Thursday, 10 Sep 2026 | 09:35 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बेंगलुरु में प्रेग्‍नेंट बिल्‍ली क्‍यों हुई किडनैप? मामला खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान, 9 लोगों पर FIR दर्ज

authorimg

Last Updated:

बेंगलुरु के HAL इलाके में एक गर्भवती बिल्ली की किडनैपिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अपार्टमेंट मालिक और सुरक्षाकर्मियों सहित 9 लोगों ने बिल्ली को प्लास्टिक में लपेटकर ऑटो से अज्ञात स्थान पर फिंकवा दिया. निवासियों का आरोप था कि वह दूध चुराती और वाहनों को नुकसान पहुंचाती थी. पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है. अब आरोपी बिल्ली को सुरक्षित एडॉप्शन सेंटर सौंपने पर सहमत हुए हैं.

Zoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बेंगलुरु के पॉश इलाके HAL से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने पशु प्रेमियों और कानून व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है. एक गर्भवती बेजुबान बिल्ली जो वनश्री अपार्टमेंट्स की छतों और गलियारों में अपना सुरक्षित आशियाना तलाश रही थी, अचानक गायब हो गई. जब इस किडनैपिंग की परतें खुलीं तो पता चला कि यह किसी बाहरी अपराधी का काम नहीं बल्कि अपार्टमेंट के ही रसूखदार लोगों की सोची-समझी साजिश थी.

प्लास्टिक में लपेटा, टोकरी में डाला और ले गए
घटना की कहानी किसी थ्रिलर फिल्म जैसी है. अपार्टमेंट के कुछ निवासियों को बिल्ली का वहां रहना रास नहीं आ रहा था. आरोप है कि अपार्टमेंट मालिक, सिक्योरिटी मैनेजर और स्टाफ सहित कुल 9 लोगों ने मिलकर इस बेजुबान को हटाने का प्लान बनाया. FIR के अनुसार, गर्भवती बिल्ली को बेरहमी से एक प्लास्टिक कवर में लपेटा गया उसे एक टोकरी में बंद किया गया और गुपचुप तरीके से एक ऑटो-रिक्शा में लादकर अज्ञात स्थान पर फेंक दिया गया.

इस क्रूरता का पता तब चला जब पशु प्रेमी और अपार्टमेंट निवासी हरीश ने बिल्ली को न पाकर शोर मचाया. बेजुबान की जान को खतरा देख उन्होंने तुरंत HAL पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

क्यों बनी बिल्ली ‘दुश्मन’? 
जब पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ की तो चौंकाने वाली वजहें सामने आईं. निवासियों का दावा था कि बिल्ली उनक वाहनों की सीटों को नुकसान पहुंचा रही थी. इतना ही नहीं, कुछ लोगों की शिकायत थी कि वह दूध की तलाश में अक्सर पड़ोस के घरों में घुस जाती थी. अपनी इन छोटी-छोटी परेशानियों के लिए उन्होंने एक गर्भवती जीव को मौत के मुंह में धकेलने जैसा कदम उठा लिया.

पुलिस की कार्रवाई
शुरुआत में बिल्ली का कोई सुराग नहीं मिल रहा था, जिससे उसकी हत्या की आशंका गहरा गई थी. हालांकि, पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद अब मामला ‘बी रिपोर्ट’ (B-report) की ओर बढ़ा है. अपार्टमेंट के निवासियों ने अपनी गलती मानते हुए अब बिल्ली को वापस लाकर एक ‘एनिमल एडॉप्शन सेंटर’ को सौंपने पर सहमति जताई है ताकि उसकी सुरक्षा और आने वाले बच्चों की देखभाल सुनिश्चित हो सके.

मामले के मुख्य अपडेट:
· आरोपी: अपार्टमेंट मालिक और सुरक्षा कर्मचारियों सहित कुल 9 लोग.

· जुर्म: प्लास्टिक में लपेटकर अवैध रूप से बिल्ली को किडनैप और रिलोकेट करना.

· कानूनी धारा: पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act).

· ताजा स्थिति: निवासियों ने बिल्ली को सुरक्षित एडॉप्शन सेंटर भेजने का वादा किया है.

About the Author

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पेट्रोल-डीजल पर तेल कंपनियां ₹11 लीटर तक मुनाफा कमा रहीं:लेकिन आम लोगों को राहत नहीं, कच्चा तेल 6 महीने के निचले स्तर पर

July 8, 2026/
8:54 am

अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे कच्चे तेल के दाम अब 6 माह के निचले स्तर पर आ...

चीन- PhD छोड़, रिसर्च पेपर की गड़बड़ियां खोजने लगा शख्स:40 वैज्ञानिकों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, जिनपिंग सरकार ने फंडिंग-पुरस्कार छीने

September 3, 2026/
4:15 pm

चीन में एक पूर्व PhD छात्र गेंग होंगवेई के रिसर्च पेपर में गड़बड़ियां पकड़ने के बाद 40 से ज्यादा रिसर्चर्स...

Gukesh Rises, Carlsen Falls; Divya Deshmukh No. 1

May 31, 2026/
11:20 am

30 मिनट पहले कॉपी लिंक वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में वापसी की। उन्होंने 5वें राउंड में...

तस्वीर का विवरण

June 25, 2026/
7:22 pm

खुराक के लिए: 3 कप डोसे का बैटर, 2 चम्मच घी या तेल। पनीर टिक्का मसाला के लिए: 200 ग्राम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बेंगलुरु में प्रेग्‍नेंट बिल्‍ली क्‍यों हुई किडनैप? मामला खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान, 9 लोगों पर FIR दर्ज

authorimg

Last Updated:

बेंगलुरु के HAL इलाके में एक गर्भवती बिल्ली की किडनैपिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अपार्टमेंट मालिक और सुरक्षाकर्मियों सहित 9 लोगों ने बिल्ली को प्लास्टिक में लपेटकर ऑटो से अज्ञात स्थान पर फिंकवा दिया. निवासियों का आरोप था कि वह दूध चुराती और वाहनों को नुकसान पहुंचाती थी. पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है. अब आरोपी बिल्ली को सुरक्षित एडॉप्शन सेंटर सौंपने पर सहमत हुए हैं.

Zoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बेंगलुरु के पॉश इलाके HAL से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने पशु प्रेमियों और कानून व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है. एक गर्भवती बेजुबान बिल्ली जो वनश्री अपार्टमेंट्स की छतों और गलियारों में अपना सुरक्षित आशियाना तलाश रही थी, अचानक गायब हो गई. जब इस किडनैपिंग की परतें खुलीं तो पता चला कि यह किसी बाहरी अपराधी का काम नहीं बल्कि अपार्टमेंट के ही रसूखदार लोगों की सोची-समझी साजिश थी.

प्लास्टिक में लपेटा, टोकरी में डाला और ले गए
घटना की कहानी किसी थ्रिलर फिल्म जैसी है. अपार्टमेंट के कुछ निवासियों को बिल्ली का वहां रहना रास नहीं आ रहा था. आरोप है कि अपार्टमेंट मालिक, सिक्योरिटी मैनेजर और स्टाफ सहित कुल 9 लोगों ने मिलकर इस बेजुबान को हटाने का प्लान बनाया. FIR के अनुसार, गर्भवती बिल्ली को बेरहमी से एक प्लास्टिक कवर में लपेटा गया उसे एक टोकरी में बंद किया गया और गुपचुप तरीके से एक ऑटो-रिक्शा में लादकर अज्ञात स्थान पर फेंक दिया गया.

इस क्रूरता का पता तब चला जब पशु प्रेमी और अपार्टमेंट निवासी हरीश ने बिल्ली को न पाकर शोर मचाया. बेजुबान की जान को खतरा देख उन्होंने तुरंत HAL पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

क्यों बनी बिल्ली ‘दुश्मन’? 
जब पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ की तो चौंकाने वाली वजहें सामने आईं. निवासियों का दावा था कि बिल्ली उनक वाहनों की सीटों को नुकसान पहुंचा रही थी. इतना ही नहीं, कुछ लोगों की शिकायत थी कि वह दूध की तलाश में अक्सर पड़ोस के घरों में घुस जाती थी. अपनी इन छोटी-छोटी परेशानियों के लिए उन्होंने एक गर्भवती जीव को मौत के मुंह में धकेलने जैसा कदम उठा लिया.

पुलिस की कार्रवाई
शुरुआत में बिल्ली का कोई सुराग नहीं मिल रहा था, जिससे उसकी हत्या की आशंका गहरा गई थी. हालांकि, पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद अब मामला ‘बी रिपोर्ट’ (B-report) की ओर बढ़ा है. अपार्टमेंट के निवासियों ने अपनी गलती मानते हुए अब बिल्ली को वापस लाकर एक ‘एनिमल एडॉप्शन सेंटर’ को सौंपने पर सहमति जताई है ताकि उसकी सुरक्षा और आने वाले बच्चों की देखभाल सुनिश्चित हो सके.

मामले के मुख्य अपडेट:
· आरोपी: अपार्टमेंट मालिक और सुरक्षा कर्मचारियों सहित कुल 9 लोग.

· जुर्म: प्लास्टिक में लपेटकर अवैध रूप से बिल्ली को किडनैप और रिलोकेट करना.

· कानूनी धारा: पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act).

· ताजा स्थिति: निवासियों ने बिल्ली को सुरक्षित एडॉप्शन सेंटर भेजने का वादा किया है.

About the Author

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket