Friday, 27 Nov 2026 | 12:06 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान-पाकिस्तान में फिर संघर्ष, 1 की मौत, 12 घायल

अफगानिस्तान की सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सेना ने रविवार को देश के कुनार प्रांत के असदाबाद शहर के बाहरी इलाकों पर गोलाबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों देशों के बीच फरवरी से टकराव बढ़ा हुआ है। इसे पिछले कई दशकों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सबसे गंभीर टकराव माना जा रहा है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवादियों को पनाह दे रहा है, जो पाकिस्तान के अंदर हमले करते हैं। खास तौर पर पाकिस्तान तालिबान (TTP) का जिक्र किया जाता है। यह समूह अफगान तालिबान से अलग है, लेकिन दोनों के बीच करीबी संबंध माने जाते हैं। अफगान तालिबान ने 2021 में अमेरिका के नेतृत्व वाली सेना की वापसी के दौरान सत्ता संभाली थी। हालांकि काबुल इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है। इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान ने दावा किया था कि पाकिस्तान के एक हवाई हमले में काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि उसने किसी आम नागरिक को निशाना नहीं बनाया, बल्कि एक हथियारों के गोदाम पर हमला किया था। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… क्यूबा को रूस से तेल मिलने पर ट्रम्प बोले- मुझे कोई दिक्कत नहीं, लोगों का जिंदा रहना जरूरी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रविवार रात कहा कि उन्हें रूस से क्यूबा को तेल टैंकर मिलने पर कोई आपत्ति नहीं है। क्यूबा इस समय अमेरिकी तेल नाकेबंदी की वजह से गंभीर संकट से जूझ रहा है। ट्रम्प ने वाशिंगटन लौटते समय पत्रकारों से कहा कि अगर क्यूबा को जरूरत है, तो उसे तेल मिलने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि वहां एक टैंकर मौजूद है और लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी होना जरूरी है, क्योंकि उनके लिए जिंदा रहना अहम है। जब उनसे न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट के बारे में सवाल किया गया, जिसमें कहा गया था कि टैंकर को क्यूबा पहुंचने की अनुमति दी जाएगी, तो ट्रम्प ने साफ कहा कि अगर कोई भी देश इस समय क्यूबा को तेल भेजना चाहता है, तो उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है, चाहे वह रूस ही क्यों न हो। ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, यह तेल टैंकर करीब 7 लाख 30 हजार बैरल तेल लेकर क्यूबा के पूर्वी तट के पास पहुंच चुका था और मंगलवार तक मातांजास शहर पहुंचने की संभावना है। इस जहाज का नाम ‘अनातोली कोलोडकिन’ है, जिस पर यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगाए हुए हैं। ट्रम्प प्रशासन ने हाल के वर्षों में क्यूबा के खिलाफ काफी सख्त रुख अपनाया है और तेल सप्लाई रोककर वहां की सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है। इस नाकेबंदी का सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ा है, जिनकी मदद की। क्यूबा में हालात इतने खराब हैं कि पूरे देश में बार-बार बिजली कटौती हो रही है। पेट्रोल और जरूरी सामान की कमी से अस्पतालों का काम प्रभावित हो रहा है और सार्वजनिक परिवहन भी ठप पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस टैंकर से मिलने वाला तेल करीब 1 लाख 80 हजार बैरल डीजल तैयार कर सकता है, जो क्यूबा की करीब 9 से 10 दिनों की जरूरत पूरी करने के लिए काफी होगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दमोह में कुत्तों ने किया हिरण पर हमला:फुटेरा तालाब पर पानी पीने आया था, बचने के लिए तालाब में लगाई छलांग

April 7, 2026/
2:52 pm

दमोह के फुटेरा तालाब पर मंगलवार दोपहर पानी पीने आए एक हिरण पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस...

राजस्थान की रिफाइनरी से देश बनेगा एनर्जी सुपरपावर:एक्सपर्ट बोले- जामनगर और भटिंडा की तरह बनेगा नया पेट्रोकेमिकल हब, इकोनॉमिक मैप में आएगा नजर

April 20, 2026/
5:56 am

राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में बन रही देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड तेल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना अब...

नीतीश से मिले तेजस्वी के बागी विधायक:इस्तीफे के बाद भी CM को मिलेगी Z+ सिक्योरिटी; 14 अप्रैल के बाद बन सकती है नई सरकार

April 2, 2026/
9:14 am

बिहार की सियासत में जल्द ही बड़ा उलटफेर होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश 10 अप्रैल को राज्यसभा...

हरियाणा में बेकाबू कैंटर ने 7 लोगों को रौंदा:3 की मौत, सड़क पर बिखरीं लाशें; फ्लाईओवर के 2 पिलर के बीच फंसकर रुका

March 23, 2026/
2:57 pm

हरियाणा के झज्जर में सोमवार की दोपहर एक कैंटर ने सात लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों...

राजनीति

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान-पाकिस्तान में फिर संघर्ष, 1 की मौत, 12 घायल

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान-पाकिस्तान में फिर संघर्ष, 1 की मौत, 12 घायल

अफगानिस्तान की सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सेना ने रविवार को देश के कुनार प्रांत के असदाबाद शहर के बाहरी इलाकों पर गोलाबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों देशों के बीच फरवरी से टकराव बढ़ा हुआ है। इसे पिछले कई दशकों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सबसे गंभीर टकराव माना जा रहा है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवादियों को पनाह दे रहा है, जो पाकिस्तान के अंदर हमले करते हैं। खास तौर पर पाकिस्तान तालिबान (TTP) का जिक्र किया जाता है। यह समूह अफगान तालिबान से अलग है, लेकिन दोनों के बीच करीबी संबंध माने जाते हैं। अफगान तालिबान ने 2021 में अमेरिका के नेतृत्व वाली सेना की वापसी के दौरान सत्ता संभाली थी। हालांकि काबुल इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है। इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान ने दावा किया था कि पाकिस्तान के एक हवाई हमले में काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि उसने किसी आम नागरिक को निशाना नहीं बनाया, बल्कि एक हथियारों के गोदाम पर हमला किया था। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… क्यूबा को रूस से तेल मिलने पर ट्रम्प बोले- मुझे कोई दिक्कत नहीं, लोगों का जिंदा रहना जरूरी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रविवार रात कहा कि उन्हें रूस से क्यूबा को तेल टैंकर मिलने पर कोई आपत्ति नहीं है। क्यूबा इस समय अमेरिकी तेल नाकेबंदी की वजह से गंभीर संकट से जूझ रहा है। ट्रम्प ने वाशिंगटन लौटते समय पत्रकारों से कहा कि अगर क्यूबा को जरूरत है, तो उसे तेल मिलने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि वहां एक टैंकर मौजूद है और लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी होना जरूरी है, क्योंकि उनके लिए जिंदा रहना अहम है। जब उनसे न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट के बारे में सवाल किया गया, जिसमें कहा गया था कि टैंकर को क्यूबा पहुंचने की अनुमति दी जाएगी, तो ट्रम्प ने साफ कहा कि अगर कोई भी देश इस समय क्यूबा को तेल भेजना चाहता है, तो उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है, चाहे वह रूस ही क्यों न हो। ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, यह तेल टैंकर करीब 7 लाख 30 हजार बैरल तेल लेकर क्यूबा के पूर्वी तट के पास पहुंच चुका था और मंगलवार तक मातांजास शहर पहुंचने की संभावना है। इस जहाज का नाम ‘अनातोली कोलोडकिन’ है, जिस पर यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगाए हुए हैं। ट्रम्प प्रशासन ने हाल के वर्षों में क्यूबा के खिलाफ काफी सख्त रुख अपनाया है और तेल सप्लाई रोककर वहां की सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की है। इस नाकेबंदी का सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ा है, जिनकी मदद की। क्यूबा में हालात इतने खराब हैं कि पूरे देश में बार-बार बिजली कटौती हो रही है। पेट्रोल और जरूरी सामान की कमी से अस्पतालों का काम प्रभावित हो रहा है और सार्वजनिक परिवहन भी ठप पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस टैंकर से मिलने वाला तेल करीब 1 लाख 80 हजार बैरल डीजल तैयार कर सकता है, जो क्यूबा की करीब 9 से 10 दिनों की जरूरत पूरी करने के लिए काफी होगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket