Tuesday, 15 Sep 2026 | 08:29 PM

Trending :

EXCLUSIVE

जयारोग्य न्यूरोसर्जरी ओपीडी में छत का प्लास्टर गिरा:ओपीडी शुरू होने से पहले हादसा; ग्वालियर में अस्पताल की 50 साल पुरानी इमारत

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह (जेएएच) की न्यूरोसर्जरी ओपीडी में ओपीडी शुरू होने से ठीक पहले शनिवार को छत का भारी प्लास्टर गिर गया। घटना न्यूरोसर्जरी विभाग के कमरा नंबर 1 में हुई, जहां विभागाध्यक्ष की ओपीडी लगनी थी। उस समय मरीज और डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। प्लास्टर जूनियर डॉक्टरों के बैठने की जगह के ठीक पीछे गिरा। घटना के समय वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 60 से 80 साल पुराने भवन जर्जर जेएएच के न्यूरोसर्जरी-न्यूरोलॉजी और केआरएच भवन 60 से 80 साल पुराने हैं। जर्जर हालत के कारण यहां अक्सर प्लास्टर और छज्जे टूटकर गिरते रहते हैं। 2 अप्रैल 2026 को कमलाराजा अस्पताल में छज्जे का बड़ा हिस्सा गिरा था। प्रभावित क्षेत्र को पहले ही बंद कर दिया गया था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। चार साल में 11 बार भेजे गए प्रस्ताव अस्पताल प्रबंधन ने भवन मरम्मत और वायरिंग बदलने के लिए पिछले चार साल में 11 बार शासन को प्रस्ताव भेजे हैं। अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। गायनिक और पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष एक साल पहले नए भवन की मांग कर चुके हैं। डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने पुनर्निर्माण प्रक्रिया तेज होने की बात कही है। 5 मार्च 2026 को न्यूरोलॉजी वार्ड, 12 मार्च को न्यूरोसर्जरी वार्ड और 30 मार्च को शौचालय में प्लास्टर गिरा। इन घटनाओं में भी कोई घायल नहीं हुआ। 2024 से अब तक कई संरचनात्मक हादसे 4 जुलाई 2024 को एसएनसीयू की फॉल्स सीलिंग और 27 दिसंबर 2025 को गलियारे की बीम गिरी थी। 25 फरवरी 2026 को लेबर रूम के शौचालय की दीवार धंस गई थी। 2022 के फायर ऑडिट में फायर सेफ्टी सिस्टम में कई खामियां मिली थीं। सुधार के लिए प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन कार्रवाई लंबित है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कनाडा में पंजाबी लड़की को गोली लगी, मौत:दोस्त से मिलने गई थी; पड़ोसी बोले- 2 तेज आवाजों के बाद सुनाई दीं चीखें

August 18, 2026/
9:39 am

कनाडा के एडमोंटन में पंजाबी लड़की की गोली लगने से मौत हो गई। वह अपनी दोस्त से मिलने एक टाउनहाउस...

एलपीजी बचत युक्तियाँ

March 15, 2026/
12:44 pm

एलपीजी बचत युक्तियाँ | छवि: फ्रीपिक एलपीजी बचत युक्तियाँ: आज के समय में रसोई गैस यानी एलपीजी की कंपनियों और...

पाकिस्तान में पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपया सस्ता:पेट्रोल 373.78 और हाई-स्पीड डीजल 378.78 रुपया लीटर हुआ, कीमतें आज से लागू

June 13, 2026/
1:25 pm

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4 रुपया और हाई स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 2 रुपया की...

बेल्जियम PM बोले- भारत ने हमें पहले ही चेताया था:यूरोप बूढ़ा हो चुका है, अमेरिका और चीन के भरोसे रहने से नुकसान पहुंचा

September 4, 2026/
6:51 pm

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा है कि यूरोप को दूसरे देशों पर जरूरत से ज्यादा व्यापारिक निर्भरता...

पंजाबी सिंगर खान साब भड़के, बोले- डंडों से ही मानोगे:बापू लाल बादशाह मेले में पहुंचे, खड़े होकर हूटिंग पर गाना रोका, कहा- हार्टअटैक हो जाएगा

July 20, 2026/
11:28 am

जालंधर के नकोदर में 19 जुलाई को आयोजित बापू लाल बादशाह के मेले के दौरान सिंगर खान साब फैंस पर...

खालिस्तानी बोले- PAK गई सरबजीत हमारी बुआ, VIDEO:पंजाबी महिला का मुस्लिम पति फुफ्फड़; हमारी फुल सपोर्ट, कोई कुछ कहे तो बताना

March 14, 2026/
5:00 am

सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत खालिस्तान समर्थकों की बुआ बन गई है। खालिस्तान समर्थक सरबजीत...

Akshay Kumar Saif Ali Khan KBC Set Accident

August 21, 2026/
4:37 pm

1 घंटे पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर गिरते-गिरते बचे हैं। अक्षय और सैफ अली खान...

एमपी में विधायकों को सजा के 5 चर्चित मामले:सिर्फ एक महिला विधायक की सदस्यता हुई थी समाप्त, दतिया MLA का केस भी कोर्ट पर निर्भर

April 5, 2026/
5:56 am

दतिया सीट से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को फर्जीवाडे़ के मामले में दिल्ली की राउज अवेन्यू कोर्ट ने तीन साल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जयारोग्य न्यूरोसर्जरी ओपीडी में छत का प्लास्टर गिरा:ओपीडी शुरू होने से पहले हादसा; ग्वालियर में अस्पताल की 50 साल पुरानी इमारत

जयारोग्य न्यूरोसर्जरी ओपीडी में छत का प्लास्टर गिरा:ओपीडी शुरू होने से पहले हादसा; ग्वालियर में अस्पताल की 50 साल पुरानी इमारत

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह (जेएएच) की न्यूरोसर्जरी ओपीडी में ओपीडी शुरू होने से ठीक पहले शनिवार को छत का भारी प्लास्टर गिर गया। घटना न्यूरोसर्जरी विभाग के कमरा नंबर 1 में हुई, जहां विभागाध्यक्ष की ओपीडी लगनी थी। उस समय मरीज और डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। प्लास्टर जूनियर डॉक्टरों के बैठने की जगह के ठीक पीछे गिरा। घटना के समय वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 60 से 80 साल पुराने भवन जर्जर जेएएच के न्यूरोसर्जरी-न्यूरोलॉजी और केआरएच भवन 60 से 80 साल पुराने हैं। जर्जर हालत के कारण यहां अक्सर प्लास्टर और छज्जे टूटकर गिरते रहते हैं। 2 अप्रैल 2026 को कमलाराजा अस्पताल में छज्जे का बड़ा हिस्सा गिरा था। प्रभावित क्षेत्र को पहले ही बंद कर दिया गया था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। चार साल में 11 बार भेजे गए प्रस्ताव अस्पताल प्रबंधन ने भवन मरम्मत और वायरिंग बदलने के लिए पिछले चार साल में 11 बार शासन को प्रस्ताव भेजे हैं। अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। गायनिक और पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष एक साल पहले नए भवन की मांग कर चुके हैं। डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने पुनर्निर्माण प्रक्रिया तेज होने की बात कही है। 5 मार्च 2026 को न्यूरोलॉजी वार्ड, 12 मार्च को न्यूरोसर्जरी वार्ड और 30 मार्च को शौचालय में प्लास्टर गिरा। इन घटनाओं में भी कोई घायल नहीं हुआ। 2024 से अब तक कई संरचनात्मक हादसे 4 जुलाई 2024 को एसएनसीयू की फॉल्स सीलिंग और 27 दिसंबर 2025 को गलियारे की बीम गिरी थी। 25 फरवरी 2026 को लेबर रूम के शौचालय की दीवार धंस गई थी। 2022 के फायर ऑडिट में फायर सेफ्टी सिस्टम में कई खामियां मिली थीं। सुधार के लिए प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन कार्रवाई लंबित है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket