Monday, 13 Apr 2026 | 02:40 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मियों में चाय पीने का सेहत पर क्या होता है असर? जानिये इसके फायदे और नुकसान

नरवाई से नोटों की बरसात! एक घंटे में साफ खेत, भूसे से तगड़ी कमाई

गर्मियों में चाय पीना भारतीय आदतों में शामिल है. चाहे तेज़ धूप हो या लू चल रही हो, बहुत से लोग बिना चाय के दिन की शुरुआत अधूरी ही मानते हैं. बेसक पसीना निकल रहा हो, लेकिन चाय पीना कई लोगों के लिये बहुत ही जरूरी होता है. लेकिन असली सवाल यह है कि गर्मियों में चाय पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए इसके फायदे और नुकसान दोनों को विस्तार से समझते हैं.

गर्मियों में चाय पीने के फायदे

1. थकान और सुस्ती दूर करती है
चाय में मौजूद कैफीन दिमाग को अलर्ट करता है. गर्मियों में अक्सर सुस्ती और थकान महसूस होती है, ऐसे में एक कप चाय ताजगी और ऊर्जा देने में बहुत मदद करती है.

2. पाचन को बेहतर बनाती है
हल्की मात्रा में चाय पीने से पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है. जिन लोगों को भारी भोजन के बाद गैस या अपच की समस्या होती है, उनके लिए चाय राहत दे सकती है.

3. तनाव और सिरदर्द में राहत
गर्मी के मौसम में चिड़चिड़ापन और सिरदर्द आम समस्या है. चाय पीने से दिमाग को सुकून मिलता है और मूड बेहतर होता है.

4. गर्म पेय शरीर को ठंडा महसूस करवा सकता है
यह सुनने में अजीब लगे, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सीमित मात्रा में गर्म चाय पीने से शरीर पसीना छोड़ता है, जिससे नेचुरल कूलिंग होती है.

गर्मियों में चाय पीने के नुकसान

1. डिहाइड्रेशन का खतरा
चाय की तासीर मूत्रवर्धक (diuretic) होती है. ज्यादा चाय पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जो गर्मियों में खतरनाक साबित हो सकती है.

2. एसिडिटी और गैस की समस्या
खाली पेट या अधिक मात्रा में चाय लेने से पेट में जलन, साथ ही एसिडिटी और गैस की शिकायत बढ़ जाती है.

3. लू लगने का जोखिम
तेज धूप में बाहर निकलने से पहले या बहुत गर्म समय पर चाय पीने से शरीर का तापमान अचानक से और भी बढ़ सकता है, जिससे लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है.

4. नींद और बेचैनी की परेशानी
गर्मियों के मौसम में रात की नींद पहले से ही प्रभावित होती है. शाम या रात में चाय पीने से अनिद्रा, बेचैनी और दिल की धड़कन और भी तेज़ होने की समस्या हो सकती है.

कितना और कैसे पिएं चाय?

दिन में 1–2 कप से ज्यादा न पिएं
खाली पेट चाय पीने से सावधान रहें
आपके लिये दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी या हर्बल टी एक बेहतर विकल्प हो सकती है
चाय के साथ-साथ पानी और मौसमी फल ज़रूर लेते रहें

गर्मियों में चाय पूरी तरह नुकसानदायक भी नहीं होती है, लेकिन अधिक मात्रा में चाय पीना सेहत के लिए ज्यादा सही भी नहीं हैं. संतुलित मात्रा और सही समय पर ली गई चाय फायदे दे सकती है, जबकि लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए गर्मी के मौसम में चाय का आनंद समझदारी से लें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्वालियर में प्लास्टिक के लालच में फैक्ट्री में घुसा नाबालिग:सिक्योरिटी इंचार्ज ने बंधक बनाकर पीटा, कुर्सी से बांध दिया, रात को पुलिस पहुंची तो छोड़ा

March 21, 2026/
12:50 am

ग्वालियर में यूनीपेच फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल फांदकर एक नाबालिग प्लास्टिक चोरी कर बेचने के लालच में अंदर दाखिल हो...

रोहित पवार ने अजीत पवार विमान दुर्घटना की जांच समाप्त होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री को हटाने की मांग की | राजनीति समाचार

February 18, 2026/
1:49 pm

आखरी अपडेट:18 फरवरी, 2026, 13:49 IST रोहित पवार ने कहा कि मंत्री के पद पर बने रहने तक मामले में...

NZ Vs SA 5th T20 2026 Update; Connor Esterhuizen

March 25, 2026/
3:58 pm

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड को पांचवें टी-20 में 33 रन से हरा...

इम्युनिटी बूस्टर

February 20, 2026/
11:56 pm

Last Updated:February 20, 2026, 23:56 IST भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाली कच्ची हल्दी इन दिनों सेहत की दुनिया...

authorimg

March 16, 2026/
8:00 pm

Last Updated:March 16, 2026, 20:00 IST पीनट बटर को अक्सर फिटनेस और हेल्दी स्नैक के रूप में देखा जाता है....

IPL 2026 Second Phase Schedule Announced

March 26, 2026/
6:38 pm

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के...

बंगाल चुनाव 2026: 'बंगाल में बीजेपी की सबसे बड़ी सहयोगी खुद ममता बनर्जी हैं', कांग्रेस नेता का बयान से हंगामा

April 6, 2026/
10:40 am

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘भाजपा का एजेंट’ कहे जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करारा...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

गर्मियों में चाय पीने का सेहत पर क्या होता है असर? जानिये इसके फायदे और नुकसान

नरवाई से नोटों की बरसात! एक घंटे में साफ खेत, भूसे से तगड़ी कमाई

गर्मियों में चाय पीना भारतीय आदतों में शामिल है. चाहे तेज़ धूप हो या लू चल रही हो, बहुत से लोग बिना चाय के दिन की शुरुआत अधूरी ही मानते हैं. बेसक पसीना निकल रहा हो, लेकिन चाय पीना कई लोगों के लिये बहुत ही जरूरी होता है. लेकिन असली सवाल यह है कि गर्मियों में चाय पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक? आइए इसके फायदे और नुकसान दोनों को विस्तार से समझते हैं.

गर्मियों में चाय पीने के फायदे

1. थकान और सुस्ती दूर करती है
चाय में मौजूद कैफीन दिमाग को अलर्ट करता है. गर्मियों में अक्सर सुस्ती और थकान महसूस होती है, ऐसे में एक कप चाय ताजगी और ऊर्जा देने में बहुत मदद करती है.

2. पाचन को बेहतर बनाती है
हल्की मात्रा में चाय पीने से पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है. जिन लोगों को भारी भोजन के बाद गैस या अपच की समस्या होती है, उनके लिए चाय राहत दे सकती है.

3. तनाव और सिरदर्द में राहत
गर्मी के मौसम में चिड़चिड़ापन और सिरदर्द आम समस्या है. चाय पीने से दिमाग को सुकून मिलता है और मूड बेहतर होता है.

4. गर्म पेय शरीर को ठंडा महसूस करवा सकता है
यह सुनने में अजीब लगे, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सीमित मात्रा में गर्म चाय पीने से शरीर पसीना छोड़ता है, जिससे नेचुरल कूलिंग होती है.

गर्मियों में चाय पीने के नुकसान

1. डिहाइड्रेशन का खतरा
चाय की तासीर मूत्रवर्धक (diuretic) होती है. ज्यादा चाय पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जो गर्मियों में खतरनाक साबित हो सकती है.

2. एसिडिटी और गैस की समस्या
खाली पेट या अधिक मात्रा में चाय लेने से पेट में जलन, साथ ही एसिडिटी और गैस की शिकायत बढ़ जाती है.

3. लू लगने का जोखिम
तेज धूप में बाहर निकलने से पहले या बहुत गर्म समय पर चाय पीने से शरीर का तापमान अचानक से और भी बढ़ सकता है, जिससे लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है.

4. नींद और बेचैनी की परेशानी
गर्मियों के मौसम में रात की नींद पहले से ही प्रभावित होती है. शाम या रात में चाय पीने से अनिद्रा, बेचैनी और दिल की धड़कन और भी तेज़ होने की समस्या हो सकती है.

कितना और कैसे पिएं चाय?

दिन में 1–2 कप से ज्यादा न पिएं
खाली पेट चाय पीने से सावधान रहें
आपके लिये दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी या हर्बल टी एक बेहतर विकल्प हो सकती है
चाय के साथ-साथ पानी और मौसमी फल ज़रूर लेते रहें

गर्मियों में चाय पूरी तरह नुकसानदायक भी नहीं होती है, लेकिन अधिक मात्रा में चाय पीना सेहत के लिए ज्यादा सही भी नहीं हैं. संतुलित मात्रा और सही समय पर ली गई चाय फायदे दे सकती है, जबकि लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए गर्मी के मौसम में चाय का आनंद समझदारी से लें.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket