Sunday, 06 Sep 2026 | 11:45 PM

Trending :

ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी
EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में हुए GenZ प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी, 35 दिन में अपॉइंटमेंट

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पद संभालते ही बड़ा फैसला लिया है। सितंबर 2025 के प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में ही यह निर्णय लिया गया। इसके तुरंत बाद ऊर्जा मंत्रालय के तहत नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। अथॉरिटी ने नोटिस जारी कर मृत छात्रों और उनके परिवार के चयनित सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, हर मृत छात्र के परिवार से एक सदस्य को उनके ही जिले में नौकरी दी जाएगी। नियुक्ति योग्यता और स्किल के आधार पर होगी। परिवारों को 35 दिनों के भीतर अपने संबंधों का सत्यापन कर नियुक्ति पत्र लेना होगा। 8 सितंबर 2025 को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में 19 छात्रों की मौके पर मौत हुई थी, जबकि 8 अन्य ने अगले दिन अस्पताल में दम तोड़ा। यह आंदोलन शुरुआत में सोशल मीडिया बैन के विरोध में शुरू हुआ था, लेकिन बाद में भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट के खिलाफ व्यापक विरोध में बदल गया। प्रदर्शन के दौरान देशभर में हिंसा फैल गई, जिसमें कुल 77 लोगों की जान गई। संसद और कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई और नए चुनाव हुए, जिनमें बालेंद्र शाह सत्ता में आए। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… रूस के दागिस्तान में बाढ़ के बाद इमरजेंसी घोषित, 3.27 लाख लोग प्रभावित रूस के दागिस्तान प्रांत की राजधानी मखाचकाला में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। बाढ़ और बिजली कटौती के बाद प्रशासन ने शनिवार को इमरजेंसी घोषित कर दी। प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं और लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रही हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, करीब 3.27 लाख लोग अभी भी बिजली के बिना हैं, जिनमें लगभग 89 हजार बच्चे भी शामिल हैं। यह लोग 283 अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। दागिस्तान के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने कहा कि हालात उम्मीद से ज्यादा खराब हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से शहर में एक रेलवे पुल का हिस्सा टूट गया है, जिससे ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश रविवार तक जारी रह सकती है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च:3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ हुए ‘नो किंग्स रैली’ में 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे अमेरिका के सभी 50 राज्यों में 3,300 से ज्यादा जगहों पर ये प्रदर्शन आयोजित किए गए। आयोजकों ने बताया कि अक्टूबर में हुए पिछले नो किंग्स प्रदर्शनों की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा लोग शामिल हुए और लगभग 600 ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गलत व्यक्ति पर हुई अवैध परिवहन की कार्रवाई:हाईकोर्ट में याचिका दायर,दोषियों पर 50 हजार का जुर्माना;छिंदवाड़ा कलेक्टर के आदेश को चुनौती

March 21, 2026/
12:44 am

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा कलेक्टर द्वारा पारित दंड आदेश अनुचित पाते हुए रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कलेक्टर...

Smoke rises after an Israeli strike on a bridge in lebanon. (File Image: Reuters)

March 26, 2026/
12:36 pm

आखरी अपडेट:26 मार्च, 2026, 12:36 IST पोस्टरों में समाजवादी पार्टी सरकार की तुलना पाकिस्तान के ल्यारी से की गई, जो...

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, एग्जाम कल होना था:पेपर ठाणे से बरामद हुआ, अब परीक्षा रद्द हो सकती है; पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

June 27, 2026/
1:49 pm

महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का क्वेश्चन पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया।...

MS Dhoni IPL 2026 Injury Update; CSK Matches

March 28, 2026/
10:32 am

स्पोर्ट्स डेस्क14 घंटे पहले कॉपी लिंक एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। चेन्नई सुपर...

'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए

June 10, 2026/
3:03 pm

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह ने हाल ही में कास्टिंग काउच से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया। जहां एक...

Bengal & TN Election Voting: Violence, BJP MLA Attack

April 24, 2026/
4:59 am

कोलकाता/चेन्नई1 घंटे पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को रिकॉर्ड वोटिंग हुई। बंगाल की...

काली कोहनी और घुटने: काली कोहनी और घुटनों पर जमे हुए मेल से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों से करें साफ, 2 दिन में निकलेगी त्वचा

April 21, 2026/
1:51 pm

कोहनी और घुटने का काला पड़ना: लोग अक्सर अपने चेहरे की देखभाल पर पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन कोहनी और...

राजनीति

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में हुए GenZ प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी, 35 दिन में अपॉइंटमेंट

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में हुए GenZ प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी, 35 दिन में अपॉइंटमेंट

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पद संभालते ही बड़ा फैसला लिया है। सितंबर 2025 के प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में ही यह निर्णय लिया गया। इसके तुरंत बाद ऊर्जा मंत्रालय के तहत नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। अथॉरिटी ने नोटिस जारी कर मृत छात्रों और उनके परिवार के चयनित सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, हर मृत छात्र के परिवार से एक सदस्य को उनके ही जिले में नौकरी दी जाएगी। नियुक्ति योग्यता और स्किल के आधार पर होगी। परिवारों को 35 दिनों के भीतर अपने संबंधों का सत्यापन कर नियुक्ति पत्र लेना होगा। 8 सितंबर 2025 को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में 19 छात्रों की मौके पर मौत हुई थी, जबकि 8 अन्य ने अगले दिन अस्पताल में दम तोड़ा। यह आंदोलन शुरुआत में सोशल मीडिया बैन के विरोध में शुरू हुआ था, लेकिन बाद में भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट के खिलाफ व्यापक विरोध में बदल गया। प्रदर्शन के दौरान देशभर में हिंसा फैल गई, जिसमें कुल 77 लोगों की जान गई। संसद और कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई और नए चुनाव हुए, जिनमें बालेंद्र शाह सत्ता में आए। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… रूस के दागिस्तान में बाढ़ के बाद इमरजेंसी घोषित, 3.27 लाख लोग प्रभावित रूस के दागिस्तान प्रांत की राजधानी मखाचकाला में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। बाढ़ और बिजली कटौती के बाद प्रशासन ने शनिवार को इमरजेंसी घोषित कर दी। प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं और लोगों की मदद के लिए लगातार काम कर रही हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, करीब 3.27 लाख लोग अभी भी बिजली के बिना हैं, जिनमें लगभग 89 हजार बच्चे भी शामिल हैं। यह लोग 283 अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। दागिस्तान के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने कहा कि हालात उम्मीद से ज्यादा खराब हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से शहर में एक रेलवे पुल का हिस्सा टूट गया है, जिससे ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश रविवार तक जारी रह सकती है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च:3,300 जगह प्रदर्शन, ईरान वॉर और महंगाई को लेकर पद से हटाने की मांग अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ हुए ‘नो किंग्स रैली’ में 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे अमेरिका के सभी 50 राज्यों में 3,300 से ज्यादा जगहों पर ये प्रदर्शन आयोजित किए गए। आयोजकों ने बताया कि अक्टूबर में हुए पिछले नो किंग्स प्रदर्शनों की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा लोग शामिल हुए और लगभग 600 ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket