Wednesday, 04 Nov 2026 | 06:18 AM

Trending :

नारियल खरीदते वक्त करते हैं ये गलती? जानें मीठा पानी चुनने का सही तरीका, शरीर रहेगा एकदम कूल-कूल

ask search icon

Last Updated:

गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर नारियल अच्छा नहीं होता. अगर आप सही तरीके से नारियल चुनना सीख लें, तो हर बार मीठा, ठंडा और ताजगी से भरपूर नारियल पानी का आनंद ले सकते हैं. आइए जानते है इसके फायदे…

गर्मी में नारियल खरीदना आसान नहीं होता, क्योंकि बाहर से देखकर यह समझ पाना मुश्किल होता है कि अंदर पानी कितना है और नारियल सही है या नहीं. लेकिन अगर आप इसे हाथ में उठाकर उसका वजन महसूस करें, तो काफी हद तक सही चुनाव कर सकते हैं. आमतौर पर जो नारियल वजन में भारी होता है, उसमें पानी ज्यादा होता है, जबकि हल्का नारियल अक्सर अंदर से सूखा या ज्यादा मलाईदार निकल सकता है.

कान के पास ले जाकर हिलाएं

नारियल खरीदते समय इसे हल्का सा हिलाकर जरूर देखें. अगर छप-छप की आवाज आती है, तो समझ जाएं कि अंदर पानी अच्छी मात्रा में मौजूद है. यही नारियल पानी पाचन को बेहतर करता है और पेट को ठंडक देता है. अगर आवाज नहीं आती, तो नारियल अंदर से सूखा हो सकता है. इस आसान ट्रिक को अपनाकर आप हर बार हेल्दी और फ्रेश नारियल पानी का आनंद ले सकते हैं.

ऐसे पहचानें सही नारियल

नारियल का ऊपरी हिस्सा उसकी क्वालिटी का संकेत देता है. अगर वहां काले दाग या दरारें दिखाई दें, तो ऐसे नारियल को लेने से बचें. साफ और हल्का नरम ऊपरी हिस्सा ताजगी का संकेत होता है. ऐसा नारियल पीने से शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, जो दिल और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होते हैं. इसलिए नारियल खरीदते समय ऊपर का हिस्सा जरूर जांच लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हरा दिखे तो समझो सही है

हरा और ताजा नारियल ही सबसे ज्यादा पानी वाला होता है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करते हैं. वहीं भूरा या सूखा नारियल ज्यादा मलाईदार होता है, जिसमें पानी कम होता है. इसलिए गर्मियों में हमेशा हरा नारियल चुनें, ताकि आपको ज्यादा ताजगी और फायदा मिल सके.

गोल नारियल

नारियल की शेप भी उसकी क्वालिटी के बारे में बहुत कुछ बताती है. जो नारियल गोल और भरा हुआ होता है, उसमें आमतौर पर पानी ज्यादा होता है. यह पानी वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है. ऐसे नारियल को चुनने से आपको एक हेल्दी ड्रिंक मिलता है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और फिटनेस बनाए रखने में सहायक होता है.

छिलका

नारियल का छिलका भी उसकी ताजगी का संकेत देता है. अगर छिलका सूखा और सिकुड़ा हुआ हो, तो वह नारियल पुराना हो सकता है. ताजा नारियल का छिलका हल्का चमकदार और मुलायम होता है. ऐसा नारियल पीने से स्किन को भी फायदा मिलता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं और शरीर को अंदर से साफ रखने में सहायक होते हैं.

गर्मी में ठंडक चाहिए तो नारियल चुनने में ना करें जल्दबाजी

गर्मी में नारियल पानी सबसे बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है, लेकिन सही नारियल चुनना बेहद जरूरी है. अगर आप ध्यान से नारियल चुनेंगे, तो हर बार मीठा और ठंडा पानी मिलेगा. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, दिल को स्वस्थ बनाए रखता है और स्किन को भी चमकदार बनाता है. इसलिए अगली बार नारियल खरीदते समय इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Himansh Kohli Supports Sonam Wangchuk On Education & Paper Leak Issue

August 7, 2026/
5:30 am

15 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेता हिमांश कोहली, अभिनेत्री सोनाली...

authorimg

May 5, 2026/
1:51 pm

भीषण गर्मी में अक्सर हीट स्ट्रोक के मामले देखने को मिलते हैं, इसके अलावा ब्रेन स्ट्रोक के केसेज भी आए...

थांदला-पेटलावद मार्ग पर ट्रैक्टर-अर्टिगा की भिड़ंत:एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; एक घायल, सड़क पर फैली ईंटें

April 30, 2026/
10:38 pm

झाबुआ जिले के थांदला-पेटलावद मार्ग पर गुरुवार देर शाम ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर और अर्टिगा कार के बीच जोरदार...

अमेजन 100 शहरों में शुरू करेगी क्विक कॉमर्स सर्विस:1000 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर खुलेंगे; इस खबर से इटरनल और स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

April 28, 2026/
1:56 pm

अमेजन ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस ‘अमेजन नाउ’ को देश के 100 शहरों में शुरू करने का प्लान बनाया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नारियल खरीदते वक्त करते हैं ये गलती? जानें मीठा पानी चुनने का सही तरीका, शरीर रहेगा एकदम कूल-कूल

ask search icon

Last Updated:

गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर नारियल अच्छा नहीं होता. अगर आप सही तरीके से नारियल चुनना सीख लें, तो हर बार मीठा, ठंडा और ताजगी से भरपूर नारियल पानी का आनंद ले सकते हैं. आइए जानते है इसके फायदे…

गर्मी में नारियल खरीदना आसान नहीं होता, क्योंकि बाहर से देखकर यह समझ पाना मुश्किल होता है कि अंदर पानी कितना है और नारियल सही है या नहीं. लेकिन अगर आप इसे हाथ में उठाकर उसका वजन महसूस करें, तो काफी हद तक सही चुनाव कर सकते हैं. आमतौर पर जो नारियल वजन में भारी होता है, उसमें पानी ज्यादा होता है, जबकि हल्का नारियल अक्सर अंदर से सूखा या ज्यादा मलाईदार निकल सकता है.

कान के पास ले जाकर हिलाएं

नारियल खरीदते समय इसे हल्का सा हिलाकर जरूर देखें. अगर छप-छप की आवाज आती है, तो समझ जाएं कि अंदर पानी अच्छी मात्रा में मौजूद है. यही नारियल पानी पाचन को बेहतर करता है और पेट को ठंडक देता है. अगर आवाज नहीं आती, तो नारियल अंदर से सूखा हो सकता है. इस आसान ट्रिक को अपनाकर आप हर बार हेल्दी और फ्रेश नारियल पानी का आनंद ले सकते हैं.

ऐसे पहचानें सही नारियल

नारियल का ऊपरी हिस्सा उसकी क्वालिटी का संकेत देता है. अगर वहां काले दाग या दरारें दिखाई दें, तो ऐसे नारियल को लेने से बचें. साफ और हल्का नरम ऊपरी हिस्सा ताजगी का संकेत होता है. ऐसा नारियल पीने से शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, जो दिल और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होते हैं. इसलिए नारियल खरीदते समय ऊपर का हिस्सा जरूर जांच लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हरा दिखे तो समझो सही है

हरा और ताजा नारियल ही सबसे ज्यादा पानी वाला होता है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करते हैं. वहीं भूरा या सूखा नारियल ज्यादा मलाईदार होता है, जिसमें पानी कम होता है. इसलिए गर्मियों में हमेशा हरा नारियल चुनें, ताकि आपको ज्यादा ताजगी और फायदा मिल सके.

गोल नारियल

नारियल की शेप भी उसकी क्वालिटी के बारे में बहुत कुछ बताती है. जो नारियल गोल और भरा हुआ होता है, उसमें आमतौर पर पानी ज्यादा होता है. यह पानी वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें कैलोरी कम होती है. ऐसे नारियल को चुनने से आपको एक हेल्दी ड्रिंक मिलता है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और फिटनेस बनाए रखने में सहायक होता है.

छिलका

नारियल का छिलका भी उसकी ताजगी का संकेत देता है. अगर छिलका सूखा और सिकुड़ा हुआ हो, तो वह नारियल पुराना हो सकता है. ताजा नारियल का छिलका हल्का चमकदार और मुलायम होता है. ऐसा नारियल पीने से स्किन को भी फायदा मिलता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं और शरीर को अंदर से साफ रखने में सहायक होते हैं.

गर्मी में ठंडक चाहिए तो नारियल चुनने में ना करें जल्दबाजी

गर्मी में नारियल पानी सबसे बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है, लेकिन सही नारियल चुनना बेहद जरूरी है. अगर आप ध्यान से नारियल चुनेंगे, तो हर बार मीठा और ठंडा पानी मिलेगा. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, दिल को स्वस्थ बनाए रखता है और स्किन को भी चमकदार बनाता है. इसलिए अगली बार नारियल खरीदते समय इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket