Wednesday, 02 Sep 2026 | 06:45 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वाराणसी पहुंचीं अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस:मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं, बोलीं- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस रविवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ अपनी मां की अस्थियां गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कीं। इस दौरान जैकलिन ने कहा- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है, इसलिए हम अपनी मां की अस्थियां लेकर काशी आए हैं। काशी में गंगा के पवित्र जल में अस्थि विसर्जन करना हमारी मां को श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक निर्णय है। उन्होंने यह यात्रा पूरी तरह निजी रखी। वह करीब डेढ़ घंटे वाराणसी में रुकीं। बता दें कि जैकलिन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का 6 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था। चेहरा ढककर ताज होटल से घाट पहुंचीं जैकलिन फर्नांडिस अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ताज होटल से सीधे गंगा घाट पहुंचीं। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था, ताकि वह आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा-अर्चना कर सकें। जैकलिन अपने पिता के साथ नाव से गंगा के बीच पहुंचीं। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने पवित्र गंगा नदी में उन्होंने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी के आचार्य विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान काशी के अरुण भी मौजूद रहे। अनुष्ठान पूरा होने के तुरंत बाद जैकलिन वापस लौट गईं। 2022 में किम फर्नांडिस को पड़ा था हार्ट स्ट्रोक जैकलिन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को साल 2022 में हार्ट स्ट्रोक पड़ा था, जिसके बाद उनका इलाज बहरीन में कराया गया था। किम फर्नांडिस बहरीन की राजधानी मनामा में रहती थीं, जबकि जैकलिन अपने वर्क कमिटमेंट के कारण भारत में रहती हैं। एक इंटरव्यू में जैकलिन ने अपनी मां के बारे में कहा था- अगर उनका अपने पिता से कभी टकराव हो जाता था तो उनकी मां ही दोनों के बीच बात संभालती थीं। उनकी मां का कम्युनिकेशन स्किल बेहद शानदार था। अक्सर उनकी ही बात मानी जाती थी। जैकलिन ने यह भी कहा था कि अगर वह अपनी मां पर कभी किताब लिखेंगी तो उसका टाइटल ‘थ्रू हर आईज’ रखेंगी। उनकी मां को भारतीय कुर्तियां बहुत पसंद थीं। जैकलिन अक्सर भारत से उनके लिए कुर्तियां लेकर जाती थीं, जो उन्हें बेहद पसंद आती थीं। 13 दिन ICU में रहीं किम, 6 अप्रैल 2025 को निधन 24 मार्च को जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को हार्ट स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और उन्हें ICU में रखा गया। करीब 13 दिनों तक इलाज चला। इसके बाद 6 अप्रैल 2025 को उनका निधन हो गया। एयर होस्टेस रह चुकी थीं किम फर्नांडिस जैकलिन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस मलेशिया की नागरिक थीं। वे पेशे से एयर होस्टेस रह चुकी थीं। उन्होंने श्रीलंकाई बिजनेसमैन एलरॉय फर्नांडिस से शादी की थी। किम और एलरॉय फर्नांडिस के चार बच्चे हैं, जिनमें जैकलिन फर्नांडिस भी शामिल हैं। ——————————-
ये खबर भी पढ़ें… ‘देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार’:माधुरी दीक्षित बोलीं- आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई; धक-धक गाने पर फैंस झूमे गोरखपुर का प्यार हमेशा याद रहेगा। आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। आप की आंखों में एक प्यार झलक रहा है। यह देखकर मुझे अपनी ही फिल्म का डॉयलाग याद आ रहा है…देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार। पढ़िए पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ABV-IIITM सहायक रजिस्ट्रार मामले में बड़ा फैसला:हाईकोर्ट ने कहा- चयन प्रक्रिया पूरी तो विवाद खत्म, जॉब जॉइन के बाद जांच पर रोक

April 21, 2026/
10:02 am

ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान में सहायक रजिस्ट्रार की नियुक्ति विवाद पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट...

विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियल की भगवा ड्रेस पर सवाल:पूछा गया- ये रंग क्यों पहना, फैंस हुए नाराज, एक्ट्रेस के जवाब को मिलीं सराहना

August 7, 2026/
1:50 pm

फिल्म ‘ओरु अदार लव’ में अपनी मशहूर विंक से चर्चा में आईं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हाल ही में एक...

Telegram Pirated Content Channels & Groups Removal

July 4, 2026/
1:54 pm

नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक अब आप टेलीग्राम एप पर फ्री में मिलने वाली पायरेटेड फिल्में और वेब सीरीज...

Iran's Supreme Leader Mojtaba Khamenei and US President Donald Trump. (File)

May 14, 2026/
1:23 pm

आखरी अपडेट:14 मई, 2026, 13:23 IST पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल को शीर्ष पद की दौड़ में सबसे आगे...

लंबी उम्र के ‘जेनेटिक ब्लूप्रिंट’ पर काम:लॉन्जिविटी इंडिया बना रहा है भारतीयों के लिए सेहत का ‘स्वदेशी पैमाना’

April 7, 2026/
3:22 pm

जब आप ब्लड टेस्ट करवाते हैं और रिपोर्ट में आपकी वैल्यू नॉर्मल आती है, तो क्या आप वाकई सुरक्षित हैं?...

Mamata Banerjee addresses a press conference, at her Kalighat residence in Kolkata. Party MP Abhishek Banerjee also seen. (IMAGE: PTI/File)

June 10, 2026/
12:18 pm

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 12:18 IST सयोनी घोष ने काकोली घोष दस्तीदार से संपर्क किया और अलग हुए टीएमसी समूह...

‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट आउट:5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

May 15, 2026/
6:51 pm

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉरमेंस के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

वाराणसी पहुंचीं अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस:मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं, बोलीं- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद

वाराणसी पहुंचीं अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस:मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं, बोलीं- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस रविवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ अपनी मां की अस्थियां गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कीं। इस दौरान जैकलिन ने कहा- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है, इसलिए हम अपनी मां की अस्थियां लेकर काशी आए हैं। काशी में गंगा के पवित्र जल में अस्थि विसर्जन करना हमारी मां को श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक निर्णय है। उन्होंने यह यात्रा पूरी तरह निजी रखी। वह करीब डेढ़ घंटे वाराणसी में रुकीं। बता दें कि जैकलिन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का 6 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था। चेहरा ढककर ताज होटल से घाट पहुंचीं जैकलिन फर्नांडिस अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ताज होटल से सीधे गंगा घाट पहुंचीं। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था, ताकि वह आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा-अर्चना कर सकें। जैकलिन अपने पिता के साथ नाव से गंगा के बीच पहुंचीं। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने पवित्र गंगा नदी में उन्होंने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी के आचार्य विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान काशी के अरुण भी मौजूद रहे। अनुष्ठान पूरा होने के तुरंत बाद जैकलिन वापस लौट गईं। 2022 में किम फर्नांडिस को पड़ा था हार्ट स्ट्रोक जैकलिन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को साल 2022 में हार्ट स्ट्रोक पड़ा था, जिसके बाद उनका इलाज बहरीन में कराया गया था। किम फर्नांडिस बहरीन की राजधानी मनामा में रहती थीं, जबकि जैकलिन अपने वर्क कमिटमेंट के कारण भारत में रहती हैं। एक इंटरव्यू में जैकलिन ने अपनी मां के बारे में कहा था- अगर उनका अपने पिता से कभी टकराव हो जाता था तो उनकी मां ही दोनों के बीच बात संभालती थीं। उनकी मां का कम्युनिकेशन स्किल बेहद शानदार था। अक्सर उनकी ही बात मानी जाती थी। जैकलिन ने यह भी कहा था कि अगर वह अपनी मां पर कभी किताब लिखेंगी तो उसका टाइटल ‘थ्रू हर आईज’ रखेंगी। उनकी मां को भारतीय कुर्तियां बहुत पसंद थीं। जैकलिन अक्सर भारत से उनके लिए कुर्तियां लेकर जाती थीं, जो उन्हें बेहद पसंद आती थीं। 13 दिन ICU में रहीं किम, 6 अप्रैल 2025 को निधन 24 मार्च को जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को हार्ट स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और उन्हें ICU में रखा गया। करीब 13 दिनों तक इलाज चला। इसके बाद 6 अप्रैल 2025 को उनका निधन हो गया। एयर होस्टेस रह चुकी थीं किम फर्नांडिस जैकलिन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस मलेशिया की नागरिक थीं। वे पेशे से एयर होस्टेस रह चुकी थीं। उन्होंने श्रीलंकाई बिजनेसमैन एलरॉय फर्नांडिस से शादी की थी। किम और एलरॉय फर्नांडिस के चार बच्चे हैं, जिनमें जैकलिन फर्नांडिस भी शामिल हैं। ——————————-
ये खबर भी पढ़ें… ‘देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार’:माधुरी दीक्षित बोलीं- आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई; धक-धक गाने पर फैंस झूमे गोरखपुर का प्यार हमेशा याद रहेगा। आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। आप की आंखों में एक प्यार झलक रहा है। यह देखकर मुझे अपनी ही फिल्म का डॉयलाग याद आ रहा है…देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार। पढ़िए पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket