Friday, 23 Oct 2026 | 03:09 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मियों में शुगर-बीपी रखना है कंट्रोल तो इस कड़वी सब्जी को जरूर खाएं, शरीर को मिलेगी ठंडक, जानें और भी फायदे

authorimg

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में कई तरह की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं, जैसे पाचन खराब होना, ब्लड शुगर का बढ़ना, कमजोरी और थकान महसूस होना. तेज धूप और बढ़ता तापमान शरीर की ऊर्जा को जल्दी खत्म कर देता है, जिससे लोग सुस्ती और बेचैनी का सामना करते हैं. ऐसे में खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस मौसम में कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं, और उन्हीं में से एक है करेला.

करेला भले ही स्वाद में कड़वा लगता हो, लेकिन इसके फायदे इसे एक सुपरफूड बना देते हैं. आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों ही करेले को बेहद गुणकारी मानते हैं. Ministry of AYUSH के अनुसार, करेला कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे विटामिन ए, बी और सी, बीटा कैरोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज. ये सभी तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और गर्मियों में होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं.

गर्मियों में करेले के क्या फायदे हो सकते हैं?
गर्मियों में करेले का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को ठंडक देता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर की अतिरिक्त गर्मी कम होती है और हीट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है. साथ ही यह शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाने में मदद करता है. करेला शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे आप लंबे समय तक एक्टिव महसूस करते हैं. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी करेला बेहद असरदार माना जाता है. इसमें मौजूद खास तत्व, जैसे चारेंटिन और पॉलीपेप्टाइड-पी, ब्लड ग्लूकोज लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं. खासकर गर्मियों में जब खानपान गड़बड़ हो जाता है और शुगर लेवल बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है, तब करेले का जूस या सब्जी नियमित रूप से लेना फायदेमंद साबित हो सकता है.

करेले के जबरदस्त फायदे
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी करेला अहम भूमिका निभाता है. गर्मियों में अक्सर अपच, गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो जाती हैं. करेला इन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. यह लिवर को डिटॉक्स करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. करेले का जूस पेट साफ रखने में मदद करता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियों से राहत दिलाता है. इसके अलावा, करेला इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे आप संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं. साथ ही यह खून को साफ करने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी सहायक होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है.

कैसे करना चाहिए करेले का सेवन?
करेले का सेवन करने के कई तरीके हैं. आप सुबह खाली पेट इसका जूस पी सकते हैं, जो सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा इसकी सब्जी बनाकर या हल्का भूनकर भी खाया जा सकता है. हालांकि, जिन लोगों को किसी तरह की एलर्जी या पहले से कोई गंभीर बीमारी है, उन्हें इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सीटों पर एक्सट्रा-चार्ज ना लगाने पर विमान कंपनियों का विरोध:कहा-हमें हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा; मंत्रालय से फैसला वापस लेने को कहा

March 21, 2026/
1:21 am

भारत की बड़ी विमान कंपनियां इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइस जेट ने 60 % सीटों पर एक्सट्रा चार्ज ना वसूलने...

हरियाणवी हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को मिला पद्मश्री अवार्ड:बोलीं-यह सम्मान अपने आप में बड़ा, परिवार के लिए बड़ी बात; 'द ग्रेट वॉल' के नाम से फेमस

June 23, 2026/
8:40 pm

हरियाणा के सिरसा की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है। मंगलवार को...

कोहली का नौवां 500+ रन वाला सीजन:पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए, बेंगलुरु ने 44वीं बार 200+ का स्कोर बनाया; रिकॉर्ड्स

May 17, 2026/
8:14 pm

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा दिया। रविवार को...

भारत में आज क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक:अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता दिल्ली पहुंचे, जयशंकर अध्यक्षता करेंगे

May 26, 2026/
7:18 am

भारत आज नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक में विदेश मंत्री...

वैभव सूर्यवंशी पर फिदा कंगना रनौत, बोलीं-'वर्ल्ड कप लेकर आओ’:सौरव गांगुली ने कहा- वैभव को संभलकर खेलना होगा, ब्रिटेन की परिस्थितियां बहुत अलग होंगी

June 8, 2026/
12:55 pm

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के बाद दुनिया भर से तारीफ मिल रही है। अब...

तस्वीर का विवरण

April 24, 2026/
6:29 pm

चुकन्दर, एक प्याज, 2-3 लहसुन की कलियाँ, नींबू, करी पत्ते, हरी मिर्च, हींग, धनिया, अदरक और काला नमक। छवि: एआई...

सेवनियां में किसानों का प्रदर्शन, बोले-धोखे से जमीन हड़प रहे:पुलिस-पटवारी पर बटाईदारों से मारपीट करने का आरोप लगाया

March 30, 2026/
11:18 am

सीहोर जिले के सेवनियां गांव में जमीन विवाद को लेकर किसानों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने...

राजनीति

गर्मियों में शुगर-बीपी रखना है कंट्रोल तो इस कड़वी सब्जी को जरूर खाएं, शरीर को मिलेगी ठंडक, जानें और भी फायदे

authorimg

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में कई तरह की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं, जैसे पाचन खराब होना, ब्लड शुगर का बढ़ना, कमजोरी और थकान महसूस होना. तेज धूप और बढ़ता तापमान शरीर की ऊर्जा को जल्दी खत्म कर देता है, जिससे लोग सुस्ती और बेचैनी का सामना करते हैं. ऐसे में खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस मौसम में कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं, और उन्हीं में से एक है करेला.

करेला भले ही स्वाद में कड़वा लगता हो, लेकिन इसके फायदे इसे एक सुपरफूड बना देते हैं. आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों ही करेले को बेहद गुणकारी मानते हैं. Ministry of AYUSH के अनुसार, करेला कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे विटामिन ए, बी और सी, बीटा कैरोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज. ये सभी तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और गर्मियों में होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं.

गर्मियों में करेले के क्या फायदे हो सकते हैं?
गर्मियों में करेले का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को ठंडक देता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर की अतिरिक्त गर्मी कम होती है और हीट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है. साथ ही यह शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाने में मदद करता है. करेला शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे आप लंबे समय तक एक्टिव महसूस करते हैं. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी करेला बेहद असरदार माना जाता है. इसमें मौजूद खास तत्व, जैसे चारेंटिन और पॉलीपेप्टाइड-पी, ब्लड ग्लूकोज लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं. खासकर गर्मियों में जब खानपान गड़बड़ हो जाता है और शुगर लेवल बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है, तब करेले का जूस या सब्जी नियमित रूप से लेना फायदेमंद साबित हो सकता है.

करेले के जबरदस्त फायदे
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी करेला अहम भूमिका निभाता है. गर्मियों में अक्सर अपच, गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो जाती हैं. करेला इन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. यह लिवर को डिटॉक्स करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. करेले का जूस पेट साफ रखने में मदद करता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियों से राहत दिलाता है. इसके अलावा, करेला इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे आप संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं. साथ ही यह खून को साफ करने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी सहायक होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है.

कैसे करना चाहिए करेले का सेवन?
करेले का सेवन करने के कई तरीके हैं. आप सुबह खाली पेट इसका जूस पी सकते हैं, जो सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा इसकी सब्जी बनाकर या हल्का भूनकर भी खाया जा सकता है. हालांकि, जिन लोगों को किसी तरह की एलर्जी या पहले से कोई गंभीर बीमारी है, उन्हें इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket