरनाला में जैक से उठाई जा रही बिल्डिंग गिरने की रही, जिसके उसके अंदर सो रहे 3 लोग मलबे में दब गए और उन सबकी मौत हो गई। बिल्डिंग गिरने का CCTV फुटेज भी सामने आया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. जैक से उठाई जा रही बिल्डिंग गिरी, 3 की मौत

बरनाला के फरवाही गांव में आज (रविवार) सुबह एक मकान गिरने से 3 लोग मलबे में दब गए। इससे तीनों की मौत हो गई। ये तीनों मकान के अंदर सोए हुए थे। इन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। मलबा हटाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की टीमें पहुंची थीं। उन्होंने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटवाया।

अधिकारियों ने 3 शव बरामद होने के बाद भी कई घंटे तक जेसीबी चलवाई, ताकि यदि कोई और भी मलबे में दबा हो तो उसे भी निकाला जा सके। बताया जा रहा है कि मकान की नींव धंस जाने के बाद उसे जैक से ऊपर उठाने का काम चल रहा था। जिन लोगों की मौत हुई है, वे इसी काम में लगे हुए थे। ये कुल 4 लोग थे, लेकिन एक व्यक्ति शनिवार शाम को ही घर निकल गया था, जिससे उसकी जान बच गई।

DSP सतवीर सिंह ने बताया कि गांव फरवाही में विशाल के घर की मरम्मत मोगा का ठेकेदार रणजीत करवा रहा था। इस मकान की दीवारों में सीवर का पानी घुसने के कारण यह एक तरफ धंस गया था। आज सुबह अचानक मकान की दीवार एक तरफ झुक गई और मकान गिर गया। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई, जिनके शव सिविल अस्पताल बरनाला में रखवा दिए गए हैं। एक अज्ञात युवक कल रात अपने घर पहुंच गया। (पढ़ें पूरी खबर)

2. शादी के 1 साल बाद खुदकुशी, 2 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा

लुधियाना में 5 लाइनों का सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फंदा लगा लिया। सुसाइड नोट में उसने पत्नी और सास को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया। युवक ने लिखा कि वह मरना नहीं चाहता, लेकिन मेरी घरवाली ने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया। युवक ने जिस युवती से शादी की थी, वह तलाकशुदा थी।

पुलिस जब फंदा लगाने की सूचना पर जांच करने पहुंची तो वहां से 2 पेज पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। यह सुसाइड नोट उसकी डायरी में लिखे हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मां का आरोप है कि सास की दखलअंदाजी की वजह दोनों के रिश्ते बिगड़े।

पत्नी उसे छोड़कर 6 महीने की बेटी समेत 2 महीने से अपने मायके में बैठी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- मुझे मरना नहीं था। मेरी घरवाली ने मरने के लिए मजबूर कर दिया। मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी। दूसरे पेज पर भी यही लिखा कि मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी। (पढ़ें पूरी खबर)

3. पंजाबी सिंगर को शो से पहले नोटिस, 6 गाने नहीं गाएंगे

पंजाबी सिंगर करण औजला आज बेंगलुरु में होने वाले शो में अपने 6 गाने नहीं गा सकेंगे। चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडित राव धरेन्नवर की ओर से भेजी गई शिकायत के बाद डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, बेंगलुरु ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस को इस आदेश को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। ‘गैंगस्टा’ गाने को किसी भी हाल में गाने की अनुमति नहीं दी गई है।

प्रोफेसर राव ने अपनी शिकायत में कहा – करण औजला को उनके कुछ खास गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘अल्कोहल 2’, ‘फ्यू डेज’ (तड़के उठ के खांदे फीम कुड़े), ‘बंदूक’ और विशेष रूप से ‘गैंगस्टा’ गाने की अनुमति न दी जाए। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ये गाने शराब, ड्रग्स (नशीले पदार्थों) और बंदूक संस्कृति (गन कल्चर) का महिमा मंडन करते हैं।

राव का तर्क था कि इस तरह के गानों का प्रभाव कोमल मन वाले बच्चों (विशेषकर 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों, जिन्हें शो में अनुमति दी गई थी) के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा पड़ता है। उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक पुराने आर्डर का हवाला भी दिया। जिसमें अदालत ने माना था कि ऐसे गाने कम उम्र के बच्चों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. इंस्टाग्राम पर बच्चों के पोर्न VIDEO डाले, अमेरिका से अकाउंट ट्रेस हुए

होशियारपुर और जालंधर में बच्चों के यौन शोषण और पोर्न वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए। इन्हें अमेरिका की संस्था नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (NCMEC) ने ट्रेस किया। मामला सामने आने के बाद पंजाब स्टेट साइबर सेल ने होशियारपुर और जालंधर के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत FIR दर्ज की है।

आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इस मामले की शुरुआत 27 फरवरी 2024 को हुई, जब “romantik…” नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से बच्चों के यौन शोषण से संबंधित वीडियो अपलोड और प्रसारित किए गए। ये वीडियो करीब दो साल तक सोशल मीडिया पर चलते रहे। 23 फरवरी 2026 को NCMEC ने इन्हें ट्रेस किया और इस संबंध में एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट भारतीय साइबर पोर्टल (NCRP) को भेजी गई।

भारतीय साइबर पोर्टल से शिकायत पंजाब स्टेट साइबर सेल को आगे बढ़ाई। इसके बाद भारत में मामले की जांच शुरू हुई। स्टेट साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम और गूगल (Gmail) से मिली जानकारी के आधार पर पता लगाया कि यह अकाउंट होशियारपुर से जुड़ा है। यह ‘प्रभ’ नाम से बनाया गया था और कुछ मोबाइल नंबरों से लिंक था।

पुलिस ने इस मामले में होशियारपुर, जालंधर, संगरूर और पटियाला में केस दर्ज कर लिया है। इसमें संगरूर और पटियाला से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. नामधारी संप्रदाय के ठाकुर दिलीप सिंह का भगोड़ा नोटिस

नामधारी संप्रदाय के सतगुरु जगजीत सिंह की मौत के बाद उत्तराधिकार विवाद में ठाकुर दिलीप सिंह अब फंसते नजर आ रहे हैं। सीबीआई स्पेशल कोर्ट मोहाली ने ठाकुर दिलीप सिंह को भगोड़ा (PO) घोषित करने के लिए पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। केस नंबर 3(S)/2017 की सुनवाई के दौरान अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आरोपी न तो कोर्ट में पेश हो रहा है और न ही अपना वर्तमान पता बता रहा है।

यह आदेश 9 साल से चल रही जांच और आरोपी के लगातार गायब रहने के बाद आया है। कोर्ट ने ठाकुर दिलीप सिंह के पीओ घोषित करने के लिए बाकायदा पब्लिक नोटिस भी पब्लिश करवा दिए हैं। आरोपी को 8 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। अगर ठाकुर दिलीप सिंह कोर्ट में तय तिथि तक पेश नहीं हुए तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।

ठाकुर दिलीप सिंह के खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में केस दर्ज थे। माता चंद कौर की हत्या, सतगुरु उदय सिंह व माता चंद कौर के दामाद जगतार सिंह पर हमले की साजिश और नामधारी अवतार सिंह की हत्या में ठाकुर दिलीप सिंह का नाम आया। 2017 में ये तीनों मामले मर्ज करके सीबीआई को भेज दिए गए।

सीबीआई ने चंडीगढ़ में मामला दर्ज करके इसकी जांच शुरू की, लेकिन ठाकुर दिलीप सिंह इस मामले में कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए। जिसकी वजह से कोर्ट ने पीओ नोटिस जारी किया है। भगोड़ा घोषित हुए तो CBI और पुलिस दिलीप सिंह की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेड कॉर्नर नोटिस के जरिए उनकी तलाश तेज की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

6. रंधावा सुसाइड केस, पूर्व मंत्री भुल्लर का रिमांड बढ़ा

वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनका तीन दिन और रिमांड बढ़ा दिया है। कोर्ट ने इससे पहले 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया था, जो आज खत्म हो गया था। इस मामले में पुलिस ने लालजीत भुल्लर, उनके पिता और उनके पीए के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

कुछ दिन पहले अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, डीएम रंधावा ने 21 मार्च को अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने मरने से पहले वीडियो बनाया था, जिसमें लालजीत भुल्लर पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद ही सीएम भगवंत मान ने लालजीत भुल्लर का मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

7. नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, पाक से जाली करंसी भेजने का शक

अमृतसर में सीमावर्ती क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जाली भारतीय मुद्रा की एक बड़ी खेप बरामद की है। गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों को एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला, जिसमें भारी मात्रा में नकली नोट थे। इस बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह शिकायत बीएसएफ की 181 बटालियन की बी कंपनी के सहायक कंपनी कमांडर एसएच अमित लोखंडे द्वारा दर्ज कराई गई है। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गश्त के दौरान सीमा के पास एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला था। पैकेट खोलने पर उसमें 500 रुपये के कुल 445 जाली नोट पाए गए, जिनकी कुल कीमत 2,22,500 रुपए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जाली मुद्रा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भारतीय सीमा में भेजी गई हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन गतिविधियों का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. हलवारा एयरपोर्ट से अप्रैल में शुरू होगी बुकिंग

लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने यह घोषणा की है। बिट्टू के मुताबिक एयरपोर्ट से उड़ानों की बुकिंग अप्रैल में शुरू होगी, जबकि पहली फ्लाइट 10 से 15 मई के बीच उड़ान भर सकती है। शुरुआत में दिल्ली और हलवारा के बीच रोजाना दो उड़ानें संचालित की जाएंगी- एक सुबह और एक दोपहर में।

इन फ्लाइट्स का संचालन 160 सीटों वाले एयरबस A320 इकोनॉमी विमान से किया जाएगा। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। बिट्टू ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पंजाब में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।

इसे राज्य के विकास की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। बिट्टू ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। बिट्टू ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता से ही ऐसे प्रोजेक्ट संभव हो पा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9. रेप केस में AAP विधायक का 7 दिन रिमांड बढ़ा

रेप के केस में गिरफ्तार AAP के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को रविवार को 4 दिनों का पुलिस रिमांड खत्म होने पर पटियाला जिला कोर्ट पेश किया गया। जहां पुलिस ने और पूछताछ के लिए पठानमाजरा के और 10 दिन के रिमांड की मांग की। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पठानमाजरा को 7 दिनों के रिमांड पर भेज दिया।

पठानमाजरा को हाल ही में पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर पटियाला के थाना सिविल लाइन में 1 सितंबर 2025 को रेप करने और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।

इसके बाद पठानमाजरा हरियाणा के करनाल में अपने रिश्तेदार के पास भाग गए थे। पठानमाजरा को पकड़ने के लिए पटियाला पुलिस वहां पहुंची। आरोप है कि पठानमाजरा के साथियों ने पुलिस पार्टी पर पत्थरबाजी की और फायरिंग की। इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी घायल हो गया। बाद में पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

10. पंजाबी नर्स से होटल में रेप, VIDEO बनाया, दावत के बहाने बुलाया था

पंजाब के फिरोजपुर की युवती के साथ हरियाणा के नूंह जिले के होटल में कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। जान पहचान और बोलचाल शुरू हुई तो उसे दावत देने के बहाने होटल बुला लिया गया। यहां उसके साथ रेप किया और वीडियो बना ली।

इसके बाद ईद पर अपने गांव ले जाकर बंधक बना लिया और कई बार रेप किया। शादी करने की बात कहकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मना करने पर जान से मारने और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद युवती शनिवार की रात में वहां से किसी तरह भाग निकली और नूंह के थाने पहुंच मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय युवक ट्रक ड्राइवर है, जबकि 24 वर्षीय युवती नर्स का काम करती है। युवती शादीशुदा है, लेकिन उसका पति से तलाक हो चुका है। पूछताछ में युवती ने बताया कि युवक की वजह से ही उसकी शादी टूटी थी। युवती के अनुसार, आरोपी ने होटल में बुलाया, जहां उसके साथ रेप किया गया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया। उससे करीब डेढ़ लाख रुपए भी ऐंठ लिए।

युवती ने कहा कि 20 मार्च को आरोपी उसे अपने गांव ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ रेप किया गया। इस दौरान आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

युवती ने बताया कि शनिवार की रात को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर भाग आई और सीधे फिरोजपुर झिरका थाने पहुंची। यहां पुलिस को उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी जहरी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल भी कराया।

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
87% पुरुष ज्यादा कमाने वाली से भी शादी को तैयार:शादी को लेकर बदल रही सोच, 27 के बजाय 29 की उम्र में पार्टनर चाहते हैं लोग

February 16, 2026/
5:40 pm

देश में शादी को लेकर सोच बदल रही है। जीवनसाथी की रिपोर्ट ‘द बिग शिफ्ट: हाउ इंडिया इज रीराइटिंग द...

खालिस्तानी आतंकी बोला- नैन्सी ग्रेवाल का कत्ल नहीं कराया:हम बैलेट से लड़ रहे, बुलेट से नहीं; बहन ने घर में आग का VIDEO जारी किया

March 9, 2026/
5:45 am

कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) के हत्या मामले में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू...

पाकिस्तानी सिलेक्टर बोले– बुमराह तेज गेंदबाजी के उस्मान तारिक:बैटर्स को लय में नहीं आने देते, फैंस का जवाब- आकिब जावेद क्रिकेट के जॉनी लीवर

March 15, 2026/
12:04 am

पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की तुलना अपने देश के स्पिनर उस्मान तारिक से...

भड़काऊ सोशल पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार:पटेल समाज को पीटने की बातें कहीं थीं, मऊगंज में कोर्ट ने भेजा जेल

March 10, 2026/
7:59 pm

हनुमना थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट की वजह से तनाव फैल गया। पुलिस...

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति:₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला

March 10, 2026/
8:24 am

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए...

पहले पहाड़ खत्म कराएं, अब पानी बचाने की मुहिम:खंडवा की देशगांव घाटी पर 8 हजार कंटूर ट्रेंच खुदेंगे, कलेक्टर ने चलाई गेंती

March 16, 2026/
3:38 pm

खंडवा-इंदौर नेशनल हाईवे पर स्थित देशगांव घाटी की जमीन पर अब जल संरक्षण के लिए मुहिम शुरू की गई हैं।...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Building Collapse, Suicide, child porn Insta Videos

Building Collapse, Suicide, child porn Insta Videos

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर बरनाला में जैक से उठाई जा रही बिल्डिंग गिरने की रही, जिसके उसके अंदर सो रहे 3 लोग मलबे में दब गए और उन सबकी मौत हो गई। बिल्डिंग गिरने का CCTV फुटेज भी सामने आया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. जैक से उठाई जा रही बिल्डिंग गिरी, 3 की मौत

बरनाला के फरवाही गांव में आज (रविवार) सुबह एक मकान गिरने से 3 लोग मलबे में दब गए। इससे तीनों की मौत हो गई। ये तीनों मकान के अंदर सोए हुए थे। इन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। मलबा हटाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की टीमें पहुंची थीं। उन्होंने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटवाया।

अधिकारियों ने 3 शव बरामद होने के बाद भी कई घंटे तक जेसीबी चलवाई, ताकि यदि कोई और भी मलबे में दबा हो तो उसे भी निकाला जा सके। बताया जा रहा है कि मकान की नींव धंस जाने के बाद उसे जैक से ऊपर उठाने का काम चल रहा था। जिन लोगों की मौत हुई है, वे इसी काम में लगे हुए थे। ये कुल 4 लोग थे, लेकिन एक व्यक्ति शनिवार शाम को ही घर निकल गया था, जिससे उसकी जान बच गई।

DSP सतवीर सिंह ने बताया कि गांव फरवाही में विशाल के घर की मरम्मत मोगा का ठेकेदार रणजीत करवा रहा था। इस मकान की दीवारों में सीवर का पानी घुसने के कारण यह एक तरफ धंस गया था। आज सुबह अचानक मकान की दीवार एक तरफ झुक गई और मकान गिर गया। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई, जिनके शव सिविल अस्पताल बरनाला में रखवा दिए गए हैं। एक अज्ञात युवक कल रात अपने घर पहुंच गया। (पढ़ें पूरी खबर)

2. शादी के 1 साल बाद खुदकुशी, 2 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा

लुधियाना में 5 लाइनों का सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फंदा लगा लिया। सुसाइड नोट में उसने पत्नी और सास को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया। युवक ने लिखा कि वह मरना नहीं चाहता, लेकिन मेरी घरवाली ने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया। युवक ने जिस युवती से शादी की थी, वह तलाकशुदा थी।

पुलिस जब फंदा लगाने की सूचना पर जांच करने पहुंची तो वहां से 2 पेज पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। यह सुसाइड नोट उसकी डायरी में लिखे हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मां का आरोप है कि सास की दखलअंदाजी की वजह दोनों के रिश्ते बिगड़े।

पत्नी उसे छोड़कर 6 महीने की बेटी समेत 2 महीने से अपने मायके में बैठी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- मुझे मरना नहीं था। मेरी घरवाली ने मरने के लिए मजबूर कर दिया। मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी। दूसरे पेज पर भी यही लिखा कि मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी। (पढ़ें पूरी खबर)

3. पंजाबी सिंगर को शो से पहले नोटिस, 6 गाने नहीं गाएंगे

पंजाबी सिंगर करण औजला आज बेंगलुरु में होने वाले शो में अपने 6 गाने नहीं गा सकेंगे। चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडित राव धरेन्नवर की ओर से भेजी गई शिकायत के बाद डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, बेंगलुरु ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस को इस आदेश को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। ‘गैंगस्टा’ गाने को किसी भी हाल में गाने की अनुमति नहीं दी गई है।

प्रोफेसर राव ने अपनी शिकायत में कहा – करण औजला को उनके कुछ खास गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘अल्कोहल 2’, ‘फ्यू डेज’ (तड़के उठ के खांदे फीम कुड़े), ‘बंदूक’ और विशेष रूप से ‘गैंगस्टा’ गाने की अनुमति न दी जाए। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ये गाने शराब, ड्रग्स (नशीले पदार्थों) और बंदूक संस्कृति (गन कल्चर) का महिमा मंडन करते हैं।

राव का तर्क था कि इस तरह के गानों का प्रभाव कोमल मन वाले बच्चों (विशेषकर 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों, जिन्हें शो में अनुमति दी गई थी) के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा पड़ता है। उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक पुराने आर्डर का हवाला भी दिया। जिसमें अदालत ने माना था कि ऐसे गाने कम उम्र के बच्चों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. इंस्टाग्राम पर बच्चों के पोर्न VIDEO डाले, अमेरिका से अकाउंट ट्रेस हुए

होशियारपुर और जालंधर में बच्चों के यौन शोषण और पोर्न वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए। इन्हें अमेरिका की संस्था नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (NCMEC) ने ट्रेस किया। मामला सामने आने के बाद पंजाब स्टेट साइबर सेल ने होशियारपुर और जालंधर के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत FIR दर्ज की है।

आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इस मामले की शुरुआत 27 फरवरी 2024 को हुई, जब “romantik…” नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से बच्चों के यौन शोषण से संबंधित वीडियो अपलोड और प्रसारित किए गए। ये वीडियो करीब दो साल तक सोशल मीडिया पर चलते रहे। 23 फरवरी 2026 को NCMEC ने इन्हें ट्रेस किया और इस संबंध में एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट भारतीय साइबर पोर्टल (NCRP) को भेजी गई।

भारतीय साइबर पोर्टल से शिकायत पंजाब स्टेट साइबर सेल को आगे बढ़ाई। इसके बाद भारत में मामले की जांच शुरू हुई। स्टेट साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम और गूगल (Gmail) से मिली जानकारी के आधार पर पता लगाया कि यह अकाउंट होशियारपुर से जुड़ा है। यह ‘प्रभ’ नाम से बनाया गया था और कुछ मोबाइल नंबरों से लिंक था।

पुलिस ने इस मामले में होशियारपुर, जालंधर, संगरूर और पटियाला में केस दर्ज कर लिया है। इसमें संगरूर और पटियाला से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. नामधारी संप्रदाय के ठाकुर दिलीप सिंह का भगोड़ा नोटिस

नामधारी संप्रदाय के सतगुरु जगजीत सिंह की मौत के बाद उत्तराधिकार विवाद में ठाकुर दिलीप सिंह अब फंसते नजर आ रहे हैं। सीबीआई स्पेशल कोर्ट मोहाली ने ठाकुर दिलीप सिंह को भगोड़ा (PO) घोषित करने के लिए पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। केस नंबर 3(S)/2017 की सुनवाई के दौरान अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आरोपी न तो कोर्ट में पेश हो रहा है और न ही अपना वर्तमान पता बता रहा है।

यह आदेश 9 साल से चल रही जांच और आरोपी के लगातार गायब रहने के बाद आया है। कोर्ट ने ठाकुर दिलीप सिंह के पीओ घोषित करने के लिए बाकायदा पब्लिक नोटिस भी पब्लिश करवा दिए हैं। आरोपी को 8 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। अगर ठाकुर दिलीप सिंह कोर्ट में तय तिथि तक पेश नहीं हुए तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।

ठाकुर दिलीप सिंह के खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में केस दर्ज थे। माता चंद कौर की हत्या, सतगुरु उदय सिंह व माता चंद कौर के दामाद जगतार सिंह पर हमले की साजिश और नामधारी अवतार सिंह की हत्या में ठाकुर दिलीप सिंह का नाम आया। 2017 में ये तीनों मामले मर्ज करके सीबीआई को भेज दिए गए।

सीबीआई ने चंडीगढ़ में मामला दर्ज करके इसकी जांच शुरू की, लेकिन ठाकुर दिलीप सिंह इस मामले में कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए। जिसकी वजह से कोर्ट ने पीओ नोटिस जारी किया है। भगोड़ा घोषित हुए तो CBI और पुलिस दिलीप सिंह की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेड कॉर्नर नोटिस के जरिए उनकी तलाश तेज की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

6. रंधावा सुसाइड केस, पूर्व मंत्री भुल्लर का रिमांड बढ़ा

वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनका तीन दिन और रिमांड बढ़ा दिया है। कोर्ट ने इससे पहले 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया था, जो आज खत्म हो गया था। इस मामले में पुलिस ने लालजीत भुल्लर, उनके पिता और उनके पीए के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

कुछ दिन पहले अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, डीएम रंधावा ने 21 मार्च को अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने मरने से पहले वीडियो बनाया था, जिसमें लालजीत भुल्लर पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद ही सीएम भगवंत मान ने लालजीत भुल्लर का मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

7. नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद, पाक से जाली करंसी भेजने का शक

अमृतसर में सीमावर्ती क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जाली भारतीय मुद्रा की एक बड़ी खेप बरामद की है। गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों को एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला, जिसमें भारी मात्रा में नकली नोट थे। इस बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह शिकायत बीएसएफ की 181 बटालियन की बी कंपनी के सहायक कंपनी कमांडर एसएच अमित लोखंडे द्वारा दर्ज कराई गई है। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, गश्त के दौरान सीमा के पास एक संदिग्ध पीला पैकेट मिला था। पैकेट खोलने पर उसमें 500 रुपये के कुल 445 जाली नोट पाए गए, जिनकी कुल कीमत 2,22,500 रुपए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जाली मुद्रा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भारतीय सीमा में भेजी गई हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन गतिविधियों का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. हलवारा एयरपोर्ट से अप्रैल में शुरू होगी बुकिंग

लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने यह घोषणा की है। बिट्टू के मुताबिक एयरपोर्ट से उड़ानों की बुकिंग अप्रैल में शुरू होगी, जबकि पहली फ्लाइट 10 से 15 मई के बीच उड़ान भर सकती है। शुरुआत में दिल्ली और हलवारा के बीच रोजाना दो उड़ानें संचालित की जाएंगी- एक सुबह और एक दोपहर में।

इन फ्लाइट्स का संचालन 160 सीटों वाले एयरबस A320 इकोनॉमी विमान से किया जाएगा। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। बिट्टू ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पंजाब में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।

इसे राज्य के विकास की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। बिट्टू ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। बिट्टू ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता से ही ऐसे प्रोजेक्ट संभव हो पा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9. रेप केस में AAP विधायक का 7 दिन रिमांड बढ़ा

रेप के केस में गिरफ्तार AAP के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को रविवार को 4 दिनों का पुलिस रिमांड खत्म होने पर पटियाला जिला कोर्ट पेश किया गया। जहां पुलिस ने और पूछताछ के लिए पठानमाजरा के और 10 दिन के रिमांड की मांग की। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पठानमाजरा को 7 दिनों के रिमांड पर भेज दिया।

पठानमाजरा को हाल ही में पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर पटियाला के थाना सिविल लाइन में 1 सितंबर 2025 को रेप करने और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।

इसके बाद पठानमाजरा हरियाणा के करनाल में अपने रिश्तेदार के पास भाग गए थे। पठानमाजरा को पकड़ने के लिए पटियाला पुलिस वहां पहुंची। आरोप है कि पठानमाजरा के साथियों ने पुलिस पार्टी पर पत्थरबाजी की और फायरिंग की। इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी घायल हो गया। बाद में पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

10. पंजाबी नर्स से होटल में रेप, VIDEO बनाया, दावत के बहाने बुलाया था

पंजाब के फिरोजपुर की युवती के साथ हरियाणा के नूंह जिले के होटल में कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। जान पहचान और बोलचाल शुरू हुई तो उसे दावत देने के बहाने होटल बुला लिया गया। यहां उसके साथ रेप किया और वीडियो बना ली।

इसके बाद ईद पर अपने गांव ले जाकर बंधक बना लिया और कई बार रेप किया। शादी करने की बात कहकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मना करने पर जान से मारने और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद युवती शनिवार की रात में वहां से किसी तरह भाग निकली और नूंह के थाने पहुंच मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय युवक ट्रक ड्राइवर है, जबकि 24 वर्षीय युवती नर्स का काम करती है। युवती शादीशुदा है, लेकिन उसका पति से तलाक हो चुका है। पूछताछ में युवती ने बताया कि युवक की वजह से ही उसकी शादी टूटी थी। युवती के अनुसार, आरोपी ने होटल में बुलाया, जहां उसके साथ रेप किया गया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया गया। उससे करीब डेढ़ लाख रुपए भी ऐंठ लिए।

युवती ने कहा कि 20 मार्च को आरोपी उसे अपने गांव ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ रेप किया गया। इस दौरान आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

युवती ने बताया कि शनिवार की रात को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर भाग आई और सीधे फिरोजपुर झिरका थाने पहुंची। यहां पुलिस को उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी जहरी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल भी कराया।

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket