Saturday, 17 Oct 2026 | 08:47 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वासु भगनानी ने डेविड धवन पर किया केस:फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के चुनरी चुनरी गाने पर विवाद; रिलीज रोकने की मांग

फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स इंडस्ट्रीज और फिल्म मेकर डेविड धवन के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में 400 करोड़ रुपए का केस किया है। यह विवाद वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में 1999 की हिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के दो गानों के इस्तेमाल को लेकर है। वासु भगनानी का दावा है कि टिप्स के पास इन गानों के विजुअल राइट्स नहीं हैं। उन्होंने फिल्म की रिलीज रोकने और इसका टाइटल बदलने की मांग की है। वहीं टिप्स ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ गानों पर विवाद
डायरेक्टर डेविड धवन की वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इसमें ‘बीवी नंबर 1’ के दो मशहूर गानों ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ को रीक्रिएट किया गया है। पूजा एंटरटेनमेंट ने वकील वीके दुबे एसोसिएट्स के जरिए कोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें फिल्म की रिलीज, डिस्ट्रीब्यूशन और स्ट्रीमिंग पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है। कंपनी का कहना है कि फिल्म का टाइटल भी गाने से लिया गया है, इसलिए इसे बदला जाए। बात न मानने पर 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त हर्जाना मांगा गया है। टिप्स के पास सिर्फ ऑडियो राइट्स थे
वासु भगनानी के वकील ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि पहले फिल्मों के राइट्स समझौतों के आधार पर तय होते थे। टिप्स के पास केवल इन गानों के ऑडियो राइट्स थे। साल 2018 में टिप्स ने ईमेल भेजकर विजुअल राइट्स मांगे थे, लेकिन दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन सकी। पूजा एंटरटेनमेंट ने अब एक नोटिस भेजकर टिप्स को दिए गए पुराने ऑडियो राइट्स भी कैंसिल कर दिए हैं। वकील ने कहा कि अगर टिप्स के पास कानूनी राइट्स हैं, तो उन्हें कोर्ट में दस्तावेज दिखाने होंगे। टिप्स कंपनी ने आरोपों को गलत बताया
दूसरी तरफ टिप्स इंडस्ट्रीज के रमेश तौरानी ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। टिप्स ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उनके पास इन गानों के म्यूजिक और ऑडियो राइट्स कानूनी रूप से मौजूद हैं। वासु भगनानी की ओर से लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह गलत हैं। वे कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। वीडियो जारी कर नाराजगी जताई थी इससे पहले मामले को लेकर वीडियो जारी कर वाशु भगनानी ने कहा था, ‘मेरी एक बहुत बड़ी फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ थी, जिसके गाने चुराए गए थे। कल हमने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। मैंने साफ कहा था कि मैंने किसी को भी इसके विजुअल इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं दिया है। मामला कोर्ट में है और अगर कोई इसका इस्तेमाल करता है, तो यह कोर्ट की अवमानना होगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आज सुबह मैंने देखा कि इसका थिएट्रिकल ट्रेलर लॉन्च हो रहा है। वहां आम प्रेस पब्लिक बैठी है और इस बीच यह कहा जा रहा है कि हमारा मामला सुलझ गया है, हमारी बात हो गई है, लेकिन मुझसे किसने बात की? मैं मालिक हूं और किसी ने मुझे कॉल तक नहीं किया। न व्हाट्सऐप मैसेज आया, न कोई बातचीत हुई। न कानूनी तौर पर, न इमोशनली तौर पर किसी ने संपर्क नहीं किया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि देश में क्या हो रहा है। एक मामला कोर्ट में चल रहा है और उसके बाद भी खुलेआम झूठ बोला जा रहा है और चीजें रिलीज की जा रही हैं।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Satheesan may emerge as the ultimate loser in the war he has won. Media headlines repeatedly hint that 'most MLAs' are backing KC Venugopal for the top post. (PTI photo)

May 13, 2026/
3:38 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 15:38 IST नामांकन दाखिल करने से लेकर मतदान और गिनती की तारीखों तक, पंजाब राज्य चुनाव...

यूजर्स का डेटा भारत से बाहर भेजने पर रोक:देश में ही स्टोर होगा रिकॉर्ड, टेलीकॉम सेक्टर में लाइसेंस राज खत्म; अब ऑनलाइन मंजूरी मिलेगी

June 25, 2026/
12:55 am

अब आपकी प्राइवेसी और पर्सनल डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा, क्योंकि अब टेलीकॉम कंपनियों को आपके फोन, इंटरनेट इस्तेमाल...

रायबरेली में राहुल गांधी बोले- आर्थिक तूफान आने वाला है:बहुत कठिन समय आ रहा है, एक्शन लेने के बजाए मोदीजी विदेश चले गए

May 19, 2026/
7:17 am

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल आज से दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। मंगलवार दोपहर...

लश्कर-ए-तयैबा का आतंकी बोला- हमारे 30 लोग मारे गए:अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया, कहा- इसके पीछे भारतीय एजेंट

August 3, 2026/
7:31 pm

इस्लामाबाद में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी रिजवान हनीफ ने दावा किया है कि पिछले तीन-चार साल में उनके संगठन के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

वासु भगनानी ने डेविड धवन पर किया केस:फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के चुनरी चुनरी गाने पर विवाद; रिलीज रोकने की मांग

वासु भगनानी ने डेविड धवन पर किया केस:फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के चुनरी चुनरी गाने पर विवाद; रिलीज रोकने की मांग

फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स इंडस्ट्रीज और फिल्म मेकर डेविड धवन के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में 400 करोड़ रुपए का केस किया है। यह विवाद वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में 1999 की हिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के दो गानों के इस्तेमाल को लेकर है। वासु भगनानी का दावा है कि टिप्स के पास इन गानों के विजुअल राइट्स नहीं हैं। उन्होंने फिल्म की रिलीज रोकने और इसका टाइटल बदलने की मांग की है। वहीं टिप्स ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ गानों पर विवाद
डायरेक्टर डेविड धवन की वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इसमें ‘बीवी नंबर 1’ के दो मशहूर गानों ‘चुनरी चुनरी’ और ‘इश्क सोना है’ को रीक्रिएट किया गया है। पूजा एंटरटेनमेंट ने वकील वीके दुबे एसोसिएट्स के जरिए कोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें फिल्म की रिलीज, डिस्ट्रीब्यूशन और स्ट्रीमिंग पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है। कंपनी का कहना है कि फिल्म का टाइटल भी गाने से लिया गया है, इसलिए इसे बदला जाए। बात न मानने पर 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त हर्जाना मांगा गया है। टिप्स के पास सिर्फ ऑडियो राइट्स थे
वासु भगनानी के वकील ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि पहले फिल्मों के राइट्स समझौतों के आधार पर तय होते थे। टिप्स के पास केवल इन गानों के ऑडियो राइट्स थे। साल 2018 में टिप्स ने ईमेल भेजकर विजुअल राइट्स मांगे थे, लेकिन दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन सकी। पूजा एंटरटेनमेंट ने अब एक नोटिस भेजकर टिप्स को दिए गए पुराने ऑडियो राइट्स भी कैंसिल कर दिए हैं। वकील ने कहा कि अगर टिप्स के पास कानूनी राइट्स हैं, तो उन्हें कोर्ट में दस्तावेज दिखाने होंगे। टिप्स कंपनी ने आरोपों को गलत बताया
दूसरी तरफ टिप्स इंडस्ट्रीज के रमेश तौरानी ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। टिप्स ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उनके पास इन गानों के म्यूजिक और ऑडियो राइट्स कानूनी रूप से मौजूद हैं। वासु भगनानी की ओर से लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह गलत हैं। वे कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। वीडियो जारी कर नाराजगी जताई थी इससे पहले मामले को लेकर वीडियो जारी कर वाशु भगनानी ने कहा था, ‘मेरी एक बहुत बड़ी फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ थी, जिसके गाने चुराए गए थे। कल हमने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। मैंने साफ कहा था कि मैंने किसी को भी इसके विजुअल इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं दिया है। मामला कोर्ट में है और अगर कोई इसका इस्तेमाल करता है, तो यह कोर्ट की अवमानना होगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आज सुबह मैंने देखा कि इसका थिएट्रिकल ट्रेलर लॉन्च हो रहा है। वहां आम प्रेस पब्लिक बैठी है और इस बीच यह कहा जा रहा है कि हमारा मामला सुलझ गया है, हमारी बात हो गई है, लेकिन मुझसे किसने बात की? मैं मालिक हूं और किसी ने मुझे कॉल तक नहीं किया। न व्हाट्सऐप मैसेज आया, न कोई बातचीत हुई। न कानूनी तौर पर, न इमोशनली तौर पर किसी ने संपर्क नहीं किया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि देश में क्या हो रहा है। एक मामला कोर्ट में चल रहा है और उसके बाद भी खुलेआम झूठ बोला जा रहा है और चीजें रिलीज की जा रही हैं।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket