Sunday, 12 Apr 2026 | 09:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Toilet Cleaning Tips: फ्लश से पहले टॉयलेट सीट का ढक्कन गिराना जरूरी? जानें सच

authorimg

Last Updated:

Right Way To Flush: वेस्टर्न टॉयलेट में फ्लश करने से पहले इसकी लीड बंद करना हाइजीन के लिए जरूरी माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं हालिया स्टडी में बताया गया कि इससे बैक्टीरिया के फैलाव पर कोई असर नहीं होता है. यदि आप अपने बाथरूम को बैक्टीरिया फ्री रखना चाहते हैं, तो रेगुलर सफाई को सुनिश्चत करना न भूलें. टॉयलेट की सफाई का सही तरीका यहां आप जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सालों से हमें टॉयलेट फ्लश करने से पहले ढक्कन बंद करने की सलाह दी जाती रही है. यह बात सही भी है, क्योंकि टॉयलेट फ्लश करने पर छोटे-छोटे बैक्टीरिया का एक समूह निकलता है जिसे “टॉयलेट प्लूम” कहा जाता है. इस समूह में ई. कोलाई जैसे जीवाणु भी हो सकते हैं और यह बहुत खतरनाक होता है. यह न केवल छह घंटे तक हवा में रह सकता है , बल्कि पूरे बाथरूम में फैलकर सतहों पर चिपक भी सकता है.

फ्लश करने से पहले ढक्कन बंद करना इन कीटाणुओं को दूर रखने और इनके फैलाव को रोकने के लिए एक सही उपाय लगता है. हालांकि, नए शोध बताते हैं कि ढक्कन बंद रखना उतना कारगर नहीं हो सकता जितना हमने सोचा था.

स्टडी में हुआ खुलासा
अमेरिकन जर्नल ऑफ इंफेक्शन कंट्रोल में प्रकाशित एक नए अध्ययन में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या बंद टॉयलेट सीट, खुली टॉयलेट सीट की तुलना में, बाथरूम में वायरल एरोसोल और क्रॉस-कंटैमिनेशन को रोकने में ज्यादा कारगर होते है. इसके लिए, फ्लश करने से पहले टॉयलेट बाउल में एक प्रकार का आरएनए वायरस डाला गया. फिर टॉयलेट पर पाए गए वायरल इंफेक्शन को रिकॉर्ड किया गया. अध्ययन के परिणामों से पता चला कि बाथरूम की सतहों पर वायरल संक्रमण के मामले में, टॉयलेट को फ्लश करते समय ढक्कन ऊपर हो या नीचे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

हर फ्लश के बाद टॉयलेट क्लीनिंग जरूरी
स्टडी में ये बात सामने आयी कि टॉयलेट को बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल हर बार फ्लश के बाद कारगर साबित हो सकता है. ऐसे में चाहे आप हर बार फ्लश करने के बाद ढक्कन खुला रखें या बंद, इस स्टडी से ये बात साफ होती है कि अपने बाथरूम को कीटाणुरहित रखने के लिए अपने टॉयलेट को साफ करना जरूरी है.

हफ्ते में कितनी बार टॉयलेट पॉट साफ करना चाहिए
टॉयलेट हाइजीन की शुरुआत टॉयलेट बाउल को नियमित रूप से साफ करने से होती है. स्टडी में पाया गया कि हर बार फ्लश करने के बाद सफाई करने से सबसे ज्यादा कीटाणु खत्म होते हैं, लेकिन अगर यह संभव न हो तो कम से कम सप्ताह में एक बार टॉयलेट की सफाई जरूर करें. अगर आप या घर में कोई बीमार है, तो और भी ज्यादा बार सफाई करना जरूरी है.

टॉयलेट साफ करने का सही तरीका
टॉयलेट बाउल को साफ करने के लिए, ब्लीच वाले कमर्शियल क्लीनर आमतौर पर एक अच्छा विकल्प होता है. साथ ही, टॉयलेट के किनारे और अंदरूनी हिस्से को साफ करने के लिए लंबे हैंडल वाले ब्रिसल ब्रश का इस्तेमाल करें. टॉयलेट के बाहरी हिस्से को बाथरूम क्लीनर से साफ करें और फिर वाइप्स या स्प्रे से कीटाणुरहित करें.

इस बात का ध्यान रखें
बाथरूम की सफाई में सिर्फ टॉयलेट सीट नहीं बल्कि इसमें सिंक, काउंटरटॉप्स, दीवार, शावर कर्टन की भी शामिल है. साथ ही, हर बार इस्तेमाल के बाद टॉयलेट ब्रश जैसे बाथरूम की सफाई के सभी चीजों को ब्लीच से साफ करना न भूलें ताकि बचे हुए बैक्टीरिया खत्म हो जाएं.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
देवास में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई:खाद्य विभाग ने चार प्रतिष्ठानों से 8 सिलेंडर जब्त किए

March 16, 2026/
7:36 pm

देवास में खाद्य विभाग ने सोमवार को घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने...

एअर इंडिया फ्लाइट का इंजन बंद, पायलट का इमरजेंसी कॉल:मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी,20 मिनट में लौटी, टेकऑफ के दौरान चिंगारी भी दिखी

April 9, 2026/
10:15 pm

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2812 गुरुवार को उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद वापस...

एसएटीआई कॉलेज में 7 माह वेतन न मिलने पर हड़ताल:120 कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर, फंड होने के बावजूद भुगतान न होने के आरोप

April 6, 2026/
7:11 pm

विदिशा के एसएटीआई कॉलेज में गंभीर आर्थिक संकट के कारण लगभग 120 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले...

INS तारागिरी आज नेवी में शामिल होगा:यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम से लैस

April 3, 2026/
9:48 am

INS तारगिरी आज विशाखापत्तनम में इंडियन नेवी में शामिल होगा। डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह इस सेरेमनी में मौजूद रहेंगे। तारागिरी...

ask search icon

April 2, 2026/
2:53 pm

Last Updated:April 02, 2026, 14:53 IST Best Dry Fruits for Summer: गर्मियों में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अक्सर...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Toilet Cleaning Tips: फ्लश से पहले टॉयलेट सीट का ढक्कन गिराना जरूरी? जानें सच

authorimg

Last Updated:

Right Way To Flush: वेस्टर्न टॉयलेट में फ्लश करने से पहले इसकी लीड बंद करना हाइजीन के लिए जरूरी माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं हालिया स्टडी में बताया गया कि इससे बैक्टीरिया के फैलाव पर कोई असर नहीं होता है. यदि आप अपने बाथरूम को बैक्टीरिया फ्री रखना चाहते हैं, तो रेगुलर सफाई को सुनिश्चत करना न भूलें. टॉयलेट की सफाई का सही तरीका यहां आप जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सालों से हमें टॉयलेट फ्लश करने से पहले ढक्कन बंद करने की सलाह दी जाती रही है. यह बात सही भी है, क्योंकि टॉयलेट फ्लश करने पर छोटे-छोटे बैक्टीरिया का एक समूह निकलता है जिसे “टॉयलेट प्लूम” कहा जाता है. इस समूह में ई. कोलाई जैसे जीवाणु भी हो सकते हैं और यह बहुत खतरनाक होता है. यह न केवल छह घंटे तक हवा में रह सकता है , बल्कि पूरे बाथरूम में फैलकर सतहों पर चिपक भी सकता है.

फ्लश करने से पहले ढक्कन बंद करना इन कीटाणुओं को दूर रखने और इनके फैलाव को रोकने के लिए एक सही उपाय लगता है. हालांकि, नए शोध बताते हैं कि ढक्कन बंद रखना उतना कारगर नहीं हो सकता जितना हमने सोचा था.

स्टडी में हुआ खुलासा
अमेरिकन जर्नल ऑफ इंफेक्शन कंट्रोल में प्रकाशित एक नए अध्ययन में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या बंद टॉयलेट सीट, खुली टॉयलेट सीट की तुलना में, बाथरूम में वायरल एरोसोल और क्रॉस-कंटैमिनेशन को रोकने में ज्यादा कारगर होते है. इसके लिए, फ्लश करने से पहले टॉयलेट बाउल में एक प्रकार का आरएनए वायरस डाला गया. फिर टॉयलेट पर पाए गए वायरल इंफेक्शन को रिकॉर्ड किया गया. अध्ययन के परिणामों से पता चला कि बाथरूम की सतहों पर वायरल संक्रमण के मामले में, टॉयलेट को फ्लश करते समय ढक्कन ऊपर हो या नीचे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

हर फ्लश के बाद टॉयलेट क्लीनिंग जरूरी
स्टडी में ये बात सामने आयी कि टॉयलेट को बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल हर बार फ्लश के बाद कारगर साबित हो सकता है. ऐसे में चाहे आप हर बार फ्लश करने के बाद ढक्कन खुला रखें या बंद, इस स्टडी से ये बात साफ होती है कि अपने बाथरूम को कीटाणुरहित रखने के लिए अपने टॉयलेट को साफ करना जरूरी है.

हफ्ते में कितनी बार टॉयलेट पॉट साफ करना चाहिए
टॉयलेट हाइजीन की शुरुआत टॉयलेट बाउल को नियमित रूप से साफ करने से होती है. स्टडी में पाया गया कि हर बार फ्लश करने के बाद सफाई करने से सबसे ज्यादा कीटाणु खत्म होते हैं, लेकिन अगर यह संभव न हो तो कम से कम सप्ताह में एक बार टॉयलेट की सफाई जरूर करें. अगर आप या घर में कोई बीमार है, तो और भी ज्यादा बार सफाई करना जरूरी है.

टॉयलेट साफ करने का सही तरीका
टॉयलेट बाउल को साफ करने के लिए, ब्लीच वाले कमर्शियल क्लीनर आमतौर पर एक अच्छा विकल्प होता है. साथ ही, टॉयलेट के किनारे और अंदरूनी हिस्से को साफ करने के लिए लंबे हैंडल वाले ब्रिसल ब्रश का इस्तेमाल करें. टॉयलेट के बाहरी हिस्से को बाथरूम क्लीनर से साफ करें और फिर वाइप्स या स्प्रे से कीटाणुरहित करें.

इस बात का ध्यान रखें
बाथरूम की सफाई में सिर्फ टॉयलेट सीट नहीं बल्कि इसमें सिंक, काउंटरटॉप्स, दीवार, शावर कर्टन की भी शामिल है. साथ ही, हर बार इस्तेमाल के बाद टॉयलेट ब्रश जैसे बाथरूम की सफाई के सभी चीजों को ब्लीच से साफ करना न भूलें ताकि बचे हुए बैक्टीरिया खत्म हो जाएं.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket