Wednesday, 10 Jun 2026 | 09:22 AM

Trending :

'बिरयानी के 370 वसूलूंगा' कहने वाले शख्स की नौकरी गई:प्राणित मोरे के शो की क्लिप वायरल होने के बाद कंपनी का एक्शन वर्ल्ड अपडेट्स:कनाडा में फर्जी लाइसेंस पर 17 साल तक प्लेन उड़ाता रहा पायलट; हजारों यात्रियों की जान खतरे में डालने का आरोप वर्ल्ड अपडेट्स:कनाडा में फर्जी लाइसेंस पर 17 साल तक प्लेन उड़ाता रहा पायलट; हजारों यात्रियों की जान खतरे में डालने का आरोप दावा-इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं:लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद नाइटक्लब विवाद में नाम आया; दूसरे टेस्ट से बाहर दावा-इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं:लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद नाइटक्लब विवाद में नाम आया; दूसरे टेस्ट से बाहर पहले वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रन हराया:21 साल बाद कंगारू टीम पर मिली दूसरी जीत; नालेद राणा ने झटके 4 विकेट
EXCLUSIVE
भास्कर अपडेट्स:ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतरे; ट्रेन खाली थी, कोई हताहत नहीं

भास्कर अपडेट्स:ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतरे; ट्रेन खाली थी, कोई हताहत नहीं

उत्तराखंड के ऋषिकेश में योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त ट्रेन खाली थी, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन स्टेशन से कुछ दूरी पर डिरेल हुई। घटना के बाद रेलवे और संबंधित टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कश्मीर के बारामूला में गोदाम में आग लगी; फायर ब्रिगेड, पुलिस और सेना बुझाने में जुटे जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कनली बाग इलाके में स्थित BK ट्रेडर्स के गोदाम में सोमवार रात को आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, पुलिस, सेना के जवान और स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। RG कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर ED केस चलाएगी, बंगाल सरकार ने अभियोजन की मंजूरी दी पश्चिम बंगाल सरकार ने RG कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अभियोजन की मंजूरी दे दी है। अब एजेंसी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा सकेगी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 9 अगस्त 2024 को RG कर मेडिकल कॉलेज में हुई ट्रेनी डॉक्टर ‘अभया’ के रेप और हत्या मामले से जुड़े घटनाक्रम में कानूनी प्रक्रिया के तहत यह मंजूरी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने लंबे समय तक इस मामले की जांच को जबरन और अनैतिक तरीके से रोके रखा। सुवेंदु ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। देश के 18 शहरों में वॉटर मेट्रो चलाने की तैयारी, यूपी के 3 शहर शामिल केंद्र सरकार शहरी यातायात के लिए वॉटर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए राष्ट्रीय जल मेट्रो नीति 2026 का मसौदा तैयार किया गया है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि देश के 18 शहरों में यह सेवा शुरू करने की योजना है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज के अलावा पटना, श्रीनगर और गुवाहाटी को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में असम के तेजपुर और डिब्रूगढ़ को रखा गया है। यह सेवा कोच्चि वॉटर मेट्रो की तर्ज पर चलेगी। नीति के मसौदे के मुताबिक, वॉटर मेट्रो को उन शहरों में प्राथमिकता दी जाएगी, जहां 10 लाख से ज्यादा आबादी हो और बारहमासी जलमार्ग उपलब्ध हों। इसका मकसद सड़क यातायात का दबाव कम करना और शहरी परिवहन के लिए नया विकल्प देना है।

Read More »
Abhishek Banerjee FIR Case | Calcutta High Court Hearing May 21

Abhishek Banerjee FIR Case | Calcutta High Court Hearing May 21

कोलकाता6 घंटे पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने खिलाफ दर्ज FIR रद्द कराने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनपर बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ धमकी भरा बयान देने का आरोप है। TMC सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने कहा कि मामला 21 मई को जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आ सकता है। याचिका में FIR रद्द करने की मांग की गई है। यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता राजीब सरकार की शिकायत पर दर्ज हुआ। उन्होंने चुनाव नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद 5 मई को बागुईआटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। बाद में उन्हें साइबर क्राइम शाखा भेजा गया। इसके बाद 15 मई को उत्तर 24 परगना के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। FIR के मुख्य पॉइंट्स… 27 अप्रैल से 3 मई के बीच अभिषेक के चुनावी भाषणों का जिक्र है। इनके वीडियो लिंक भी पुलिस को दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने 7 अप्रैल की कोलकाता रैली के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें अभिषेक ने कहा था- 4 मई को देखूंगा उन्हें बचाने कौन आता है, दिल्ली से कौन-सा गॉडफादर उन्हें बचाने आता है।” अभिषेक के खिलाफ BNS की धारा 196 (वैमनस्य/नफरत फैलाना), 351 (आपराधिक धमकी), 353(1)(c) (नफरत भड़काने वाली गलत सूचना फैलाना) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। धारा 196 गैर-जमानती है, जिसमें 3 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। शाह पर अभिषेक बनर्जी के पिछले 4 बयान… 10 अप्रैल 2026: अभिषेक ने शाह के घुसपैठ वाले आरोप पर जवाब देते हुए कहा था- अगर घुसपैठ हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी अमित शाह की है। सीमा सुरक्षा BSF और गृह मंत्रालय के अधीन है, राज्य सरकार के नहीं। 16 अप्रैल 2026: पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर की रैली में कहा- अमित शाह को चैलेंज करता हूं, अगर दम है तो 4 मई को कोलकाता में रहिएगा। 12 बजे के बाद मुलाकात होगी। 4 मई को पता चलेगा कि आप कितने बड़े गुंडे हैं। खेला तुम लोगों ने शुरू किया है, बाकी TMC करेगी। 25 अप्रैल 2026: चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक ने कहा- अमित शाह मतदाताओं को धमकाने की राजनीति कर रहे हैं। BJP को हार दिख रही है, इसलिए डर का माहौल बनाया जा रहा है।” 2 मई 2026: उन्होंने कहा- अमित शाह और चुनाव आयोग दोनों सुन लें, 4 मई को बंगाल की जनता जवाब देगी। लोकतंत्र को दबाने की हर कोशिश का जवाब मिलेगा। ———– ये खबर भी पढ़ें… ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR:आरोप- चुनाव प्रचार में भड़काऊ भाषण दिए, अमित शाह को लेकर धमकी भरा बयान दिया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Abhishek Banerjee FIR Case | Calcutta High Court Hearing May 21

Abhishek Banerjee FIR Case | Calcutta High Court Hearing May 21

कोलकाता18 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने खिलाफ दर्ज FIR रद्द कराने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनपर बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ धमकी भरा बयान देने का आरोप है। TMC सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने कहा कि मामला 21 मई को जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आ सकता है। याचिका में FIR रद्द करने की मांग की गई है। यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता राजीब सरकार की शिकायत पर दर्ज हुआ। उन्होंने चुनाव नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद 5 मई को बागुईआटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। बाद में उन्हें साइबर क्राइम शाखा भेजा गया। इसके बाद 15 मई को उत्तर 24 परगना के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। FIR के मुख्य पॉइंट्स… 27 अप्रैल से 3 मई के बीच अभिषेक के चुनावी भाषणों का जिक्र है। इनके वीडियो लिंक भी पुलिस को दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने 7 अप्रैल की कोलकाता रैली के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें अभिषेक ने कहा था- 4 मई को देखूंगा उन्हें बचाने कौन आता है, दिल्ली से कौन-सा गॉडफादर उन्हें बचाने आता है।” अभिषेक के खिलाफ BNS की धारा 196 (वैमनस्य/नफरत फैलाना), 351 (आपराधिक धमकी), 353(1)(c) (नफरत भड़काने वाली गलत सूचना फैलाना) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। धारा 196 गैर-जमानती है, जिसमें 3 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। शाह पर अभिषेक बनर्जी के पिछले 4 बयान… 10 अप्रैल 2026: अभिषेक ने शाह के घुसपैठ वाले आरोप पर जवाब देते हुए कहा था- अगर घुसपैठ हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी अमित शाह की है। सीमा सुरक्षा BSF और गृह मंत्रालय के अधीन है, राज्य सरकार के नहीं। 16 अप्रैल 2026: पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर की रैली में कहा- अमित शाह को चैलेंज करता हूं, अगर दम है तो 4 मई को कोलकाता में रहिएगा। 12 बजे के बाद मुलाकात होगी। 4 मई को पता चलेगा कि आप कितने बड़े गुंडे हैं। खेला तुम लोगों ने शुरू किया है, बाकी TMC करेगी। 25 अप्रैल 2026: चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक ने कहा- अमित शाह मतदाताओं को धमकाने की राजनीति कर रहे हैं। BJP को हार दिख रही है, इसलिए डर का माहौल बनाया जा रहा है।” 2 मई 2026: उन्होंने कहा- अमित शाह और चुनाव आयोग दोनों सुन लें, 4 मई को बंगाल की जनता जवाब देगी। लोकतंत्र को दबाने की हर कोशिश का जवाब मिलेगा। ———– ये खबर भी पढ़ें… ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR:आरोप- चुनाव प्रचार में भड़काऊ भाषण दिए, अमित शाह को लेकर धमकी भरा बयान दिया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Mumbai Airport | Air India Staff Protest Salary Hike

Mumbai Airport | Air India Staff Protest Salary Hike

मुंबई9 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस लिमिटेड (AIASL) कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वे सैलरी बढ़ाने और दूसरी मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे। इसका असर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स पर पड़ा। कई उड़ानें देरी से चलीं। हालांकि कंपनी ने प्रभावित फ्लाइट्स की संख्या नहीं बताई। AIASL एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग का काम करती है। कंपनी यात्रियों की मदद, सामान लोडिंग और विमान तैयार करने जैसी सेवाएं देती है। यह सेवाएं एअर इंडिया समेत कई विदेशी एयरलाइंस को भी दी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेकऑफ से पहले काफी देर तक खड़ी रही। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें समय पर सही जानकारी भी नहीं दी गई। एयरक्राफ्ट के अंदर बैठे लोगों ने गर्मी और असुविधा की शिकायत की। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने गुस्सा जाहिर किया सोशल मीडिया X पर अभय वलसंगकर नाम के एक यूजर ने नाराजगी जताई सोशल मीडिया X पर प्रवेंदु झा नाम के एक यूजर ने नाराजगी जताई AIASL के CEO ने कहा- कर्मचारी काम पर लौटे एअर इंडिया ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के विरोध का असर उड़ानों पर पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी है। यात्रियों को कम परेशानी हो, इसके लिए एयरपोर्ट टीम काम कर रही है। AIASL के CEO रामबाबू ने कहा कि कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। प्रबंधन ने कर्मचारियों से उनकी मांगें लिखित में मांगीं। इसके बाद कर्मचारी वापस काम पर लौट गए। कर्मचारियों का पत्र कंपनी को मिल गया है। प्रबंधन सभी मांगों पर नियमों के अनुसार विचार करेगा। AIASL देश के 84 एयरपोर्ट्स पर सेवाएं देती है। कंपनी में करीब 20 हजार कर्मचारी काम करते हैं। AIASL रोज लगभग 650 उड़ानों को संभालती है। इनमें 35% अंतरराष्ट्रीय और 65% घरेलू उड़ानें शामिल हैं। कंपनी एअर इंडिया समूह के साथ कई विदेशी एयरलाइंस को भी सेवाएं देती है। इनमें फ्लायदुबई, सऊदिया, ओमान एअर और सलाम एअर शामिल हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़े… वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में लाइट गुल, अंधेरे और गर्मी में बेहाल हुए पैसेंजर्स गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो की फ्लाइट (6E 657) में बिजली गुल हो गई। विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) अचानक बंद हो जाने से ये हालात बने। इसके चलते पैसेंजर्स को अंधेरे और भारी उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Mumbai Airport | Air India Staff Protest Salary Hike

Mumbai Airport | Air India Staff Protest Salary Hike

मुंबई25 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस लिमिटेड (AIASL) कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वे सैलरी बढ़ाने और दूसरी मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे। इसका असर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स पर पड़ा। कई उड़ानें देरी से चलीं। हालांकि कंपनी ने प्रभावित फ्लाइट्स की संख्या नहीं बताई। AIASL एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग का काम करती है। कंपनी यात्रियों की मदद, सामान लोडिंग और विमान तैयार करने जैसी सेवाएं देती है। यह सेवाएं एअर इंडिया समेत कई विदेशी एयरलाइंस को भी दी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेकऑफ से पहले काफी देर तक खड़ी रही। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें समय पर सही जानकारी भी नहीं दी गई। एयरक्राफ्ट के अंदर बैठे लोगों ने गर्मी और असुविधा की शिकायत की। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने गुस्सा जाहिर किया सोशल मीडिया X पर अभय वलसंगकर नाम के एक यूजर ने नाराजगी जताई सोशल मीडिया X पर प्रवेंदु झा नाम के एक यूजर ने नाराजगी जताई AIASL के CEO ने कहा- कर्मचारी काम पर लौटे एअर इंडिया ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के विरोध का असर उड़ानों पर पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी है। यात्रियों को कम परेशानी हो, इसके लिए एयरपोर्ट टीम काम कर रही है। AIASL के CEO रामबाबू ने कहा कि कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। प्रबंधन ने कर्मचारियों से उनकी मांगें लिखित में मांगीं। इसके बाद कर्मचारी वापस काम पर लौट गए। कर्मचारियों का पत्र कंपनी को मिल गया है। प्रबंधन सभी मांगों पर नियमों के अनुसार विचार करेगा। AIASL देश के 84 एयरपोर्ट्स पर सेवाएं देती है। कंपनी में करीब 20 हजार कर्मचारी काम करते हैं। AIASL रोज लगभग 650 उड़ानों को संभालती है। इनमें 35% अंतरराष्ट्रीय और 65% घरेलू उड़ानें शामिल हैं। कंपनी एअर इंडिया समूह के साथ कई विदेशी एयरलाइंस को भी सेवाएं देती है। इनमें फ्लायदुबई, सऊदिया, ओमान एअर और सलाम एअर शामिल हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़े… वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में लाइट गुल, अंधेरे और गर्मी में बेहाल हुए पैसेंजर्स गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो की फ्लाइट (6E 657) में बिजली गुल हो गई। विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) अचानक बंद हो जाने से ये हालात बने। इसके चलते पैसेंजर्स को अंधेरे और भारी उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Indias First Bullet Train Launch Hope 2026

Indias First Bullet Train Launch Hope 2026

अहमदाबाद5 मिनट पहले कॉपी लिंक बुलेट ट्रेन को नारंग, काला, मैटेलिक व्हाइट और ग्रे कलर में रंगा गया है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सोमवार को सामने आई है। दिल्ली में रेल मंत्रालय के गेट नंबर 4 पर मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) की फोटो लगाई गई है। रेल मंत्रालय ने भरोसा जताया है कि इसी साल गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच (करीब 50 किमी) देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाई जा सकती है। ANI के मुताबिक, 508 किमी लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट जापान सरकार की टेक्निकल और फाइनेंसिअल मदद से बन रहा है। यह प्रोजेक्ट गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगा। इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती समेत 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। दिल्ली में रेल मंत्रालय के गेट नंबर 4 पर मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) की फोटो लगाई। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के 12 में से 8 स्टेशनों का काम पूरा रेलवे मंत्रालय ने बताया कि प्रोजेक्ट में शामिल 12 में से 8 स्टेशनों का नींव का काम पूरा हो चुका है। इनमें वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, आनंद, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं। 17 नदी पुल पूरे हो चुके हैं, जबकि नर्मदा, माही, तापी और साबरमती जैसी 4 बड़ी नदियों पर पुल का काम तेजी से चल रहा है। महाराष्ट्र में भी 4 नदी पुलों पर काम जारी है। रेल डिपो के काम की बात करें तो ठाणे, सूरत और साबरमती में डिपो तेजी से बनाए जा रहे हैं। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में सिविल वर्क अच्छा चल रहा है। यहां खुदाई का 91% काम पूरा हो चुका है और बेसमेंट स्लैब का काम लेवल-4 तक 100% पूरा हो गया है। रेल रूट में अंडर-सी टनल भी इस प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा अंडर-सी टनल भी है। करीब 21 किमी लंबी इस टनल का काम शुरू हो चुका है। इसमें से महाराष्ट्र के घनसोली और शिलफाटा के बीच 4.8 किमी टनल का काम पूरा हो गया है। इसमें 16 किमी सुरंग टनल बोरिंग मशीनों से और बाकी 5 किमी सुरंग न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से बनाई जा रही है। इसमें ठाणे क्रीक के नीचे 7 किलोमीटर लंबी समुद्री सुरंग भी शामिल है। मंत्रालय के मुताबिक इस प्रोजेक्ट से देश में हाई स्पीड रेल के लिए नई तकनीक और अनुभव विकसित होगा। इसमें ट्रैक निर्माण, एडवांस सिग्नलिंग, ट्रेन निर्माण और मेंटेनेंस जैसी क्षमताएं शामिल हैं। इससे भविष्य में ऐसे और कॉरिडोर बनाने में मदद मिलेगी। महाराष्ट्र के घनसोली और शिलफाटा के बीच 4.8 किमी टनल का काम पूरा हो गया है। जापान में भी चल रही स्टाफ की ट्रेनिंग, 2030 तक तैयार होगा प्रोजेक्ट NHSRCL ने जापानी एजेंसियों के साथ मिलकर हाई स्पीड रेल कोर स्टाफ ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। हाल में ट्रेनिंग के लिए 14 जूनियर मैनेजर जापान भेजे गए थे। इस प्रोजेक्ट की लागत शुरुआत में 1.08 लाख करोड़ रुपए आंकी गई थी। ये बढ़कर 1.6 लाख करोड़ से 2 लाख करोड़ रुपए के बीच जा सकती है। पूरा प्रोजेक्ट 2030 तक तैयार होने की उम्मीद है। NHSRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक कुमार गुप्ता बताते हैं कि बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे मुंबई और अहमदाबाद के बीच का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा होगा। बुलेट ट्रेन में भूकंप के लिए वॉर्निंग सिस्टम बुलेट ट्रेन में पहली बार अर्थक्वेक वॉर्निंग सिस्टम लगाया जा रहा है। यह सिस्टम जापानी तकनीक पर बेस्ड है। भूकंप आने पर यह सिस्टम तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर देगा। बिजली बंद होते ही ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगेंगे और ट्रेन वहीं रुक जाएगी। इस सिस्टम के तहत कुल 28 सीस्मोमीटर लगाए जाएंगे। इनमें से 22 मशीनें ट्रेन के रूट पर लगेंगी। महाराष्ट्र में 8 और गुजरात में 14 मशीनें लगाई जाएंगी। बाकी 6 मशीनें उन जगहों पर लगेंगी, जहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है। इनमें 4 महाराष्ट्र में और 2 गुजरात में लगेंगी। देश में बन रहे हाई स्पीड ट्रेन के पार्ट्स इसी के साथ रेलवे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत हाई स्पीड ट्रेन सिस्टम और उसके पार्ट्स का देश में ही निर्माण बढ़ा रहा है। वंदे भारत ट्रेन की सफलता के बाद इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) मिलकर 280 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली ट्रेन बना रहे हैं। प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण कानून के तहत किया गया है और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया गया है। राज्यों के साथ मिलकर पुनर्वास और अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं। यह कॉरिडोर ज्यादा फ्रीक्वेंसी और बड़ी संख्या में यात्रियों को संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, 12 की मौत:25 घायल; ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, सभी सगाई में जा रहे थे

महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, 12 की मौत:25 घायल; ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, सभी सगाई में जा रहे थे

महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रक की सामने से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक डहाणू तहसील के बापूगांव से 100 से ज्यादा लोग एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रक में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पालघर जिले के धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और कंटेनर दोनों सड़क पर पलट गए। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। मृतकों और घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… घायलों का अस्पताल में इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना के कारण मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है।

Read More »
महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, 12 की मौत:25 घायल; ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, सभी सगाई में जा रहे थे

महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, 12 की मौत:25 घायल; ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, सभी सगाई में जा रहे थे

महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक डहाणू तहसील के बापूगांव से 100 से ज्यादा लोग एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रक में जा रहे थे। इसी दौरान पालघर जिले के धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और कंटेनर दोनों सड़क पर पलट गए। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। मृतकों और घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… घायलों का अस्पताल में इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना के कारण मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…..

Read More »
बंगाल में इमाम-मुअज्जिन और पुजारियों का भत्ता बंद:महिलाओं को 1 जून से ₹3000 मिलेंगे; TMC सरकार में हुए भ्रष्टाचार-महिला उत्पीड़न की जांच होगी

बंगाल में इमाम-मुअज्जिन और पुजारियों का भत्ता बंद:महिलाओं को 1 जून से ₹3000 मिलेंगे; TMC सरकार में हुए भ्रष्टाचार-महिला उत्पीड़न की जांच होगी

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए। राज्य सरकार ने इमाम, मुअज्जिन और पुजारियों को दिए जाने वाले भत्ते को 1 जून से बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा TMC सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न की जांच के लिए 2 आयोग बनेंगे। दोनों आयोगों की अध्यक्षता कलकत्ता हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। साथ ही महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के तहत हर महीने 3000 रुपए देने, मुफ्त बस यात्रा शुरू करने, सातवां वेतन आयोग गठित करने और OBC सूची में बदलाव जैसे अहम निर्णय भी लिए गए। मार्च में बढ़ाया था मानदेय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार ने इसी साल मार्च में धार्मिक नेताओं के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद राज्य की रजिस्टर्ड मस्जिदों के इमामों को हर महीने 3000 रुपए, जबकि मुअज्जिन और पुजारियों को 2000 रुपए की मदद दी जा रही थी। नई सरकार ने अब इस योजना को बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि छात्रों की कोई भी छात्रवृत्ति योजना बंद नहीं की जाएगी। महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना कैबिनेट ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए ‘अन्नपूर्णा योजना’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत 1 जून से महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए दिए जाएंगे। सरकार ने कहा कि जो महिलाएं पहले से ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ का लाभ ले रही हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार जल्द ही नया वेब पोर्टल भी शुरू करेगी, ताकि नई पात्र महिलाएं आवेदन कर सकें। राज्य सरकार ने 1 जून से महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की भी मंजूरी दी है। हालांकि फिलहाल बसों की संख्या बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। CAA आवेदकों को भी मिलेगा लाभ सरकार ने स्पष्ट किया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत आवेदन करने वाली महिलाएं और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए ट्रिब्यूनल पहुंचने वाली महिलाओं को भी अन्नपूर्णा योजना का लाभ मिलेगा। भ्रष्टाचार-उत्पीड़न की जांच के लिए 2 आयोग सरकार ने संस्थागत भ्रष्टाचार की जांच के लिए रिटायर्ड जस्टिस बिस्वजीत बसु की अध्यक्षता में आयोग बनाया है। इसमें एडीजी रैंक के IPS अधिकारी जयरामन सदस्य सचिव होंगे। आयोग कटमनी, रिश्वतखोरी, सरकारी धन के दुरुपयोग और आम लोगों से धोखाधड़ी जैसे मामलों की जांच करेगा। इसके दायरे में सरकारी अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, बिचौलिए, ठेकेदार, एनजीओ और सहकारी संस्थाएं भी आएंगी। दूसरा आयोग महिलाओं और बच्चियों पर कथित अत्याचार के मामलों की जांच करेगा। इसकी अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस समाप्ति चटर्जी करेंगी, जबकि IPS अधिकारी दमयंती सेन सदस्य सचिव होंगी। CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आयोग पिछले कई वर्षों में महिलाओं और बच्चों, खासकर SC, ST और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचारों की जांच करेगा। OBC सूची में होगा बदलाव सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 2024 के फैसले के आधार पर राज्य की मौजूदा OBC सूची को रद्द करने और उसमें संशोधन करने का फैसला लिया है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान 77 समुदायों को OBC सूची में शामिल किया गया था, जिनमें 75 मुस्लिम समुदाय थे। इस फैसले को लेकर कानूनी विवाद हुआ था। बाद में कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस सूची को रद्द कर दिया था और 2010 के बाद जारी करीब 5 लाख OBC प्रमाणपत्रों को अमान्य घोषित कर दिया था। नई सरकार अब OBC आरक्षण के लिए पात्रता तय करने हेतु एक नई समिति बनाएगी। सातवें वेतन आयोग को मंजूरी कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में संशोधन के लिए सातवें वेतन आयोग के गठन को भी मंजूरी दे दी है। इसका फायदा सरकारी विभागों के अलावा नगर निकाय, स्थानीय निकाय, शिक्षा बोर्ड और सरकारी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। हालांकि राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का मुद्दा सोमवार की बैठक में शामिल नहीं था। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… कोलकाता में पुलिस पर पथराव, 3 जवान घायल, 40 गिरफ्तार, अतिक्रमण हटाने के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था कोलकाता में रविवार को पार्क सर्कस इलाके में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सुरक्षाबलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मामले में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Read More »
Punjab Petrol-Diesel Limit | AAP Minister Court Daughter Cry

Punjab Petrol-Diesel Limit | AAP Minister Court Daughter Cry

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर AAP मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी रही। उन्हें 9 दिन के रिमांड के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया। कोर्ट में वह बेटी के गले लगकर रोते हुए नजर आए। अरविंद केजरीवाल ने उनका हौसला बढ़ाया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को जेल, कोर्ट में बेटी के गले लगकर रोए केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवार (18 मई) को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनकी अगली पेशी 1 जून को होगी। कोर्ट में पेशी के दौरान अरोड़ा की दाढ़ी बढ़ी हुई दिखी। कोर्ट में परिवार से मिलकर वह इमोशनल हो गए। इस दौरान वह बेटी कृतिका अरोड़ा को गले लगाकर रोते हुए नजर आए। मंत्री अरोड़ा को 9 मई को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में चंडीगढ़ से अरेस्ट किया था। जिसके बाद पहले 7 दिन, फिर 2 दिन का रिमांड लिया गया था। संजीव अरोड़ा के वीडियो के सामने आने के बाद AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने लिखा- संजीव जी, आप बहादुर हो। देशभक्त हो। पूरे पंजाब को आप पर गर्व है (पढ़ें पूरी खबर) 2. 6 दिन हीटवेव का अलर्ट, टेंपरेचर 43 डिग्री पार, बारिश के नहीं आसार पंजाब और चंडीगढ़ में 6 दिन लू चलेगी। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बठिंडा में तापमान 43.1 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, यानी बारिश के आसार नहीं हैं। अगले चार दिनों में दिन के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। इस साल मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसमें 4 दिन आगे-पीछे का फर्क हो सकता है। इससे प्रदेश में मानसून 22 से 30 मई के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है। साथ ही, एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर सक्रिय है। इसका असर आगे चलकर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ सकता है, जिससे कुछ इलाकों में आंधी, बारिश या तेज हवाएं चलने की संभावना बन सकती है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. BJP नेता बोले- सिख दंपती 4 बच्चे पैदा करें, तीसरे-चौथे बच्चे पर ₹30-₹40 हजार इनाम मिले भाजपा के प्रदेश महासचिव व रिटायर्ड IAS अफसर जगमोहन राजू ने कहा कि पंजाब में हर सिख दंपती को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। इसके बदले पंजाब सरकार को उन्हें 30 से 40 हजार रुपए का इनाम देना चाहिए। इसको लेकर राजू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेटर भी लिखा है। उन्होंने सिखों की घटती आबादी पर चिंता जताते हुए AAP सरकार से आर्थिक प्रोत्साहन योजना लागू करने की मांग की है। राजू ने कहा कि पंजाब में भी आंध्र प्रदेश वाला 4 बच्चों का मॉडल लागू किया जाना चाहिए। साल 1991 में पंजाब की आबादी में सिखों का हिस्सा 62.95% था, जो 2011 की जनगणना में घटकर 57.69% रह गई है। राजू से पहले सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज भी इसकी पैरवी कर चुके हैं। जत्थेदार का कहना था कि सिर्फ एक बच्चा समझदारी नहीं है। 3-4 बच्चे होंगे, तभी रिश्तों में चाचा-ताया और बुआ-मासी जैसे संबंध बने रहेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 4. CM भगवंत मान बोले- PM मोदी ने अघोषित लॉकडाउन लगाया CM भगवंत मान ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने देश में एक तरह से अघोषित लॉकडाउन लगा रखा है। वह खुद लोगों को विदेश यात्रा न करने तथा घर से काम करने की सलाह देकर खुद विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। उन्हें अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप से पूछकर देश को बताना चाहिए कि असल में हमारे देश की आर्थिक स्थिति और विदेश नीति क्या है। सीएम मान परिवार समेत बिहार स्थित तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इस दौरान मान ने पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के AAP छोड़ भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि पंजाब में BJP के 117 में से सिर्फ 2 विधायक हैं, फिर उनके पास छह राज्यसभा सांसद कैसे हो सकते हैं? बीजेपी को दूसरों की पार्टी तोड़ने और विधायक खरीदने का यह धंधा छोड़कर देश की समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए। मान ने आगे कहा- SIR की प्रक्रिया हमारे यहां 15 जून से शुरू होगी। हमने अपने वॉलंटियर्स को स्पष्ट कहा है कि हम पंजाब में ऐसा नहीं होने देंगे, जहां असली वोट काट दिए जाएं और नकली वोट बना लिए जाएं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. फरीदकोट: BCA छात्र ने एग्जाम से पहले सुसाइड किया, दरवाजा तोड़कर लाश बाहर निकाली फरीदकोट में BCA के छात्र ने एग्जाम से पहले सुसाइड कर लिया। वह किराए के कमरे में रहता था। सुबह जब उसने अपने परिजनों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो परिवार ने मकान मालिक से संपर्क किया। इसके बाद जब मकान मालिक ने कमरे में देखा तो उसकी लाश फंदे पर लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उसकी लाश को बाहर निकाला गया है। मृतक की पहचान फाजिल्का के आदर्श नगर के रहने वाले 22 वर्षीय निपुण के रूप में हुई है। वह कोटकपूरा के शहीद भगत सिंह सरकारी कॉलेज में बीसीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। मकान मालिक जतिंदर सिंह के अनुसार सोमवार सुबह निपुण के बड़े भाई का फोन आया। उन्होंने बताया कि निपुण लगातार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला (पढ़ें पूरी खबर) 6. चंडीगढ़: कुंडी खुली मिलते ही गर्ल्स PG में घुसने वाला गिरफ्तार चंडीगढ़ में साइकिल पर घूमकर युवतियों को निशाना बना रहे सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

February 23, 2026/
7:27 pm

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कुछ दिन पहले रील्स बनाने के चक्कर में एक भयानक हादसा हुआ था,...

Sanju Samson (left) and Suryakumar Yadav (PTI Photo)

June 4, 2026/
10:57 am

आखरी अपडेट:04 जून, 2026, 10:57 IST ऋतब्रत बनर्जी विद्रोह का चेहरा हो सकते हैं, लेकिन उनका समर्थन करने वाले मुस्लिम...

जयारोग्य न्यूरोसर्जरी ओपीडी में छत का प्लास्टर गिरा:ओपीडी शुरू होने से पहले हादसा; ग्वालियर में अस्पताल की 50 साल पुरानी इमारत

April 5, 2026/
11:19 am

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह (जेएएच) की न्यूरोसर्जरी ओपीडी में ओपीडी शुरू होने से ठीक पहले शनिवार को छत का...

इस राज्य की विधानसभा में हुआ अवैध मतदान! 10 विदेशी नागरिक गिरफ़्तार, जानें ताज़ा अपडेट

May 15, 2026/
9:58 am

चेन्नई पुलिस ने हाल ही में तेलुगू तेलेबा जिले में फर्जी तरीके से पहचान कर अवैध रूप से मत डालने...

भागलपुर में चैंबर में घुसकर ऑफिसर को गोलियों से भूना:नगर परिषद में फायरिंग करते घुसे अपराधी, चेयरमैन बीजेपी नेता के सिर में भी गोली मारी

April 28, 2026/
5:33 pm

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में मंगलवार को अपराधियों ने घुसकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण की हत्या कर दी।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति