Monday, 13 Apr 2026 | 08:41 PM

Trending :

EXCLUSIVE

WhatsApp Chat Reveals Plan to Burn Companies with Petrol Bombs

गुरुग्राम15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

9 अप्रैल को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। तब इन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

गुरुग्राम में मानेसर IMT स्थित कंपनियों में 9 अप्रैल को सैलरी बढ़ाने को लेकर हुए प्रदर्शन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला है कि कंपनियों को पेट्रोल बम से जलाने की साजिश थी। बाहरी लोगों ने कर्मचारियों को तोड़फोड़ और आगजनी के लिए उकसाया था। वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक के भरान निवासी आकाश, जींद के लखमीरवाला निवासी अजीत सिंह, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी हरीश चंद, बिहार के मधुबनी निवासी पिंटू कुमार यादव, उत्तराखंड के उद्यम सिंह नगर निवासी राजू सिंह और उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी श्यामबीर के रूप में हुई है।

वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट…

9 अप्रैल को कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू किया

कुछ दिन पहले मानेसर IMT स्थित होंडा कंपनी में सैलरी बढ़ाने को लेकर स्ट्राइक हुई थी। इसके बाद 9 अप्रैल कोत्यम, मुंजाल शोवा, रिको और अन्य कंपनियों के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हालांकि होंडा कंपनी के समझौते के बाद काम पर लौट गए। दूसरी कंपनियों के कर्मचारी लौटने को तैयारी नहीं हुए।

पुलिस के लाठीचार्ज में 20 कर्मचारी घायल

कर्मचारी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद भी कर्मचारी नहीं माने। इन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान 20 से ज्यादा कर्मचारियों को चोटें आईं। भड़के कर्मचारियों ने पुलिस की एक बाइक फूंक दी और गाड़ी पर पथराव किया। मानेसर थाने में तोड़फोड़ करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान करने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

पुलिस के लाठीचार्ज में 20 कर्मचारी घायल हुए थे।

जानिए आरोपियों के बारे में पुलिस ने क्या बताया….

कर्मचारियों को आगजनी के लिए उकसाया

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बाहरी लोगों द्वारा साजिश के तहत श्रमिकों को तोड़फोड़ व आगजनी के लिए उकसाया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी हड़ताल के दौरान कंपनियों और वाहनों में तोड़फोड़ करने, आगजनी करने, पुलिस पर पथराव करने, कंपनी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने जैसी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने वालों में मुख्य थे।

आरोपियों का किसी कंपनी से संबंध नहीं

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार छह आरोपियों में से ज्यादातर का गुरुग्राम की किसी भी कंपनी से कोई संबंध नहीं है। पुलिस सभी श्रमिकों से अपील करती है कि वे किसी बाहरी व्यक्ति (गैर-श्रमिक) के बहकावे में न आएं। यदि कोई बाहरी व्यक्ति (गैर-श्रमिक) माहौल खराब करने की कोशिश करता है या उकसाने की कोशिश करता है, तो उसकी सूचना गुरुग्राम पुलिस को अवश्य दें।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ईरान-इजराइल तनाव से चीन को झटका:मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग; चीन के 8 लाख करोड़ दांव पर, डिसेलिनेशन से लेकर टेक प्रोजेक्ट्स तक सब खतरे में

March 10, 2026/
5:42 pm

मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध चीन के लिए‎ खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल चीन ने‎ मिडिल ईस्ट में...

authorimg

February 12, 2026/
8:25 pm

नई दिल्ली. दिल्ली में गैंगस्टर संस्कृति के बढ़ते प्रभाव का फायदा उठाकर अब ‘सोलो परफॉर्मर’ अपराधी भी बड़े गिरोहों का...

Natural Laxative Food Benefits; Constipation Relief

March 28, 2026/
4:30 am

3 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक आज की तेज रफ्तार जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान के कारण...

रायसेन में कल 3 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस और ट्री कटिंग के काम से आधा शहर रहेगा प्रभावित; जल आपूर्ति भी बाधित

April 4, 2026/
10:26 pm

रायसेन जिला मुख्यालय पर कल (रविवार) कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक...

कटहल बिरयानी रेसिपी: भूल जाएंगे मटन- चिकन का स्वाद, स्वाद लें ये सुपर टेस्टी और चटपटी कटहल बिरयानी

March 29, 2026/
9:50 pm

29 मार्च 2026 को 21:50 IST पर अद्यतन किया गया कटहल बिरयानी रेसिपी: अगर आप बिरयानी खाने के शौकीन हैं,...

नवरात्रि व्रत स्नैक: नवरात्रि के व्रत में भी प्रोटीन का ध्यान, आसान सी रेसिपी से लेकर देसी पनीर टिक्की, अभी नोट करें

March 26, 2026/
10:33 am

26 मार्च 2026 को 10:33 IST पर अपडेट किया गया नवरात्रि व्रत नाश्ता: नवरात्रि के व्रत में आप भी आसानी...

पिता की सलाह पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी:बोले- दुविधा में था बेटा, हमने कहा- दबाव में मत आओ; टी-20 वर्ल्डकप में अर्धशतक बनाया

March 11, 2026/
9:07 am

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अमृतसर के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी ने अहम...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

WhatsApp Chat Reveals Plan to Burn Companies with Petrol Bombs

WhatsApp Chat Reveals Plan to Burn Companies with Petrol Bombs

गुरुग्राम15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

9 अप्रैल को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। तब इन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

गुरुग्राम में मानेसर IMT स्थित कंपनियों में 9 अप्रैल को सैलरी बढ़ाने को लेकर हुए प्रदर्शन में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला है कि कंपनियों को पेट्रोल बम से जलाने की साजिश थी। बाहरी लोगों ने कर्मचारियों को तोड़फोड़ और आगजनी के लिए उकसाया था। वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक के भरान निवासी आकाश, जींद के लखमीरवाला निवासी अजीत सिंह, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी हरीश चंद, बिहार के मधुबनी निवासी पिंटू कुमार यादव, उत्तराखंड के उद्यम सिंह नगर निवासी राजू सिंह और उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी श्यामबीर के रूप में हुई है।

वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट…

9 अप्रैल को कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू किया

कुछ दिन पहले मानेसर IMT स्थित होंडा कंपनी में सैलरी बढ़ाने को लेकर स्ट्राइक हुई थी। इसके बाद 9 अप्रैल कोत्यम, मुंजाल शोवा, रिको और अन्य कंपनियों के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हालांकि होंडा कंपनी के समझौते के बाद काम पर लौट गए। दूसरी कंपनियों के कर्मचारी लौटने को तैयारी नहीं हुए।

पुलिस के लाठीचार्ज में 20 कर्मचारी घायल

कर्मचारी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद भी कर्मचारी नहीं माने। इन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान 20 से ज्यादा कर्मचारियों को चोटें आईं। भड़के कर्मचारियों ने पुलिस की एक बाइक फूंक दी और गाड़ी पर पथराव किया। मानेसर थाने में तोड़फोड़ करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान करने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

पुलिस के लाठीचार्ज में 20 कर्मचारी घायल हुए थे।

पुलिस के लाठीचार्ज में 20 कर्मचारी घायल हुए थे।

जानिए आरोपियों के बारे में पुलिस ने क्या बताया….

कर्मचारियों को आगजनी के लिए उकसाया

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बाहरी लोगों द्वारा साजिश के तहत श्रमिकों को तोड़फोड़ व आगजनी के लिए उकसाया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी हड़ताल के दौरान कंपनियों और वाहनों में तोड़फोड़ करने, आगजनी करने, पुलिस पर पथराव करने, कंपनी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने जैसी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने वालों में मुख्य थे।

आरोपियों का किसी कंपनी से संबंध नहीं

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार छह आरोपियों में से ज्यादातर का गुरुग्राम की किसी भी कंपनी से कोई संबंध नहीं है। पुलिस सभी श्रमिकों से अपील करती है कि वे किसी बाहरी व्यक्ति (गैर-श्रमिक) के बहकावे में न आएं। यदि कोई बाहरी व्यक्ति (गैर-श्रमिक) माहौल खराब करने की कोशिश करता है या उकसाने की कोशिश करता है, तो उसकी सूचना गुरुग्राम पुलिस को अवश्य दें।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket