Thursday, 30 Apr 2026 | 02:42 AM

Trending :

पेट्रोल ₹14 नुकसान में बेच रहीं तेल कंपनियां:डीजल पर ₹18 का घाटा, कच्चा तेल महंगा होने से रसोई गैस पर भी ₹80,000 करोड़ का बोझ छिंदवाड़ा में मंडप में हाई-वोल्टेज ड्रामा:दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी को पहनाई वरमाला, बारात खाली हाथ लौटी इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव: नामांकन प्रक्रिया पूरी:दो श्रेणियों में 11 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, 21 मई को फैसला हमीदिया अस्पताल ने लॉन्च किया ऑर्थो रिहैब एप:ऑपरेशन के बाद मरीजों को कराएगा एक्सरसाइज; डिजिटल दौर में गलत हेल्थ टिप्स से बचाना लक्ष्य एमजीएम कॉलेज ने फार्मासिस्ट को किया बर्खास्त:डीन के रीडर से मारपीट के बाद कार्रवाई; अन्य शिकायतों में भी जांच में दोषी पाया गया पूर्व CM वसुंधरा राजे का फर्जी पत्र वायरल मामला:कांग्रेस IT सेल के कार्यकर्ता हाईकोर्ट में हुए पेश, राजस्थान पुलिस ने भी पेश की अपनी सफाई
EXCLUSIVE

बेंगलुरु नेलमंगला में शोभा की हत्या, लूट के आरोपी शिवकुमार गिरफ्तार

authorimg

Last Updated:

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में 70 साल महिला की घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के दौरान उसका लकवाग्रस्त पति पास में ही असहाय पड़ा रहा. आरोपी ने 65 लाख रुपए के सोने के गहनों के लिए वारदात को अंजाम दिया. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

ख़बरें फटाफट

पति के सामने पत्नी की बेरहमी से हत्या, 65 लाख के लालच में दरिंदगी की इंतहाZoom

आरोपी ने लकवाग्रस्त पति के सामने ही महिला की हत्या कर 65 लाख रुपए के गहने लूट लिए. (फोटो News18 कन्नड़)

Bengaluru Crime News: देश के IT हब कहे जाने वाले बेंगलुरु से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. एक बुजुर्ग महिला अपने ही घर में तड़पती रही. उसका गला उसके पति के सामने ही रेत दिया गया. महिला के गले खून बहता रहा लेकिन उसके ठीक बगल में लेटा उसका लकवाग्रस्त पति कुछ भी नहीं कर सका. रात की खामोशी में घर के अंदर जो हुआ उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. सुबह जब डॉक्टर इलाज के लिए पहुंचे तो सामने का मंजर देख उनके भी होश उड़ गए.

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि लूट की नीयत से घर में घुसे आरोपी ने 70 वर्षीय महिला को बेरहमी से मार डाला. आरोपी ने पहले हत्या की और फिर आराम से घर में नकदी और सोना तलाशता रहा. जब पैसे नहीं मिले तो महिला के शरीर से ही लाखों रुपए के गहने उतार लिए. यह सब उस पति के सामने हुआ जो पिछले 15 साल से बिस्तर पर है और खुद हिल भी नहीं सकता. लालच ने कैसे इंसान को दरिंदा बना दिया, यह घटना उसी की भयावह मिसाल बन गई है.

  • बेंगलुरु के नेलमंगला इलाके के हीरापुर स्थित कोटे बीड़ी में रहने वाली शोभा अपने पति रंगनाथ के साथ अकेली रहती थीं. दोनों की कोई संतान नहीं थी. रंगनाथ पिछले 15 सालों से लकवाग्रस्त हैं और पूरी तरह बिस्तर पर निर्भर हैं. घटना वाले दिन दोनों रोज की तरह वॉक से लौटे थे. देर रात आरोपी शिवकुमार घर में घुसा और करीब 1:03 बजे महिला पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार उसने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी.
  • हत्या के बाद आरोपी ने पूरे घर में पैसे तलाशे. जब नकदी नहीं मिली तो उसने महिला के शरीर से सोने की चेन, कंगन और अन्य गहने उतार लिए. पुलिस के मुताबिक करीब 450 ग्राम सोना चोरी हुआ, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है. वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया. आसपास लगे CCTV कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हो गईं. CCTV फुटेज से जांच को अहम सुराग मिला.

CCTV और चालाकी से खुला पूरा खेल

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी शिवकुमार एक थोक दुकान चलाता है. हत्या के बाद वह दोबारा घटनास्थल पर लौट आया और भीड़ में आम लोगों की तरह खड़ा होकर पुलिस जांच देखता रहा ताकि शक न हो. बाद में वह अपनी एक्टिवा से घर चला गया. लेकिन पुलिस ने कैमरों के जरिए वाहन नंबर ट्रेस कर लिया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए.

हत्या का मकसद क्या था?

पुलिस जांच के अनुसार यह पूरी तरह लूट के इरादे से की गई हत्या थी. आरोपी को पता था कि महिला सोने के गहने पहनती है. उसने घर में नकदी मिलने की उम्मीद की थी, लेकिन जब पैसा नहीं मिला तो उसने गहने लूटने के लिए महिला की हत्या कर दी. यह सुनियोजित अपराध माना जा रहा है.

पति घटना के दौरान कुछ क्यों नहीं कर सके?

मृतका के पति रंगनाथ पिछले 15 साल से लकवाग्रस्त हैं और बिस्तर पर ही रहते हैं. पुलिस का मानना है कि वह शारीरिक रूप से पूरी तरह असहाय थे और हमले के दौरान न तो विरोध कर सके और न ही मदद के लिए आवाज उठा सके. यही इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू है.

आरोपी तक पुलिस कैसे पहुंची?

CCTV फुटेज जांच में सबसे बड़ा सबूत बना. कैमरों में आरोपी बाइक से भागते हुए दिखा. बाद में उसने भीड़ में शामिल होकर शक से बचने की कोशिश की, लेकिन वाहन नंबर ट्रेस होने के बाद पुलिस सीधे उसके घर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया.

About the Author

authorimg

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हिमाचल में लैंडस्लाइड से निर्माणाधीन सिंयूर पुल टूटा:रावी नदी में समाया, कई गांवों का कटा संपर्क, 4 करोड़ से हो रहा था निर्माण

April 7, 2026/
9:49 am

हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज सुबह लैंडस्लाइड से एक निर्माणाधीन पुल टूट गया। भरमौर और होली क्षेत्र को जोड़ने...

Chinnaswamy Stadium Security Breach Row; CCTV Cameras

April 27, 2026/
2:17 pm

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक...

16 साल पहले आज ही सचिन ने लगाया था दोहरा-शतक:उनके बाद 4 भारतीयों ने डबल सेंचुरी लगाई; रोहित के नाम सबसे बड़ा स्कोर

February 24, 2026/
9:04 pm

आज ही के दिन 16 साल पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इतिहास रचा था। 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर...

authorimg

February 13, 2026/
3:12 pm

भोपाल. निशातपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक पानी की टंकी के पास पड़े संदूक से महिला का शव मिलने से...

स्कूल के बाहर छात्रों से मारपीट VIDEO:बाइक सवार बदमाशों ने पीटा, छात्रों ने भी की पत्थरबाजी

March 17, 2026/
12:13 pm

सेमरिया के सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर छात्रों के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो...

Chhindwara CBSE 10th Result: Toppers Shine, City Celebrates

April 16, 2026/
8:14 am

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शहर में खुशी की लहर दौड़...

लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज पर परिवार का विरोध:कहा- बिना अनुमति तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया, पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश

April 24, 2026/
5:22 am

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर उनके परिवार...

राजनीति

बेंगलुरु नेलमंगला में शोभा की हत्या, लूट के आरोपी शिवकुमार गिरफ्तार

authorimg

Last Updated:

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में 70 साल महिला की घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के दौरान उसका लकवाग्रस्त पति पास में ही असहाय पड़ा रहा. आरोपी ने 65 लाख रुपए के सोने के गहनों के लिए वारदात को अंजाम दिया. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

ख़बरें फटाफट

पति के सामने पत्नी की बेरहमी से हत्या, 65 लाख के लालच में दरिंदगी की इंतहाZoom

आरोपी ने लकवाग्रस्त पति के सामने ही महिला की हत्या कर 65 लाख रुपए के गहने लूट लिए. (फोटो News18 कन्नड़)

Bengaluru Crime News: देश के IT हब कहे जाने वाले बेंगलुरु से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. एक बुजुर्ग महिला अपने ही घर में तड़पती रही. उसका गला उसके पति के सामने ही रेत दिया गया. महिला के गले खून बहता रहा लेकिन उसके ठीक बगल में लेटा उसका लकवाग्रस्त पति कुछ भी नहीं कर सका. रात की खामोशी में घर के अंदर जो हुआ उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. सुबह जब डॉक्टर इलाज के लिए पहुंचे तो सामने का मंजर देख उनके भी होश उड़ गए.

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि लूट की नीयत से घर में घुसे आरोपी ने 70 वर्षीय महिला को बेरहमी से मार डाला. आरोपी ने पहले हत्या की और फिर आराम से घर में नकदी और सोना तलाशता रहा. जब पैसे नहीं मिले तो महिला के शरीर से ही लाखों रुपए के गहने उतार लिए. यह सब उस पति के सामने हुआ जो पिछले 15 साल से बिस्तर पर है और खुद हिल भी नहीं सकता. लालच ने कैसे इंसान को दरिंदा बना दिया, यह घटना उसी की भयावह मिसाल बन गई है.

  • बेंगलुरु के नेलमंगला इलाके के हीरापुर स्थित कोटे बीड़ी में रहने वाली शोभा अपने पति रंगनाथ के साथ अकेली रहती थीं. दोनों की कोई संतान नहीं थी. रंगनाथ पिछले 15 सालों से लकवाग्रस्त हैं और पूरी तरह बिस्तर पर निर्भर हैं. घटना वाले दिन दोनों रोज की तरह वॉक से लौटे थे. देर रात आरोपी शिवकुमार घर में घुसा और करीब 1:03 बजे महिला पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार उसने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी.
  • हत्या के बाद आरोपी ने पूरे घर में पैसे तलाशे. जब नकदी नहीं मिली तो उसने महिला के शरीर से सोने की चेन, कंगन और अन्य गहने उतार लिए. पुलिस के मुताबिक करीब 450 ग्राम सोना चोरी हुआ, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है. वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया. आसपास लगे CCTV कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हो गईं. CCTV फुटेज से जांच को अहम सुराग मिला.

CCTV और चालाकी से खुला पूरा खेल

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी शिवकुमार एक थोक दुकान चलाता है. हत्या के बाद वह दोबारा घटनास्थल पर लौट आया और भीड़ में आम लोगों की तरह खड़ा होकर पुलिस जांच देखता रहा ताकि शक न हो. बाद में वह अपनी एक्टिवा से घर चला गया. लेकिन पुलिस ने कैमरों के जरिए वाहन नंबर ट्रेस कर लिया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए.

हत्या का मकसद क्या था?

पुलिस जांच के अनुसार यह पूरी तरह लूट के इरादे से की गई हत्या थी. आरोपी को पता था कि महिला सोने के गहने पहनती है. उसने घर में नकदी मिलने की उम्मीद की थी, लेकिन जब पैसा नहीं मिला तो उसने गहने लूटने के लिए महिला की हत्या कर दी. यह सुनियोजित अपराध माना जा रहा है.

पति घटना के दौरान कुछ क्यों नहीं कर सके?

मृतका के पति रंगनाथ पिछले 15 साल से लकवाग्रस्त हैं और बिस्तर पर ही रहते हैं. पुलिस का मानना है कि वह शारीरिक रूप से पूरी तरह असहाय थे और हमले के दौरान न तो विरोध कर सके और न ही मदद के लिए आवाज उठा सके. यही इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू है.

आरोपी तक पुलिस कैसे पहुंची?

CCTV फुटेज जांच में सबसे बड़ा सबूत बना. कैमरों में आरोपी बाइक से भागते हुए दिखा. बाद में उसने भीड़ में शामिल होकर शक से बचने की कोशिश की, लेकिन वाहन नंबर ट्रेस होने के बाद पुलिस सीधे उसके घर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया.

About the Author

authorimg

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket