Saturday, 03 Oct 2026 | 04:33 PM

Trending :

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना:कहा- ये चोर, डाकू से भी ऊपर, भगवान को लूट रहे हैं; 8 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना राम मंदिर में हुए चढ़ावा घोटाले पर भड़क गए हैं। उनका कहना है कि मंदिर में चोरी करने वाले चोर, डाकू या किसी बेइमान से भी ऊपर हैं। उन्होंने अपील की है कि भक्तों को मंदिर में चढ़ावा देना ही बंद कर देना चाहिए। मुकेश खन्ना ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है, ‘क्या आप जानते हैं, मंदिरों में आपका नकदी चढ़ावा, भगवान तक नहीं पहुंचता। बीच में कहीं खो जाता है। लूट मची पड़ी है। कहावत है ना, लूट सके तो लूट। और लूटने वाले यहां भरे पड़े हैं। मैंने एक बार कहा था- भरे पड़े हैं चोर, डाकू और बेईमान, फिर भी मेरा देश है महान। लेकिन इन चढ़ावा लूटने वालों को मैं क्या नाम दूं? चोर, डाकू या बेईमान? इनमें से कोई नहीं। क्योंकि ये इन सबसे ऊपर हैं। ये भक्तों को ही नहीं, भगवान को भी लूट रहे हैं।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘मैं सिर्फ भक्तों को सलाह दूंगा कि- ना रहेगा बांस,ना बजेगी बांसुरी, वैसे ही- ना चढ़ेगा चढ़ावा, ना होगा घोटाला। सो चढ़ावा चढ़ाना बंद कीजिए। खास तौर पर पैसों और गहनों का। भगवान खुश होंगे।’ क्या है पूरा मामला? 7 जून को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था। योगी सरकार के आदेश पर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए SIT बनी। शुरुआती जांच में दान, चढ़ावे और प्रबंधन से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के संकेत मिले। SIT की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा। इससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फ्रांस में इन्फोसिस पर लगा करीब 2 करोड़ का जुर्माना:काम के घंटे रिकॉर्ड करने वाली प्रणाली नियमों के मुताबिक नहीं पाई गई

July 28, 2026/
2:59 pm

फ्रांस के श्रम अधिकारियों ने इन्फोसिस पर 1.75 लाख यूरो यानी करीब 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी...

शिंदे खेमे का दावा, मानसून सत्र से पहले 7 सांसद और 16 विधायक संपर्क में | संजय निरुपम की प्रतिक्रिया

June 16, 2026/
5:24 pm

शिंदे गुट के नेता कृपाल तुमाने के यह दावा करने के बाद कि 7 सांसद और 16 विधायक उनके खेमे...

असम के एक पोलिंग बूथ में आज दोबारा वोटिंग:बंगाल में मोदी की तीन रैलियां; पीएम मुर्शिदाबाद हिंसा में पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे

April 11, 2026/
5:30 am

असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग...

करण वाही ने नॉनवेज छोड़ा और पहनी तुलसी की माला:कहा- बीमारी से थे परेशान; प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख मुझमें बदलाव आया

April 22, 2026/
2:38 pm

टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लाइफस्टाइल में आए बड़े बदलावों को लेकर चर्चा...

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार:16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप

July 11, 2026/
2:59 pm

पांड्या स्टोर फेम एक्टर रोहित चंदेल को नाबालिग से छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया...

सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स लगाने की दहलीज पर:IPL में आज राजस्थान Vs दिल्ली; सीजन में पहली बार भिड़ंत

May 1, 2026/
4:30 am

IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...

अमेरिकी विदेश मंत्री 4 दिन के भारत दौरे पर पहुंचे:पीएम मोदी और जयशंकर से मिलेंगे, क्वाड समिट भी शामिल होंगे

May 23, 2026/
7:39 am

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज चार दिन के भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। वे सुबह कोलकाता पहुंचे।...

राजनीति

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना:कहा- ये चोर, डाकू से भी ऊपर, भगवान को लूट रहे हैं; 8 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना:कहा- ये चोर, डाकू से भी ऊपर, भगवान को लूट रहे हैं; 8 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना राम मंदिर में हुए चढ़ावा घोटाले पर भड़क गए हैं। उनका कहना है कि मंदिर में चोरी करने वाले चोर, डाकू या किसी बेइमान से भी ऊपर हैं। उन्होंने अपील की है कि भक्तों को मंदिर में चढ़ावा देना ही बंद कर देना चाहिए। मुकेश खन्ना ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है, ‘क्या आप जानते हैं, मंदिरों में आपका नकदी चढ़ावा, भगवान तक नहीं पहुंचता। बीच में कहीं खो जाता है। लूट मची पड़ी है। कहावत है ना, लूट सके तो लूट। और लूटने वाले यहां भरे पड़े हैं। मैंने एक बार कहा था- भरे पड़े हैं चोर, डाकू और बेईमान, फिर भी मेरा देश है महान। लेकिन इन चढ़ावा लूटने वालों को मैं क्या नाम दूं? चोर, डाकू या बेईमान? इनमें से कोई नहीं। क्योंकि ये इन सबसे ऊपर हैं। ये भक्तों को ही नहीं, भगवान को भी लूट रहे हैं।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘मैं सिर्फ भक्तों को सलाह दूंगा कि- ना रहेगा बांस,ना बजेगी बांसुरी, वैसे ही- ना चढ़ेगा चढ़ावा, ना होगा घोटाला। सो चढ़ावा चढ़ाना बंद कीजिए। खास तौर पर पैसों और गहनों का। भगवान खुश होंगे।’ क्या है पूरा मामला? 7 जून को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था। योगी सरकार के आदेश पर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए SIT बनी। शुरुआती जांच में दान, चढ़ावे और प्रबंधन से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के संकेत मिले। SIT की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा। इससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket