Wednesday, 07 Oct 2026 | 03:20 PM

Trending :

Salman Khan Dubai Perfume Launch Event फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार:तत्काल 1.15 करोड़ का ड्राफ्ट जमा कराया, 7 चेक बाउंस मामलों में पेश हुए एक्टर
EXCLUSIVE

बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला-जींद में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; महिला आयोग ने रैपर को तलब किया

बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के नए हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर पंचकूला के साइबर क्राइम और जींद के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी मामला अज्ञात पर दर्ज हुआ है। रैप के आपत्तिजनक शब्द, लड़कियों को स्कूल की वर्दी में बैग फेंकने और जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज की बस का बिना परमिशन इस्तेमाल करने के आरोप हैं। उधर, पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्या और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। जिसमें बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा गया है। यह सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। टटीरी गाने को अभी तक यूट्यूब पर 4 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं।
अब जानिए पंचकूला में दर्ज शिकायत में क्या…. पाठशाल को बैडशाला कहा पंचकूला के चंडी मंदिर एरिया के पास रहने वाले अभय चौधरी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कहा कि बादशाह नाम के एक सिंगर का टटीरी नाम का गाना ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर चल रहा है। इस गाने में कुछ ऐसे शब्द और दृश्य हैं जो आपत्तिजनक हैं और समाज को गलत संदेश देते हैं। गाने में लड़कियों को स्कूल की वर्दी में दिखाया गया है और स्कूल को “बैडशाला” कहा गया है, जो “पाठशाला” शब्द का गलत रूप है। गलत लाइनें इस्तेमाल कीं शिकायत के मुताबिक, गाने में आपत्तिजनक लाइनें हैं। ये स्कूल की वर्दी में दिख रही लड़कियों के साथ गलत तरीके से इस्तेमाल की गईं। यह सब समाज में गलत और अश्लील संदेश देता है। ये आपत्तिजनक शब्द हमारी बहनों-बेटियों की इज्जत को ठेस पहुंचाते हैं। स्कूल जैसे पवित्र जगह को इस तरह दिखाना समाज में गलत सोच को बढ़ावा दे सकता है। बादशाह पर FIR की मांग शिकायत में मांग की कि इस गाने को फैलने से रोका जाए। सिंगर बादशाह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा न करे। ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहिए ताकि इस तरह की सामग्री बनाने वालों पर रोक लगे और समाज में गलत संदेश जाने से रोका जा सके। मंत्री ढांडा बोले- स्कूल और बस का पता लगा रहे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रकार के गाने हरियाणा की संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, गाने में दिखाई गई रोडवेज बस का भी पता लगाया जा रहा है कि उसका ड्राइवर कौन है। इसके अलावा, जिस स्कूल में शूटिंग हुई है, उसका भी पता लगाया जा रहा है। गाने में जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, और बच्चियों को जैसे दिखाया गया है, यह बहुत गलत है। रोडवेज GM बोले- जींद डिपो की छवि खराब हुई जींद रोडवेज डिपो के जनरल मैनेजर राहुल जैन ने आरोप लगाया है कि गाने में बिना अनुमति के हरियाणा रोडवेज की बस का इस्तेमाल किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से जींद डिपो का नाम लिखा हुआ दिख रहा है। इस वजह से विभाग और जींद डिपो की छवि खराब हुई है।
महिला आयोग ने 13 मार्च को पानीपत बुलाया हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि नारी तू नारायणी उत्थान समिति और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन ने शिकायत की है कि “टटीरी” गाने में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए, शिकायत करने वालों के साथ-साथ सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह को 13 मार्च को सुबह 11:30 बजे पानीपत में डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अब जानिए कौन हैं बादशाह…. ———————— ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग ‘टटीरी’ सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाया है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा,4 की मौत:मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया; प्रत्यक्षदर्शी बोले- धमाका हुआ था

March 23, 2026/
2:45 pm

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज धमाके के बाद कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह...

आधी रात को किडनैप हो गए थे इम्तियाज अली:कॉलेज के दिनों पर डायरेक्टर का खुलासा; बोले- पोस्टर हटाने पर गैंग ने किया था अगवा

June 7, 2026/
5:28 pm

फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपने कॉलेज के दिनों का एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया है। समदिश भाटिया को...

मोदी बोले- बंगाल में डर का माहौल, हिंसा चरम पर:ममता बोलीं- BJP हद पार कर रही; TMC का आरोप- EC उनके नेताओं को टारगेट कर रहा

April 15, 2026/
5:01 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में डर का माहौल है और हत्या, दुष्कर्म व दंगे...

कोर्ट बोला- क्रूज के पायलट और स्टाफ पर FIR हो:जबलपुर में लोगों को डूबता छोड़कर भागे; पुलिस से दो दिन में मांगी रिपोर्ट

May 5, 2026/
8:16 pm

जबलपुर की कोर्ट ने बरगी डैम हादसे में क्रूज के पायलट और स्टाफ पर FIR के निर्देश दिए हैं। न्यायिक...

PM Modi Meets President Herzog, Defense Deal Likely

February 26, 2026/
7:50 am

तेल अवीव20 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम मोदी बुधवार को इजराइल के दौरे पर पहुंचे थे। आज यात्रा का दूसरा...

Hours after the press conference, Chadha, Pathak and Mittal went to the BJP headquarters in New Delhi and joined the ruling party.

April 25, 2026/
9:42 am

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 09:42 IST कांग्रेस की गणना यह है कि अगर भगवंत मान सरकार गिरती है, तो आम...

मिर्जापुर में मुमताज बीवी बनीं सोनल चौहान बोलीं:सोशल मीडिया पर शादी के प्रस्ताव बहुत आते हैं, सपनों का राजकुमार शायद आसपास ही है

September 20, 2026/
4:30 am

फिल्म मिर्जापुर: द मूवी में सोनल चौहान ने मुमताज बीवी का किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा है। उनका किरदार...

CUET-UG Exam Delayed | Technical Glitch Halts Nationwide Exams

May 30, 2026/
12:09 pm

जयपुर13 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) की शनिवार सुबह आयोजित परीक्षा तकनीकी खामी के कारण...

शिवपुरी में किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन:गेहूं खरीदी में देरी पर एसडीएम को ज्ञापा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

April 9, 2026/
6:05 pm

प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय शिवपुरी में कांग्रेस ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला-जींद में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; महिला आयोग ने रैपर को तलब किया

बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला-जींद में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; महिला आयोग ने रैपर को तलब किया

बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के नए हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर पंचकूला के साइबर क्राइम और जींद के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी मामला अज्ञात पर दर्ज हुआ है। रैप के आपत्तिजनक शब्द, लड़कियों को स्कूल की वर्दी में बैग फेंकने और जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज की बस का बिना परमिशन इस्तेमाल करने के आरोप हैं। उधर, पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्या और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। जिसमें बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा गया है। यह सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। टटीरी गाने को अभी तक यूट्यूब पर 4 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं।
अब जानिए पंचकूला में दर्ज शिकायत में क्या…. पाठशाल को बैडशाला कहा पंचकूला के चंडी मंदिर एरिया के पास रहने वाले अभय चौधरी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कहा कि बादशाह नाम के एक सिंगर का टटीरी नाम का गाना ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर चल रहा है। इस गाने में कुछ ऐसे शब्द और दृश्य हैं जो आपत्तिजनक हैं और समाज को गलत संदेश देते हैं। गाने में लड़कियों को स्कूल की वर्दी में दिखाया गया है और स्कूल को “बैडशाला” कहा गया है, जो “पाठशाला” शब्द का गलत रूप है। गलत लाइनें इस्तेमाल कीं शिकायत के मुताबिक, गाने में आपत्तिजनक लाइनें हैं। ये स्कूल की वर्दी में दिख रही लड़कियों के साथ गलत तरीके से इस्तेमाल की गईं। यह सब समाज में गलत और अश्लील संदेश देता है। ये आपत्तिजनक शब्द हमारी बहनों-बेटियों की इज्जत को ठेस पहुंचाते हैं। स्कूल जैसे पवित्र जगह को इस तरह दिखाना समाज में गलत सोच को बढ़ावा दे सकता है। बादशाह पर FIR की मांग शिकायत में मांग की कि इस गाने को फैलने से रोका जाए। सिंगर बादशाह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा न करे। ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहिए ताकि इस तरह की सामग्री बनाने वालों पर रोक लगे और समाज में गलत संदेश जाने से रोका जा सके। मंत्री ढांडा बोले- स्कूल और बस का पता लगा रहे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रकार के गाने हरियाणा की संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, गाने में दिखाई गई रोडवेज बस का भी पता लगाया जा रहा है कि उसका ड्राइवर कौन है। इसके अलावा, जिस स्कूल में शूटिंग हुई है, उसका भी पता लगाया जा रहा है। गाने में जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, और बच्चियों को जैसे दिखाया गया है, यह बहुत गलत है। रोडवेज GM बोले- जींद डिपो की छवि खराब हुई जींद रोडवेज डिपो के जनरल मैनेजर राहुल जैन ने आरोप लगाया है कि गाने में बिना अनुमति के हरियाणा रोडवेज की बस का इस्तेमाल किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से जींद डिपो का नाम लिखा हुआ दिख रहा है। इस वजह से विभाग और जींद डिपो की छवि खराब हुई है।
महिला आयोग ने 13 मार्च को पानीपत बुलाया हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि नारी तू नारायणी उत्थान समिति और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन ने शिकायत की है कि “टटीरी” गाने में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए, शिकायत करने वालों के साथ-साथ सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह को 13 मार्च को सुबह 11:30 बजे पानीपत में डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अब जानिए कौन हैं बादशाह…. ———————— ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग ‘टटीरी’ सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाया है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket