Sunday, 06 Sep 2026 | 05:10 AM

Trending :

इजराइल-ईरान जंग में फंसे पंजाबी:चंडीगढ़-पंजाब से दुबई और UAE आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल; कल सुबह भी उड़ान नहीं भरेंगी

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े हैं। इसका असर यहां पंजाब में भी देखा गया। अमृतसर से मिडिल ईस्ट में उड़ने वाली कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही संयुक्त राज्य अमीरात (UAE), दुबई, आदि से आने वाली फ्लाइटें भी कैंसिल की गईं। इसके बाद से अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोग परेशान हैं। यही हालत चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी है। यहां से भी दुबई को जाने वाली शाम की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। कल सुबह की उड़ानें भी अभी से रद्द कर दी गई हैं। अमृतसर में ये फ्लाइट्स कैंसिल हुईं पंजाब में अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रभावित हुई कुल 4 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया है कि आज (शनिवार) रात 9 बजे UAE के शारजाह से अमृतसर पहुंचने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल हुई है। इसके अलावा, आज देर रात 1 बजकर 15 मिनट पर अमृतसर से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। वहीं, कल (रविवार) सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है। दो फ्लाइट्स बीच रास्ते से लौटाईं एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि स्पाइसजेट की फ्लाइट अमृतसर से दुबई जा रही थी। वह एयरपोर्ट से उड़ान भर चुकी थी, लेकिन जब मिडिल ईस्ट में हालात खराब हुए तो उस फ्लाइट को डायवर्ट कर अहमदाबाद ले जाया गया। वहां से रिफ्यूलिंग कर फ्लाइट को वापस अमृतसर लौटाया गया है। इसके अलावा इंडिगो की एक फ्लाइट ने भी अमृतसर एयरपोर्ट से शारजहा के लिए उड़ान भरी। इस फ्लाइट को भी सूरत डायवर्ट किया गया। वहां इसकी रिफ्यूलिंग की गई और उसे अमृतसर एयरपोर्ट वापस बुला लिया गया। बाकी फ्लाइट्स अमृतसर एयरपोर्ट पर ही कैंसिल कर दी गईं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक फ्लाइट रद्द होने की सूचना वहीं, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज शाम 4 बजकर 50 मिनट पर दुबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। यहां सुबह से सारा हवाई यातायात स्मूद चल रहा था, लेकिन अचानक दुबई, UAE, कतर, आदि में ईरानी हमले के बाद भारत से यातायात प्रभावित हुआ है। कई प्रमुख एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे लंबे-लंबे रूट और उड़ानों में देरी की स्थिति बनी है। कई उड़ानों के मार्ग भी बदल दिए गए हैं। खाड़ी देशों में पंजाबियों की भी बड़ी आबादी खाड़ी देशों में पंजाबियों की संख्या का कोई ऑफिशियल सटीक आंकड़ा नहीं है। भारत सरकार (MEA) के 2021 के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के लगभग 70,500 श्रमिकों को खाड़ी देशों के लिए इमिग्रेशन क्लीयरेंस दिया गया था। वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है, क्योंकि कई लोग व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों में वहां रहते हैं। पंजाब में अमृतसर और चंडीगढ़ के अलावा बड़ी संख्या में पंजाबी दिल्ली से भी विदेश यात्रा करते हैं। सरकारी अनुमान के मुताबिक, तीनों जगहों से रोजाना 4,000 से 6,000 लोग पंजाब और मिडिल ईस्ट के बीच यात्रा करते हैं। विमानन और इमिग्रेशन आंकड़ों के मुताबिक, अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना लगभग 10,000 यात्रियों की आवाजाही होती है। इनमें से एक बड़ा हिस्सा दुबई, शारजाह और दोहा जैसे मिडिल ईस्ट के देशों की ओर होता है। इसके अलावा चंडीगढ़ (मोहाली) एयरपोर्ट से भी दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ानें हैं। आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ से केवल शारजाह के लिए लगभग 1,500 यात्री हर महीने यात्रा करते हैं। पंजाब से विदेश जाने वाले लगभग 45% यात्री अभी भी दिल्ली एयरपोर्ट (IGI) का उपयोग करते हैं। पंजाब से खाड़ी देशों में जाने वाले ब्लू-कॉलर मजदूरों की संख्या सालाना लगभग 39,000 (औसत 100-110 लोग प्रतिदिन) है, जो वर्क वीजा पर जाते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा:कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म में एकाधिकार खत्म, कलेक्टर का सख्त आदेश; उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

April 12, 2026/
10:10 pm

निजी स्कूलों द्वारा कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री की खरीद को लेकर की जा रही अनिवार्यता और एकाधिकार पर...

बांग्लादेश में 700 किलो वाले ट्रम्प भैंसे की कुर्बानी रुकी:₹3 लाख में ईद के लिए निलाम हुआ था, अब नेशनल जू भेजा गया

May 28, 2026/
10:37 am

बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रम्प नाम से मशहूर सफेद भैंसे की ईद पर कुर्बानी पर रोक लगा दी गई। ईद से...

आतिफ असलम को रोकना पड़ा लाइव कॉन्सर्ट:महिला फैन सेल्फी लेने स्टेज पर चढ़ी; जाने से किया मना, सिक्योरिटी को देना पड़ा दखल

May 10, 2026/
10:19 am

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में वो कराची के...

तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही:ट्रम्प के 50% टैरिफ के बावजूद इकोनॉमी मजबूत; कुक-ड्राइवर की कमाई भी अब GDP में शामिल

February 27, 2026/
3:32 pm

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में GDP ग्रोथ 7.8% रही है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 27...

वर्ल्ड अपडेट्स:उत्तरी कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में गोलीबारी, 2 की मौत; संदिग्ध गिरफ्तार

June 23, 2026/
11:15 am

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में ब्यूट काउंटी लाइब्रेरी की चिको शाखा में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में दो लोगों की...

Vikram Bhatt Bail Update; Rs 30 Crore Fraud Case Supreme Court

February 19, 2026/
12:12 pm

फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इजराइल-ईरान जंग में फंसे पंजाबी:चंडीगढ़-पंजाब से दुबई और UAE आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल; कल सुबह भी उड़ान नहीं भरेंगी

इजराइल-ईरान जंग में फंसे पंजाबी:चंडीगढ़-पंजाब से दुबई और UAE आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल; कल सुबह भी उड़ान नहीं भरेंगी

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े हैं। इसका असर यहां पंजाब में भी देखा गया। अमृतसर से मिडिल ईस्ट में उड़ने वाली कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही संयुक्त राज्य अमीरात (UAE), दुबई, आदि से आने वाली फ्लाइटें भी कैंसिल की गईं। इसके बाद से अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोग परेशान हैं। यही हालत चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी है। यहां से भी दुबई को जाने वाली शाम की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। कल सुबह की उड़ानें भी अभी से रद्द कर दी गई हैं। अमृतसर में ये फ्लाइट्स कैंसिल हुईं पंजाब में अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रभावित हुई कुल 4 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया है कि आज (शनिवार) रात 9 बजे UAE के शारजाह से अमृतसर पहुंचने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल हुई है। इसके अलावा, आज देर रात 1 बजकर 15 मिनट पर अमृतसर से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। वहीं, कल (रविवार) सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है। दो फ्लाइट्स बीच रास्ते से लौटाईं एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि स्पाइसजेट की फ्लाइट अमृतसर से दुबई जा रही थी। वह एयरपोर्ट से उड़ान भर चुकी थी, लेकिन जब मिडिल ईस्ट में हालात खराब हुए तो उस फ्लाइट को डायवर्ट कर अहमदाबाद ले जाया गया। वहां से रिफ्यूलिंग कर फ्लाइट को वापस अमृतसर लौटाया गया है। इसके अलावा इंडिगो की एक फ्लाइट ने भी अमृतसर एयरपोर्ट से शारजहा के लिए उड़ान भरी। इस फ्लाइट को भी सूरत डायवर्ट किया गया। वहां इसकी रिफ्यूलिंग की गई और उसे अमृतसर एयरपोर्ट वापस बुला लिया गया। बाकी फ्लाइट्स अमृतसर एयरपोर्ट पर ही कैंसिल कर दी गईं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक फ्लाइट रद्द होने की सूचना वहीं, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज शाम 4 बजकर 50 मिनट पर दुबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। यहां सुबह से सारा हवाई यातायात स्मूद चल रहा था, लेकिन अचानक दुबई, UAE, कतर, आदि में ईरानी हमले के बाद भारत से यातायात प्रभावित हुआ है। कई प्रमुख एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे लंबे-लंबे रूट और उड़ानों में देरी की स्थिति बनी है। कई उड़ानों के मार्ग भी बदल दिए गए हैं। खाड़ी देशों में पंजाबियों की भी बड़ी आबादी खाड़ी देशों में पंजाबियों की संख्या का कोई ऑफिशियल सटीक आंकड़ा नहीं है। भारत सरकार (MEA) के 2021 के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के लगभग 70,500 श्रमिकों को खाड़ी देशों के लिए इमिग्रेशन क्लीयरेंस दिया गया था। वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है, क्योंकि कई लोग व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों में वहां रहते हैं। पंजाब में अमृतसर और चंडीगढ़ के अलावा बड़ी संख्या में पंजाबी दिल्ली से भी विदेश यात्रा करते हैं। सरकारी अनुमान के मुताबिक, तीनों जगहों से रोजाना 4,000 से 6,000 लोग पंजाब और मिडिल ईस्ट के बीच यात्रा करते हैं। विमानन और इमिग्रेशन आंकड़ों के मुताबिक, अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रोजाना लगभग 10,000 यात्रियों की आवाजाही होती है। इनमें से एक बड़ा हिस्सा दुबई, शारजाह और दोहा जैसे मिडिल ईस्ट के देशों की ओर होता है। इसके अलावा चंडीगढ़ (मोहाली) एयरपोर्ट से भी दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ानें हैं। आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ से केवल शारजाह के लिए लगभग 1,500 यात्री हर महीने यात्रा करते हैं। पंजाब से विदेश जाने वाले लगभग 45% यात्री अभी भी दिल्ली एयरपोर्ट (IGI) का उपयोग करते हैं। पंजाब से खाड़ी देशों में जाने वाले ब्लू-कॉलर मजदूरों की संख्या सालाना लगभग 39,000 (औसत 100-110 लोग प्रतिदिन) है, जो वर्क वीजा पर जाते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket