Wednesday, 08 Jul 2026 | 09:49 AM

Trending :

सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक टूटा; एनर्जी और IT शेयर्स में बिकवाली सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक टूटा; एनर्जी और IT शेयर्स में बिकवाली RPSC SI Re-Exam 2021: All Candidates Can Apply पेट्रोल-डीजल पर तेल कंपनियां ₹11 लीटर तक मुनाफा कमा रहीं:लेकिन आम लोगों को राहत नहीं, कच्चा तेल 6 महीने के निचले स्तर पर लारेंस-गोल्डी गैंग पर FBI का पहली बार बड़ा एक्शन:अमेरिका-कनाडा समेत कई देशों में 50 जगह रेड, 24 अरेस्ट, ड्रग-आर्म्स बरामद पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज तीसरा दिन:सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे, शाम को ऑस्ट्रेलिया के तीसरे दौरे पर होंगे रवाना
EXCLUSIVE

कलेक्टर बोलीं, 'मैंने खुद लगवाई एचपीवी वैक्सीन':मंदसौर में जागरूकता रथ रवाना, बताया- इससे साइड इफेक्ट नहीं होता

मंदसौर जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलेक्टर अदिती गर्ग ने रथ को रवाना करते हुए कहा कि यह रथ जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इसके फायदे के बारे में जागरूक करेगा। इस अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग ने कहा कि उन्होंने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएं और अपनी बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। गांव-गांव जाकर जागरूक करेंगी “एचपीवी टीका मित्र”
जिले में एचपीवी वैक्सीन के प्रचार-प्रसार के लिए “एचपीवी टीका मित्र” बनाए गए हैं। ये नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं हैं, जो गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगी और उन्हें इस वैक्सीन के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस टीके को लेकर समाज में सही जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इसका लाभ ले सकें। 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जा रहा टीका
कलेक्टर ने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए जिले में 10 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं, जहां नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीका लगने के बाद केवल हल्का दर्द हो सकता है, जो अन्य टीकों की तरह सामान्य प्रक्रिया है। अधिकारियों को दिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य माध्यमों से अभिभावकों तक एचपीवी वैक्सीन की सही जानकारी पहुंचाई जाए। साथ ही सभी फील्ड अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में एचपीवी वैक्सीन से संबंधित प्रचार सामग्री भी प्रदर्शित करें। अधिकारी अपने स्तर पर पात्र बालिकाओं को चिन्हित कर उनका वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें, ताकि कम समय में अधिक से अधिक बच्चियों को इस टीके का लाभ मिल सके। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ, एचपीवी टीका मित्र मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर से हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत:अब शहर से 25 रूट्स पर उपलब्ध होंगी सीधी उड़ानें

April 23, 2026/
12:19 am

इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एलायंस एयर द्वारा शुरू की जा रही दो नई...

ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा:कहा- उसकी वजह से इलाके की सुरक्षा खतरे में, अब जो हालात बनेंगे, उसके लिए US जिम्मेदार

June 7, 2026/
6:52 am

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरानी फॉरेन मिनिस्ट्री का कहना है...

LSG vs RCB Live Score, IPL 2026: Follow Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru IPL match updates from Lucknow. (Picture Credit: Creimas)

May 7, 2026/
7:25 pm

आखरी अपडेट:07 मई, 2026, 19:25 IST तकनीकी विशेषज्ञ फिलहाल धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए आईपी पते का पता...

परेश रावल के विचारों से प्रेरित फिल्म ‘मर्सी’:सिनेमाघरों में रिलीज हुई, यूथेनेशिया के जटिल सवालों को उठाकर दर्शकों के बीच बहस छेड़ती है

April 29, 2026/
8:12 pm

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मर्सी 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आई है और अपने संवेदनशील विषय के...

तस्वीर का विवरण

April 26, 2026/
11:27 pm

नमक का प्रयोग: पोचे के पानी में 1-2 मार्मिक नमक। इससे ई-कॉमर्स की बिक्री ख़त्म हो गई है। छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े...

US President Donald Trump speaks before signing a proclamation in the Oval Office of the White House in Washington, DC, on June 11, 2026. (AFP)

June 14, 2026/
10:00 am

आखरी अपडेट:14 जून, 2026, 10:00 IST रणनीतिक लाभ के बावजूद, ऐसे विलयों के जमीनी स्तर के कार्यान्वयन को मजबूत राज्य...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कलेक्टर बोलीं, 'मैंने खुद लगवाई एचपीवी वैक्सीन':मंदसौर में जागरूकता रथ रवाना, बताया- इससे साइड इफेक्ट नहीं होता

कलेक्टर बोलीं, 'मैंने खुद लगवाई एचपीवी वैक्सीन':मंदसौर में जागरूकता रथ रवाना, बताया- इससे साइड इफेक्ट नहीं होता

मंदसौर जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलेक्टर अदिती गर्ग ने रथ को रवाना करते हुए कहा कि यह रथ जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इसके फायदे के बारे में जागरूक करेगा। इस अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग ने कहा कि उन्होंने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएं और अपनी बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। गांव-गांव जाकर जागरूक करेंगी “एचपीवी टीका मित्र”
जिले में एचपीवी वैक्सीन के प्रचार-प्रसार के लिए “एचपीवी टीका मित्र” बनाए गए हैं। ये नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं हैं, जो गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगी और उन्हें इस वैक्सीन के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस टीके को लेकर समाज में सही जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इसका लाभ ले सकें। 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जा रहा टीका
कलेक्टर ने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए जिले में 10 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं, जहां नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीका लगने के बाद केवल हल्का दर्द हो सकता है, जो अन्य टीकों की तरह सामान्य प्रक्रिया है। अधिकारियों को दिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य माध्यमों से अभिभावकों तक एचपीवी वैक्सीन की सही जानकारी पहुंचाई जाए। साथ ही सभी फील्ड अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में एचपीवी वैक्सीन से संबंधित प्रचार सामग्री भी प्रदर्शित करें। अधिकारी अपने स्तर पर पात्र बालिकाओं को चिन्हित कर उनका वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें, ताकि कम समय में अधिक से अधिक बच्चियों को इस टीके का लाभ मिल सके। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ, एचपीवी टीका मित्र मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket