Sunday, 08 Nov 2026 | 07:49 AM

Trending :

गर्मियों में स्विमिंग करने का है प्लान? डॉक्टर की बताई 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी आंखों की समस्या

authorimg

Last Updated:

Summer Swimming Tips: गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग रोज स्विमिंग करना पसंद करते हैं. अगर आप स्विमिंग पूल में जाना पसंद करते हैं, तो पूल में उतरने से पहले शावर लेना, गॉगल्स पहनना, कॉन्टैक्ट लेंस हटाना और बाद में आंखें धोना जरूरी है. पूल में क्लोरीन और बैक्टीरिया होते हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए.

Zoom

स्विमिंग पूल में हमेशा गॉगल्स लगाकर उतरना चाहिए.

Doctor Tips To Keep Eyes Healthy: गर्मियों की तपिश से बचने के लिए कई लोग स्विमिंग पूल में घंटों बिताते हैं. स्विमिंग पूल में समय बिताना बेहद आरामदायक अनुभव होता है. अक्सर लोग इस मौसम में नजदीकी स्विमिंग पूल में जाना पसंद करते हैं, लेकिन इस दौरान आंखों की सेफ्टी को इग्नोर कर देते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो स्विमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन और बैक्टीरिया आंखों में जलन, खुजली और गंभीर कॉर्नियल इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं. इससे बचने के लिए लोगों को पूल में उतरने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आंखें सुरक्षित रहें और आप स्विमिंग का मजा भी ले पाएं.

मुंबई के ASG विजन आई सेंटर के सीनियर ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु मेहता ने HT को बताया स्विमिंग पूल में उतरने से पहले शरीर और चेहरे को साफ पानी से धोना बहुत जरूरी है. चेहरे पर लगे तेल, लोशन या क्रीम क्लोरीन के साथ मिलकर क्लोरामाइन बनाते हैं. यही क्लोरामाइन आंखों में जलन और खुजली की मुख्य वजह होता है. पहले शावर लेने से इस रासायनिक प्रतिक्रिया को रोका जा सकता है. इसके अलावा स्विमिंग करते वक्त आंखों की सुरक्षा के लिए अच्छी क्वालिटी वाले गॉगल्स पहनना जरूरी है. आप ऐसे गॉगल्स चुनें, जो आंखों के चारों ओर अच्छी पकड़ बनाएं, ताकि पानी अंदर न जा सके. ये गॉगल्स पूल के केमिकल्स को आंखों से दूर रखते हैं और टियर फिल्म को सुरक्षित रखते हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि स्विमिंग के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस पहनना इन्फेक्शन के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है. पानी के संपर्क में आने पर लेंस पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं. क्लोरीन लेंस से चिपक जाता है और बैक्टीरिया को आंखों के संपर्क में रखता है, जिससे कॉर्नियल अल्सर हो सकता है. अगर आपकी नजर कमजोर है, तो साधारण लेंस के बजाय पावर वाले चश्मे का उपयोग करें. इसके अलावा स्विमिंग पूल से बाहर निकलने के बाद अपनी आंखों को साफ पानी से धोएं. आंखें बंद करके उन पर हल्के हाथ से पानी के छींटें मारें. इससे पलकों पर जमा क्लोरीन और रसायन निकल जाते हैं. इससे आंखों की लाली, ड्राइनेस और स्विमर्स आई की समस्या से बचाव हो सकता है. अगर प्रॉब्लम ज्यादा हो, तो टियर आई ड्रॉप्स का यूज कर सकते हैं.

डॉक्टर मेहता चेतावनी देते हैं कि स्विमिंग पूल के पानी के संपर्क में आने के बाद आंखों को कभी न रगड़ें, क्योंकि इससे रगड़ लगने से कॉर्निया को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल स्विमिंग पूल का पानी क्लोरीन और सूक्ष्म कीटाणुओं से भरा होता है. जब आप स्विमिंग के बाद अपनी आंखों को रगड़ते हैं, तो हाथों पर मौजूद गंदगी और पूल के केमिकल्स सेंसिटिव टिश्यूज के संपर्क में आ जाते हैं. सबसे बड़ा खतरा कॉर्नियल एब्रेशन का होता है. रगड़ने से आंखों की बाहरी पारदर्शी परत कॉर्निय पर बारीक खरोंचें आ सकती हैं. अगर पानी में मौजूद बैक्टीरिया इन खरोंचों में प्रवेश कर जाएं, तो यह कॉर्नियल अल्सर या गंभीर संक्रमण का रूप ले सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
माफी मांगने के लिए पैरों पर गिर गई थीं कश्मीरा:सुनीता आहूजा सुलह पर बोलीं- रो-रोकर माफी मांगी, कृष्णा बोले- हमारे बारे में बातें हो रही हैं

July 1, 2026/
10:34 am

इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप में नजर आ रहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा...

वर्ल्ड अपडेट्स:किम जोंग-उन की साउथ कोरिया को चेतावनी, बोले- खतरा हुआ तो ‘पूरी तरह तबाह’ कर देंगे

February 27, 2026/
9:07 am

नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन ने साउथ कोरिया को कड़ी चेतावनी दी है। किम ने कहा है कि उनके...

भास्कर के शादाब समी की वालिदा का इंतकाल:पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं, कल सुल्तानपुर में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

April 28, 2026/
10:59 pm

दैनिक भास्कर के नेशनल आइडिएशन न्यूजरूम के एडिटर शादाब समी की वालिदा श्रीमती किश्वर फातिमा (75) का मंगलवार सायं 4...

फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज:ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में लॉन्च

July 30, 2026/
5:10 am

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। मेकर्स ने...

माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत:कल घर पर सुसाइड कार से हमला हुआ; जिहादी और विद्रोही संगठन ने मिलकर अंजाम दिया

April 26, 2026/
8:49 pm

माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की बम धमाके में मौत हो गई। शनिवार को राजधानी बमाको के पास काटी...

‘प्रहार, द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ जल्द होगी रिलीज:निकम बोले- राजकुमार ने मेरी नकल नहीं की, पूरी बॉडी लैंग्वेज आत्मसात की

July 16, 2026/
6:10 pm

राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ जल्द ही रिलीज होगी। इसकी तैयारी और राजकुमार की मेथड एक्टिंग...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मियों में स्विमिंग करने का है प्लान? डॉक्टर की बताई 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी आंखों की समस्या

authorimg

Last Updated:

Summer Swimming Tips: गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग रोज स्विमिंग करना पसंद करते हैं. अगर आप स्विमिंग पूल में जाना पसंद करते हैं, तो पूल में उतरने से पहले शावर लेना, गॉगल्स पहनना, कॉन्टैक्ट लेंस हटाना और बाद में आंखें धोना जरूरी है. पूल में क्लोरीन और बैक्टीरिया होते हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए.

Zoom

स्विमिंग पूल में हमेशा गॉगल्स लगाकर उतरना चाहिए.

Doctor Tips To Keep Eyes Healthy: गर्मियों की तपिश से बचने के लिए कई लोग स्विमिंग पूल में घंटों बिताते हैं. स्विमिंग पूल में समय बिताना बेहद आरामदायक अनुभव होता है. अक्सर लोग इस मौसम में नजदीकी स्विमिंग पूल में जाना पसंद करते हैं, लेकिन इस दौरान आंखों की सेफ्टी को इग्नोर कर देते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो स्विमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन और बैक्टीरिया आंखों में जलन, खुजली और गंभीर कॉर्नियल इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं. इससे बचने के लिए लोगों को पूल में उतरने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आंखें सुरक्षित रहें और आप स्विमिंग का मजा भी ले पाएं.

मुंबई के ASG विजन आई सेंटर के सीनियर ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु मेहता ने HT को बताया स्विमिंग पूल में उतरने से पहले शरीर और चेहरे को साफ पानी से धोना बहुत जरूरी है. चेहरे पर लगे तेल, लोशन या क्रीम क्लोरीन के साथ मिलकर क्लोरामाइन बनाते हैं. यही क्लोरामाइन आंखों में जलन और खुजली की मुख्य वजह होता है. पहले शावर लेने से इस रासायनिक प्रतिक्रिया को रोका जा सकता है. इसके अलावा स्विमिंग करते वक्त आंखों की सुरक्षा के लिए अच्छी क्वालिटी वाले गॉगल्स पहनना जरूरी है. आप ऐसे गॉगल्स चुनें, जो आंखों के चारों ओर अच्छी पकड़ बनाएं, ताकि पानी अंदर न जा सके. ये गॉगल्स पूल के केमिकल्स को आंखों से दूर रखते हैं और टियर फिल्म को सुरक्षित रखते हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि स्विमिंग के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस पहनना इन्फेक्शन के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है. पानी के संपर्क में आने पर लेंस पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं. क्लोरीन लेंस से चिपक जाता है और बैक्टीरिया को आंखों के संपर्क में रखता है, जिससे कॉर्नियल अल्सर हो सकता है. अगर आपकी नजर कमजोर है, तो साधारण लेंस के बजाय पावर वाले चश्मे का उपयोग करें. इसके अलावा स्विमिंग पूल से बाहर निकलने के बाद अपनी आंखों को साफ पानी से धोएं. आंखें बंद करके उन पर हल्के हाथ से पानी के छींटें मारें. इससे पलकों पर जमा क्लोरीन और रसायन निकल जाते हैं. इससे आंखों की लाली, ड्राइनेस और स्विमर्स आई की समस्या से बचाव हो सकता है. अगर प्रॉब्लम ज्यादा हो, तो टियर आई ड्रॉप्स का यूज कर सकते हैं.

डॉक्टर मेहता चेतावनी देते हैं कि स्विमिंग पूल के पानी के संपर्क में आने के बाद आंखों को कभी न रगड़ें, क्योंकि इससे रगड़ लगने से कॉर्निया को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल स्विमिंग पूल का पानी क्लोरीन और सूक्ष्म कीटाणुओं से भरा होता है. जब आप स्विमिंग के बाद अपनी आंखों को रगड़ते हैं, तो हाथों पर मौजूद गंदगी और पूल के केमिकल्स सेंसिटिव टिश्यूज के संपर्क में आ जाते हैं. सबसे बड़ा खतरा कॉर्नियल एब्रेशन का होता है. रगड़ने से आंखों की बाहरी पारदर्शी परत कॉर्निय पर बारीक खरोंचें आ सकती हैं. अगर पानी में मौजूद बैक्टीरिया इन खरोंचों में प्रवेश कर जाएं, तो यह कॉर्नियल अल्सर या गंभीर संक्रमण का रूप ले सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket