Tuesday, 13 Oct 2026 | 12:44 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अल्कराज मियामी ओपन से बाहर:सेबेस्टियन कोर्डा ने हराया; हार के बीच हताश दिखे, बोले- अब और बर्दाश्त नहीं होता, मैं घर जा रहा हूं

मियामी ओपन में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन कार्लोस अल्कराज टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए हैं। उन्हें अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने तीन सेटों के कड़े मुकाबले में 6-3, 5-7, 6-4 से मात दी। मैच 2 घंटे 19 मिनट चला। कार्लोस अल्काराज, जिन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया, इस सीजन में अब तक 19 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 17 जीत और 2 हार दर्ज की हैं।
इंडियन वेल्स में भी उनका सफर सेमीफाइनल में समाप्त हुआ, जहां उन्हें डेनियल मेदवेदेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार दूसरा साल है जब अल्कराज को मियामी में शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा है। पिछले साल भी उन्हें दूसरे दौर में डेविड गोफिन ने हराकर चौंकाया था। मैच के दौरान अल्कराज का दिखा अलग रूप हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अल्कराज अपनी लय में नजर नहीं आए। मानसिक मजबूती के लिए पहचाने जाने वाले अल्कराज मैच के दौरान काफी हताश दिखे। पहले सेट में 3-6 से पिछड़ने और दूसरे सेट की शुरुआत में सर्विस टूटने के बाद उन्होंने अपने बॉक्स (कोचिंग टीम) की तरफ चिल्लाते हुए कहा,’अब मुझसे और बर्दाश्त नहीं होता। मैं घर जा रहा हूं… मैं अब और नहीं झेल सकता।’ उनके इस व्यवहार ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि वे आमतौर पर मैदान पर शांत और मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। कोर्डा ने निर्णायक सेट में दिखाया दम दूसरे सेट में एक समय कोर्डा 5-4 से आगे थे और मैच के लिए सर्व कर रहे थे। यहाँ अल्कराज ने वापसी की कोशिश की और लगातार पांच गेम जीतकर स्कोर बराबर कर दिया। हालांकि, इस दौरान भी उनके चेहरे पर वह चिर-परिचित चमक और जीत का जश्न गायब था। निर्णायक सेट (तीसरे सेट) में 25 साल के कोर्डा ने अपना संयम बनाए रखा और 2 घंटे 19 मिनट तक चले इस मुकाबले को 6-4 से अपने नाम कर लिया। रैंकिंग में 36वें नंबर के खिलाड़ी से हारे सेबेस्टियन कोर्डा फिलहाल एटीपी रैंकिंग में 36वें स्थान पर हैं। पिछले साल डेविड गोफिन (तब 55वीं रैंक) के बाद कोर्डा सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अल्कराज को इस टूर्नामेंट में हराया है। इस हार के साथ ही मियामी ओपन में अल्कराज का खराब रिकॉर्ड जारी रहा। अल्कराज बोले- अहम मौकों पर कोर्डा बेहतर रहे मैच के बाद अपनी हार स्वीकार करते हुए अल्कराज ने कहा,’जाहिर तौर पर यह एक कठिन मैच था। मुझे लगता है कि आज कोर्डा ने बेहतरीन खेल दिखाया। मैच में कई ऐसे मौके आए जहां स्कोर काफी करीबी था, लेकिन मैं उन मौकों का फायदा नहीं उठा सका। उन परिस्थितियों में कोर्डा मुझसे बेहतर साबित हुए। ————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे KKR में शामिल हुए:अब तक IPL डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
76 साल के नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते दिखे:जिम में गमछे में दिखे एक्टर, शिल्पा शेट्टी ने की फिटनेस की तारीफ

April 30, 2026/
11:05 am

76 साल के एक्टर नाना पाटेकर का जिम में ट्राइसेप डिप्स करते वीडियो सामने आया है, जिसे फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर...

supreme court on NOTA in election voting leader quality

February 24, 2026/
10:08 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को NOTA (इनमें से कोई नहीं) विकल्प की उपयोगिता और...

Santner: Target Calm Crowd | Top Order Wickets Key

March 7, 2026/
4:49 pm

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर और भारतीय कप्तान...

France Smart Glasses Privacy Controversy

September 18, 2026/
5:40 pm

पेरिस9 मिनट पहले कॉपी लिंक फ्रांस में स्मार्ट चश्मों से महिलाओं के बिना अनुमति वीडियो बनाने के मामलों की जांच...

तस्वीर का विवरण

May 13, 2026/
4:50 pm

सामग्री: 1 कद्दू की हुई लौकी, 1 कप बेसन, 2 हरी मिर्च नीली कटी हुई, 1 छोटा प्याज़ रंगीन कटा...

Pakistan Vs England Live Cricket Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Stay updated with PAK vs ENG Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Pallekele. (Picture Credit: AP)

February 24, 2026/
9:08 pm

आखरी अपडेट:24 फरवरी, 2026, 21:08 IST निष्कासित अन्नाद्रमुक नेता शशिकला, जिन्होंने केवल अपनी नई पार्टी का झंडा प्रकट किया, ने...

लॉकर रूम में बसती है टेनिस की अलग दुनिया:कभी आई कॉन्टैक्ट से बचते हैं, तो कभी साथ में हार का गम बांटते हैं प्रतिद्वंद्वी

April 29, 2026/
1:39 pm

खेल की दुनिया में टेनिस को सबसे ‘अकेला’ खेल माना जाता है। कोर्ट पर खिलाड़ी हर पॉइंट के बीच अपनी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अल्कराज मियामी ओपन से बाहर:सेबेस्टियन कोर्डा ने हराया; हार के बीच हताश दिखे, बोले- अब और बर्दाश्त नहीं होता, मैं घर जा रहा हूं

अल्कराज मियामी ओपन से बाहर:सेबेस्टियन कोर्डा ने हराया; हार के बीच हताश दिखे, बोले- अब और बर्दाश्त नहीं होता, मैं घर जा रहा हूं

मियामी ओपन में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन कार्लोस अल्कराज टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए हैं। उन्हें अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने तीन सेटों के कड़े मुकाबले में 6-3, 5-7, 6-4 से मात दी। मैच 2 घंटे 19 मिनट चला। कार्लोस अल्काराज, जिन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया, इस सीजन में अब तक 19 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 17 जीत और 2 हार दर्ज की हैं।
इंडियन वेल्स में भी उनका सफर सेमीफाइनल में समाप्त हुआ, जहां उन्हें डेनियल मेदवेदेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार दूसरा साल है जब अल्कराज को मियामी में शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा है। पिछले साल भी उन्हें दूसरे दौर में डेविड गोफिन ने हराकर चौंकाया था। मैच के दौरान अल्कराज का दिखा अलग रूप हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अल्कराज अपनी लय में नजर नहीं आए। मानसिक मजबूती के लिए पहचाने जाने वाले अल्कराज मैच के दौरान काफी हताश दिखे। पहले सेट में 3-6 से पिछड़ने और दूसरे सेट की शुरुआत में सर्विस टूटने के बाद उन्होंने अपने बॉक्स (कोचिंग टीम) की तरफ चिल्लाते हुए कहा,’अब मुझसे और बर्दाश्त नहीं होता। मैं घर जा रहा हूं… मैं अब और नहीं झेल सकता।’ उनके इस व्यवहार ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि वे आमतौर पर मैदान पर शांत और मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। कोर्डा ने निर्णायक सेट में दिखाया दम दूसरे सेट में एक समय कोर्डा 5-4 से आगे थे और मैच के लिए सर्व कर रहे थे। यहाँ अल्कराज ने वापसी की कोशिश की और लगातार पांच गेम जीतकर स्कोर बराबर कर दिया। हालांकि, इस दौरान भी उनके चेहरे पर वह चिर-परिचित चमक और जीत का जश्न गायब था। निर्णायक सेट (तीसरे सेट) में 25 साल के कोर्डा ने अपना संयम बनाए रखा और 2 घंटे 19 मिनट तक चले इस मुकाबले को 6-4 से अपने नाम कर लिया। रैंकिंग में 36वें नंबर के खिलाड़ी से हारे सेबेस्टियन कोर्डा फिलहाल एटीपी रैंकिंग में 36वें स्थान पर हैं। पिछले साल डेविड गोफिन (तब 55वीं रैंक) के बाद कोर्डा सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अल्कराज को इस टूर्नामेंट में हराया है। इस हार के साथ ही मियामी ओपन में अल्कराज का खराब रिकॉर्ड जारी रहा। अल्कराज बोले- अहम मौकों पर कोर्डा बेहतर रहे मैच के बाद अपनी हार स्वीकार करते हुए अल्कराज ने कहा,’जाहिर तौर पर यह एक कठिन मैच था। मुझे लगता है कि आज कोर्डा ने बेहतरीन खेल दिखाया। मैच में कई ऐसे मौके आए जहां स्कोर काफी करीबी था, लेकिन मैं उन मौकों का फायदा नहीं उठा सका। उन परिस्थितियों में कोर्डा मुझसे बेहतर साबित हुए। ————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे KKR में शामिल हुए:अब तक IPL डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket