Saturday, 13 Jun 2026 | 08:31 PM

Trending :

EXCLUSIVE
Punjab Singer Murder | 4 Bodies Found in Car; Heatwave Warning; MLA Husband Nomination

Punjab Singer Murder | 4 Bodies Found in Car; Heatwave Warning; MLA Husband Nomination

. पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर लेडी पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से जुड़ी रही। कनाडा से आए युवक ने उसे जबरन शादी के लिए किडनैप किया। इसके बाद उसकी लाश नहर में पड़ी मिली। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। उनका शव नीलो नहर में मिला। इंदर को 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था। इंदर के भाई ने कहा कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। जब इंदर ने मना कर दिया तो उसे किडनैप कर लिया। फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग गया। वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था, फिर इसी रास्ते वापस भाग गया। भाई ने बताया कि 5 साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। लेकिन जैसे ही इंदर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं तो उसने शादी करने से मना कर दिया था। इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं। जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर में रहता है। इंदर कौर ने कई हिट गाने दिए थे। जिनमें नां चलदा, देसी सिरे दे, 88 दी बंदूक, लाणेदारनी और सोणा लगदा तू जैसे गई सॉन्ग शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. भीषण लू की चेतावनी, धूप में न निकलने की सलाह, 25 मई तक अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब-चंडीगढ़ में आज सीवियर हीटवेव यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया। दोपहर 2 बजे जारी इस अलर्ट में कहा गया है कि इस दौरान लोग धूप में निकलने में सावधानी बरतें। भीषण गर्मी व लू से लोग हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बच्चों-बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा खतरा हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि ज्यादा गर्मी में बाहर निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। प्यास लगे तो खूब पानी पिएं। ORS, लस्सी, नींबू पानी और छाछ जैसी चीजें पीते रहें। बाहर निकलते वक्त हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें। इसके अलावा 25 मई तक दोनों जगहों पर लू चलने की बहुत अधिक संभावना है। विभाग के मुताबिक बीती रात चंडीगढ़ का टेंपरेचर नॉर्मल से 5.1 °C और पंजाब का टेंपरेचर 5.0°C तक ज्यादा रहा। अब दिन के बाद रातें भी बहुत तेजी से गर्म होती जा रही हैं। सोमवार को सबसे गर्म जिला बठिंडा रहा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. पेट्रोल-डीजल के रेट ₹1 तक बढ़े, पठानकोट में सबसे महंगा पेट्रोल पंजाब-चंडीगढ़ में 5 दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हैं। इस बार रेट 85 पैसे से लेकर 1 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 5 दिन में अब रेट में 4 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं CNG के रेट में भी 1.73 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे पेट्रोल-डीजल की जगह गैस पर गाड़ी चलाने वालों पर बोझ बढ़ गया है। इसी बीच मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देने के लिए साइकिल चलाई। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर ही चलते दिखे। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 4. चंडीगढ़ के एडवोकेट पर फायरिंग, पीछे से 3 गोलियां चलाईं न्यू चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट पर फायरिंग हुई है। यह हमला कुराली बाईपास पर हुआ। हालांकि इस हमले में हाईकोर्ट के पूर्व सेक्रेटरी गगनदीप जम्मू बाल-बाल बच गए। गगनदीप चंडीगढ़ के सीनियर जर्नलिस्ट रहे बलविंदर जम्मू के बेटे हैं। हमले के बाद उनकी कार पर लगी गोलियों के निशान की फोटो सामने आई हैं। इस हमले के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने 3 फायर किए। मौके से ये खोल बरामद कर लिए गए हैं। वहीं हमले के बाद हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन भड़क गई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी कानूनी बिरादरी पर हमला है। पुलिस तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करे। एडवोकेट जम्मू के मुताबिक कुराली बाईपास पर ही एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी के पिछले टायर और पिछली खिड़की के नीचे गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर मुझे खतरे का पता चला और मैंने कच्ची सड़क पर गाड़ी रोक दी। इससे मेरी कार उल्टी साइड में खरड़ की तरफ मुड़ गई। फिर मैंने कार गलत साइड में चला दी। मुझे नहीं पता कि वह अनजान आदमी कहां भाग गया। (पढ़ें पूरी खबर) 5. बिजली की तारें अंडरग्राउंड होंगी, CM ने प्रोजेक्ट की शुरूआत की CM भगवंत मान ने संगरूर स्थित अपने पैतृक गांव सतोज से पंजाब में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की। सीएम ने कहा कि पहले कभी किसी राज्य ने ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में कभी नहीं सोचा। जिन्होंने समस्याएं झेलीं, वही ऐसा कर सकते हैं। मान ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं को 1000 और 1500 रुपए की राशि भी जल्दी दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने PM नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि वह लोगों को कहते हैं कि हवाई सफर न करो। लेकिन खुद विदेश यात्रा पर

Read More »
Lionel Messi Kolkata Tour Controversy; Satadru Dutta

Lionel Messi Kolkata Tour Controversy; Satadru Dutta

Hindi News National Lionel Messi Kolkata Tour Controversy; Satadru Dutta | TMC Aroop Biswas DGP कोलकाता17 मिनट पहले कॉपी लिंक सताद्रु दत्ता ने कहा- हजारों अतिरिक्त पास जारी किए गए और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ। फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता ने 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इनमें TMC नेता और ममता सरकार के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास का नाम भी शामिल है। शिकायत में पूर्व DGP और TMC राज्यसभा सांसद राजीव कुमार, कोलकाता नगर निगम पार्षद जुईन बिस्वास और सूचना एवं संस्कृति विभाग के सचिव शांतनु बसु के नाम हैं। दत्ता ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में साल्ट लेक स्टेडियम में हुए मेसी कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था और हंगामे के लिए ये लोग जिम्मेदार थे। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी 3 दिन के भारत दौरे पर आए थे। 13 दिसंबर की देर रात करीब 2:30 बजे वह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे। अगले दिन सुबह 11 बजे मेसी ने कोलकाता में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन किया था। मेसी को साल्ट लेक स्टेडियम में करीब 1 घंटे रुकना था, लेकिन वह 22 मिनट बाद ही वहां से निकल गए। इससे नाराज फैंस ने स्टेडियम में कुर्सियां फेंककर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान भगदड़ जैसे हालात भी बन गए थे। दत्ता को 13 दिसंबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में हुई तोड़फोड़ के मामले में हिरासत में लिया गया था। 37 दिन जेल में रहने के बाद 19 जनवरी को बिधाननगर कोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी। कोलकाता इवेंट की 3 तस्वीरें… सॉल्ट लेक स्टेडियम में फैंस से इंटरैक्शन के दौरान मेसी। उन्होंने यहां फ्रेंडली मैच भी खेला। भगदड़ के दौरान दर्शकों ने स्टेडियम में कुर्सियां तोड़कर फेंकी। मेसी इस इवेंट से जल्दी चले गए। इससे नाराज फैंस ने हंगामा शुरू कर दिया। VIP और VVIP पास ब्लैक में बेचे गए- दावा दत्ता ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान हजारों एक्स्ट्रा पास जारी किए गए और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ। उनका दावा है कि VIP और VVIP पास ब्लैक में बेचे गए थे। उन्होंने कहा कि मेसी के मैदान पर आने के दौरान कुछ लोगों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया, जिससे फुटबॉलर और उनकी सुरक्षा टीम अनकंफर्टेबल हो गई। इसके बाद मेसी ने कार्यक्रम जल्दी खत्म कर दिया। ममता बनर्जी ने मांगी थी माफी साल्ट लेक स्टेडियम की घटना पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माफी मांगनी पड़ी थी। ADG लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने बताया था कि मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑर्गनाइजर ने टिकट के पैसे वापस करने का वादा भी किया था। वहीं, भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा था कि यह उनका आधिकारिक इवेंट नहीं था। —————————————— मेसी के कोलकाता दौरे की ये खबर भी पढ़ें… मेसी ने हैदराबाद में बच्चों के साथ फुटबॉल खेला:कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, तो फैंस ने तोड़फोड़ की; मुंबई में तेंदुलकर-छेत्री से मिलेंगे हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में मेसी ने फ्रेंडली मैच खेला। (फोटो- DD स्पोर्ट्स।) अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 3 दिन के इंडिया टूर पर हैं। उन्होंने शनिवार को कोलकाता में अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ती का उद्घाटन किया। फिर देर शाम हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में CM रेवंत रेड्डी और बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का:पुलिस पकड़कर ले गई; 500 गाड़ियों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का:पुलिस पकड़कर ले गई; 500 गाड़ियों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

बाड़मेर में विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। समर्थकों ने कपड़े से तुरंत पेट्रोल को पोंछ दिया। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी विधायक भाटी और उनके समर्थकों को धक्के मारते हुए ले गए। भाटी एक बैग में अपने साथ पेट्रोल भरी बोतल लेकर आए थे। उन्होंने बैग से बोतल निकाली और खुद पर छिड़क ली। पुलिस उन्हें पकड़कर कलेक्ट्रेट के अंदर ले गई है। यहां कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चुनाराम जाट उनसे बात कर रहे हैं। 4 पॉइंट्स में समझ लीजिए पूरा मामला 1. दरअसल, मजदूरों की मांगों को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी 500 गाड़ियों के काफिले के साथ मंगलवार दोपहर गिरल गांव से कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया। कलेक्ट्रेट से 1 किमी पहले पुलिस ने बसें लगा कर भाटी का काफिला रोक लिया। 2. काफिला रोकने के बाद विधायक भाटी पैदल ही अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। समर्थकों को पुलिस ने पकड़ा तो विधायक भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। 3. भाटी ने सोमवार को घोषणा की थी कि अगर मजदूरों की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे मंगलवार को मजदूर आंदोलन करेंगे। 4. इससे एक दिन पहले हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरल माइंस से लिग्नाइट परिवहन (ट्रांसपोर्टेशन) शुरू करने और वाहनों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। साथ ही एसपी और शिव थानाधिकारी से बाधा उत्पन्न करने वालों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। पहले पढ़िए मांगें देखें भाटी के कूच की तस्वीरें… क्यों हो रहा विरोध राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) की गिरल में लिग्नाइट माइंस की ओर से थुंबली समेत आसपास के इलाकों में जमीन अधिग्रहण कर कोयला खनन किया जा रहा है। आरोप है कि कंपनी ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब युवाओं को नौकरी से निकाला जा रहा है। इसी से प्रभावित किसान और गांव के युवा 9 अप्रैल से गिरल गांव में धरने पर बैठे हैं। बाड़मेर जिले के गिरल लिग्नाइट माइंस में स्थानीय श्रमिकों, ड्राइवरों और ग्रामीणों का आंदोलन पिछले 39 दिन से जारी है। उनकी मांग है कि 8 घंटे की ड्यूटी लागू की जाए और नौकरी के लिए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए। राजस्थान सरकार का PSU है RSMML RSMML राजस्थान सरकार का एक सार्वजनिक उपक्रम (PSU) है, जो रॉक फॉस्फेट, लिग्नाइट, जिप्सम और लाइमस्टोन का खनन करती है। गिरल लिग्नाइट माइंस, बाड़मेर जिले के थुम्बली और गिरल गांव में स्थित है। इसे राजस्थान की पहली आधुनिक ओपनकास्ट (खुली) लिग्नाइट खदान भी माना जाता है। 1994 में RSMML द्वारा इस खदान की शुरुआत की गई थी। यह मुख्य रूप से लिग्नाइट का उत्पादन करती है, जो गिरल लिग्नाइट पावर प्लांट को ईंधन की सप्लाई करती है।

Read More »
Joint Parliamentary Committee on ‘One Nation One Election’ held meeting in gandhinagar

Joint Parliamentary Committee on ‘One Nation One Election’ held meeting in gandhinagar

Hindi News National Joint Parliamentary Committee On ‘One Nation One Election’ Held Meeting In Gandhinagar गांधीनगर6 मिनट पहले कॉपी लिंक वन नेशन-वन इलेक्शन के मुद्दे पर गठित संयुक्त संसदीय समिति ने विभिन्न राज्यों का दौरा कर राजनीतिक दलों और अधिकारियों से परामर्श शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी, संबित पात्रा और बांसुरी स्वराज समेत समिति के 39 सदस्य आज से तीन दिनों के लिए गुजरात पहुंचे रहे हैं। जेपीसी सदस्य मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और राज्य के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उनके विचार जानेंगे। समिति की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 5:30 बजे गांधीनगर की गिफ्ट सिटी में होगी। वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति की अध्यक्षता वकील पीपी चौधरी कर रहे हैं। इसके अलावा, इसमें कुल 39 सदस्य हैं, जिनमें 27 लोकसभा सांसद और 12 राज्यसभा सांसद शामिल हैं। वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर 2019 में हुई सर्वदलीय बैठक की तस्वीर। सपा, टीआरएस, शिरोमणि अकाली दल जैसी पार्टियों ने इसका समर्थन किया था। शीर्ष अधिकारियों को मीटिंग में उपस्थित रहने के निर्देश गुजरात की न्यायिक परिषद ने राज्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को मीटिंग में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। समिति ने मुख्य सचिव मनोज दास, डीजीपी केएनएल राव, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी नटराजन और 10 से अधिक वरिष्ठ सचिवों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि जेपीसी और राज्य के अधिकारियों के बीच तीन से चार घंटे तक चर्चा हो सकती है। समिति ने सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 20 मई को आमंत्रित किया है। इस मुद्दे पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल पटेल ने कहा- गुजरात भाजपा एक राष्ट्र-एक चुनाव का पूरी तरह से समर्थन करती है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा- कांग्रेस इस मुद्दे पर अपने विचार रखेगी। यह मुद्दा जनता के अधिकारों से जुड़ा है और हमारी सभी चिंताओं को समिति के समक्ष रखा जाएगा। तस्वीर 23 सितंबर, 2024 की है, जब दिल्ली के जोधपुर ऑफिसर्स हॉस्टल में वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए बनाई कमेटी की बैठक हुई थी। एक देश-एक चुनाव क्या है भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं। एक देश-एक चुनाव का मतलब लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने से है। यानी मतदाता लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों को चुनने के लिए एक ही दिन, एक ही समय वोट डालेंगे। आजादी के बाद 1952, 1957, 1962 और 1967 में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ ही हुए थे, लेकिन 1968 और 1969 में कई विधानसभाएं समय से पहले ही भंग कर दी गईं। उसके बाद दिसंबर, 1970 में लोकसभा भी भंग कर दी गई। इस वजह से एक देश-एक चुनाव की परंपरा टूट गई। ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर विचार करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में 2 सितंबर, 2023 को एक पैनल का गठन किया गया था। इस पैनल ने हितधारकों-विशेषज्ञों के साथ चर्चा और 191 दिनों के शोध के बाद 14 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। एक साथ चुनाव करवाने के 4 बड़े फायदे- रामनाथ कोविंद समिति ने अपनी रिपोर्ट में एकसाथ चुनाव करवाए जाने के पक्ष में ये तर्क दिए हैं… 1. शासन में निरंतरता आएगी: देश के विभिन्न भागों में चुनावों के चल रहे चक्रों के कारण राजनीतिक दल, उनके नेता और सरकारों का ध्यान चुनावों पर ही रहता है। एक साथ चुनाव करवाने से सरकारों का फोकस विकासात्मक गतिविधियों और जनकल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन पर केंद्रित होगा। 2. अधिकारी काम पर ध्यान दे पाएंगे: चुनाव की वजहों से पुलिस सहित अनेक विभागों के पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती करनी पड़ती है। एकसाथ चुनाव कराए जाने से बार बार तैनाती की जरूरत कम हो जाएगी, जिससे सरकारी अधिकारी अपने मूल दायित्यों पर फोकस कर पाएंगे। 3. पॉलिसी पैरालिसिस रुकेगा: चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के क्रियान्वयन से नियमित प्रशासनिक गतिविधियां और विकास कार्य बाधित हो जाते हैं। एक साथ चुनाव कराने से आदर्श आचार संहिता के लंबे समय तक लागू रहने की अवधि कम होगी, जिससे पॉलिसी पैरालिसिस कम होगा। 4. वित्तीय बोझ में कमी आएगी: एकसाथ चुनाव कराने से खर्च में काफी कमी आ सकती है। जब भी चुनाव होते हैं, मैनपॉवर, उपकरणों और सुरक्षा उपायों के प्रबंधन पर भारी खर्च होता है। इसके अलावा राजनीतिक दलों को भी काफी खर्च करना पड़ता है। ये आंकड़े करते हैं एकसाथ चुनावों का समर्थन • 2019-2024 के दौरान भारत में 676 दिन आचार संहिता लागू रही, यानी हर साल करीब 113 दिन। • अकेले 2024 के लोकसभा चुनावों में ही एक अनुमान के मुताबिक करीब 1 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए। ————— वन नेशन-वन इलेक्शन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एक देश-एक चुनाव से मतदाता अधिकार प्रभावित नहीं होंगे:JPC की मीटिंग में पहुंचे पूर्व CJI बीआर गवई सुप्रीम कोर्ट के पूर्व CJI जस्टिस बीआर गवई ने गुरुवार को वन नेशन, वन इलेक्शन (ONOE) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव से मतदाता अधिकार प्रभावित नहीं होंगे और संघीय ढांचे पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Rahul Gandhi Attacks PM Modi Norway Visit; Calls Him Mehengai Man

Rahul Gandhi Attacks PM Modi Norway Visit; Calls Him Mehengai Man

नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक नॉवे में महिला पत्रकार के सवाल पर पीएम मोदी बिन जवाब दिए निकल गए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज पीएम को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छुपाने के लिए कुछ नहीं है, तो डरने की भी कोई बात नहीं है। दरअसल राहुल ने नॉर्वे की महिला जर्नलिस्ट हेल्ले ल्यंग की X पोस्ट शेयर की है। इसमें ल्यंग नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी से सवाल करती हैं कि ‘प्रधानमंत्री मोदी, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से कुछ सवाल क्यों नहीं लेते? लेकिन पीएम उनका जवाब दिए बिना ही चले जाते हैं। इधर, केंद्र सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी की। इस पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘महंगाई मैन’ कहा है। कांग्रेस ने X पोस्ट में लिखा- जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का हंटर फिर चला, पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा कर दिया गया। मोदी ने पिछले 4 दिन में 4 रुपए बढ़ा दिए हैं। खड़गे ने भी लिखा- सरकार ने फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- आम जनता की लूट और खास लोगों को छूट, आज का मॉडल यही बनता जा रहा है। खड़गे ने लिखा कि जब दुनिया में संकट है, तब सवाल यह है कि सरकार खुद क्या कर रही है? अगर तेल खरीदने की अनुमति मिल गई है, तो फिर जनता पर लगातार दामों का बोझ क्यों डाला जा रहा है। हर बार फैसलों का असर 140 करोड़ लोगों के जीवन पर पड़ता है, इसलिए जवाबदेही भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ विदेशों में छवि बनाने से काम नहीं चलेगा। देश के भीतर भी जनता के सवालों का जवाब देना होगा। असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के बजाय जरूरी है कि सरकार साफ-साफ बताए कि संकट से निपटने के लिए ठोस कदम क्या उठाए जा रहे हैं। तभी असली नेतृत्व दिखेगा, वरना यह सिर्फ प्रचार तक सीमित रह जाएगा। 10 मई: राहुल बोले- देश चलाना मोदी के बस की बात नहीं राहुल गांधी ने 10 मई को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर पलटवार किया था। उन्होंने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है। X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं। पूरी खबर पढ़ें… ………………. यह खबर भी पढ़ें… पीएम मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे: नॉर्वे में 4 देशों के प्रधानमंत्रियों से मिलेंगे; ग्रीन एनर्जी और स्पेस सेक्टर पर चर्चा होगी पीएम मोदी आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होने वाले तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह समिट भारत और उत्तरी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ें… पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे देश में पेट्रोल और डीजल आज 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी, पांच दिन के भीतर ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
उत्तराखंड के दो बार CM रहे बीसी खंडूरी का निधन:कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार, तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा

उत्तराखंड के दो बार CM रहे बीसी खंडूरी का निधन:कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार, तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है। वह 91 साल के थे और पिछले करीब 50 दिनों से देहरादून के मैक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती थे। लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे खंडूरी ने मंगलवार सुबह 11:10 बजे अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए देहरादून स्थित आवास पर रखा गया है, जबकि बुधवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार होगा। राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। खंडूरी के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं में शोक की लहर है। उनके आवास पर नेताओं और समर्थकों का पहुंचना लगातार जारी है। सेना से जुड़े अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे। उनके पुत्र मनीष खंडूरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- वह मेरे सब कुछ थे, मेरे पिता, मेरे भगवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीसी खंडूरी ने सेना से लेकर राजनीति तक बहुमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड के विकास और देशभर में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लगातार काम किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके निधन को उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। तस्वीरें देखिए- पूर्व सीएम के निधन पर किसने क्या कहा… अब पूर्व सीएम के बारे में जानिए…. पूर्व सीएम के निधन से जुड़ी हर अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….

Read More »
पंजाब- ट्रक में घुसी कार, 4 दोस्तों की मौत:2 लाशें ड्राइविंग सीट पर फंसी, एक-दूसरे से चिपकीं, कटर से काटकर निकालीं

पंजाब- ट्रक में घुसी कार, 4 दोस्तों की मौत:2 लाशें ड्राइविंग सीट पर फंसी, एक-दूसरे से चिपकीं, कटर से काटकर निकालीं

गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 2 की लाशें ड्राइवर सीट पर फंस गईं। लोगों के अनुसार हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद सुबह पुलिस को बुलाया गया, फिर लाशों को बाहर निकालने के लिए कार की बॉडी को कटर से काटा गया। शवों को निकालने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। सभी एक दूसरे से चिपके हुए मिले। पुलिस जांच के अनुसार, तीन युवक हिमाचल प्रदेश के एक निजी नशा मुक्ति केंद्र से रात को ही फरार हुए थे। केंद्र से भागने के बाद उन्होंने पठानकोट में रहने वाले चौथे दोस्त को कार समेत साथ लिया, जिसके बाद तड़के करीब 4 बजे यह हादसा हो गया। पुलिस अब उस ट्रक को ट्रेस करने में जुटी है, जिसके पीछे यह कार टकराई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पॉस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इनमें से एक युवक 2 बच्चों का पिता था। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड 80 से 100 के आसपास थी। चश्मदीद ने क्या बताया, 4 पॉइंट में पढ़िए… इन 4 युवकों की हुई मौत पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए युवकों की पहचान पठानकोट के भदरोआ स्थित टीचर कॉलोनी निवासी विक्रम उर्फ विक्की (31), गंदला लाहड़ी (सुजानपुर) निवासी नरेश कुमार, सरना निवासी विनोद कुमार और जम्मू निवासी राही के रूप में हुई है। हिमाचल में नशा मुक्ति केंद्र से भागे विनोद, राही और नरेश ने विक्रम से संपर्क किया था। इसके बाद विक्रम अपनी ऑल्टो कार लेकर उनके साथ चला गया। एक मृतक दो बच्चों का पिता था विक्रम उर्फ विक्की (31) के रूप में हुई है। वह पठानकोट में स्लीपवेल मैट्रेस के शोरूम में काम करता था और कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ घूमने गया था। विक्की के 2 बच्चे हैं। पत्नी को फोन कर कहा था- लेट हो जाऊंगा विक्रम उर्फ विक्की ने देर रात को पठानकोट में अपनी पत्नी को फोन किया था। विक्की ने पत्नी को कहा था कि वो सुबह लेट हो जाएगा। काम पर जाना है। साथ ही उसने अपने कपड़े प्रेस करने के लिए भी कहा था। नशा मुक्ति केंद्र से भागे थे तीन युवक मामले की जांच कर रहे ASI बलजीत सिंह ने बताया कि 3 युवक हिमाचल प्रदेश में स्थित संजीवनी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती थे।। जहां से ये बीती रात चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने जब नशा मुक्ति केंद्र के मालिक से संपर्क साधा तो उसने पुष्टि की कि ये तीनों युवक रात के समय अपना बैग और सामान लेकर मोटरसाइकिल पर केंद्र से चुपके से निकल गए थे। गुरदासपुर-बटाला साइड से आ रहे थे प्रारंभिक जांच के अनुसार, ये चारों युवक ऑल्टो कार में सवार होकर गुरदासपुर से बटाला साइड की तरफ जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर नौशहरा मज्झा सिंह के पास एक ट्रक खड़ा था। जिसमें इनकी कार पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया हम हाईवे और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं, ताकि उस ट्रक को ट्रेस किया जा सके, जिसके पीछे कार टकराई थी। परिजनों के बयानों पर भी होगी कार्रवाई पुलिस के अनुसार युवक नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा को भेदकर वहां से बाहर कैसे निकले, इस बात की जांच संबंधित क्षेत्र की पुलिस करेगी। वहीं हादसे का शिकार हुए युवकों के परिजनों से भी संपर्क कर लिया गया है। परिवारों के बयानों पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। —— ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में 3 बच्चों की मां ने किया सुसाइड: मरने से पहले भाई को किया फोन; जेठ-जेठानी पर तंग करने का आरोप; पति विदेश में रहता लुधियाना के थाना मेहरबान के अंतर्गत आते गांव जीवनपुर में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा कौर के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा कल लगाए गए धरने (प्रदर्शन) के बाद पुलिस हरकत में आई और आज जेठ, जेठानी सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

Read More »
Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

Hindi News National Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages इंफाल7 मिनट पहले कॉपी लिंक मणिपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला नेशनल हाईवे 2 पिछले पांच दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। प्रधानमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर कोई प्रगति न होने और सेनापति से अगवा किए गए 14 कुकी नागरिकों को छुड़ाने में सरकार की विफलता के विरोध में यह बंद लगाया गया है। इसके कारण सेनापति जिले के खोंग्नेम से टी. खुल्लेन के बीच एक हजार से ज्यादा ट्रक, बस जैसे वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच कुकी इन्पी संगठन ने सोमवार को बंद की अवधि 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया। ड्राइवरों के पास खाना खत्म, भूखे-प्यासे रहने मजबूर बंद में फंसे ट्रक चालक, खलासी और यात्री अपने वाहनों के पास ही खुले आसमान के नीचे रातें काटने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर होने के कारण वे अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। फंसे हुए लोगों के पास खाने-पीने की सामग्री और राशन पूरी तरह खत्म हो चुका है। स्थानीय बाजार से उन्हें चीजें ऊंची कीमतों पर मिल रही हैं। प्रशासन की ओर से कोई व्यापक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी है, जिससे कई के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन का सूखा सैकड़ों तेल और एलपीजी टैंकरों के रास्ते में फंसने से राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है। मालोम तेल डिपो में स्टॉक होने के बावजूद टैंकरों की कमी और ट्रांसपोर्टरों द्वारा कम लोडिंग शुल्क के विरोध के कारण खुदरा पंपों तक सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। CM खेमचंद से मिला चर्च का प्रतिनिधिमंडल चर्च की दो टीमें नागा और कुकी समुदायों के बीच शांति कायम करने की कोशिश में मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों का दौरा करेंगी। यह फैसला काउंसिल फॉर बैपटिस्ट चर्चेस इन नॉर्थ ईस्ट इंडिया (CBCNEI) और मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के 10 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह को बताया। यह बैठक तब हुई जब हथियारबंद गुटों द्वारा दोनों समुदायों के 38 लोगों के अपहरण के बाद तनाव बढ़ गया था। हालांकि 31 लोगों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें 14 नगा और 16 कुकी शामिल हैं, लेकिन छह नगा अभी भी बंधक बने हुए हैं। राज्य में कुकी जनजातियों की संस्था, कुकी इनपी मणिपुर ने भी दावा किया है कि समुदाय के 14 सदस्य अभी भी नगा गुटों की कैद में हैं। बंधकों को छुड़वाने सर्च ऑपरेशन जारी सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उन लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किए हैं, जिन्हें अभी भी हथियारबंद समूहों ने बंधक बना रखा है। इन लोगों को 13 मई को कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन चर्च नेताओं की हत्या, जबकि नोनी जिले में एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या करने और उसकी पत्नी को घायल करने के बाद, किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया था। सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई और खाराम वाइफेई गांवों के उत्तर-पश्चिम में स्थित पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages

Hindi News National Manipur Highway Blockade | 1000+ Vehicles Stuck; Protest Against Priest Murder, Kuki Hostages इंफाल39 मिनट पहले कॉपी लिंक मणिपुर की लाइफलाइन माना जाने वाला नेशनल हाईवे 2 पिछले पांच दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा है। प्रधानमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर कोई प्रगति न होने और सेनापति से अगवा किए गए 14 कुकी नागरिकों को छुड़ाने में सरकार की विफलता के विरोध में यह बंद लगाया गया है। इसके कारण सेनापति जिले के खोंग्नेम से टी. खुल्लेन के बीच एक हजार से ज्यादा ट्रक, बस जैसे वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच कुकी इन्पी संगठन ने सोमवार को बंद की अवधि 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया। ड्राइवरों के पास खाना खत्म, भूखे-प्यासे रहने मजबूर बंद में फंसे ट्रक चालक, खलासी और यात्री अपने वाहनों के पास ही खुले आसमान के नीचे रातें काटने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बेहद कमजोर होने के कारण वे अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। फंसे हुए लोगों के पास खाने-पीने की सामग्री और राशन पूरी तरह खत्म हो चुका है। स्थानीय बाजार से उन्हें चीजें ऊंची कीमतों पर मिल रही हैं। प्रशासन की ओर से कोई व्यापक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी है, जिससे कई के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन का सूखा सैकड़ों तेल और एलपीजी टैंकरों के रास्ते में फंसने से राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है। मालोम तेल डिपो में स्टॉक होने के बावजूद टैंकरों की कमी और ट्रांसपोर्टरों द्वारा कम लोडिंग शुल्क के विरोध के कारण खुदरा पंपों तक सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। CM खेमचंद से मिला चर्च का प्रतिनिधिमंडल चर्च की दो टीमें नागा और कुकी समुदायों के बीच शांति कायम करने की कोशिश में मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति जिलों का दौरा करेंगी। यह फैसला काउंसिल फॉर बैपटिस्ट चर्चेस इन नॉर्थ ईस्ट इंडिया (CBCNEI) और मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन (MBC) के 10 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह को बताया। यह बैठक तब हुई जब हथियारबंद गुटों द्वारा दोनों समुदायों के 38 लोगों के अपहरण के बाद तनाव बढ़ गया था। हालांकि 31 लोगों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें 14 नगा और 16 कुकी शामिल हैं, लेकिन छह नगा अभी भी बंधक बने हुए हैं। राज्य में कुकी जनजातियों की संस्था, कुकी इनपी मणिपुर ने भी दावा किया है कि समुदाय के 14 सदस्य अभी भी नगा गुटों की कैद में हैं। बंधकों को छुड़वाने सर्च ऑपरेशन जारी सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उन लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किए हैं, जिन्हें अभी भी हथियारबंद समूहों ने बंधक बना रखा है। इन लोगों को 13 मई को कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन चर्च नेताओं की हत्या, जबकि नोनी जिले में एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या करने और उसकी पत्नी को घायल करने के बाद, किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया था। सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई और खाराम वाइफेई गांवों के उत्तर-पश्चिम में स्थित पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा, 5 दिन में दूसरी बार बढ़ोतरी:छिंदवाड़ा में बिक्री की लिमिट तय; उज्जैन में कथावाचक ने दिलाई ईंधन बचाने की शपथ

पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा, 5 दिन में दूसरी बार बढ़ोतरी:छिंदवाड़ा में बिक्री की लिमिट तय; उज्जैन में कथावाचक ने दिलाई ईंधन बचाने की शपथ

देश में पेट्रोल और डीजल आज मंगलवार से 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। एक हफ्ते से भी कम समय में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। अब भोपाल में एक लीटर पेट्रोल 110.75 रुपए और डीजल 95.91 रुपए का हो गया है। इंदौर-जबलपुर में प्रति लीटर पेट्रोल के नए रेट 110.79 रुपए, ग्वालियर में 110.69 रुपए और उज्जैन में 111.27 रुपए हो गए हैं। वहीं, उज्जैन में डीजल 96.40 रुपए में मिलेगा। यह भोपाल में 95.91 रुपए, इंदौर में 95.97 रुपए, जबलपुर में 95.98 रुपए और ग्वालियर में 95.86 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। छिंदवाड़ा में किल्लत को देखते हुए पेट्रोल-डीजल बेचने की लिमिट तय कर दी गई है। वहीं, उज्जैन में ईंधन बचाने और सोना न खरीदने की शपथ दिलाई गई। छिंदवाड़ा में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लिमिट तय छिंदवाड़ा में पेट्रोल-डीजल बेचने की लिमिट तय कर दी गई है। यहां पंपों से दोपहिया को 200 रुपए और छोटी कारों को 500 रुपए से ज्यादा का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। वहीं, बड़ी गाड़ियों में अधिकतम 50 लीटर पेट्रोल और अधिकतम 200 लीटर डीजल ही दिया जा रहा है। तेल कंपनियों ने डीलर्स को मौखिक निर्देश जारी कर तय सीमा से अधिक ईंधन बेचने पर रोक लगा दी है। पेट्रोल पंप के स्टॉक और बिक्री की कंपनियों द्वारा सीधे ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित लिमिट से ज्यादा पेट्रोल या डीजल बेचा गया, तो संबंधित रिफ्यूलिंग मशीन को तुरंत लॉक कर दिया जाएगा। कंपनियों की ओर से नया टैंकर तभी भेजा जा रहा है, जब पंप का पुराना स्टॉक पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर हो। कई पंपों पर गाड़ियों की टैंक क्षमता का केवल 25 प्रतिशत ईंधन ही उपलब्ध कराया जा रहा है। उज्जैन में कथा के दौरान पेट्रोल-डीजल बचाने की शपथ उज्जैन में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक ने श्रद्धालुओं को पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने और एक साल तक सोना नहीं खरीदने की शपथ दिलाई। संत लीलाशाह कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में महाराष्ट्र के अमरावती से पहुंचे राष्ट्रीय संत डॉ. संतोष महाराज ने कहा- सप्ताह या महीने में कम से कम एक दिन पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों का उपयोग न करें। इसके बजाय ई-स्कूटर, ई-रिक्शा और साइकिल का ज्यादा इस्तेमाल करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। अब अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी? इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे। ये अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। उन्होंने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। बेस प्राइस से चार गुना तक बढ़ जाती है कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति के आधार पर देश में ईंधन के दाम तय किए जाते हैं। सरकारी तेल कंपनियां ‘डेली प्राइस रिवीजन’ यानी डायनेमिक प्राइसिंग सिस्टम के तहत हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं। उपभोक्ता तक पहुंचने से पहले तेल की कीमतों में कई तरह के टैक्स और खर्च जुड़ते हैं, जिसे हम आसान भाषा में इस तरह समझ सकते हैं- 1. कच्चे तेल की कीमत (बेस प्राइस): भारत अपनी जरूरत का करीब 90% क्रूड विदेशों से आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से खरीदे गए बैरल के हिसाब से प्रति लीटर तेल की कीमत तय होती है। 2. रिफाइनिंग और कंपनियों का चार्ज: कच्चे तेल को देश की रिफाइनरियों में साफ करके पेट्रोल-डीजल बनाया जाता है। इसमें रिफाइनिंग लागत और कंपनियों का मार्जिन शामिल होता है। 3. केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी: रिफाइनरी से निकलने के बाद केंद्र सरकार इस पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) और रोड सेस लगाती है। यह देश भर में सभी राज्यों के लिए समान होती है। 4. डीलर कमीशन: तेल कंपनियां जिस रेट पर पेट्रोल पंप मालिकों (डीलर्स) को ईंधन बेचती हैं, उसमें डीलर्स का अपना निश्चित कमीशन जोड़ा जाता है, जो पेट्रोल और डीजल के लिए अलग-अलग होता है। 5. राज्य सरकार का वैट (VAT): सबसे आखिर में राज्य सरकारें अपने हिसाब से वैट या लोकल सेल्स टैक्स लगाती हैं। चूंकि हर राज्य की वैट दरें अलग होती हैं इसीलिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर जैसे अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतें भी अलग-अलग हो जाती हैं। तेल कंपनियों को 30 हजार करोड़ का घाटा हो रहा था सरकार के मुताबिक, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घाटे में चल रही थीं। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बिक्री पर हर महीने करीब ₹30,000 करोड़ का नुकसान हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- ईंधन का इस्तेमाल कम करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक उपयोग का सुझाव दिया था। पीएम ने कहा था- आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए। हमें आयातित पेट्रो उत्पादों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होंगे। ये खबर भी पढ़ें… MP में सांची दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा अमूल और मदर डेयरी के बाद मध्य प्रदेश में अब सांची दुग्ध संघ ने भी दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। नए रेट 15 मई से लागू हो गए हैं। इससे पहले सांची ने पिछले साल 7 मई को रेट बढ़ाए थे। भोपाल में पैक्ड दूध में सांची की सबसे ज्यादा खपत होती है। रोज करीब

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चरवाहे ने देख लिया था इजराइल का सीक्रेट सैन्य ठिकाना:हेलिकॉप्टर से पीछा कर मारा, तब खुला इराक में इजराइली कैंप का राज

May 18, 2026/
12:50 pm

तारीख- 3 मार्च जगह- अल-नुखैब कस्बा, पश्चिमी इराक 29 साल का चरवाहा अवाद अल-शम्मारी अपनी पिकअप गाड़ी लेकर जरूरी सामान...

CNG-रसोई गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं:कतर में गैस उत्पादन बंद, भारत में 40% सप्लाई घटी; मिडिल-ईस्ट युद्ध के कारण संकट

March 4, 2026/
6:55 pm

मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत में CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमतें...

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda's wedding is taking place in Udaipur.

February 25, 2026/
1:56 pm

आखरी अपडेट:25 फरवरी, 2026, 13:56 IST नबीन का हमला पिछले हफ्ते नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में युवा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिगड़े प्रकाश राज के बोल:कहा- पता नहीं चाय बेचते थे या भीख मांगते थे, ट्रोलर्स बोले- आपने देश के लिए क्या किया

June 1, 2026/
9:41 am

साउथ के जाने-माने एक्टर प्रकाश राज ने फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी...

USS George Bush Africa Circumnavigate Gulf

April 18, 2026/
3:45 pm

वॉशिंगटन डीसी3 मिनट पहले कॉपी लिंक समुद्र में दुनिया के सबसे ताकतवर जंगी जहाजों में शामिल अमेरिका का विशाल एयरक्राफ्ट...

‘शीशमहल’ विवाद- केजरीवाल के सरकारी बंगले पर 342% ज्यादा खर्च:CAG रिपोर्ट में कई गड़बड़ियां उजागर, काम पहले कराया मंजूरी बाद में मिली

March 23, 2026/
8:03 pm

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास 6, फ्लैगस्टाफ रोड के रिनोवेशन पर तय अनुमान से करीब 342%...

तमिलनाडु: जनसंख्या वृद्धि के आधार पर जनसंख्या की संख्या बढ़ाने की मांग...भड़के सीएम स्टालिन

April 15, 2026/
2:30 pm

विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायकों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में...

authorimg

April 4, 2026/
2:17 pm

Memory Improvement Tricks : अक्‍सर लोगों के साथ यह समस्‍या रहती है कि वे कमरे में जाकर भूल जाते हैं...

छवि अपलोड की गई

May 11, 2026/
7:00 pm

मेकअप संबंधी गलतियाँ जिनसे बचना चाहिए: हम सभी को खूबसूरत खूबसूरत पसंद है और सौंदर्य इस खूबसूरती में चार चांद...

राजनीति