Sunday, 05 Apr 2026 | 05:10 PM

Trending :

Indore Councillor Threatened, SI Kicks Youth; Child Falls From Building करणी सेना परिवार ने किया 120 यूनिट रक्तदान:शाजापुर में कैंप लगाया, पिछले साल से 3 यूनिट अधिक ब्लड जमा दतिया के 25 गांवों में ओले-बारिश से फसल चौपट:रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, नुकसान के आकलन के लिए सर्वे टीम बनाई क्या आपके शरीर का एक हिस्सा हो रहा सुन्न? बोलने में हो रही है दिक्कत… तो तुरंत हो जाएं सतर्क, यह ब्रेन स्ट्रोक का संकेत हो सकता है जानलेवा महंगी क्रीम छोड़िए, चेहरे पर कुदरती निखार के लिए रोज खाएं गुलाब से बना गुलकंद, गर्मी में शरीर रखता है ठंढा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 4 माह के शावक की मौत:9 महीने में पांचवीं घटना; अफसर बोले- दो बाघों के दहाड़ने की आवाज सुनी
EXCLUSIVE

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग में नियमों के उल्लंघन का आरोप:आदित्य धर का प्रोडक्शन हाउस ब्लैकलिस्ट; BMC ने की कार्रवाई

डायरेक्टर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज को सोमवार को मुंबई में फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग की परमिशन लेने से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों के बार-बार उल्लंघन का आरोप लगाया है। कंपनी अब महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से अनुमति नहीं ले सकेगी। द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में BMC के अधिकारियों के हवाले बताया कि BMC के जोन 1 के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर ने B62 स्टूडियोज और दो अन्य आवेदकों कोमल पोखरियाल और नासिर खान को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की मंजूरी दे दी है। 1 लाख रुपए जुर्माने की सिफारिश BMC ने इमारत की टेरेस पर शूटिंग करने और बिना अनुमति दो जनरेटर वैन इस्तेमाल करने के लिए ₹1 लाख जुर्माने की सिफारिश की है। इसके साथ ही ₹25,000 की सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त करने की भी मांग की गई है। नगर निगम के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने 7 और 8 फरवरी के बीच शूटिंग की अनुमति मांगी थी। 30 जनवरी को ए वार्ड के मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरिमन स्ट्रीट पर शूटिंग की अनुमति दी गई थी।
शर्तों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया: अधिकारी अधिकारियों का दावा है कि सेट पर पुलिस विभाग की शर्तों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया। अनुमति में पटाखे और ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल पर रोक थी। उल्लंघन के बाद डिपॉजिट जब्त कर ब्लैकलिस्ट की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद कोमल पोखरियाल ने 13 और 14 फरवरी के लिए नई अनुमति मांगी, लेकिन पहले उल्लंघन का हवाला देते हुए आवेदन रद्द कर दिया गया। फिर 14 फरवरी को रात 12:30 बजे से 4 बजे तक शूटिंग के लिए नया आवेदन किया गया। आवेदकों ने आश्वासन दिया कि ज्वलनशील सामग्री का उपयोग नहीं होगा, जिसके बाद शर्तों के साथ अनुमति दी गई। हालांकि, BMC अधिकारियों के अनुसार 14 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे मुंबई पुलिस को शिकायत मिली कि शूटिंग के दौरान जलती मशालों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच जलती मशालें जब्त कीं। दूसरी घटना के बाद आवेदकों ने भरोसा दिया कि आग से जुड़े सीन अब VFX के जरिए फिल्माए जाएंगे। ए वार्ड कार्यालय ने कोमल पोखरियाल और नाशिर खान के खिलाफ भी भविष्य में शूटिंग अनुमति रोकने की सिफारिश की है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
होममेड फुट क्रीम: गर्मियों में फटी एड़ियों का रामबाण इलाज, ये घरेलू आसान नुस्खे चुकियों में राहत

April 5, 2026/
12:41 pm

घर पर बनी फुट क्रीम: गर्मी का मौसम शुरू ही हो गया है, शरीर से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आ...

मार्च 2026 अवकाश पारिवारिक यात्रा: विदेश की उड़ान कैंसिल हो गई? तो बच्चों की परीक्षा समाप्त होने के बाद यहाँ भ्रमण, युद्ध का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

March 7, 2026/
11:03 pm

7 मार्च 2026 को 23:03 IST पर अद्यतन किया गया पॉकेट फ्रेंडली हॉलिडे ट्रिप आउट ऑफ इंडिया: अगर किसी कारण...

सुप्रीम कोर्ट में शिक्षक संघ ने पुनर्विचार याचिका दायर की

March 27, 2026/
5:12 am

भास्कर संवाददाता| राजगढ़ शिक्षकों के हित में राज्य शिक्षक संघ ने पात्रता परीक्षा से जुड़े आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट...

हनी सिंह ने फिर विवाद खड़ा किया:बोले- मेरा शो सुपरहिट, बाकियों का जैन-जी लैंग्वेज में 6-7; फैंस बोले- करण औजला को टारगेट किया

March 16, 2026/
5:00 am

पंजाबी रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह ने दूसरे सिंगर्स पर कमेंट कर फिर विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली के...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग में नियमों के उल्लंघन का आरोप:आदित्य धर का प्रोडक्शन हाउस ब्लैकलिस्ट; BMC ने की कार्रवाई

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग में नियमों के उल्लंघन का आरोप:आदित्य धर का प्रोडक्शन हाउस ब्लैकलिस्ट; BMC ने की कार्रवाई

डायरेक्टर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज को सोमवार को मुंबई में फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग की परमिशन लेने से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने फिल्म की शूटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों के बार-बार उल्लंघन का आरोप लगाया है। कंपनी अब महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से अनुमति नहीं ले सकेगी। द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में BMC के अधिकारियों के हवाले बताया कि BMC के जोन 1 के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर ने B62 स्टूडियोज और दो अन्य आवेदकों कोमल पोखरियाल और नासिर खान को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की मंजूरी दे दी है। 1 लाख रुपए जुर्माने की सिफारिश BMC ने इमारत की टेरेस पर शूटिंग करने और बिना अनुमति दो जनरेटर वैन इस्तेमाल करने के लिए ₹1 लाख जुर्माने की सिफारिश की है। इसके साथ ही ₹25,000 की सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त करने की भी मांग की गई है। नगर निगम के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने 7 और 8 फरवरी के बीच शूटिंग की अनुमति मांगी थी। 30 जनवरी को ए वार्ड के मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरिमन स्ट्रीट पर शूटिंग की अनुमति दी गई थी।
शर्तों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया: अधिकारी अधिकारियों का दावा है कि सेट पर पुलिस विभाग की शर्तों का पूरी तरह उल्लंघन किया गया। अनुमति में पटाखे और ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल पर रोक थी। उल्लंघन के बाद डिपॉजिट जब्त कर ब्लैकलिस्ट की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद कोमल पोखरियाल ने 13 और 14 फरवरी के लिए नई अनुमति मांगी, लेकिन पहले उल्लंघन का हवाला देते हुए आवेदन रद्द कर दिया गया। फिर 14 फरवरी को रात 12:30 बजे से 4 बजे तक शूटिंग के लिए नया आवेदन किया गया। आवेदकों ने आश्वासन दिया कि ज्वलनशील सामग्री का उपयोग नहीं होगा, जिसके बाद शर्तों के साथ अनुमति दी गई। हालांकि, BMC अधिकारियों के अनुसार 14 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे मुंबई पुलिस को शिकायत मिली कि शूटिंग के दौरान जलती मशालों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच जलती मशालें जब्त कीं। दूसरी घटना के बाद आवेदकों ने भरोसा दिया कि आग से जुड़े सीन अब VFX के जरिए फिल्माए जाएंगे। ए वार्ड कार्यालय ने कोमल पोखरियाल और नाशिर खान के खिलाफ भी भविष्य में शूटिंग अनुमति रोकने की सिफारिश की है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket