Sunday, 05 Apr 2026 | 04:17 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ग्वालियर में दुल्हन ने लौटाई बारात:सारी रस्में हो चुकी थीं, दुल्हन को पता चला दूल्हे का है अफेयर, विदा के समय किया जाने से इनकार

ग्वालियर में मंगलवार को एक मैरिज गार्डन में उस समय हंगामा मच गया, जब विदा के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। अचानक दुल्हन के इस व्यवहार के बाद दूल्हे व दुल्हन पक्ष आश्चर्य में पड़ गए। वर पक्ष ने जब दुल्हन पक्ष पर दबाव बनाया तो दुल्हन ने बताया कि उसे अभी पता लगा है कि दूल्हे का पिछले डेढ़ साल से किसी शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा है। इसलिए मैं उसके साथ जाकर अपनी जिंदगी खराब करना नहीं चाहती हूं। घटना कंपू स्थित बालाजी मैरिज गार्डन की है। दुल्हन के मना करने पर वहां हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष को समझाया। दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत की। तय हुआ कि दोनों एक दूसरे पर किया गया खर्च वापस करेंगे। इसके बाद बारात लौट गई। पुलिस का कहना है कि आपस में बातचीत के बाद मामला सुलझ गया है। शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। नाका चंद्रबनी निवासी युवती की शादी गुढ़ी गुढ़ा का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह के साथ 9 मार्च को होना तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम कंपू क्षेत्र स्थित बालाजी गार्डन में हुआ। फेरे सहित सभी रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर जब दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दूल्हे से शादी करने से इनकार करते हुए जाने से मना कर दिया। जब शादी से इनकार करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बताया कि लगन-फलदान के एक दिन पहले उसके होने वाले पति गिर्राज की राजस्थान निवासी प्रेमिका पूजा का फोन उसके (दुल्हन) पास आया था। जिसने गिर्राज के साथ पिछले डेढ़ साल से रिलेशन में होने की बात कही थी। गिर्राज की प्रेमिका का कहना है कि गिर्राज से एक डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह उसे धोखा दे रहा है, शादी के बाद तुमको छोड़ देगा। उस समय तो उसे लगा कि कोई हमारा रिश्ता तुड़वाना चाहता है, लेकिन शादी के दौरान उसे पता लगा कि गिर्राज उस महिला से बातचीत करता है तो उसने दूल्हे से ही पूछ लिया। उसने भी इस बात को स्वीकार किया। उसने देखा कि दूल्हा अपनी प्रेमिका से बातचीत करता है, जिससे दुल्हन को दूल्हे से विश्वास उठ गया। दूल्हे ने स्वीकारी अपनी गलती
दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है। वह अपने पति को छोड़कर अलग रह रही है। इस बात को लेकर जब दुल्हन ने दूल्हे से बातचीत की तो दूल्हा यही बोलता रहा कि उसका कोई उस महिला से लेना-देना नहीं है। जब यह मामला दोनों पक्ष थाने लेकर पहुंचे तो थाने पर दूल्हे ने इन सारी बातों को सही बताते हुए कुबूल कर लिया और फिर सारी सच्चाई बता दी।
सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया- शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया है। बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई है। दुल्हन को शादी में पता लगा कि पति का एक शादीशुदा महिला से संबंध है। बातचीत में दोनों में आपसी अलग होने के लिए समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Explosions erupt following strikes at Tehran Oil Refinery in Tehran on March 7, 2026. (Image: AFP)

March 23, 2026/
8:09 am

आखरी अपडेट:मार्च 23, 2026, 08:09 IST अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी के कोलकाता में एक बड़ी रैली...

धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है:सचिन ने कहा- इनक्रेडिबल वर्क टीम इंडिया; कोहली ने जीत को अद्भुत बताया

March 9, 2026/
9:40 am

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत ने एमएस धोनी को भी सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया। पूर्व...

ask search icon

April 4, 2026/
7:05 pm

Last Updated:April 04, 2026, 19:05 IST Aloe Vera Benefits: प्रकृति ने हमें औषधीय पौधों के रूप में अनमोल खजाना दिया...

authorimg

March 10, 2026/
11:36 am

होमताजा खबरदेश भारत बनेगा स्पेस मेडिसिन का विश्वगुरु, एम्स और ISRO ने मिलाया हाथ, इन 6….. Last Updated:March 10, 2026,...

बालाघाट में हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा:साधक मोहित सोनी ने 40 किलो वजनी हनुमान स्वरूप धारण किया; 40 दिनों तक तपस्या की

April 2, 2026/
11:33 pm

बालाघाट जिले में हनुमान जयंती पर गुरुवार शाम को श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस वर्ष...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

ग्वालियर में दुल्हन ने लौटाई बारात:सारी रस्में हो चुकी थीं, दुल्हन को पता चला दूल्हे का है अफेयर, विदा के समय किया जाने से इनकार

ग्वालियर में दुल्हन ने लौटाई बारात:सारी रस्में हो चुकी थीं, दुल्हन को पता चला दूल्हे का है अफेयर, विदा के समय किया जाने से इनकार

ग्वालियर में मंगलवार को एक मैरिज गार्डन में उस समय हंगामा मच गया, जब विदा के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। अचानक दुल्हन के इस व्यवहार के बाद दूल्हे व दुल्हन पक्ष आश्चर्य में पड़ गए। वर पक्ष ने जब दुल्हन पक्ष पर दबाव बनाया तो दुल्हन ने बताया कि उसे अभी पता लगा है कि दूल्हे का पिछले डेढ़ साल से किसी शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा है। इसलिए मैं उसके साथ जाकर अपनी जिंदगी खराब करना नहीं चाहती हूं। घटना कंपू स्थित बालाजी मैरिज गार्डन की है। दुल्हन के मना करने पर वहां हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष को समझाया। दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत की। तय हुआ कि दोनों एक दूसरे पर किया गया खर्च वापस करेंगे। इसके बाद बारात लौट गई। पुलिस का कहना है कि आपस में बातचीत के बाद मामला सुलझ गया है। शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। नाका चंद्रबनी निवासी युवती की शादी गुढ़ी गुढ़ा का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह के साथ 9 मार्च को होना तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम कंपू क्षेत्र स्थित बालाजी गार्डन में हुआ। फेरे सहित सभी रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर जब दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दूल्हे से शादी करने से इनकार करते हुए जाने से मना कर दिया। जब शादी से इनकार करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बताया कि लगन-फलदान के एक दिन पहले उसके होने वाले पति गिर्राज की राजस्थान निवासी प्रेमिका पूजा का फोन उसके (दुल्हन) पास आया था। जिसने गिर्राज के साथ पिछले डेढ़ साल से रिलेशन में होने की बात कही थी। गिर्राज की प्रेमिका का कहना है कि गिर्राज से एक डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह उसे धोखा दे रहा है, शादी के बाद तुमको छोड़ देगा। उस समय तो उसे लगा कि कोई हमारा रिश्ता तुड़वाना चाहता है, लेकिन शादी के दौरान उसे पता लगा कि गिर्राज उस महिला से बातचीत करता है तो उसने दूल्हे से ही पूछ लिया। उसने भी इस बात को स्वीकार किया। उसने देखा कि दूल्हा अपनी प्रेमिका से बातचीत करता है, जिससे दुल्हन को दूल्हे से विश्वास उठ गया। दूल्हे ने स्वीकारी अपनी गलती
दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है। वह अपने पति को छोड़कर अलग रह रही है। इस बात को लेकर जब दुल्हन ने दूल्हे से बातचीत की तो दूल्हा यही बोलता रहा कि उसका कोई उस महिला से लेना-देना नहीं है। जब यह मामला दोनों पक्ष थाने लेकर पहुंचे तो थाने पर दूल्हे ने इन सारी बातों को सही बताते हुए कुबूल कर लिया और फिर सारी सच्चाई बता दी।
सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया- शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया है। बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई है। दुल्हन को शादी में पता लगा कि पति का एक शादीशुदा महिला से संबंध है। बातचीत में दोनों में आपसी अलग होने के लिए समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket