Tuesday, 22 Sep 2026 | 01:03 PM

Trending :

पन्ना में बारातियों से भरी बस में लगी आग:सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए, पवई से देवेंद्रनगर जा रही थी

जिल में पवई से देवेंद्रनगर जा रही बारातियों से भरी एक बस में शंकरगढ़ के पास अचानक आग लग गई। चलती बस में आग भभकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन बस ड्राइवर और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई और सभी बाराती सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि जब बारात वाली बस शंकरगढ़ के पास पहुंची, तो अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की खबर लगते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बारातियों को फटाफट नीचे उतारा गया। जलकर खाक हुई बस आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर कंकाल बन गई। गनीमत रही कि आग पूरी तरह फैलने से पहले ही सभी यात्री समय रहते बाहर निकल आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही गुनौर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मिलकर स्थिति को संभाला और यात्रियों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस घटना में जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बस पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रोहतक में नेहरा खाप की बादशाह पर कार्रवाई की मांग:गाने में लड़कियों को स्कूल ड्रेस में नचाने पर आपत्ति; CM के नाम शिकायत दी

March 6, 2026/
1:23 pm

रोहतक जिले के महम में नेहरा खाप के सदस्यों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। खाप...

गंजबासौदा में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी:गेहूं कटाई के बीच बदला मौमस, किसान बोले- 70 प्रतिशत फसल अभी खेतों में खड़ी

March 30, 2026/
11:15 pm

गंजबासौदा में सोमवार रात करीब 8 बजे मौसम बदला। तेज हवा के साथ शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी और आसमान में...

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले साइबर ठग:नर्मदापुरम पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया; एयरपोर्ट पर पार्सल पकड़े जाने का झांसा देकर ठगा था

March 27, 2026/
8:13 am

देहात थाना पुलिस ने पार्सल छुड़ाने के नाम पर 1.04 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को...

महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान गए श्रद्धालु लौटे:गुरुद्वारों के दर्शन कर जताई खुशी; सरकारों से मांगी वीजा में ढील

June 30, 2026/
3:05 pm

महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान गया सिख श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते...

क्या राहुल की तरह बिगाड़ी जा रही निशांत की इमेज:सोशल मीडिया ट्रोल पर JDU नेता चुप क्यों, बॉडी लैंग्वेज सुधारने के लिए क्या करेंगे

May 11, 2026/
5:13 am

सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बन गए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पन्ना में बारातियों से भरी बस में लगी आग:सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए, पवई से देवेंद्रनगर जा रही थी

पन्ना में बारातियों से भरी बस में लगी आग:सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए, पवई से देवेंद्रनगर जा रही थी

जिल में पवई से देवेंद्रनगर जा रही बारातियों से भरी एक बस में शंकरगढ़ के पास अचानक आग लग गई। चलती बस में आग भभकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन बस ड्राइवर और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई और सभी बाराती सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि जब बारात वाली बस शंकरगढ़ के पास पहुंची, तो अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की खबर लगते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बारातियों को फटाफट नीचे उतारा गया। जलकर खाक हुई बस आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर कंकाल बन गई। गनीमत रही कि आग पूरी तरह फैलने से पहले ही सभी यात्री समय रहते बाहर निकल आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही गुनौर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मिलकर स्थिति को संभाला और यात्रियों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस घटना में जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बस पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket