Monday, 06 Apr 2026 | 08:11 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस:आरोपी दीपक शर्मा को ₹15 लाख का लालच दिया गया, पूछताछ में बताया-घर के बाहर गोलियां चलाने था काम

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में जानकारी सामने आई है कि आरोपी दीपक शर्मा को फरार आरोपी शुभम लोंकर की ओर से 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। सीएनएन न्यूज18 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपक को सिर्फ रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियां चलाने के लिए कहा गया था। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि बाकी 14.50 लाख रुपए बाद में देने की बात थी। पैसों के लिए फायरिंग करने की हामी भरी थी पूछताछ में दीपक शर्मा ने यह भी कबूल किया कि उसने पैसों के लिए फायरिंग करने की हामी भरी थी। उसने बताया कि उस पर 8 लाख रुपये का कर्ज था और उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। बता दें कि 31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर फायरिंग की गई थी। हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे फायरिंग की थी। कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई थी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामले में 12 से अधिक आरोपी हिरासत में मामले में पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी दीपक शर्मा समेत कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया। अब तक 12 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। क्राइम ब्रांच की जांच में फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी दीपक शर्मा की निशानदेही पर यह हथियार बरामद किया। मामले में आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के तार लॉरेंस गैंग से जुड़े हो सकते हैं। बता दें कि सबसे पहले 5 आरोपियों को पुणे से पकड़ा गया। इन पर शूटर को स्कूटर और हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। गिरफ्तार लोगों में आदित्य गायकवाड़, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी, स्वप्निल साकट और आसाराम फासले उर्फ बाबू शामिल हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस और STF के संयुक्त ऑपरेशन में हरियाणा और राजस्थान से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मुख्य शूटर दीपक शर्मा शामिल है, जिसे हरियाणा के बहादुरगढ़ से पकड़ा गया। साथ ही मामले में सनी ठाकुर, सोनू ठाकुर, ऋतिक यादव, विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज और विशाल ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भोपाल के अवधपुरी में शराब दुकान का विरोध:रहवासी सड़क पर उतरे; बोले-ठेके की वजह से अपराध बढ़े

April 5, 2026/
8:11 pm

भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग के मामले तूल पकड़ रहे हैं। कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहे, ईंटखेड़ी और सेमराकलां...

Anil Ambanis Mumbai Property Seized

February 25, 2026/
6:45 pm

मुंबई3 मिनट पहले कॉपी लिंक यह कार्रवाई RCOM और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है।...

कॉफ़ी हेयर मास्क

March 22, 2026/
11:05 pm

कॉफ़ी हेयर मास्क | छवि: फ्रीपिकमेटा एआई कॉफ़ी हेयर मास्क: बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन एक आम समस्या बन...

असली बनाम नकली मावा असली नकली मावा खोया खरीद के टिप्स जानिए मावा खरीदने के टिप्स

February 25, 2026/
11:54 am

असली या नकली मावा | छवि: सोशल मीडिया मावा ख़रीदने के टिप्स: त्योहारों का सीजन हो या शादी-ब्याह का मौका,...

16,839 नए मतदाता जुड़े, वोटरों की संख्या 11.11 लाख पार:राजगढ़ में अंतिम मतदाता सूची जारी, 2,554 नाम को हटाया, 7,504 में किया बदलाव

February 21, 2026/
5:11 pm

राजगढ़ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। कलेक्टर और...

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर:चाइनीज ताइपे ने 3-1 से हराया, कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई चोटिल; अस्पताल में भर्ती कराया गया

March 10, 2026/
9:03 pm

भारत विमेंस फुटबॉल एशियन कप से बाहर हो गया है। मंगलवार को एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC) के आखिरी ग्रुप मैच...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस:आरोपी दीपक शर्मा को ₹15 लाख का लालच दिया गया, पूछताछ में बताया-घर के बाहर गोलियां चलाने था काम

रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस:आरोपी दीपक शर्मा को ₹15 लाख का लालच दिया गया, पूछताछ में बताया-घर के बाहर गोलियां चलाने था काम

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में जानकारी सामने आई है कि आरोपी दीपक शर्मा को फरार आरोपी शुभम लोंकर की ओर से 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था। सीएनएन न्यूज18 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपक को सिर्फ रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियां चलाने के लिए कहा गया था। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि बाकी 14.50 लाख रुपए बाद में देने की बात थी। पैसों के लिए फायरिंग करने की हामी भरी थी पूछताछ में दीपक शर्मा ने यह भी कबूल किया कि उसने पैसों के लिए फायरिंग करने की हामी भरी थी। उसने बताया कि उस पर 8 लाख रुपये का कर्ज था और उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। बता दें कि 31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर फायरिंग की गई थी। हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे फायरिंग की थी। कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई थी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामले में 12 से अधिक आरोपी हिरासत में मामले में पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी दीपक शर्मा समेत कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया। अब तक 12 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। क्राइम ब्रांच की जांच में फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी दीपक शर्मा की निशानदेही पर यह हथियार बरामद किया। मामले में आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के तार लॉरेंस गैंग से जुड़े हो सकते हैं। बता दें कि सबसे पहले 5 आरोपियों को पुणे से पकड़ा गया। इन पर शूटर को स्कूटर और हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। गिरफ्तार लोगों में आदित्य गायकवाड़, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी, स्वप्निल साकट और आसाराम फासले उर्फ बाबू शामिल हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस और STF के संयुक्त ऑपरेशन में हरियाणा और राजस्थान से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मुख्य शूटर दीपक शर्मा शामिल है, जिसे हरियाणा के बहादुरगढ़ से पकड़ा गया। साथ ही मामले में सनी ठाकुर, सोनू ठाकुर, ऋतिक यादव, विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज और विशाल ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket