Sunday, 08 Nov 2026 | 10:50 PM

Trending :

प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने में कितना वक्त लगता है? वक्त रहते कंट्रोल करना जरूरी, वरना डायबिटीज का होंगे शिकार

authorimg

Last Updated:

Tips To Reverse Prediabetes: प्रीडायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है. अगर वक्त रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो कुछ सालों में डायबिटीज हो जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रीडायबिटीज को रिवर्स करना संभव है. एक बार डायबिटीज हो गई, तो उसे रिवर्स नहीं किया जा सकता है. प्रीडायबिटीज को सही लाइफस्टाइल, बेहतर खानपान और दवाओं के जरिए पूरी तरह ठीक किया जा सकता है.

Zoom

प्रीडायबिटीज को रिवर्स करना पॉसिबल होता है.

Prediabetes Reversal Timeline: दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं. डायबिटीज धीरे-धीरे डेवलप होती है और इससे पहले लोग प्रीडायबिटीज की चपेट में आते हैं. लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 15 करोड़ लोग प्रीडायबिटीज से जूझ रहे हैं. प्रीडायबिटीज की कंडीशन में ब्लड शुगर लेवल सामान्य से ज्यादा होता है, लेकिन डायबिटीज के पैमाने से थोड़ा कम होता है. प्रीडायबिटीज को डायबिटीज की बॉर्डरलाइन माना जाता है. अगर कोई प्रीडायबिटीज का शिकार हो जाए और अपना शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम न उठाए, तो इससे कुछ सालों में डायबिटीज हो जाती है. डॉक्टर्स की मानें तो प्रीडायबिटीज को पूरी तरह रिवर्स किया जा सकता है और डायबिटीज से बचा जा सकता है.

सेहत से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार प्रीडायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है, जिसे सही समय पर पहचान लिया जाए, तो इसे पूरी तरह से रिवर्स किया जा सकता है. यह शरीर का एक अलार्म है, जो बताता है कि आपके खून में शुगर का स्तर सामान्य से अधिक है, लेकिन अभी तक टाइप 2 डायबिटीज का शिकार नहीं हुई हैं. लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके 25% मामलों में इसे बिना किसी दवा के ठीक किया जा सकता है. प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने में कुछ महीनों से लेकर कुछ साल का वक्त भी लग सकता है. यह आपकी उम्र, वजन और कोशिशों पर भी निर्भर करता है.

कितने दिनों में रिवर्स होगी प्रीडायबिटीज?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रीडायबिटीज को रिवर्स करना आसान काम नहीं है, लेकिन सही कदम उठाकर इससे पूरी तरह छुटकारा पा सकते हैं. एक पॉप्युलर रिसर्च बताती है कि केवल लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करने वाले 25% लोग एक साल के भीतर प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने में सफल रहे हैं. इसके अलावा मेटफोर्मिन जैसी दवाओं के साथ 30% और इंटेंसिव ट्रीटमेंट प्लान के साथ 40% लोग प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने में कामयाब हुए हैं. इसे रिवर्स करने का समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने ट्रीटमेंट और प्लान को लेकर कितनी कोशिश करते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

छोटी-छोटी आदतें दिलाएंगी छुटकारा

प्रीडायबिटीज को मात देने का सबसे बड़ा हथियार आपकी रोज की छोटी-छोटी आदतें हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करना जरूरी है. खानपान में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं और हेल्दी फूड्स का सेवन करें. वजन कम करने से भी प्रीडायबिटीज रिवर्स करने में मदद मिलती है. अपने कुल वजन का 5% से 7% हिस्सा कम करने से भी टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी हद तक टल सकता है. आपका अच्छा रुटीन भी प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने के लिए जरूरी होता है. अगर प्रीडायबिटीज इन सभी स्टेप्स से कंट्रोल नहीं हो रही, तो डॉक्टर से मिलकर दवा लें.

इन फैक्टर्स का भी बड़ा असर

अक्सर लोग डाइट और एक्सरसाइज पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन नींद और बुरी आदतों को भूल जाते हैं. रोज रात में 7 से 9 घंटे की गहरी नींद मेटाबॉलिक और हार्मोनल रेगुलेशन के लिए जरूरी है, क्योंकि नींद की कमी इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकती है. इसके अलावा स्मोकिंग और शराब से दूरी भी प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने के लिए जरूरी है. स्मोकिंग और अत्यधिक शराब शरीर के इंसुलिन के उपयोग की क्षमता को प्रभावित करते हैं, जिससे शुगर लेवल को कम करना मुश्किल हो जाता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Suryakumar Yadav 400 Sixes & IPL 2026 Century

April 12, 2026/
4:30 am

चेन्नई3 घंटे पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन...

होर्मुज में फंसे 11,000 नाविकों का रेस्क्यू शुरू:US-ईरान मिलकर काम कर रहे; अमेरिकी विदेश मंत्री पीस डील पर UAE को मनाने पहुंचे

June 24, 2026/
6:28 am

संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) ने कहा है कि होर्मुज में फंसे करीब 11 हजार नाविकों...

Iran Footballers Seek Asylum Australia

March 18, 2026/
7:39 pm

दुबई3 घंटे पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगने के विवाद के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम स्वदेश लौट...

तस्वीर का विवरण

April 29, 2026/
12:47 pm

गर्मी के कारण होने वाली जलन और एसिडिटी को शांत करने में सहायक है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर, जो...

नेतन्याहू ने गाजा से सेना हटाने की योजना ठुकराई:कहा- हमास के निहत्था होने तक वापसी नहीं होगी; ट्रम्प का 15-पॉइंट गाजा प्लान खारिज किया

August 9, 2026/
5:54 pm

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को गाजा से सेना हटाने के प्लान को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा...

वर्ल्ड अपडेट्स:केन्या में भारी बारिश से तबाही, बाढ़ से 66 लोगों की मौत, हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर

March 16, 2026/
9:47 am

अफ्रीकी देश केन्या में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से हालात खराब हो गए हैं। पिछले एक हफ्ते में...

PAK रक्षा मंत्री बोले- Pok के प्रदर्शनकारी भारत जैसे दुश्मन:इनसे कोई बातचीत नहीं करेंगे; फायरिंग में 30 प्रदर्शनकारियों की मौत

July 29, 2026/
11:22 am

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि PoK में सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने में कितना वक्त लगता है? वक्त रहते कंट्रोल करना जरूरी, वरना डायबिटीज का होंगे शिकार

authorimg

Last Updated:

Tips To Reverse Prediabetes: प्रीडायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है. अगर वक्त रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो कुछ सालों में डायबिटीज हो जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रीडायबिटीज को रिवर्स करना संभव है. एक बार डायबिटीज हो गई, तो उसे रिवर्स नहीं किया जा सकता है. प्रीडायबिटीज को सही लाइफस्टाइल, बेहतर खानपान और दवाओं के जरिए पूरी तरह ठीक किया जा सकता है.

Zoom

प्रीडायबिटीज को रिवर्स करना पॉसिबल होता है.

Prediabetes Reversal Timeline: दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं. डायबिटीज धीरे-धीरे डेवलप होती है और इससे पहले लोग प्रीडायबिटीज की चपेट में आते हैं. लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 15 करोड़ लोग प्रीडायबिटीज से जूझ रहे हैं. प्रीडायबिटीज की कंडीशन में ब्लड शुगर लेवल सामान्य से ज्यादा होता है, लेकिन डायबिटीज के पैमाने से थोड़ा कम होता है. प्रीडायबिटीज को डायबिटीज की बॉर्डरलाइन माना जाता है. अगर कोई प्रीडायबिटीज का शिकार हो जाए और अपना शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम न उठाए, तो इससे कुछ सालों में डायबिटीज हो जाती है. डॉक्टर्स की मानें तो प्रीडायबिटीज को पूरी तरह रिवर्स किया जा सकता है और डायबिटीज से बचा जा सकता है.

सेहत से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार प्रीडायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है, जिसे सही समय पर पहचान लिया जाए, तो इसे पूरी तरह से रिवर्स किया जा सकता है. यह शरीर का एक अलार्म है, जो बताता है कि आपके खून में शुगर का स्तर सामान्य से अधिक है, लेकिन अभी तक टाइप 2 डायबिटीज का शिकार नहीं हुई हैं. लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके 25% मामलों में इसे बिना किसी दवा के ठीक किया जा सकता है. प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने में कुछ महीनों से लेकर कुछ साल का वक्त भी लग सकता है. यह आपकी उम्र, वजन और कोशिशों पर भी निर्भर करता है.

कितने दिनों में रिवर्स होगी प्रीडायबिटीज?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रीडायबिटीज को रिवर्स करना आसान काम नहीं है, लेकिन सही कदम उठाकर इससे पूरी तरह छुटकारा पा सकते हैं. एक पॉप्युलर रिसर्च बताती है कि केवल लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करने वाले 25% लोग एक साल के भीतर प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने में सफल रहे हैं. इसके अलावा मेटफोर्मिन जैसी दवाओं के साथ 30% और इंटेंसिव ट्रीटमेंट प्लान के साथ 40% लोग प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने में कामयाब हुए हैं. इसे रिवर्स करने का समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने ट्रीटमेंट और प्लान को लेकर कितनी कोशिश करते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

छोटी-छोटी आदतें दिलाएंगी छुटकारा

प्रीडायबिटीज को मात देने का सबसे बड़ा हथियार आपकी रोज की छोटी-छोटी आदतें हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करना जरूरी है. खानपान में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं और हेल्दी फूड्स का सेवन करें. वजन कम करने से भी प्रीडायबिटीज रिवर्स करने में मदद मिलती है. अपने कुल वजन का 5% से 7% हिस्सा कम करने से भी टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी हद तक टल सकता है. आपका अच्छा रुटीन भी प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने के लिए जरूरी होता है. अगर प्रीडायबिटीज इन सभी स्टेप्स से कंट्रोल नहीं हो रही, तो डॉक्टर से मिलकर दवा लें.

इन फैक्टर्स का भी बड़ा असर

अक्सर लोग डाइट और एक्सरसाइज पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन नींद और बुरी आदतों को भूल जाते हैं. रोज रात में 7 से 9 घंटे की गहरी नींद मेटाबॉलिक और हार्मोनल रेगुलेशन के लिए जरूरी है, क्योंकि नींद की कमी इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकती है. इसके अलावा स्मोकिंग और शराब से दूरी भी प्रीडायबिटीज को रिवर्स करने के लिए जरूरी है. स्मोकिंग और अत्यधिक शराब शरीर के इंसुलिन के उपयोग की क्षमता को प्रभावित करते हैं, जिससे शुगर लेवल को कम करना मुश्किल हो जाता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket