Wednesday, 23 Sep 2026 | 06:10 AM

Trending :

धन वर्षा का झांसा, फिर खिलाया लड्डू और… पीरागढ़ी में कार में मिली 3 लाश की गुत्थी सुलझी, तांत्रिक गिरफ्तार

authorimg

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बाबा का नाम कमरुद्दीन बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह बाबा लोगों को पैसों को दोगुना करने और धन वर्षा का झांसा देकर ठगता था.

दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार 8 तारीख को पीसीआर को कॉल मिली थी कि एक कार खड़ी है, जिसमें तीन लोग बेहोशी की हालत में पड़े हैं. मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कार के अंदर दो पुरुष और एक महिला के शव मिले. तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने शवों की पहचान कर परिजनों से बातचीत की, लेकिन शुरुआती तौर पर कोई भी ऐसी परिस्थिति सामने नहीं आई जिससे आत्महत्या का एंगल स्पष्ट हो. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें मृतकों की लोकेशन, कॉल डिटेल्स और संपर्कों की जांच की गई.

कैसे मिला तांत्रिक बाबा का सुराग?

जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला, जिसके आधार पर टीम लोनी पहुंची और वहां से बाबा कमरुद्दीन को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाबा लोगों को पैसों के लालच में फंसाता था. वह दावा करता था कि कुछ खास तरीके और रस्मों के जरिए पैसे दोगुने या करोड़ों में बदले जा सकते हैं.

पुलिस के अनुसार, मृत महिला पिछले 3-4 महीनों से बाबा के संपर्क में थी और हाल के दिनों में उससे लगातार बातचीत और मुलाकात कर रही थी. महिला अपने पति की बीमारी के इलाज के बहाने पहली बार बाबा के पास गई थी. बाबा ने उसे एक तरह का जादू दिखाया, जिसमें उसने एक साल पुरानी जगह से भारी मात्रा में पैसे निकलते दिखाए, जिससे महिला और उसके साथी लालच में आ गए.

बाबा ने इन लोगों को कैसे फंसाया?

आरोपी ने उनसे कहा था कि अगर वे 2 लाख रुपये देंगे तो वह रकम को कई गुना बढ़ा देगा. इसी लालच में तीनों लोग घटना वाले दिन भी पैसे लेकर उसके पास गए थे. पुलिस का कहना है कि लौटते समय बाबा ने उन्हें लड्डू में मिलाकर कोई जहरीला पदार्थ दिया, जिसकी जांच अभी की जा रही है. रास्ते में जब पीड़ितों को तबीयत बिगड़ने लगी तो बाबा ने गाड़ी रुकवाई और वहां से उतरकर फरार हो गया. कुछ ही देर बाद तीनों की कार में मौत हो गई.

पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच में पाया कि बाबा कई लोगों के संपर्क में था और इसी तरह का झांसा देकर ठगी करता रहा है. पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका है.

फिलहाल पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अन्य सबूतों और पीड़ितों की पहचान कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चांदी ₹3,988 गिरकर ₹2.44 लाख पर आई:ऑलटाइम हाई से ₹1.42 लाख नीचे आ चुकी, सोने की कीमत आज ₹816 कम हुई

June 18, 2026/
12:27 pm

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक...

Sikars Education Capital, NEET Rank-1

April 11, 2026/
1:53 pm

11 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान का शेखावाटी अंचल और विशेषकर सीकर शहर आज पूरे देश में शिक्षा के सबसे...

'मुझे करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है':मुकेश खन्ना बोले- रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने दूंगा, नए चेहरे के लिए देशभर में ऑडिशन लूंगा

April 18, 2026/
3:50 pm

एक्टर मुकेश खन्ना ने कहा है कि वह रणवीर सिंह को शक्तिमान के रोल में कास्ट करने के पक्ष में...

Grand Aarti with 1008 Lamps

March 30, 2026/
10:53 am

उज्जैन5 मिनट पहले कॉपी लिंक महावीर जयंती के अवसर पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो...

Sara Ali Khan Paparazzi Fight in Mumbai

August 22, 2026/
11:55 am

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक सारा अली खान शुक्रवार को स्पॉट हुईं। इसी दौरान वो पोज दे रही थीं,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

धन वर्षा का झांसा, फिर खिलाया लड्डू और… पीरागढ़ी में कार में मिली 3 लाश की गुत्थी सुलझी, तांत्रिक गिरफ्तार

authorimg

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बाबा का नाम कमरुद्दीन बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह बाबा लोगों को पैसों को दोगुना करने और धन वर्षा का झांसा देकर ठगता था.

दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार 8 तारीख को पीसीआर को कॉल मिली थी कि एक कार खड़ी है, जिसमें तीन लोग बेहोशी की हालत में पड़े हैं. मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कार के अंदर दो पुरुष और एक महिला के शव मिले. तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने शवों की पहचान कर परिजनों से बातचीत की, लेकिन शुरुआती तौर पर कोई भी ऐसी परिस्थिति सामने नहीं आई जिससे आत्महत्या का एंगल स्पष्ट हो. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें मृतकों की लोकेशन, कॉल डिटेल्स और संपर्कों की जांच की गई.

कैसे मिला तांत्रिक बाबा का सुराग?

जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला, जिसके आधार पर टीम लोनी पहुंची और वहां से बाबा कमरुद्दीन को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाबा लोगों को पैसों के लालच में फंसाता था. वह दावा करता था कि कुछ खास तरीके और रस्मों के जरिए पैसे दोगुने या करोड़ों में बदले जा सकते हैं.

पुलिस के अनुसार, मृत महिला पिछले 3-4 महीनों से बाबा के संपर्क में थी और हाल के दिनों में उससे लगातार बातचीत और मुलाकात कर रही थी. महिला अपने पति की बीमारी के इलाज के बहाने पहली बार बाबा के पास गई थी. बाबा ने उसे एक तरह का जादू दिखाया, जिसमें उसने एक साल पुरानी जगह से भारी मात्रा में पैसे निकलते दिखाए, जिससे महिला और उसके साथी लालच में आ गए.

बाबा ने इन लोगों को कैसे फंसाया?

आरोपी ने उनसे कहा था कि अगर वे 2 लाख रुपये देंगे तो वह रकम को कई गुना बढ़ा देगा. इसी लालच में तीनों लोग घटना वाले दिन भी पैसे लेकर उसके पास गए थे. पुलिस का कहना है कि लौटते समय बाबा ने उन्हें लड्डू में मिलाकर कोई जहरीला पदार्थ दिया, जिसकी जांच अभी की जा रही है. रास्ते में जब पीड़ितों को तबीयत बिगड़ने लगी तो बाबा ने गाड़ी रुकवाई और वहां से उतरकर फरार हो गया. कुछ ही देर बाद तीनों की कार में मौत हो गई.

पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच में पाया कि बाबा कई लोगों के संपर्क में था और इसी तरह का झांसा देकर ठगी करता रहा है. पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका है.

फिलहाल पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अन्य सबूतों और पीड़ितों की पहचान कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket