Wednesday, 15 Jul 2026 | 07:49 AM

Trending :

अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक की:ट्रम्प बोले- अगले हफ्ते बिजलीघर और पुल उड़ाएंगे, समझौता नहीं किया तो कुछ नहीं बचेगा हरियाणा में अश्लील कंटेंट पर विवाद:इन्फ्लुएंसर्स ने कहा- डांसरों पर पैसे उड़ाने वाले बुजुर्गों को रोको, सपना चौधरी पर सॉफ्ट पोर्न देने का आरोप पिता की मौत का दर्द कैमरे पर उतरा:युवराज पाराशर ने बताया कैसे निजी दर्द फिल्म का सबसे भावुक दृश्य बना पिता की मौत का दर्द कैमरे पर उतरा:युवराज पाराशर ने बताया कैसे निजी दर्द फिल्म का सबसे भावुक दृश्य बना भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू:व्हिस्की, कारें और कपड़े सस्ते मिलेंगे; जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे Padmakumar, Siddharth Menon & Vidhatri Bandi on Therapy & Relationships
EXCLUSIVE

दुल्हनिया बनने से ऐन पहले लड़कियां लगा रही हैं ये इंजेक्शन, मौंजारो प्री-वेडिंग पैकेज की दीवाने बन रहे हैं भारतीय, क्यों

authorimg

Last Updated:

Mounjaro Bride Package: भारतीय दुल्हनियों में मौंजारो प्री वेडिंग का चश्का लगने जा रहा है. देश के कई हेल्थ क्लिनिक प्री-वेडिंग पैकेज के तहत यह ऑफर नई बनने जा रही दुल्हन को ऑफर करने लगा है. सबकी इच्छा होती है कि वह अपनी शादी में दुनिया की सबसे हसीन-तरीन दुल्हन लगे और इसी मनोकामना को पूरा करने के लिए भारतीय डॉक्टरों द्वारा यह ऑफर दिया जाने लगा है. खास बात यह है कि शादी के लिए तैयार लड़के भी इस पैकेज को लेने में आगे बढ़ रहे हैं. अनुमान है कि आने वाले समय में मोंजारो प्री-वेडिंग पैकेज की धूम होने वाली है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Zoom

शादी से पहले मौंजारो पैकेज ले रही हैं लड़कियां.

Mounjaro Bride Package: हर दुल्हन का सपना होता है कि वे अपनी शादी में दुनिया की सबसे हसीन-तरीन लड़की दिखें ताकि इस दिन की खुशी को ताउम्र अपनी यादों के दस्तावेज में जमा किया दा सके. इसलिए बहुत पहले से इसकी तैयारी शुरू हो जाती है. आजकल परफेक्ट लुक में वेट बहुत बड़ा बाधा बनने लगा है. लेकिन अब इसका रेडिमेड उपाय आ गया है. भारतीय दुल्हनियां मोंजारो प्री-वेडिंग की दीवानी बनने लगी हैं. नई दिल्ली की क्लेरिटी स्किन क्लीनिक मौंजारे ब्राइड पैकेज का जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं. इससे पहले कि आप कंफ्यूज हो, आपको बता दें कि मौंजारो वजन कम करने वाला इंजेक्शन है जो पूरी दुनिया में तेजी से वजन करने में मदद करता है. शादी से पहले दुल्हन इसी इंजेक्शन को लगाकर स्लीम ट्रिम बनना चाहती हैं और इसके लिए डॉक्टरों के क्लिनिकों में पहुंच रही हैं.

प्री-वेडिंग पैकेज में वेट लॉस भी शामिल
क्लेरिटी स्किन क्लीनिक पहले स्किन ट्रीटमेंट और हेयर स्टाइलिंग का पैकेज देता था लेकिन आजकल अपने प्री-वेडिंग पैकेज में वेट-लॉस इंजेक्शन को शामिल कर लिया है. एक सोशल मीडिया वीडियो के जरिए क्लीनिक गाइडेड न्यूट्रिशन,मौंजारो और स्मार्ट वर्कआउट के जरिए दुल्हनों को शादी के लिए तैयार करने का दावा करता है. मौंजारो एली लिली कंपनी द्वारा बनाया गया है जिसे भारत में डायबिटीज़ और वजन घटाने के लिए मंजूरी प्राप्त है. डॉक्टर बताते हैं कि मौंजारो वजन घटाने वाली दूसरी दवा वीगोभी से ज्यादा पॉपुलर है. रायटर की रिपोर्ट में 8 डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें शादी से पहले इन दवाओं को लेने के बारे में दुल्हनों और कुछ दूल्हों से लगातार गुजारिश की जा रही है. हिन्दीवाइन हेल्थकेयर में बैरिएट्रिक सर्जन डॉ. रजत गोयल बताते हैं कि पिछले कुछ महीने में हमारे पास वजन कम करने वाले जितने लोग आए हैं उनमें से करीब 20 प्रतिशत ऐसे लोग थे जिनकी शादी अगले कुछ महीनों में होने वाली थी. उनका स्पष्ट रूप से वजन कम करने संबंधी सवाल ज्यादा थे. हालांकि डॉक्टरों का यह भी कहना है कि वजन कम करने वाले इंजेक्शन सिर्फ डॉक्टरों की निगरानी में ही लिया जाना चाहिए वरना इसके साइड इपेक्ट हो सकते हैं.

परंपरा और सामाजिक दबाव
भारत में शादियां आमतौर पर जीवन में एक बार होने वाला भव्य समारोह हैं. इसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों का परिवार इसे यादगार बनाने की कोशिश करता है. इसलिए दिल खोलकर पैसा खर्च किया जाता है. इसके लिए परंपरा और सामाजिक दबाव भी काफी होता है. एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली मुंबई की अदिति की शादी होने वाली थी और उनकी खुद से वजन घटाने की तमाम कोशिशें नाकाम हो चुकी है.इसके बाद उन्होंने मौंजारो इंजेक्शन लेना शुरू किया. अदिति कहती हैं कि इस मौंजारो की वजह से उनका वजन 10 किलो कम हो गया और वे बेहद स्लीम ट्रिम दिखती हैं. उन्होंने कहा कि मैं यह देखकर बेहद खुश हूं. अगर मेरा वजन कम नहीं होता तो सचमुच मेरा कॉन्फिडेंस कमजोर हो जाता. फिर पता नहीं क्या होता. अदिति उन 6 दुल्हनों में शामिल हैं जिनसे रायटर के रिपोर्टर ने पूछताछ कि और वे सब मौंजारो शॉट लेने के बाद शादियां कीं. सामाजिक दबाव के कारण अदिति ने अपना असली नाम नहीं बताया. 27 वर्षीय बेंगलुरु की टेक वर्कर प्रिया ने बताया कि कई लड़के और उनके परिवार ने मेरे वजन के कारण मेरी शादी का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया. मुझे कहा गया कि मैं मोटी हूं. तब जाकर मैंने मौंजारो का सहारा लिया.

2030 तक 80 अरब की बिक्री
पश्चिमी देशों में सुपर हिट होने के बाद भारत में भी मोटापे का इंजेक्शन बेहद पॉपुलर होने लगा है. पिछले साल नोवो नॉर्डिस्क और एली लिली ने भारत में मौंजारो और ओजेंपिक को लॉन्च किया था. लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही मौंजारो की बिक्री दोगुनी हो गई, जिससे यह भारत में सबसे अधिक बिकने वाली दवा बन गई.अनुमान है कि 2030 तक इस बाजार का आकार 80 अरब रुपये तक पहुंच जाएगा. अच्छी बात यह है कि पिछले महीने वेट लॉस दवा का पेटेंट समाप्त हो गया है जिसके बाद करीब 50 कंपनियां इस दवा को बनाने लगी है और इससे दवा की कीमत 80 फीसदी तक कम हो चुकी है. इसलिए आने वाले समय में इसकी जबर्दस्त बिक्री देखने को मिल सकती है. डॉक्टरों ने इस दवा को मोटापे के अलावा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और नींद संबंधी समस्याओं के लिए चिह्नित किया है. फिलहाल भारत में मौंजारो की कीमत 13 हजार के करीब है. यह दवा एक सप्ताह में लगाया जाता है. एक महीने की कीमत लगभग 13 हजार है. इसकी अधिकतम कीमत 25 हजार तक है. लेकिन यह डोज पर निर्भर करता है. डॉक्टर तय करते हैं कि किसे कितनी डोज की दवा दी जाए. वीगोभी की सबसे कम खुराक 5,660 रुपये और उच्चतम खुराक 16,400 रुपये प्रति माह में बेची जा रही है. लेकिन इन सबके बीच सबसे असली बात यह है कि वेट लॉस के इंजेक्शन को सिर्फ डॉक्टरों की निगरानी में लिया जाना चाहिए. (रायटर्स)

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Prakash Raj Responds to Funeral Questions

April 2, 2026/
3:10 pm

3 घंटे पहले कॉपी लिंक एक्टर प्रकाश राज ने उनकी मां सुवर्णलता राज के निधन के बाद अंतिम संस्कार करने...

Sampark Kranti AC Coach Rape

April 21, 2026/
6:59 am

फरवरी की एक ठंडी, खामोश रात… जब दौड़ती ट्रेन के भीतर सब कुछ सामान्य दिख रहा था-नींद में डूबे यात्री,...

ask search icon

April 5, 2026/
7:03 am

Last Updated:April 05, 2026, 07:03 IST Health tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडी चीजें ज्यादा खाने लगते...

भास्कर IPL रैंकिंग- चेन्नई या मुंबई, कौन है ऑलटाइम नंबर-1:दिल्ली-पंजाब से आगे विराट की RCB, पिछले चार साल में गिल की टीम टॉप पर

March 30, 2026/
5:12 am

IPL की ऑलटाइम बेस्ट टीम कौन सी है- इस सवाल का जवाब हमेशा बहस में उलझा रहता है। कोई ट्रॉफियों...

Rohit Sharma 16000 ODI Runs

June 14, 2026/
4:30 am

धर्मशाला35 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला में कप्तान...

Nishikant Dubey Apology | Biju Patnaik Statement Controversy

April 1, 2026/
3:12 pm

नई दिल्ली40 मिनट पहले कॉपी लिंक बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए बयान...

राजनीति

दुल्हनिया बनने से ऐन पहले लड़कियां लगा रही हैं ये इंजेक्शन, मौंजारो प्री-वेडिंग पैकेज की दीवाने बन रहे हैं भारतीय, क्यों

authorimg

Last Updated:

Mounjaro Bride Package: भारतीय दुल्हनियों में मौंजारो प्री वेडिंग का चश्का लगने जा रहा है. देश के कई हेल्थ क्लिनिक प्री-वेडिंग पैकेज के तहत यह ऑफर नई बनने जा रही दुल्हन को ऑफर करने लगा है. सबकी इच्छा होती है कि वह अपनी शादी में दुनिया की सबसे हसीन-तरीन दुल्हन लगे और इसी मनोकामना को पूरा करने के लिए भारतीय डॉक्टरों द्वारा यह ऑफर दिया जाने लगा है. खास बात यह है कि शादी के लिए तैयार लड़के भी इस पैकेज को लेने में आगे बढ़ रहे हैं. अनुमान है कि आने वाले समय में मोंजारो प्री-वेडिंग पैकेज की धूम होने वाली है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Zoom

शादी से पहले मौंजारो पैकेज ले रही हैं लड़कियां.

Mounjaro Bride Package: हर दुल्हन का सपना होता है कि वे अपनी शादी में दुनिया की सबसे हसीन-तरीन लड़की दिखें ताकि इस दिन की खुशी को ताउम्र अपनी यादों के दस्तावेज में जमा किया दा सके. इसलिए बहुत पहले से इसकी तैयारी शुरू हो जाती है. आजकल परफेक्ट लुक में वेट बहुत बड़ा बाधा बनने लगा है. लेकिन अब इसका रेडिमेड उपाय आ गया है. भारतीय दुल्हनियां मोंजारो प्री-वेडिंग की दीवानी बनने लगी हैं. नई दिल्ली की क्लेरिटी स्किन क्लीनिक मौंजारे ब्राइड पैकेज का जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं. इससे पहले कि आप कंफ्यूज हो, आपको बता दें कि मौंजारो वजन कम करने वाला इंजेक्शन है जो पूरी दुनिया में तेजी से वजन करने में मदद करता है. शादी से पहले दुल्हन इसी इंजेक्शन को लगाकर स्लीम ट्रिम बनना चाहती हैं और इसके लिए डॉक्टरों के क्लिनिकों में पहुंच रही हैं.

प्री-वेडिंग पैकेज में वेट लॉस भी शामिल
क्लेरिटी स्किन क्लीनिक पहले स्किन ट्रीटमेंट और हेयर स्टाइलिंग का पैकेज देता था लेकिन आजकल अपने प्री-वेडिंग पैकेज में वेट-लॉस इंजेक्शन को शामिल कर लिया है. एक सोशल मीडिया वीडियो के जरिए क्लीनिक गाइडेड न्यूट्रिशन,मौंजारो और स्मार्ट वर्कआउट के जरिए दुल्हनों को शादी के लिए तैयार करने का दावा करता है. मौंजारो एली लिली कंपनी द्वारा बनाया गया है जिसे भारत में डायबिटीज़ और वजन घटाने के लिए मंजूरी प्राप्त है. डॉक्टर बताते हैं कि मौंजारो वजन घटाने वाली दूसरी दवा वीगोभी से ज्यादा पॉपुलर है. रायटर की रिपोर्ट में 8 डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें शादी से पहले इन दवाओं को लेने के बारे में दुल्हनों और कुछ दूल्हों से लगातार गुजारिश की जा रही है. हिन्दीवाइन हेल्थकेयर में बैरिएट्रिक सर्जन डॉ. रजत गोयल बताते हैं कि पिछले कुछ महीने में हमारे पास वजन कम करने वाले जितने लोग आए हैं उनमें से करीब 20 प्रतिशत ऐसे लोग थे जिनकी शादी अगले कुछ महीनों में होने वाली थी. उनका स्पष्ट रूप से वजन कम करने संबंधी सवाल ज्यादा थे. हालांकि डॉक्टरों का यह भी कहना है कि वजन कम करने वाले इंजेक्शन सिर्फ डॉक्टरों की निगरानी में ही लिया जाना चाहिए वरना इसके साइड इपेक्ट हो सकते हैं.

परंपरा और सामाजिक दबाव
भारत में शादियां आमतौर पर जीवन में एक बार होने वाला भव्य समारोह हैं. इसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों का परिवार इसे यादगार बनाने की कोशिश करता है. इसलिए दिल खोलकर पैसा खर्च किया जाता है. इसके लिए परंपरा और सामाजिक दबाव भी काफी होता है. एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली मुंबई की अदिति की शादी होने वाली थी और उनकी खुद से वजन घटाने की तमाम कोशिशें नाकाम हो चुकी है.इसके बाद उन्होंने मौंजारो इंजेक्शन लेना शुरू किया. अदिति कहती हैं कि इस मौंजारो की वजह से उनका वजन 10 किलो कम हो गया और वे बेहद स्लीम ट्रिम दिखती हैं. उन्होंने कहा कि मैं यह देखकर बेहद खुश हूं. अगर मेरा वजन कम नहीं होता तो सचमुच मेरा कॉन्फिडेंस कमजोर हो जाता. फिर पता नहीं क्या होता. अदिति उन 6 दुल्हनों में शामिल हैं जिनसे रायटर के रिपोर्टर ने पूछताछ कि और वे सब मौंजारो शॉट लेने के बाद शादियां कीं. सामाजिक दबाव के कारण अदिति ने अपना असली नाम नहीं बताया. 27 वर्षीय बेंगलुरु की टेक वर्कर प्रिया ने बताया कि कई लड़के और उनके परिवार ने मेरे वजन के कारण मेरी शादी का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया. मुझे कहा गया कि मैं मोटी हूं. तब जाकर मैंने मौंजारो का सहारा लिया.

2030 तक 80 अरब की बिक्री
पश्चिमी देशों में सुपर हिट होने के बाद भारत में भी मोटापे का इंजेक्शन बेहद पॉपुलर होने लगा है. पिछले साल नोवो नॉर्डिस्क और एली लिली ने भारत में मौंजारो और ओजेंपिक को लॉन्च किया था. लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही मौंजारो की बिक्री दोगुनी हो गई, जिससे यह भारत में सबसे अधिक बिकने वाली दवा बन गई.अनुमान है कि 2030 तक इस बाजार का आकार 80 अरब रुपये तक पहुंच जाएगा. अच्छी बात यह है कि पिछले महीने वेट लॉस दवा का पेटेंट समाप्त हो गया है जिसके बाद करीब 50 कंपनियां इस दवा को बनाने लगी है और इससे दवा की कीमत 80 फीसदी तक कम हो चुकी है. इसलिए आने वाले समय में इसकी जबर्दस्त बिक्री देखने को मिल सकती है. डॉक्टरों ने इस दवा को मोटापे के अलावा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और नींद संबंधी समस्याओं के लिए चिह्नित किया है. फिलहाल भारत में मौंजारो की कीमत 13 हजार के करीब है. यह दवा एक सप्ताह में लगाया जाता है. एक महीने की कीमत लगभग 13 हजार है. इसकी अधिकतम कीमत 25 हजार तक है. लेकिन यह डोज पर निर्भर करता है. डॉक्टर तय करते हैं कि किसे कितनी डोज की दवा दी जाए. वीगोभी की सबसे कम खुराक 5,660 रुपये और उच्चतम खुराक 16,400 रुपये प्रति माह में बेची जा रही है. लेकिन इन सबके बीच सबसे असली बात यह है कि वेट लॉस के इंजेक्शन को सिर्फ डॉक्टरों की निगरानी में लिया जाना चाहिए. (रायटर्स)

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket