Tuesday, 06 Oct 2026 | 11:19 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ओटीटी के दौर में बड़े परदे पर लौट रहे दर्शक:मल्टीप्लेक्स कारोबार छह महीने में 21% बढ़ा, दर्शक 12% तक बढ़े

देश में फिल्मों के लिए बड़े पर्दे का आकर्षण फिर बढ़ रहा है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-जून 2026 के दौरान देश के मल्टीप्लेक्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पिछले साल की तुलना में 21% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं उद्योग से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल बॉक्स ऑफिस कारोबार में भी करीब 16-17% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों (फुटफॉल) में 10-12% का इजाफा हुआ। इसकी सबसे बड़ी वजह फिल्मों का मजबूत लाइनअप रहा। हिंदी में ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को नई जान दी, वहीं तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इससे साफ संकेत मिला कि दर्शक अब भाषा नहीं, अच्छी कहानी और सिनेमाई अनुभव को प्राथमिकता दे रहे हैं। सीक्वल और फ्रेंचाइजी बने नया फॉर्मूला 2026 की सबसे बड़ी सीख यह रही कि दर्शक परिचित किरदारों और स्थापित फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’, ‘दृश्यम 3’, ‘वाझा 2’ और अन्य सीक्वल फिल्मों ने शानदार कारोबार किया। हालांकि, केवल बड़े बजट की फिल्में ही नहीं, बल्कि 100-200 करोड़ रुपए कमाने वाली मिड-बजट फिल्मों की संख्या भी बढ़ी, जो उद्योग के लिए सकारात्मक संकेत है। रफ्तार और बढ़ने की उम्मीद मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कमल ज्ञानचंदानी का कहना है कि ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी, मौलिक कहानियां, क्षेत्रीय सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के संतुलित मिश्रण ने दर्शकों का भरोसा लौटाया है। वहीं सिनेपोलिस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर देवांग संपत का मानना है कि यदि साल की दूसरी छमाही में भी मजबूत रिलीज कैलेंडर बना रहा तो थिएटर उद्योग में कमाई का नया रिकॉर्ड बन सकता है। 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जनवरी – 1,327
फरवरी – 427
मार्च – 1,690
अप्रैल – 787
मई – 1,138 (*करोड़ रु. में)
स्रोत- ऑरमैक्स मीडिया
ट्रेड विश्लेषकों के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में 30 हिंदी फिल्मों की रिलीज से 2,352 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कारोबार हुआ। ये बीते साल से करीब 15% की बढ़ोतरी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
39वें नेशनल गेम्स की तैयारी:मंत्री रेखा आर्या का अल्टीमेटम- 24 घंटे में दें नेशनल गेम्स का एक्शन प्लान, इस बार हमें ज्यादा मेडल चाहिए

April 21, 2026/
6:18 pm

नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में होने वाले आगामी 39वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड का पूरा फोकस पदकों की संख्या में भारी इजाफा...

दमोह रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:भाई ने बताया रात शादी में शामिल हुआ था, वृंदावन में मजदूरी करता था

March 15, 2026/
10:51 am

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के फुटेरा फाटक रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक की मौत...

अमेरिका का ईरान पर नया हमला:चाबहार, बंदर अब्बास और केश्म द्वीप को निशाना बनाया; US बोला- हमारे सैनिकों को निशाना बनाने के बदले किया

September 1, 2026/
10:56 pm

ईरानी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि दक्षिणी ईरान में सोमवार को कई जगह धमाकों की खबर है। इनमें रणनीतिक...

गोमांस, लोकायुक्त-नई बिल्डिंग पर 'शहर सरकार' को घेरेगा विपक्ष:₹3500 करोड़ का होगा भोपाल निगम का बजट; टैक्स बढ़ाने की संभावना कम

March 22, 2026/
6:05 am

भोपाल नगर निगम परिषद की मीटिंग 23 मार्च को होगी। इसमें ‘शहर सरकार’ बजट भी पेश करेगी। सूत्रों की माने...

महिला क्रिकेट लीग के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता मनोज जोशी:बोले- जयपुर आना हमेशा खास, महिलाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी

September 6, 2026/
2:47 pm

बॉलीवुड और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी रविवार को एयर इंडिया की उड़ान से जयपुर पहुंचे हैं। जयपुर एयरपोर्ट...

Alice Capsey and Heather Knight

June 3, 2026/
4:37 am

आखरी अपडेट:03 जून, 2026, 04:37 IST शिवकुमार के साथ लगभग 10-13 मंत्रियों की एक छोटी कैबिनेट के शपथ लेने की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ओटीटी के दौर में बड़े परदे पर लौट रहे दर्शक:मल्टीप्लेक्स कारोबार छह महीने में 21% बढ़ा, दर्शक 12% तक बढ़े

ओटीटी के दौर में बड़े परदे पर लौट रहे दर्शक:मल्टीप्लेक्स कारोबार छह महीने में 21% बढ़ा, दर्शक 12% तक बढ़े

देश में फिल्मों के लिए बड़े पर्दे का आकर्षण फिर बढ़ रहा है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-जून 2026 के दौरान देश के मल्टीप्लेक्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पिछले साल की तुलना में 21% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं उद्योग से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल बॉक्स ऑफिस कारोबार में भी करीब 16-17% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों (फुटफॉल) में 10-12% का इजाफा हुआ। इसकी सबसे बड़ी वजह फिल्मों का मजबूत लाइनअप रहा। हिंदी में ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस को नई जान दी, वहीं तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इससे साफ संकेत मिला कि दर्शक अब भाषा नहीं, अच्छी कहानी और सिनेमाई अनुभव को प्राथमिकता दे रहे हैं। सीक्वल और फ्रेंचाइजी बने नया फॉर्मूला 2026 की सबसे बड़ी सीख यह रही कि दर्शक परिचित किरदारों और स्थापित फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’, ‘दृश्यम 3’, ‘वाझा 2’ और अन्य सीक्वल फिल्मों ने शानदार कारोबार किया। हालांकि, केवल बड़े बजट की फिल्में ही नहीं, बल्कि 100-200 करोड़ रुपए कमाने वाली मिड-बजट फिल्मों की संख्या भी बढ़ी, जो उद्योग के लिए सकारात्मक संकेत है। रफ्तार और बढ़ने की उम्मीद मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कमल ज्ञानचंदानी का कहना है कि ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी, मौलिक कहानियां, क्षेत्रीय सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के संतुलित मिश्रण ने दर्शकों का भरोसा लौटाया है। वहीं सिनेपोलिस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर देवांग संपत का मानना है कि यदि साल की दूसरी छमाही में भी मजबूत रिलीज कैलेंडर बना रहा तो थिएटर उद्योग में कमाई का नया रिकॉर्ड बन सकता है। 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जनवरी – 1,327
फरवरी – 427
मार्च – 1,690
अप्रैल – 787
मई – 1,138 (*करोड़ रु. में)
स्रोत- ऑरमैक्स मीडिया
ट्रेड विश्लेषकों के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में 30 हिंदी फिल्मों की रिलीज से 2,352 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कारोबार हुआ। ये बीते साल से करीब 15% की बढ़ोतरी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket