Wednesday, 21 Oct 2026 | 12:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पंजाब-चंडीगढ़ में चढ़ेगा टेस्ट क्रिकेट का फीवर:6 जून को मुल्लांपुर में भारत-अफगानिस्तान का मैच, शुभमन गिल होंगे कप्तान; गंभीर पहुंचे नाडा साहिब

आईपीएल के मैच भले ही खत्म हो गए हैं, लेकिन क्रिकेट का रोमांच अभी बाकी है। 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं और प्रैक्टिस जारी है। यह ऐतिहासिक मुकाबला पंजाब और देश के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने नाडा साहिब पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। बता दें कि, यह मैच 2 वजहों से खास है। पहला मुल्लांपुर में बने स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में पीसीए इसकी मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। दूसरा शहर के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वहीं, गुरनूर सिंह के लिए भी यह मुकाबला खास रहेगा। शुभमन ने हाल ही में आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। पिच क्यूरेटर से कोच की लंबी चर्चा भारत और अफगानिस्तान के बीच इससे पहले 2018 में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारत जीती थी। उस समय टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में थी। हेड कोच गौतम गंभीर भी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। उन्होंने पिच क्यूरेटर के साथ लंबी चर्चा की है। इसकी एक बड़ी वजह अफगानिस्तान का मजबूत स्पिन आक्रमण है। अफगान टीम के पास कई बेहतरीन स्पिनर मौजूद हैं। वहीं भारतीय टीम इस विभाग में थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। रविचंद्रन अश्विन संन्यास ले चुके हैं, जबकि रविंद्र जडेजा टीम का हिस्सा नहीं हैं। अक्षर पटेल को भी टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर टीम में शामिल हैं। हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। मैच से जुड़ी यह 3 बातें भी ध्यान में रखिए:- 6 से 10 जून तक खेला जाएगा मैच: पीसीए सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि 6 से 10 जून तक भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार मुल्लांपुर स्टेडियम को टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका मिला है। यह भारत का 31वां और पंजाब का तीसरा टेस्ट वेन्यू होगा। 250 रुपए से शुरू टिकट: गुरमीत सिंह मीत हेयर ने खास तौर पर अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव दिलाने के लिए स्टेडियम लेकर आएं। इससे बच्चों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देखने का मौका मिलेगा। मैच के लिए टिकट की कीमत 250 रुपए से शुरू रखी गई है। एक टिकट पर दर्शक पांचों दिन मैच देख सकेंगे। वे चाहें तो पूरा दिन या किसी विशेष सत्र के दौरान भी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। कप्तान होंगे शुभमन गिल, टीम में गुरनूर बराड़ भी: भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी पंजाब के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल करेंगे, जबकि पंजाब के ही गुरनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं। क्रिकेट प्रशंसकों से भारतीय टीम और पंजाब के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने की अपील की गई है। देखिए मैच से जुड़ी PHOTOS:- स्पिन बॉलिंग कोच ने संभाली जिम्मेदारी भारत के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले भी टीम से जुड़ चुके हैं और उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इससे पहले वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे हैं। वहीं गुरजपनीत सिंह, आकिब नबी, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार नेट बॉलर के रूप में टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हुमायूं कबीर को तगादा झटका, ओसामी ने गठबंधन बनाया, बंगाल में अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी AIMIM

April 10, 2026/
6:44 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर की पार्टी का गठबंधन तोड़ने का...

DAVV के 2025 बैच के प्लेसमेंट रिजल्ट घोषित:271 कंपनियां आई, 72 लाख रुपए सालाना का रहा सबसे ज्यादा पैकेज

April 23, 2026/
12:54 am

DAVV ने साल 2015 बैच के प्लेसमेंट रिजल्ट घोषित किए। कुलपति प्रोफेसर राकेश सिंघई ने बताया कि यूनिवर्सिटी के UTDS...

रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला:मुरैना में 6 सदस्यीय टीम अवैध परिवहन रोकने गई थी; हत्या का केस दर्ज

April 8, 2026/
8:38 am

मुरैना में रेत माफिया ने अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों...

कंगना रनोट के बयान पर भड़के अशोक पंडित:बोले- वो बकवास करती है, इसलिए बैन किया था; एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया था

June 4, 2026/
2:49 pm

फिल्म ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह के समर्थन में दिए गए कंगना रनोट के बयान पर FWICE के चीफ...

कम वेतन पर काम को मजबूर युवा:खेती छोड़कर गांव से निकले, पर शहरों में स्थायी नौकरी मुश्किल, 15 हजार आईटीआई फिर भी स्किल की कमी

March 18, 2026/
4:27 pm

देश का युवा अब खेती में भविष्य नहीं देखता। वह अच्छी नौकरी और बेहतर लाइफ स्टाइल के लिए गांवों से...

West Indies vs South Africa Live Cricket Score: Follow WI-SA T20 World Cup 2026 Super 8 match from Ahmedabad. (PTI Photo)

February 26, 2026/
1:58 pm

आखरी अपडेट:26 फरवरी, 2026, 13:58 IST अमित शाह ने सुरक्षा और जनसांख्यिकीय चिंताओं का हवाला देते हुए कसम खाई कि...

वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने रॉकेट बूस्टर को समुद्र में सुरक्षित उतारा, पहली बार सफल टेस्ट

July 10, 2026/
10:54 am

चीन ने अंतरिक्ष तकनीक में बड़ी सफलता हासिल की है। उसने पहली बार रॉकेट के बूस्टर को समुद्र में सुरक्षित...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पंजाब-चंडीगढ़ में चढ़ेगा टेस्ट क्रिकेट का फीवर:6 जून को मुल्लांपुर में भारत-अफगानिस्तान का मैच, शुभमन गिल होंगे कप्तान; गंभीर पहुंचे नाडा साहिब

पंजाब-चंडीगढ़ में चढ़ेगा टेस्ट क्रिकेट का फीवर:6 जून को मुल्लांपुर में भारत-अफगानिस्तान का मैच, शुभमन गिल होंगे कप्तान; गंभीर पहुंचे नाडा साहिब

आईपीएल के मैच भले ही खत्म हो गए हैं, लेकिन क्रिकेट का रोमांच अभी बाकी है। 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं और प्रैक्टिस जारी है। यह ऐतिहासिक मुकाबला पंजाब और देश के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने नाडा साहिब पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। बता दें कि, यह मैच 2 वजहों से खास है। पहला मुल्लांपुर में बने स्टेडियम में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में पीसीए इसकी मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। दूसरा शहर के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वहीं, गुरनूर सिंह के लिए भी यह मुकाबला खास रहेगा। शुभमन ने हाल ही में आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। पिच क्यूरेटर से कोच की लंबी चर्चा भारत और अफगानिस्तान के बीच इससे पहले 2018 में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारत जीती थी। उस समय टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में थी। हेड कोच गौतम गंभीर भी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। उन्होंने पिच क्यूरेटर के साथ लंबी चर्चा की है। इसकी एक बड़ी वजह अफगानिस्तान का मजबूत स्पिन आक्रमण है। अफगान टीम के पास कई बेहतरीन स्पिनर मौजूद हैं। वहीं भारतीय टीम इस विभाग में थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। रविचंद्रन अश्विन संन्यास ले चुके हैं, जबकि रविंद्र जडेजा टीम का हिस्सा नहीं हैं। अक्षर पटेल को भी टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर टीम में शामिल हैं। हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। मैच से जुड़ी यह 3 बातें भी ध्यान में रखिए:- 6 से 10 जून तक खेला जाएगा मैच: पीसीए सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि 6 से 10 जून तक भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली बार मुल्लांपुर स्टेडियम को टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका मिला है। यह भारत का 31वां और पंजाब का तीसरा टेस्ट वेन्यू होगा। 250 रुपए से शुरू टिकट: गुरमीत सिंह मीत हेयर ने खास तौर पर अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव दिलाने के लिए स्टेडियम लेकर आएं। इससे बच्चों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देखने का मौका मिलेगा। मैच के लिए टिकट की कीमत 250 रुपए से शुरू रखी गई है। एक टिकट पर दर्शक पांचों दिन मैच देख सकेंगे। वे चाहें तो पूरा दिन या किसी विशेष सत्र के दौरान भी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। कप्तान होंगे शुभमन गिल, टीम में गुरनूर बराड़ भी: भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी पंजाब के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल करेंगे, जबकि पंजाब के ही गुरनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं। क्रिकेट प्रशंसकों से भारतीय टीम और पंजाब के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने की अपील की गई है। देखिए मैच से जुड़ी PHOTOS:- स्पिन बॉलिंग कोच ने संभाली जिम्मेदारी भारत के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले भी टीम से जुड़ चुके हैं और उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इससे पहले वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे हैं। वहीं गुरजपनीत सिंह, आकिब नबी, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार नेट बॉलर के रूप में टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket