Saturday, 21 Nov 2026 | 02:50 AM

Trending :

एक्ट्रेस पर RPF अफसर पर ब्लेड से हमले का आरोप:विवाद होने पर कपड़े उतारे; स्लीपर टिकट पर एसी कोच में बैठी थीं अंतरा बनर्जी

मॉडल और टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी को अरावली एक्सप्रेस में आरपीएफ (RPF) कर्मचारी पर हमले के आरोप में हिरासत में लिया गया। उन पर आरोप है कि स्लीपर क्लास का टिकट होने के बाद भी वे सूरत जाने के लिए रिजर्व्ड एसी कोच में बैठ गई थीं। सीट को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने अपने कपड़े उतारे और रेजर ब्लेड से आरपीएफ जवान पर हमला कर दिया। मामला 12 अगस्त का है। रीवली जीआरपी (GRP) ने 13 अगस्त को FIR दर्ज करने के बाद उन्हें नोटिस देकर जमानत पर रिहा कर दिया। एसी कोच में बैठी थीं, सीट छोड़ने से इनकार किया
पुलिस के मुताबिक, अंतरा बनर्जी एक शूट के सिलसिले में सूरत जा रही थीं। उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन वे एसी कोच की रिजर्व्ड सीट पर जाकर बैठ गईं। यह घटना 12 अगस्त की रात बोरीवली और दहानू स्टेशन के बीच रात लगभग 9:30 बजे से 10:50 बजे के बीच हुई। जब एक यात्री ने उनसे रिजर्व्ड सीट खाली करने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद यात्री ने टिकट कलेक्टर हरिकेश त्रिपाठी और आरपीएफ को मामले की सूचना दी। आरपीएफ अफसर पर ब्लेड से हमला किया, कपड़े उतारे
आरपीएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा ने शिकायत में बताया कि वे और कॉन्स्टेबल राजेश कुमार विवाद सुलझाने पहुंचे थे। आरोप है कि अंतरा बनर्जी ने अधिकारियों के साथ बदसलूकी की और हिंसक हो गईं। इसके बाद उन्होंने अपने कपड़े उतारे, हाथ में रेजर ब्लेड लहराया और एएसआई मिश्रा के साथ-साथ खुद को भी घायल कर लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी की यूनिफॉर्म और मोबाइल फोन को भी नुकसान पहुंचाया। कांच तोड़ने की कोशिश की, दहानू स्टेशन पर ट्रेन से उतारा
घटना के दौरान कोच में मौजूद यात्री डर गए। हालात बिगड़ते देख आरपीएफ कर्मचारियों ने एसी कोच के दरवाजे बंद कर दिए। ट्रेन से बाहर निकलने के लिए अंतरा ने खिड़की का शीशा तोड़ने का भी प्रयास किया। यह पूरा हंगामा करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक चला। इसके बाद दहानू रेलवे स्टेशन पर उन्हें ट्रेन से उतारकर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया। नोटिस देकर जमानत पर रिहा
अगली सुबह बोरीवली जीआरपी ने अंतरा को कस्टडी में ले लिया। बोरीवली जीआरपी इंस्पेक्टर कुंडा गावड़े के अनुसार, चश्मदीदों ने बताया कि एसी कोच का टिकट न मिलने के कारण वे मानसिक तनाव में हो सकती हैं। पूछताछ के दौरान अंतरा ने अपने वकील या परिजनों से संपर्क करने से इनकार कर दिया और खुद को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने 13 अगस्त को सुरक्षा खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और बदसलूकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। एफआईआर दर्ज होने के बाद वे शांत हुईं और बाद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत नोटिस देकर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। ‘कसौटी जिंदगी की’ में कर चुकी हैं काम
31 साल की अंतरा बनर्जी का जन्म कोलकाता के बंगाली परिवार में हुआ था। साल 2013 में वे अपने माता-पिता के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने निर्मला निकेतन कॉलेज से सोशल वर्क (BSW) की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन एक्टिंग के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। उन्होंने 2012 में ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ से डेब्यू किया। 2014 में फिल्म ‘द शौकीन्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके अलावा वे ‘सावधान इंडिया’, ‘बढ़ो बहू’, ‘लाल इश्क’, ‘कसौटी जिंदगी की’ (सुमन शेखर शर्मा का रोल), ‘कवच… महाशिवरात्रि’ और ‘दिव्या दृष्टि’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वे ओटीटी सीरीज ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2’ और हाल ही में ‘द लास्ट शॉट’ में भी काम कर चुकी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
MI Vs LSG LIVE Score, IPL 2026

May 4, 2026/
10:03 pm

आखरी अपडेट:04 मई, 2026, 22:03 IST बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को 15,000...

हॉरर और सस्पेंस का असर बढ़ाने रीशूट होगी ‘वन’:सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म अपने एक्स्ट्रा शूट शेड्यूल को लेकर चर्चा में है

June 20, 2026/
3:48 pm

इंडियन सिनेमा में पिछले कुछ वर्षों में हॉरर फिल्मों की भाषा तेजी से बदली है। अब केवल डराने वाले सीन...

नॉर्वे PM बोले-जेलेंस्की का विमान ड्रोन हमले से बाल-बाल बचा:मोल्दोवा से उड़ान भरते वक्त घटना; अंतिम संस्कार में शामिल होने ओस्लो जा रहे थे

September 10, 2026/
7:30 am

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय ड्रोन की चपेट में आने से...

Karnataka Lokayukta Bjp Mla Caught Red-Handed With Rs 5 Lakh Bribe

February 21, 2026/
6:11 pm

गडग (कर्नाटक)14 मिनट पहले कॉपी लिंक चंद्रू लामाणी (सफेद शर्ट में) शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। कर्नाटक लोकायुक्त...

हिमाचल में ₹50 के लिए प्लास-लाठी से पिटाई, VIDEO:बंद कमरे में मारा, नाखुन तक उखाड़ने का प्रयास; पुलिस 5 दिन बाद भी खाली हाथ

April 29, 2026/
9:25 am

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल में तेल भरवाने पेट्रोल पंप पर गए युवक की बेरहमी से पिटाई मामले...

South Africa Vs New Zealand Live Cricket Score, T20 World Cup 2026 Semifinal: Stay updated with SA vs NZ Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Kolkata. (Picture Credit: AFP)

March 4, 2026/
5:48 pm

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 17:48 IST सूत्रों ने कहा कि जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जाने पर...

क्या कांग्रेस को कोई सलाह नहीं दी गई है? प्रश्न पर भड़के स्पाइ प्रमुख ने दिया ये जवाब, भारत गठबंधन को मिर्ची

May 7, 2026/
8:20 pm

पश्चिम बंगाल क्षेत्र में प्रशांत महासागर में कांग्रेस की हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने...

PM Modi Nation Address Tonight 8:30 PM

April 18, 2026/
2:29 pm

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक PM ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े बिलों...

शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया

April 9, 2026/
11:38 am

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर IPL 2026 में स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

एक्ट्रेस पर RPF अफसर पर ब्लेड से हमले का आरोप:विवाद होने पर कपड़े उतारे; स्लीपर टिकट पर एसी कोच में बैठी थीं अंतरा बनर्जी

एक्ट्रेस पर RPF अफसर पर ब्लेड से हमले का आरोप:विवाद होने पर कपड़े उतारे; स्लीपर टिकट पर एसी कोच में बैठी थीं अंतरा बनर्जी

मॉडल और टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी को अरावली एक्सप्रेस में आरपीएफ (RPF) कर्मचारी पर हमले के आरोप में हिरासत में लिया गया। उन पर आरोप है कि स्लीपर क्लास का टिकट होने के बाद भी वे सूरत जाने के लिए रिजर्व्ड एसी कोच में बैठ गई थीं। सीट को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने अपने कपड़े उतारे और रेजर ब्लेड से आरपीएफ जवान पर हमला कर दिया। मामला 12 अगस्त का है। रीवली जीआरपी (GRP) ने 13 अगस्त को FIR दर्ज करने के बाद उन्हें नोटिस देकर जमानत पर रिहा कर दिया। एसी कोच में बैठी थीं, सीट छोड़ने से इनकार किया
पुलिस के मुताबिक, अंतरा बनर्जी एक शूट के सिलसिले में सूरत जा रही थीं। उनके पास स्लीपर क्लास का टिकट था, लेकिन वे एसी कोच की रिजर्व्ड सीट पर जाकर बैठ गईं। यह घटना 12 अगस्त की रात बोरीवली और दहानू स्टेशन के बीच रात लगभग 9:30 बजे से 10:50 बजे के बीच हुई। जब एक यात्री ने उनसे रिजर्व्ड सीट खाली करने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद यात्री ने टिकट कलेक्टर हरिकेश त्रिपाठी और आरपीएफ को मामले की सूचना दी। आरपीएफ अफसर पर ब्लेड से हमला किया, कपड़े उतारे
आरपीएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा ने शिकायत में बताया कि वे और कॉन्स्टेबल राजेश कुमार विवाद सुलझाने पहुंचे थे। आरोप है कि अंतरा बनर्जी ने अधिकारियों के साथ बदसलूकी की और हिंसक हो गईं। इसके बाद उन्होंने अपने कपड़े उतारे, हाथ में रेजर ब्लेड लहराया और एएसआई मिश्रा के साथ-साथ खुद को भी घायल कर लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी की यूनिफॉर्म और मोबाइल फोन को भी नुकसान पहुंचाया। कांच तोड़ने की कोशिश की, दहानू स्टेशन पर ट्रेन से उतारा
घटना के दौरान कोच में मौजूद यात्री डर गए। हालात बिगड़ते देख आरपीएफ कर्मचारियों ने एसी कोच के दरवाजे बंद कर दिए। ट्रेन से बाहर निकलने के लिए अंतरा ने खिड़की का शीशा तोड़ने का भी प्रयास किया। यह पूरा हंगामा करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक चला। इसके बाद दहानू रेलवे स्टेशन पर उन्हें ट्रेन से उतारकर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया। नोटिस देकर जमानत पर रिहा
अगली सुबह बोरीवली जीआरपी ने अंतरा को कस्टडी में ले लिया। बोरीवली जीआरपी इंस्पेक्टर कुंडा गावड़े के अनुसार, चश्मदीदों ने बताया कि एसी कोच का टिकट न मिलने के कारण वे मानसिक तनाव में हो सकती हैं। पूछताछ के दौरान अंतरा ने अपने वकील या परिजनों से संपर्क करने से इनकार कर दिया और खुद को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने 13 अगस्त को सुरक्षा खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और बदसलूकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। एफआईआर दर्ज होने के बाद वे शांत हुईं और बाद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत नोटिस देकर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। ‘कसौटी जिंदगी की’ में कर चुकी हैं काम
31 साल की अंतरा बनर्जी का जन्म कोलकाता के बंगाली परिवार में हुआ था। साल 2013 में वे अपने माता-पिता के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने निर्मला निकेतन कॉलेज से सोशल वर्क (BSW) की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन एक्टिंग के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। उन्होंने 2012 में ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ से डेब्यू किया। 2014 में फिल्म ‘द शौकीन्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके अलावा वे ‘सावधान इंडिया’, ‘बढ़ो बहू’, ‘लाल इश्क’, ‘कसौटी जिंदगी की’ (सुमन शेखर शर्मा का रोल), ‘कवच… महाशिवरात्रि’ और ‘दिव्या दृष्टि’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वे ओटीटी सीरीज ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2’ और हाल ही में ‘द लास्ट शॉट’ में भी काम कर चुकी हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket