Wednesday, 07 Oct 2026 | 01:12 PM

Trending :

EXCLUSIVE

जयपुर में बेखौफ बदमाश! कार रोककर ज्वेलर से 27 लाख की सोना-चांदी लूट, देर रात सड़कों पर दहशत

authorimg

Last Updated:

Jaipur Jewelery Robbery Case: राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात ज्वेलर से फिल्मी अंदाज में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई. बदमाशों ने कार आगे लगाकर बीच सड़क पर ज्वेलर को रोका और डंडों से हमला कर शीशे तोड़ते हुए गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. वारदात प्रताप नगर में आरयूएचएस के पास अजय मार्ग पर हुई. लुटेरे करीब 27 लाख रुपये का माल लेकर फरार हुए. पुलिस ने नाकाबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर में बदमाश बेखौफ! कार रोककर ज्वेलर से 27 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिसZoom

जयपुर में बदमाशों ने ज्वेलर से 27 लाख के सोने-चांदी की कर ली लूट

जयपुर. राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात फिल्मी अंदाज में ज्वेलर से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बदमाशों ने चलती कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर ज्वेलर को बीच सड़क पर रोक लिया और फिर डंडों से हमला कर कार के शीशे तोड़ते हुए गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. इस वारदात में करीब 27 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटे जाने की बात सामने आई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमे में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामनिवास सोनी, जिनकी वाटिका क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप है, शनिवार देर रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. उनके पास कार में एक बैग था, जिसमें करीब 50 ग्राम सोना और लगभग 7 किलो चांदी रखी हुई थी. जैसे ही वे प्रताप नगर इलाके में आरयूएचएस अस्पताल के पास अजय मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी के आगे आकर अचानक ब्रेक लगा दिए. इससे रामनिवास सोनी को मजबूरन अपनी कार रोकनी पड़ी.

बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में हमला बोला

गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में तुरंत हमला बोल दिया. आरोपियों ने डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए और रामनिवास सोनी के साथ मारपीट की. अचानक हुए हमले से वे संभल भी नहीं पाए. बदमाशों ने कार में रखा गहनों से भरा बैग छीना और मौके से फरार हो गए. पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई, जिससे वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी दहशत में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दी गई. प्रमुख चौराहों और हाईवे पर वाहनों की सघन जांच की गई, लेकिन देर रात तक कार सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

जयपुर पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके. प्रारंभिक जांच में यह वारदात पूरी तरह से सुनियोजित प्रतीत हो रही है. आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को पहले से ज्वेलर की गतिविधियों और गहनों की जानकारी थी. इसी आधार पर उन्होंने रास्ते में घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है. इस सनसनीखेज लूट की घटना के बाद प्रताप नगर सहित आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From Eden Gardens Kolkata(PTI)

April 6, 2026/
6:19 pm

आखरी अपडेट:06 अप्रैल, 2026, 18:19 IST बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास चुनाव से पहले पहलगाम शैली में...

एमपी में आरटीई लॉटरी खुलेगी कल:1.78 लाख में से 1 लाख 22 हजार बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

April 1, 2026/
7:59 pm

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत प्रदेश में निजी स्कूलों में बिना शुल्क प्रवेश के लिए 2 अप्रैल को...

सिंहस्थ मेले में शाही स्नान पर ट्रेन उज्जैन नहीं आएगी:सभी फ्लैग स्टेशनों पर ट्रेनें रुकेंगी, वहीं से श्रद्धालु बसों के जरिए शिप्रा नदी तक पहुंचेंगे

April 23, 2026/
1:13 pm

उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के बीच रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के...

AP SSC Results 2026 LIVE: Manabadi Class 10 Date & Time to be announced soon.

April 24, 2026/
3:06 pm

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 15:06 IST पश्चिम बंगाल में गुरुवार को विधानसभा के पहले चरण का मतदान हुआ, जिसमें राज्य...

आपकी हर हरकत पर नजर, कनेक्टिविटी निजता के लिए खतरा:स्मार्टफोन, टीवी, ओटीटी यहां तक कि कनेक्टेड कार भी चुरा सकती है आपका डेटा

May 15, 2026/
1:40 pm

हमारी जिंदगी पहले से ज्यादा स्मार्ट और ‘कनेक्टेड’ हो गई है। मनोरंजन, सुविधा और सोशल मीडिया के इस दौर में...

जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद बैठक में हंगामा:ऑनलाइन सेंटर प्रभारी और सदस्य में नोकझोंक, सदस्यों ने वॉकआउट भी किया

February 21, 2026/
12:05 am

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) की कार्यपरिषद बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। इस दौरान ऑनलाइन सेंटर प्रभारी आरके...

'मुसलमानों ने ममता को चुना, गरीबों ने मुझे जिताया', भवानीपुर में जीत के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी

May 4, 2026/
10:30 pm

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ी हैं। बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने 15,105 सीटों के...

रिजेक्शन और रिप्लेसमेंट के बाद तारा सुतारिया ने बनाई पहचान:बोलीं- फिल्मों से निकाले जाने पर बहुत तकलीफ होती थी, खुद से सवाल करती थी

September 19, 2026/
4:30 am

बॉलीवुड में पहचान बनाने का सपना लेकर आने वाले हर कलाकार का सफर एक जैसा नहीं होता। कुछ को फिल्मी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जयपुर में बेखौफ बदमाश! कार रोककर ज्वेलर से 27 लाख की सोना-चांदी लूट, देर रात सड़कों पर दहशत

authorimg

Last Updated:

Jaipur Jewelery Robbery Case: राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात ज्वेलर से फिल्मी अंदाज में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई. बदमाशों ने कार आगे लगाकर बीच सड़क पर ज्वेलर को रोका और डंडों से हमला कर शीशे तोड़ते हुए गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. वारदात प्रताप नगर में आरयूएचएस के पास अजय मार्ग पर हुई. लुटेरे करीब 27 लाख रुपये का माल लेकर फरार हुए. पुलिस ने नाकाबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर में बदमाश बेखौफ! कार रोककर ज्वेलर से 27 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिसZoom

जयपुर में बदमाशों ने ज्वेलर से 27 लाख के सोने-चांदी की कर ली लूट

जयपुर. राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात फिल्मी अंदाज में ज्वेलर से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बदमाशों ने चलती कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर ज्वेलर को बीच सड़क पर रोक लिया और फिर डंडों से हमला कर कार के शीशे तोड़ते हुए गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. इस वारदात में करीब 27 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटे जाने की बात सामने आई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमे में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामनिवास सोनी, जिनकी वाटिका क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप है, शनिवार देर रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. उनके पास कार में एक बैग था, जिसमें करीब 50 ग्राम सोना और लगभग 7 किलो चांदी रखी हुई थी. जैसे ही वे प्रताप नगर इलाके में आरयूएचएस अस्पताल के पास अजय मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी के आगे आकर अचानक ब्रेक लगा दिए. इससे रामनिवास सोनी को मजबूरन अपनी कार रोकनी पड़ी.

बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में हमला बोला

गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में तुरंत हमला बोल दिया. आरोपियों ने डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए और रामनिवास सोनी के साथ मारपीट की. अचानक हुए हमले से वे संभल भी नहीं पाए. बदमाशों ने कार में रखा गहनों से भरा बैग छीना और मौके से फरार हो गए. पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई, जिससे वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी दहशत में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दी गई. प्रमुख चौराहों और हाईवे पर वाहनों की सघन जांच की गई, लेकिन देर रात तक कार सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

जयपुर पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके. प्रारंभिक जांच में यह वारदात पूरी तरह से सुनियोजित प्रतीत हो रही है. आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को पहले से ज्वेलर की गतिविधियों और गहनों की जानकारी थी. इसी आधार पर उन्होंने रास्ते में घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है. इस सनसनीखेज लूट की घटना के बाद प्रताप नगर सहित आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket