Thursday, 05 Nov 2026 | 11:27 PM

Trending :

मस्क की स्पेसएक्स दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी:माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन को छोड़ा पीछे; मस्क की एक दिन की कमाई बफे की नेटवर्थ से 11% ज्यादा

इलॉन मस्क की स्पेस और AI कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में मंगलवार को 14% से ज्यादा का उछाल आया, जिससे कंपनी का मार्केट कैप $2.85 ट्रिलियन (करीब ₹240 लाख करोड़) के पार पहुंच गया। इस तेजी के साथ स्पेसएक्स ने टेक कंपनी अमेजन को पीछे छोड़ दिया है और कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट से भी आगे निकल गई थी। स्पेसएक्स अब दुनिया की पांचवी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। यही नहीं सोमवार को स्पेसएक्स के शेयरों में 20% से ज्यादा का उछाल आया था। इससे इलॉन मस्क ने सिर्फ एक दिन में 164 अरब डॉलर यानी करीब 15.5 लाख करोड़ रुपए कमा लिए। यह वॉरेन बफे की पूरी लाइफ टाइम कमाई 148 अरब डॉलर यानी करीब 14 लाख करोड़ रुपए से 11% ज्यादा है। वॉल स्ट्रीट पर लिस्टिंग के कुछ ही दिन बाद निवेशक लगातार इस स्टॉक में खरीदारी कर रहे हैं। मार्केट कैप 2.85 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा यह स्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी मंगलवार को $220 पर ट्रेड कर रही थी, जो एक दिन में 14.3% की बढ़त है। यह कीमत इसके $135 के आईपीओ (IPO) प्राइस से 62% से अधिक ऊपर है। इस स्तर पर स्पेसएक्स की कुल वैल्यू करीब 2.85 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है, जिसने इसे दुनिया की पांच सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल कर दिया है। यह कंपनी नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में बढ़त दर्ज कराने वाली सबसे बड़ी योगदानकर्ता रही है। अमेजन को पीछे छोड़ा, माइक्रोसॉफ्ट से भी आगे निकली इस तेजी के साथ स्पेसएक्स ने अमेजन को पीछे छोड़ दिया है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 2.64 ट्रिलियन डॉलर है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट को भी पीछे छोड़ दिया था, जिसकी वैल्यू लगभग 2.92 ट्रिलियन डॉलर है, हालांकि बाद में स्पेसएक्स थोड़ा नीचे आ गई। वर्तमान में दुनिया की तीन सबसे बड़ी कंपनियां 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का मार्केट वैल्यूएशन रखती हैं। ऑप्शंस ट्रेडिंग शुरू होने से निवेशकों का उत्साह बढ़ा मंगलवार को स्पेसएक्स के शेयरों से जुड़े ऑप्शंस में ट्रेडिंग शुरू हो गई, जिससे निवेशकों में रुचि और बढ़ गई है। बाजार सहभागियों को अब इस नए लिस्टेड स्टॉक की दिशा पर दांव लगाने का एक नया जरिया मिल गया है। स्पॉटगामा ऑप्शंस एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के फाउंडर ब्रेंट कोचुबा ने बताया कि मंगलवार से SPCX ऑप्शंस लॉन्च हो गए हैं, जो स्टैंडर्ड मंथली एक्सपायरी और $25 से $380 तक की स्ट्राइक प्राइस की सुविधा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कॉल ऑप्शंस की डिमांड भारी रहती है, तो डीलर्स को कम लिक्विडिटी वाली स्थिति में भी SPCX शेयर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अगले हफ्ते से इंडेक्स की मांग भी बढ़ सकती है, जबकि अधिक शेयर अगले 1-2 महीनों तक उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं है। वैल्यूएशन पर उठे सवाल, एक्सपर्ट ने बताया सट्टेबाजी इतनी भारी बढ़त के बावजूद बाजार के कुछ जानकारों ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि क्या यह वैल्यूएशन पूरी तरह सही है। स्विसकोट बैंक की सीनियर मार्केट एनालिस्ट इपेक ओजकार्डेसकाया ने कहा, “हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि आज के समय में इस वैल्यूएशन का कोई मतलब नहीं बनता है। लोग स्पेसएक्स को इस उम्मीद में खरीद रहे हैं कि दूसरे लोग भी इसे खरीदेंगे और कीमत को और ऊपर ले जाएंगे- यह सिर्फ एक सट्टेबाजी है।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कांग्रेस के 41 नगर अध्यक्ष घोषित:अशोकनगर, झाबुआ, खंड़वा और कटनी ग्रामीण की जिला कांग्रेस कमेटियों का ऐलान

March 24, 2026/
7:57 pm

एमपी कांग्रेस में लगातार नियुक्तियों का सिलसिला चल रहा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन प्रभारी डॉ.संजय...

authorimg

May 17, 2026/
8:51 pm

Last Updated:May 17, 2026, 20:51 IST Vaginoplasty Surgery: वजाइनोप्लास्टी एक मेडिकल सर्जरी है, जो मेडिकल कंडीशंस और कॉस्मेटिक वजह से...

तेज रफ्तार आयशर ने तूफान गाड़ी को मारी टक्कर:4 की मौके पर मौत देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास भीषण हादसा; गुस्साए लोगों किया चक्काजाम

April 6, 2026/
2:50 am

शहर के देवगुराड़िया इलाके में स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास रविवार देर रात करीब ढाई बजे भीषण सड़क हादसे में...

Kuldeep Yadav's wedding is expected to be a star-studded affair. (Picture Credit: IG/kuldeep_18)

March 14, 2026/
3:00 pm

आखरी अपडेट:मार्च 14, 2026, 15:00 IST पीएम मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत के पूर्वोत्तर की...

पेट्रोल ₹14 नुकसान में बेच रहीं तेल कंपनियां:डीजल पर ₹18 का घाटा, कच्चा तेल महंगा होने से रसोई गैस पर भी ₹80,000 करोड़ का बोझ

April 30, 2026/
1:26 am

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद रिटेल रेट न बढ़ने से कंपनियों को हर एक लीटर...

तस्वीर का विवरण

June 16, 2026/
4:30 pm

गट्टे बनाने की सामग्री: 2 कप बेसन, 1/2 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 बड़ा चम्मच...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मस्क की स्पेसएक्स दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी:माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन को छोड़ा पीछे; मस्क की एक दिन की कमाई बफे की नेटवर्थ से 11% ज्यादा

मस्क की स्पेसएक्स दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी:माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन को छोड़ा पीछे; मस्क की एक दिन की कमाई बफे की नेटवर्थ से 11% ज्यादा

इलॉन मस्क की स्पेस और AI कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में मंगलवार को 14% से ज्यादा का उछाल आया, जिससे कंपनी का मार्केट कैप $2.85 ट्रिलियन (करीब ₹240 लाख करोड़) के पार पहुंच गया। इस तेजी के साथ स्पेसएक्स ने टेक कंपनी अमेजन को पीछे छोड़ दिया है और कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट से भी आगे निकल गई थी। स्पेसएक्स अब दुनिया की पांचवी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। यही नहीं सोमवार को स्पेसएक्स के शेयरों में 20% से ज्यादा का उछाल आया था। इससे इलॉन मस्क ने सिर्फ एक दिन में 164 अरब डॉलर यानी करीब 15.5 लाख करोड़ रुपए कमा लिए। यह वॉरेन बफे की पूरी लाइफ टाइम कमाई 148 अरब डॉलर यानी करीब 14 लाख करोड़ रुपए से 11% ज्यादा है। वॉल स्ट्रीट पर लिस्टिंग के कुछ ही दिन बाद निवेशक लगातार इस स्टॉक में खरीदारी कर रहे हैं। मार्केट कैप 2.85 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा यह स्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी मंगलवार को $220 पर ट्रेड कर रही थी, जो एक दिन में 14.3% की बढ़त है। यह कीमत इसके $135 के आईपीओ (IPO) प्राइस से 62% से अधिक ऊपर है। इस स्तर पर स्पेसएक्स की कुल वैल्यू करीब 2.85 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है, जिसने इसे दुनिया की पांच सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल कर दिया है। यह कंपनी नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में बढ़त दर्ज कराने वाली सबसे बड़ी योगदानकर्ता रही है। अमेजन को पीछे छोड़ा, माइक्रोसॉफ्ट से भी आगे निकली इस तेजी के साथ स्पेसएक्स ने अमेजन को पीछे छोड़ दिया है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 2.64 ट्रिलियन डॉलर है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट को भी पीछे छोड़ दिया था, जिसकी वैल्यू लगभग 2.92 ट्रिलियन डॉलर है, हालांकि बाद में स्पेसएक्स थोड़ा नीचे आ गई। वर्तमान में दुनिया की तीन सबसे बड़ी कंपनियां 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का मार्केट वैल्यूएशन रखती हैं। ऑप्शंस ट्रेडिंग शुरू होने से निवेशकों का उत्साह बढ़ा मंगलवार को स्पेसएक्स के शेयरों से जुड़े ऑप्शंस में ट्रेडिंग शुरू हो गई, जिससे निवेशकों में रुचि और बढ़ गई है। बाजार सहभागियों को अब इस नए लिस्टेड स्टॉक की दिशा पर दांव लगाने का एक नया जरिया मिल गया है। स्पॉटगामा ऑप्शंस एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के फाउंडर ब्रेंट कोचुबा ने बताया कि मंगलवार से SPCX ऑप्शंस लॉन्च हो गए हैं, जो स्टैंडर्ड मंथली एक्सपायरी और $25 से $380 तक की स्ट्राइक प्राइस की सुविधा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कॉल ऑप्शंस की डिमांड भारी रहती है, तो डीलर्स को कम लिक्विडिटी वाली स्थिति में भी SPCX शेयर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अगले हफ्ते से इंडेक्स की मांग भी बढ़ सकती है, जबकि अधिक शेयर अगले 1-2 महीनों तक उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं है। वैल्यूएशन पर उठे सवाल, एक्सपर्ट ने बताया सट्टेबाजी इतनी भारी बढ़त के बावजूद बाजार के कुछ जानकारों ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि क्या यह वैल्यूएशन पूरी तरह सही है। स्विसकोट बैंक की सीनियर मार्केट एनालिस्ट इपेक ओजकार्डेसकाया ने कहा, “हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि आज के समय में इस वैल्यूएशन का कोई मतलब नहीं बनता है। लोग स्पेसएक्स को इस उम्मीद में खरीद रहे हैं कि दूसरे लोग भी इसे खरीदेंगे और कीमत को और ऊपर ले जाएंगे- यह सिर्फ एक सट्टेबाजी है।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket